auction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर निगम निगम की आय बढ़ाने में नहीं चला तुरुप का इक्का
कोटा। आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम की आय बढ़ाने में बरसों से खाली पड़े भूखंड तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। लेकिन हालत यह है कि नीलामी में भूखंड बिक ही नहीं रहे हैं। 19 में से मात्र चार ही भूखंड नीलामी में बिके हैं। नगर निगम के शहरी सीमा क्षेत्र में कई जगह पर भूखंड खाली पड़े हुए हैं। बेशकीमती इन भूखंडों में से कुछ पर तो अतिक्रमण हो रहा है और कुछ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इन भूखंडों से नगर निगम को करोड़ों रुपए की आय व राजस्व प्राप्त हो सकता है। लेकिन हालत यह है कि निगम प्रशासन द्वारा पहले तो इनकी अनदेखी करने से लोगों ने इन पर अतिक्रमण कर लिया था। निगम के तत्कालीन आयुक्तों ने प्रयास कर कई भूखंडों से अतिक्रमण हटाए भी थे और उनकी नीलामी की तो गिनती के ही भूखंड बिके थे।

भाजपा बोर्ड के समय भी हुआ था प्रयास
नगर निगम के पूर्व राजस्व अनुभाग अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली का है कि नगर निगम के पास करीब 100 करोड़ से अधिक की राशि के भूखंड हैं। निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन पर अतिक्रमण हो रहे थे। उनके समय प्रयास कर कई भूखंडों से अतिक्रमण हटाए थे। साथ ही अधिकारियों ने राजस्व अनुभाग के माध्यम से उनकी नीलामी के प्रयास किए थे। लेकिन उस समय भूखंड नीलाम नहीं हो सके थे। जबकि तत्कालीन निगम अधिकारियों के समय गिनती के ही भूखंड नीलाम हुए थे। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारी चाहे तो भूखंडों से निगम को अच्छी आय प्राप्त हो सकती है।

एक तिहाई भूखंड ही लगाए नीलामी में
कोटा में पहले जहां दो नगर निगम थे। वहीं अब एक निगम हो गया है। निगम के शहर में जितने भूखंड हैं उनमें से वर्तमान में एक तिहाई भूखंडों को ही नीलामी लगाई गई थी। जिनमें से भी एक चौथाई ही भूखंड बिके हैं। नगर निगम कोटा के उपायुक्त राजस्व धीरज सोनी ने बताया कि नगर निगम के कुल 53 भूखंड हैं। जिनकी नीलामी की जानी है। उनमें से जिनकी पत्रावली तैयार हो रही है। उनकी नीलामी की जा रही है। 53 में से हाल ही में 19 भूखंडों की नीलामी लगाई गई थी।

प्रताप नगर व बकरा मंडी के भूखंड बेशकीमती
नगर निगम की ओर से वर्तमान में जिन भूखंडों को नीलामी में लगाया गया उनमें से अधिकतर नए कोटा क्षेत्र के है। उनमें भी झालावाड़ रोड पर महावीर नगर प्रथम इलाके के रहे। जबकि सीएडी सर्किल पर प्रताप नगर में और सीएडी रोड स्थित बकरा मंडी के भूखंड बेश कीमती है। जिनसे निगम को अच्छी आय हो सकती है। निगम ने प्रताप नगर स्थित भूखंड से अतिक्रमण हटाकर चार दीवारी भी बनवा दी थी।

4 भूखंडों से हुई 2 करोड़ की आय
उपायुक्त राजस्व धीरज सोनी ने बताया कि निगम की ओर से नीलामी में लगाए भूखंडों में से फिलहाल 4 ही भूखंड बिके हैं। जिनसे निगम को करीब 2 करोड़ रुपए की आय हुई है। हालांकि एक भूखंड की दर निर्धारित से काफी कम आई है। इस कारण से उसे अब अन्य भूखंडों के साथ दोबारा से नीलामी में लगाया जाएगा। सोनी ने बताया कि बकरा मंडी वाले भूखंड की पत्रावली तैयार हो गई है। उसे भी शीघ्र ही नीलामी में लगाया जाएगा।

डब्ल्यूपीएल का मेगा ऑक्शन 27 को नई दिल्ली में : नीलामी में 83 विदेशी, 55 अनकैप्ड, 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल
मुंबई। मुंबई इंडियंस वर्तमान में डब्ल्यूपीएल की चैंपियन है। 2025 के फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। 5 टीमों में 73 खिलाड़ियों की जगह खाली है। ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा। यूपी वॉरियर्ज की टीम सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए का पर्स लेकर नीलामी में उतरने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का पर्स सबसे छोटा रहेगा।

