ran - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जीतो की अंतरराष्ट्रीय अहिंसा रन में दौड़ा जोधपुर और बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
जोधपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन जीतो द्वारा विश्व शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की अहिंसा रन में भारत सहित 22 देशों में रविवार को प्रात: 6 बजे एक साथ अहिंसा रन में लाखों लोगों ने दौड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन सरिता लोढा व सचिव जिग्ना मेहता ने बताया कि जन्मकल्याणक के एक दिन पूर्व आयोजित इस अहिंसा रन का मुख्य उद्देश्य प्रभु महावीर के प्रमुख अहिंसा व जिओ और जीने दो सिद्धांत को देश दुनियां में फैलाकर परस्पर वैमनस्य, उपद्रव, आतंक  व आक्रमण के स्थान पर क्षमा, करुणा, एकता, अहिंसा, प्रेम, सम्मान, शांति व भाईचारे की मिसाल कायम कर बेहतर व समृद्ध भारत के राष्ट्र निर्माण के साथ विश्व शांति को कायम करने का एक प्रयास था।

जीतो जोधपुर के चैयरमेन नितिन जैन व वाईस चैयरमेन मनीष मेहता ने बताया कि जोधपुर में अहिंसा रन एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से रविवार को 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर दूरी के लिए अलग अलग प्रतिभागियों की रन प्रात: 6 बजे प्रारम्भ होकर प्रात: 7.30 बजे पुन: इसी स्थल पर समाप्त हुई। इस रन में जोधपुर के सैंकड़ों लोगों के साथए जीतो जोधपुरए जीतो लेडीज विंग व जीतो यूथ विंग के सदस्यों के अतिरिक्त बड़ी तादाद में बीएसएफ के जवानों ने बड़ी उत्साह से भाग लिया। अहिंसा रन में महापौर उत्तर कुंती देवड़ा,  महापौर दक्षिण वनिता सेठ, डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन,  जिला अध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र सालेचा, जीएसटी कमिश्नर विनोद मेहता, बीएसएफ कमांडेंट वाई इस राठौड़ व अतुल भंसाली अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

अवैध बजरी खनन करते ट्रेक्टर ट्रोली जब्त, चालक ट्रेक्टर ट्रोली छोड़ कर भागा
उनियारा। उनियारा क्षेत्र के बनेठा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते ले जाते हुए जप्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द मिश्रा के आदेशानुसार, वृत पुलिस उप अधीक्षक उनियारा शकील अहमद के निर्देशानुसार थानाधिकारी भवंर लाल  मय पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की इत्तला पर बनास नदी से मीणों की झोपड़िया की तरफ  एक ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी भर कर जा रहा है।

बालाजी मन्दिर के पास मीणो की झोपडिया पहुंचा जहां बनास नदी की तरफ से एक ट्रेक्टर बिना नम्बरी व ट्रोली में अवैध बजरी भरी हुई को पकडा । पुलिस को देख ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्रोली को छोड़ कर भाग गया । पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राल को जप्त कर ट्रेक्टर ट्रोली के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

राज्यसभा चुनाव का 'रण': राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामंकन
जयपुर। राजस्थान में दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक एवं प्रमोद तिवारी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के इन तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि विधायकों की संख्या बल के आधार कांग्रेस की दो और एक सीट भाजपा की पक्की मानी जा रही हैं और चौथी सीट पर अब सांसद सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय के रुप में अपना नामांकन भरने के बाद मुकाबला रोचक होने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस का दावा है कि निर्दलीय एवं कुछ क्षेत्रीय दल पहले से ही सरकार के समर्थन में खड़े हैं और वह इस चुनाव में तीन सीट हासिल करेगी।

भाजपा उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी एवं समर्थित सुभाष चंद्रा ने भरा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन
राजस्थान में दस जून को होने वाले राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी एवं भाजपा समर्थित एवं निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तिवाड़ी के नामांकन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई विधायकों ने प्रस्तावक के रुप में हस्ताक्षर किए। सांसद डॉ. चंद्रा के नामांकन पत्र दाखिल करत के समय राठौड़, विधायक नरपत सिंह राजवी, वासुदेव देवनानी और चंद्रकांता मेघवाल मौजूद रहे।

