fans - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विद्यार्थियों के सामने परीक्षा से ज्यादा गर्मी बड़ी चुनौती ...
छीपाबड़ौद। राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है और ऐसे में जब छात्रों के लिए परीक्षा का समय अत्यंत संवेदनशील होता है। ऐसे में पछाड़ स्थित प्रेमसिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बेहद अमानवीय परिस्थितियों में परीक्षा देने को मजबूर हैं। इन दिनों कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बी ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन परीक्षा कक्षों की बदहाल व्यवस्था ने छात्रों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। अधिकांश कक्षाओं में पंखे बंद हैं या पूरी तरह खराब हो चुके हैं। ना तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और ना ही गर्मी से बचाव का कोई विकल्प। परीक्षा की घड़ी छात्रों के लिए एक मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक परीक्षा बन चुकी है।

स्थानीय लोग और अभिभावक में रोष, बेपरवाह कॉलेज प्रशासन
कॉलेज की हालत देखकर आमजन और अभिभावक भी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि जब सरकारी महाविद्यालय में सुविधाओं की यह स्थिति है, तो छात्रों का भविष्य कैसे उज्जवल होगा? क्षेत्र के नागरिकों ने शिक्षा विभाग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

ये है छात्रों की प्रमुख मांगें
महाविद्यालयों के छात्रों की कई मांगे है। जिनमें सभी कक्षाओं में तत्काल पंखों की मरम्मत या नवीन पंखे लगाए जाएं, परीक्षा के दौरान पेयजल और वेंटीलेशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कॉलेज परिसर में नियमित सफाई और छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए आदि है।

चेताने और ज्ञापन के बाद भी नहीं हुआ समाधान
कई बार महाविद्यालय में हो रही समस्याओं को लेकर छात्र नेता और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देकर और अन्य तरीकों से चेताया है लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कॉलेज विद्यार्थियों ने बताया कि पूरे साल मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। पानी, शौचालय, सफाई—हर जगह अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। जिससे विद्यार्थियों को शिक्षण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विद्याथियों को एक अनुकूल वातावरण नहीं मिल पा रहा है। जिससे वह अपनी पूरी क्षमता के साथ अध्यापन कार्य कर सके। महाविद्यालय की यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि आखिरकार शिक्षा विभाग कब जागेगा?

इनका कहना है
कॉलेज में सिर्फ परीक्षा की बात नहीं है। पूरे साल मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। पानी, शौचालय, सफाई—हर जगह अव्यवस्था है। यह स्थिति शर्मनाक है और उच्च शिक्षा विभाग को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
-  पूजा वैष्णव, छात्रा

गर्मी इतनी ज्यादा है कि हमसे बैठा भी नहीं जाता। कई छात्राएं चक्कर खाकर गिर चुकी हैं। बिना पंखों के परीक्षा देना बहुत बड़ी चुनौती है।
- रवीना नागर, परीक्षा देने आई छात्रा

कॉलेज में कई समस्याएं लंबे समय से चल रही हैं। जिन पर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है। पंखों की मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब ये परीक्षा के समय छात्रों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्र संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
- दीपक गुर्जर, अध्यक्ष, कॉलेज छात्र इकाई

कुछ पंखे खराब हो गए हैं। जिसकी जानकारी हमारे पास पहले भी आई थी। मरम्मत के लिए स्थानीय कर्मचारी को सूचना दे दी गई है। बहुत जल्द सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
-  अरविन्द प्रताप सिंह, प्राचार्य, प्रेमसिंह सिंघवी महाविद्यालय

गोविंदा 3 दिन बाद अस्पताल से लौटे घर, फैंस से कहा-आप सभी की कृपा और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं
मुंबई। बॉलीवुड स्टार गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। गोविंदा एक अक्टूबर की सुबह पांच बजे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गयी, जो उनके घुटने में लगी। घटना के समय वह अपने जुहू स्थित घर पर अकेले थे।

उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। तीन दिनों के बाद अब गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। अस्पताल से बाहर आते हुये गोविंदा ने मीडिया से बात की और दुआओं के लिये सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गोंविदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनके साथ मौजूद थीं।

गोविंदा ने कहा कि आप सभी की कृपा और आशीर्वाद से अब मैं ठीक हूं। मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिये धन्यवाद देता हूं। मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिये इतनी प्रार्थना करने की खातिर धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिये तहेदिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।

दिल्ली में होगा किंग का कॉन्सर्ट, प्रशंसकों में लाइव परफॉर्मेंस का उत्साह
मुंबई। जानेमाने रैपर सिंगर किंग का कॉन्सर्ट दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। राजधानी दिल्ली इस समय जोश और उमंग से भरी हुई है, क्योंकि लोकप्रिय रैपर और गायक किंग का कॉन्सर्ट जल्द ही यहां आयोजित होने वाला है। प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और वे इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और अनूठी शैली से देशभर में एक अलग पहचान बनाई है, इस कॉन्सर्ट के जरिए एक बार फिर से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं और उम्मीद है कि यह कॉन्सर्ट एक बड़ी सफलता साबित होगा।

किंग के पिछले हिट गानों ने उन्हें संगीत प्रेमियों के बीच एक खास मुकाम दिलाया है। उनके फैंस को उम्मीद है कि इस कॉन्सर्ट में वे कुछ नए गानों का भी अनावरण करेंगे और जल्द ही एक और हिट एलबम रिलीज करेंगे। दिल्ली के लोग न सिर्फ किंग के गानों का लुत्फ उठाने के लिए उत्सुक हैं, बल्कि उनकी लाइव परफॉर्मेंस का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग की आवाज़ और उनकी परफॉर्मेंस का जादू ही है, जो उन्हें देश के टॉप आर्टिस्ट में शुमार करता है।

फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग फिर से शुरू करने का अमिताभ ने दिया हिंट
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से संडे मीट शुरू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित घर 'जलसा' के गेट पर फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग को फिर से शुरू करने का हिंट दिया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यदि मुलाकात फिर से शुरू होती है, तो भी यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने मुंबई में कई कोविड-19 प्रोटोकॉल में मिली ढील को एक आशीर्वाद भी बताया है।

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''मुंबई सिटी की ताजा खबर यह है कि कोरोना को लेकर अब मुंबई में मास्क समेत कोई भी प्रोटोकॉल्स नहीं रह गए हैं। यह एक आशीर्वाद की तरह है। अब इंटरनेशनल फ्लाइट््स को भी राहत मिल गई है। अब दूर से लोग आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। अब जलसा में होने वाली संडे मीट भी पहले की तरह फिर से शुरू कर दी जाएगी। जो भी प्रिकॉशन्स सरकार द्वारा आगे जारी किए जाते रहेंगे उसे फॉलो करते रहना है। फिर से जलसा में होने वाली संडे मीट को लेकर एक्साइटेड हूं। अब रिकवर होने की जरूरत है।''

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के कूलर,पंखे बंद
बारां। एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर जिला अस्पताल में कूलर पंखे बंद पड़े होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीज और तिमारदारों का गर्मी के मारे हार बेहाल है। बारां जिला अस्पताल में एक ओर जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच वार्डों के मरीज हलाकान हैं। वजह अस्पताल के महिला व पुरूष वार्ड में लगे कूलर अब तक चालू नहीं किए गए है और वार्डो में लगे पंखे भी खराब है। जबकि मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला है। ऐसे में वार्डो में लगे कुछ ही पंखे के ही सहारे मरीज दिन-रात गुजार रहे हैं। गर्मी के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन ने वार्डो में लगे कूलर की साफ-सफाई व जरूरी सुधार भी कराया। लेकिन अब तक पानी भरकर कूलर चालू नहीं किया गया। कभी-कभी कूलर चालू भी किया जाता है तो बिन पानी के ऐसे में मरीजों को गर्म हवा मिलती है। मेल फिमेल वार्ड, मेल फिमेल सर्जिकल वार्ड, मेल फिमेल अस्थि वार्ड इमरजेंसी इन सभी चारो वार्ड मिलाकर प्रतिदिन लगभग 100 से 110 मरीज भर्ती रहते हैं। इनमें ज्यादातर मरीज कई दिनों तक रहते हैं। ऐसे मरीजों को कूलर नहीं लगे होने की वजह से गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल के वार्डो में 70 से 80 पंखों में से 30 से 40 पंखे चालू है। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा कूलर खिड़कियों पर लगा दिए गए लेकिन वह भी गर्म हवा दे रहे हैं ,जिसके चलते मरीज कूलर को चालू नहीं कर रहे हैं। मरीजों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

मरीज के परिजन जगमोहन ने बताया कि वार्डो में भर्ती मरीजों को गर्मी की वजह से परेशानी हो रही है। पंखे से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। कूलर चालू करना चाहिए। घनश्याम ने बताया कि वार्ड के खिड़कियों में लगे कूलर के बिजली कनेक्शन है। चालू भी होता है लेकिन गर्म हवा आने की वजह से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

ग्रामीण महिला गिरीसूता बाई ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन भीषण गर्मी के समय कूलर की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है। लगता है मौसम बदलने का इंतजार है। ग्रामीण छीतरलाल ने बताया कि कूलर खराब पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन को गर्मी से पहले ही वार्डो में ध्यान देना चाहिए था। जिससे यहां भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिलती।

जल्द ही खराब हो रहे पंखे कूलर को सही करवाने के लिए ठेका दिया है। 2 दिन में बन्द पड़े हुए कूलर पंखे चालू हो जाएंगे।
-डॉ.राजेंद्र मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी।

सलमान का स्वास्थ्य ठीक, सलमान को सांप के काटने से फैंस परेशान
मुंबई। सलमान के चाहने वालों के लिए बेहतर ख़बर है कि सलमान खान का स्वास्थ्य बेहतर है। दरअसल शनिवार को अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया था। जिसके बाद सलमान को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सलमान खान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।

उल्लेखनिय है कि सलमान के सांप काटने की खबर सुनने के बाद उनके फैन्स भी परेशान हो गए। हालांकि सांप जहरीला नहीं था। इसलिए सलमान को किसी तरह का खतरा नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन धूमधाम से मना सकते है। सलमान हर साल की तरह क्रिसमस , अपना जन्मदिन और नया साल मनाने के लिए अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर परिवार और करीबियों के साथ जाते हैं।

IPL के दिवानों के लिए खबर: फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकती है मेगा नीलामी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फरवरी के दूसरे हफ्ते में 10 से 13 फरवरी के बीच दो दिनों तक आईपीएल 2022 संस्करण की मेगा नीलामी आयोजित करने की योजना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। क्रिकबज के मुताबिक नीलामी के लिए कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली शॉर्टलिस्ट में हैं और होटलों की उपलब्धता के आधार पर आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि शादी के सीजन के चलते इसके लिए उपयुक्त जगह ढूंढना आसान नहीं रहा है।

इस बीच बीसीसीआई द्वारा हाल ही में सबसे अधिक चर्चा किए गए बिंदुओं में से सीवीसी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली नई आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद की स्थिति रही है। इस मामले से परिचित लोगों की प्रतिक्रिया यह है कि सीवीसी स्पोर्ट्स के साथ मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन अब तक नई टीमों के साथ औपचारिक संचार नहीं हुआ है।