दीप्ति, हीली मार्की सेट में शामिल :

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सबसे पहले मार्की प्लेयर्स का नाम आएगा। इस सेट में 8 खिलाड़ियों को रखा गया। जिनमें भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के अलावा विदेश की 6 प्लेयर्स हैं। जिनमें न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट भी शामिल हैं।

13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए :

वोल्वार्ट की बेस प्राइस 30 लाख और रेणुका की 40 लाख रुपए है। इनके अलावा मार्की सेट की 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इस सेट के अलावा भी 13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रहेगी। जिनमें फीबी लिचफील्ड, पूजा वस्त्राकर, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल और जॉर्जिया वेयरहम,अमीलिया और लैंनिंग, जैसी प्लेयर्स शामिल हैं।

5 टीमों में 23 विदेशी प्लेयर्स की जगह खाली :

डब्ल्यूपीएल के 3 सीजन खत्म होने के बाद अब मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। 5 टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है, जिनमें से 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं। ऑक्शन में 83 विदेशी, 155 अनकैप्ड और 4 एसोसिएट देशों की प्लेयर्स हैं। इनके अलावा भारत की 35 इंटरनेशनल प्लेयर्स भी नीलामी में आएंगी।

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा खिलाड़ी :

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा ऑक्शन में बांग्लादेश की ऑलराउंडर शोरना अख्तर और वेस्टइंडीज की जजरा क्लैक्सटन सबसे युवा प्लेयर्स रहेंगी। शोरना 18 और जजरा 19 साल की हैं। भारत से 22 साल की क्रांति गौड़ भी ऑक्शन में उतरने वाली हैं।

5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स :

डब्ल्यूपीएल की 5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स है। इनमें यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए रहेंगे, क्योंकि उन्होंने अनकैप्ड श्वेता सहरावत के अलावा किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया। चैंपियन मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपए और रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में आएंगी।

डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी 27 नवंबर को : स्मृति मंधाना अब भी सबसे महंगी खिलाड़ी, आरसीबी ने चार को किया रिटेन
नई दिल्ली। डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह ऐलान इस महीने की शुरुआत में अगले सीजन के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद की किया गया है।

18 खिलाड़ियों की अनुमति :

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में हर क्रिकेट टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने की अनुमति होगी। कुल मिलाकर, पांचों टीमों में 23 विदेशी खिलाड़ियों सहित 73 स्थान भरे जाने के लिए उपलब्ध हैं।

यूपी ने मात्र एक खिलाड़ी को रिटेन किया :

यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ज्यादा बदलाव करेंगे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी अनकैप्ड श्वेता सहरावत को रिटेन किया है। उनके पास सबसे बड़ा पर्स होगा, साथ ही चार राइट टू मैच विकल्प भी उपलब्ध होंगे।  हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स, जिन्होंने शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में बनाए रखा है, ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी :

अब तक आयोजित तीन संस्करणों में, डब्ल्यूपीएल में कुछ खिलाड़ियों पर बहुत बड़ी बोली लगी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा डब्ल्यूपीएल 2023 मेगा ऑक्शन में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए 3.4 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद, स्मृति मंधाना वर्तमान में डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

मंधाना सहित 4 को रिटेन किया :

मंधाना, जिन्होंने 2024 डब्ल्यूपीएल सीजन में टीम को खिताब जिताया था, डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों में से एक हैं।

दीप्ति शर्मा ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी :

वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर आऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा, प्रमुख खिलाड़ियों की ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क सहित कई अन्य खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। नीलामी में उपलब्ध खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट वूमेंस प्रीमियर लीग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

पीकेएल सीजन- 12 प्लेयर ऑक्शन में कुल 37.90 करोड़ की राशि खर्च हुई, राजस्थान के सचिन तंवर को पुनेरी पलटन ने खरीदा, रिकॉर्ड दस खिलाड़ी बने करोड़पति
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 का रोमांचक प्लेयर ऑक्शन समाप्त हुआ, जिसमें 12 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए टीमों का निर्माण किया। पहले दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रही 10 करोड़पति खिलाड़ी रहे, जिनमें सबसे बड़ा नाम दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू का रहा, वहीं पहली बार फाइनल बिड मैच (एफबीएम) नियम को भी लागू किया गया, जिसके तहत टीमों ने 5 खिलाड़ियों को दो सीजन के लिए रिटेन किया। ऑक्शन के दूसरे दिन कैटेगरी डी के अनिल मोहन के लिए यू मुम्बा ने 78 लाख की रिकॉर्ड कीमत लगाई, वहीं पिछले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी राजस्थान के सचिन तंवर को इस बार पुनेरी पलटन ने 1.05 करोड़ में खरीदा।