नामांकन के बाद डा चंद्रा ने मीडिया से कहा कि वह हरियाणा से राज्यसभा सांसद है लेकिन इस बार उन्होंने ही भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया कि वह अपनी जन्म भूमि राजस्थान के लिए काम करना चाहते है उसके बाद उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके डा पूनियां ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों प्रत्याशी बाहर के उतारे है जबकि भाजपा ने फतेहपुर के मूल निवास सुभाषचंद्रा को समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्यसभा चुनाव के  लिए भाजपा ने तिवाड़ी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन आज डॉ. चंद्रा  ने भी भाजपा के समर्थन से निर्दलीय के रुप में अपना नामांकन पत्र भर देने  से अब चौथी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के आधार पर दो कांग्रेस एवं एक सीट पर भाजपा की जीत  पक्की मानी जा रही है जबकि चौथी सीट के लिए दोनों ही पार्टियों के पास  पर्याप्त बहुमत नहीं होने से इस पर मुकाबला रोचक होने की संभावना हैं।

भाजपा दूसरा उम्मीदवार खड़ा कर करना चाह रही है माहौल खराब-गहलोत
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्यसभा चुनाव में उसके पास वोट नहीं होने के बावजूद तीसरे उम्मीदवार को खड़ा करके वह माहौल खराब करना चाह रही हैं। गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से आज यह बात कही। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के तीनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 वर्ष पहलेे भी यह खेल खेला था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के खुद के विधायक प्रत्याशी के समर्थन में हस्ताक्षर करते है और फार्म निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में भरा जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने ऐसे ही उम्मीदवार खड़ा किया था और इस बार  सुभाष चंद्रा को खड़ा कर दिया। ये भड़काने का काम करेंगे, वोट के लिए लालच देंगे आने वाले समय में इनकी हालत और खराब होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये होर्स ट्रेडिंग करना चाहते है जो अच्छी परंपरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग राजस्थान में इस तरह की परंपरा क्यों डाल रहे है, क्योंकि माहौल खराब करना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि 34 दिन तक कांग्रेस पार्टी के विधायक और समर्थित विधायक जब साथ रहे तब भी विधायकों के होटल के बाहर जाते ही दस करोड़ की प्रथम किस्त का ऑफर था, तब भी कोई नहीं डिगा और अब भी कोई नहीं बिकने वाला है। उस समय भी बीटीपी एवं सीपीएम तथा निर्दलीयों और बीएसपी के साथियों ने साथ दिया था। इसी कारण सरकार बच गई थी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का यह फैसला उसे महंगा पड़ेगा।

हमारे तीनों राज्यसभा के उम्मीदवार जीतकर जायेगे, 125 विधायको का समर्थन है: पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 सीट पर जीत का दावा किया है। पायलट ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास जीत हासिल करने के लिए विधायकों की संख्या से भी अधिक विधायक है। भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी जरूर खड़ा किया है लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल पाएगी। निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावों को में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं है सभी भाजपा के विधायकों ने उनके प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बहुत सोच समझकर तीनों प्रत्याशी राज्यसभा के लिए चुने हैं। सरकार के  समर्थित और पार्टी विधायकों के दम पर हम तीनों सीट जीतेंगे।

सेना में जाने का जूनून: नागौर का रहने वाला है सुरेश भिचर, भर्ती में देरी का कर रहा है विरोध
जयपुर। नागौर के रहने वाले सुरेश भिचर उन लाखों युवाओं में से एक हैं जो भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। 24 वर्षीय सुरेश ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर सीकर से दिल्ली तक दौड़ लगाई। उन्होंने 350 किलोमीटर लम्बा यह सफर मात्र 50 घंटे में पूरा किया।
सुरेश ने दिल्ली में सेना भर्ती में देरी के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हूं। हालांकि दो साल से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है। नागौर, सीकर और झुंझुनू जैसी जगहों पर युवा अपनी उम्र सीमा को पार कर रहे हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैंने दिल्ली तक दौड़ लगाई है।

सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करते थे
उन्होंने बताया कि मैं सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करता था और 11 बजे तक पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ही रुकता था, जहां मैंने आराम किया और आस-पास के इलाकों में सेना के उम्मीदवारों से भोजन प्राप्त किया। सुरेश का दौड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरंगा लिए दिल्ली की ओर भागते हुए नजर आ रहा है।

सुबह से शाम तक दौड़े विधायक यादव
जयपुर। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने प्रदेश में बढ़ते नकल माफिया गिरोह और गुरुकुल यूनिवर्सिटी के फर्जीवाड़े के विरोध में शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में 108 किलोमीटर दौड़कर अपना विरोध जताया। उन्होंने सुबह साढ़े छह से शाम साढ़े छह बजे तक 24 चक्कर लगाए। इस दौरान जयपुर का दिन का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ। यादव सुबह साढ़े छह बजे काले कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क पहुंचे और दौड़ने लगे। समझाइश के लिए जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी पहुंचे और उन्हें रोकने के लिए ट्रेक पर बैठ गए और यादव को बिठाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ देर रुककर फिर दौड़ने लगे।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वयं दौड़ते हुए उन्हें साफा पहनाया। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें माला पहनाकर तारीफ की। उन्हें समझाने के लिए सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य विधायक भी पहुंचे। गौरतलब है कि यादव ने गुरुवार को सदन में घोषणा थी कि रीट पेपर आउट होने और यूनिवसिर्टी के फर्जीवाड़े के विरोध में वे शुक्रवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक काले कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क में दौड़ेंगे। यादव के दौड़ने की सूचना सोशल मीडिया पर चली तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और सेंट्रल पार्क के हर गेट पर एम्बुलेंस तैनात कर दी।