कैटेगरी डी में अनिल मोहन ने मचाया धमाल :

78 लाख मिले-

ऑक्शन की सबसे चौंकाने वाली बोली कैटेगरी डी में दिखी, जब यू मुंबा ने हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल मोहन को 78 लाख की रिकॉर्ड तोड़ बोली में साइन किया। पीकेएल इतिहास में कैटेगरी डी की यह सबसे बड़ी बोली है।

यह बने करोड़पति :

मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह (2.23 करोड़), देवांक दलाल (2.205 करोड़), आशु मलिक (1.90 करोड़), अंकित जगलान (1.573 करोड़), अर्जुन देशवाल (1.405 करोड़), नवीन कुमार (1.20 करोड़), योगेश दहिया (1.125 करोड़), गुमान सिंह (1.0725 करोड़), सचिन तंवर (1.0575 करोड़), नितिन कुमार धनखड़ (1.0025 करोड़)।

कैटेगरी सी में ऑलराउंडर्स की चमक :

कैटेगरी सी ऑलराउंडर्स के लिए शानदार मौका साबित हुई, जहां नितिन रावल, गुरदीप और धीरज को बड़ी बोलियां मिलीं। नितिन को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 50 लाख, गुरदीप को पुनेरी पलटन ने 47.10 लाख और धीरज को बेंगलुरु बुल्स ने 40.20 लाख में खरीदा। हालांकि इस श्रेणी की सबसे ऊंची बोली रेडर आकाश शिंदे (53.10 लाख) के नाम रही, जिन्हें बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा।

सबसे बड़ा रेडर रहा अनसोल्ड :

सबसे हैरान करने वाली घटना भी देखने को मिली, जहां प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे बड़े रेडर परदीप नरवाल को अनसोल्ड ही लौटना पड़ा।

ऑक्शन हाइलाइट्स :

पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने पार किया 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जो सीजन 10 की तुलना में दोगुना।

मोहम्मदरेजा शादलू और देवांक दलाल ने कैटेगरी ए की क्रमश: पहली और आखिरी बोली में 2 करोड़ क्लब में जगह बनाई।

नई फाइनल बिड मैच नीति के तहत पांच खिलाड़ी आशु मलिक (दबंग दिल्ली), दीपक सिंह (पटना पाइरेट्स), मोहम्मद आमान (पुनेरी पलटन), हरदीप और घनश्याम (हरियाणा स्टीलर्स) दो सीजन के लिए रिटेन हुए।

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन : राजस्थान के 34 खिलाड़ी, अफसोस 30 लाख की बेस प्राइस में एक भी नहीं
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और एक जून को मुम्बई में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में राजस्थान के भी 34 खिलाड़ी शामिल होंगे। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की चार कैटेगरी बनाई गई हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि 30 लाख के बेस प्राइस की टॉप कैटेगरी में राजस्थान का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। वहीं 20 लाख रुपए के बेस प्राइस की बी कैटेगरी में भी राजस्थान का सिर्फ एक खिलाड़ी सचिन तंवर शामिल है। इसके अलावा सी कैटेगरी के लिए बेस प्राइस 13 लाख रुपए और डी कैटेगरी के लिए बेस प्रासि 9 लाख रुपए रखा गया है।

हर टीम के पास 5 करोड़ का पर्स :

ऑक्शन के लिए लीग की सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों के पास 5-5 करोड़ रुपए का पर्स है। नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने पर कोई भी टीम पांच करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च नहीं कर सकेगी। इसके अलावा जो खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं, उनकी प्राइस भी कुल पर्स से कम होगी। जैसे जयपुर पिंक पैंथर्स ने आगामी सीजन के लिए 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब इन खिलाड़ियों पर खर्च राशि घटाकर ही टीम ऑक्शन में खर्च कर सकेगी।

सचिन रहा था पिछले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी :

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपुर का सचिन तंवर प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी रहा था। सचिन को तमिल थलाईवास ने 2.15 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया। पिछले सीजन में सचिन 30 लाख के बेस प्राइस की ए कैटेगरी में शामिल थे। सचिन प्रो कबड्डी में छह सत्र खेल चुके हैं। वे इससे पहले पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

राजस्थान के यह खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे :

ए कैटेगरी : कोई नहीं

बी कैटेगरी : सचिन तंवर

सी कैटेगरी : ब्रिजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र यादव, हरकित सिंह, मोहम्मद तबिश, कुलदीप सिंह गौड, दीपक कुमार, विजय सैनी, ईश्वर, महेन्द्र चौधरी, सौरव, अनुज सैनी, कपिल गुर्जर, करन सिंह, अरुण सोलंकी, रोहित यादव, साहिल जांदु, जयभगवान, जितेश चौधरी, महिपाल, राहुल चौधरी, विशाल चौधरी, हरिओम चौधरी, मनोज चौधरी, पीयूष, राहुल चौधरी, राजीव सिंह।

डी कैटेगरी : राजेश गुर्जर, विनोद चौधरी, नवीन ईश्वरवाल, तौसीफ अहमद, भुवनेश्वर गौड, अभिषेक धाबाई, राहुल शर्मा।

मेजर ब्लॉक की नीलामी के लिए डेलिनियेशन कार्य में तेजी
जयपुर। राज्य में माइनर और मेजर ब्लॉक्स की नीलामी के लिए डेलिनिएशन कार्य में तेजी लाई जाएगी। वहीं अवैध खनन गतिविधियों के प्रकरणों की जुर्माना राशि की वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह जानकारी सचिवालय में खान सचिव आनन्दी ने माइंस एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए
अधिक से अधिक माइंनिग ब्लॉक्स तैयार कर नीलामी पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से जून से मासिक रोडमेप तैयार किया गया है। खान सचिव ने कहा कि प्रदेश में खनिजों के खोज के लिए ड्रिलिंग, रिपोर्टस के विश्लेषण और उसके बाद प्लॉट तैयार कर आॅक्शन करने से बेशकीमती खनिजों की अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगेगी। वहीं प्रदेश में राजस्व और रोजगार के अवसर विकसित हो सकेंगे। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षकीय भूमिका में आना होगा ताकि उनके कार्यक्षेत्र की सभी खनिज विभाग से संबंधित सभी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण व्यवस्था को प्रभावी करने पर जोर
आनन्दी ने खनिज विभाग के कार्यालयों व क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय राजस्व वसूली के प्रयासों की सराहना की और निरीक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। विभागीय कार्यालयों में ई-फाइल सिस्टम को प्रभावी तरीके से संचालित करने और निस्तारण अवधि में सुधार लाने को कहा। उन्होंने विधानसभा प्रश्नों, संपर्क पोर्टल प्रकरणों सहित विचाराधीन प्रकरणों को तय समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेते हुए अतिरिक्त निदेशक कीर्ति राठौड़ ने प्रगति से अवगत कराया। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

घर का पूत कुंवारा डोले, पाड़ौसी का फेरा
कोटा। घर का पूत कवारा डोले, पडौसी का फेरा...। यह कहावत सभी ने सुनी है और वर्तमान में यह नगर निगम पर सही साबित भी हो रही है। नीलामी समिति में नगर निगम के अधिकारी शामिल होने के बावजूद वे दूसरे विभागों के कंडम व कबाड़ वाहनों की तो नीलामी करवा रहे हैं जबकि निगम के कंडम वाहन व कबाड़ की बरसों से नीलामी नहीं हुई है। नगर निगम के गैराज में बड़ी संख्या में ऐसे वहन हैं जो निर्धारित किमी. से अधिक चल चुके हैं और उनकी समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में वे अब न तो चलने की स्थिति में हैं और न ही उनका उपयोग हो रहा है। ऐसे वाहन कंडम वाहन की श्रेणी में आते हैं। साथ ही कई वाहन तो इतने अधिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि वे कबाड़ बन गए हैं। नगर निगम में ऐसे वाहनों में टिपर से लेकर चल शौचालय तक, हाथ गाड़ी से लेकर कचरा पात्र तक, सफाई वाहनों से लेकर डम्पर तक शामिल है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि ऐसे कंडम व कबाड़ वाहनों को गैराज में रखने की जगह तक नहीं है। ऐसे में उन वाहनों को दशहरा मैदान के पुराने पशु मेला स्थल में पीछे की तरफ रखा हुआ है। बरसों से उन वाहनों की नीलामी नहीं हुई है।

नीलामी समिति में निगम के अधिकारी शामिल
सरकारी विभागों में नकारा व कंडम वाहन और कबाड़ को नीलाम करने के लिए गठित समिति में नगर निगम के अधिकारी भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार निगम के ये मैकेनिकल साइड से है और उन्हें वाहनों की टैक्नीकल जानकारी भी है। ये अधिकारी अन्य विभागों के कंडम व नकारा वाहनों की तो समय-समय पर नीलामी करवा रहे हैं। जबकि  नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में लाखों रुपए के कबाड़ वाहन पड़े हुए हैं जिनकी नीलामी के लिए निगम के स्तर पर कोई प्रयास ही नहीं किए जा रहे।