दौड़ना दिनचर्या में शामिल
रोज दौड़ना या समय मिलने पर दौड़ना यादव की दिनचर्या में शामिल है। वे जब जयपुर में रहते हैं तो सुबह-शाम सेंट्रल पार्क में दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

क्यों दौड़े यादव
यूपीएससी के तो कभी पेपर आउट होते नहीं है, लेकिन आरपीएससी के ही क्यों होते हैं?  नकल रोकने के लिए सिस्टम बनाना होगा।
गुरुकुल विवि के लिए सदन में बिल आ गया। स्पीकर ने कलक्टर से जांच कराई तो मौके पर कुछ नहीं मिला। कुलपति को बर्खास्त करने के बजाय सरकार जांच करा रही है।

फेसबुक लाइव में कहा दम घुटता है, जब पेपर आउट होते हैं
फेसबुक लाइव पर रोते हुए कहा कि ‘मैं सरकार के खिलाफ  रोष प्रकट कर रहा हूं। दम घुटता है, जब लोग इस तरह से पेपर आउट कर निर्लज्जता दिखा रहे हैं। स्वयं को कष्ट देकर सरकार को बताना चाहता हूं कि प्रदेश का युवा कितना पीड़ित है। देश के 23 राज्य ऐसे हैं, जहां पर राजस्थान के युवा को नौकरी नहीं दी जा रही है। प्रदेश सरकार नौकरी दे नहीं रही तो बेरोजगार युवा कहां जाएंगे? राजस्थान के युवा की नौकरी पर डाका क्यों डाला जा रहा है? जनता लाचार है। मैं इन गुंडों से नहीं लड़ सकता, इसलिए अपना गुस्सा जाहिर करना है।

डिब्बे छोड़ दो किमी तक दौड़ गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला
बयाना। चलती मालगाड़ी की अचानक कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी और इंजन के साथ कुछ डिब्बे अलग हो गए, जबकि करीब 40 डिब्बे पटरी पर ही रह गए। करीब 2 किलोमीटर दूरी तक इंजन के पहुंच जाने पर वहां लाइन के पास कार्य कर रहे रेलकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पहले मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर गिट्टियां डालकर रोका। इसके बाद इसकी सूचना रेलवे स्टेशन को दी। जिस पर इस इंजन व कुछ डिब्बों के साथ पीछे छूटे मालगाड़ी के डिब्बों के बीच टूटी कपलिंग को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। कपलिंग टूटने की जानकारी गाड़ी के गार्ड को नहीं हो सकी तथा लाइन पर कार्य कर रहे गैगमैनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मालगाड़ी गुजरात से तुगलकाबाद की ओर जा रही थी। बयाना-भरतपुर रेल लाइन पर सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से करीब एक घंटा देरी से रवाना हो सकी।

शावक को बचाने दौड़ी चली आई मादा लेपर्ड ‘जलेबी’
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व के जोन 3 के फर्स्ट वाटर प्वाइंट पर बुधवार को गजब का नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि शाम की सफारी के  दौरान करीब 6 बजे मेल लेपर्ड कजौड़ वाटर प्वाइंट के पास एक पेड़ के नीचे आकर रूका। इस दौरान उसे पेड़ के आसपास अन्य लेपर्ड की उपस्थिति का आभास हुआ। कजौड़ अचानक पेड़ के ऊपर चढ़ा, जहां अन्य लेपर्ड शावक बचने के लिए चढ़ा हुआ था। दोनों के बीच हल्का-फुल्का संघर्ष हुआ। इसके बाद शावक की मां जलेबी ने शावक को बचाने के लिए उस ओर दौड़ लगाकर कजौड़ का ध्यान बंटाने की कोशिश की, लेकिन कजौड़ की उससे लड़ाई हो गई। पर्यटकों ने अचानक हुई इस घटना का खूब लुत्फ उठाया। साथ ही इन फोटोज को धीरज कपूर ने दैनिक नवज्योति के साथ शेयर किया। हालांकि कुछ देर बार मेल लेपर्ड कजौड़ और जलेबी थोड़ी दूरी पर बैठे दिखे, लेकिन कुछ समय वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कजौड़ आगे बढ़ गया।