8 साल से अधिक समय हुआ नीलामी को
निगम सूत्रों के अनुसार नगर निगम में कंडम व नकारा वाहनों की नीलामी हुए करीब 8 साल से अधिक का समय हो गया है। पूर्व के भाजपा बोर्ड में भी वाहनों कीे नीलामी नहीं हुई थी। वहीं कांग्रेस के वर्तमान बोर्ड को भी तीन साल से अधिक का समय हो गया है। इस बोर्ड में भी अभी तक नीलामी की फाइल ही आगे नहीं बढ़ी है।

नए संसाधनों का उपयोग नहीं तो वे भी हो जाएंगे कंडम
नगर निगम सूत्रों के अनुसार पिछलीे कांग्रेस सरकार के समय में नगर निगम में सफाई संसाधनों से लेकर नई-नई मशीनें खरीदकर तो रख दी लेकिन उनमें से उपयोग बहुत कम का हो रहा है। दोनों नगर निगम में सीवरेज सफाई से लेकर जेटिंग मशीनें तक क्षमता से अधिक है। ट्रेक्टर काफी समय पहले आ गए थे तो वे ट्रॉलियों के इंतजाम में खड़े रहे। उनका उपयोग नहीं किया जा सका। अब ट्रेक्टर भी आ गए हैं तो पंजीयन की औपचारिता में अटके हैं। सूत्रों के अनुसार निगम के गैराज में सैकड़ों ऐसे संसाधन हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपए है। वे खरीदकर पटक दिया लेकिन उपयोग ही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वे बिना उपयोग किए और खड़े-खड़े ही कंडम हो जाएंगे।

उत्तर -दक्षिण के फेर में अटकी नीलामी
सूत्रों के अनुसार पहले कोटा में एक ही नगर निगम थी। पिछली सरकार के समय में दो नगर निगम उत्तर व दक्षिण बना दी। ऐसे में जो वाहन कंडम व कबाड़ हो चुके हैं वह पुराने निगम के समय के है। ऐसे में अभी तक तो उन वाहनों का पूरी तरह से बटवारा ही नहीं हुआ। कौन सा वाहन किस निगम के अधिकार क्षेत्र में रहेगा। यह तय हुए बिना कंडम व कबाड़ की नीलामी संभव नहीं है।  हालांकि जानकारों का कहना है कि दोनों निगमों में बड़े-बड़े वाहनों को तो सूची तैयार कर अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी गई है लेकिन अधिकारियों की इच्छा शक्ति नहीं होने से अभी तक नीलामी नहीं हो सकी है।

आए दिन हो रही चोरियां
नगर निगम कोटा दक्षिण की गैराज समिति के अध्यक्ष कपिल शर्मा का कहना है कि निगम के वाहनों की बसरों से नीलामी नहीं हुई है। पुराने व कंडम वाहन गैराज में रखने की जगह नहीं होने से उन्हें पुराने पशु मेला स्थल में पीछे की तरफ पटका हुआ है। वहां से वाहनों के पार्टस आए दिन चोरी हो रहे हैं। हालत यह है कि कई वाहन तो नीलाम होने लायक भी नहीं बचेंगे। शर्मा का कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिकािरयों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन  किसी का ध्यान ही नहीं है। जबकि कंडम व कबाड़ को नीलाम करने से निगम को लाखोंÞ रुपए का राजस्व मिल सकता है।

टायर व बैटरी की फाइल तैयार
इधर कोटा उत्तर नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि बड़े व वाहनों की तो जानकारी नहीं है। लेकिन पुरानी बैटरी व टायरों की नीलामी की फाइलें तैयार कर ली है। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वाहनों की नीलामी के लिए भी चनाव बाद अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

Hyderabad's popular Laddu Auction: 27 लाख में नीलाम हुआ बालापुर गणेश लड्डू
हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के सबसे लोकप्रिय बालापुर गणेश लड्डू इस साल गणेश मूर्ति विसर्जन के अंतिम दिन गुरुवार की सुबह आयोजित नीलामी के दौरान 27 लाख रुपये में नीलाम हुआ।

गोल्डन लड्डू के नाम से मशहूर 21 किलोग्राम के लड्डू की नीलामी की शुरूआत 1994 में हुई थी और यह प्रत्येक वर्ष गणेश मूर्ति विसर्जन के अंतिम दिन आयोजित की जाती है। इस साल इसकी नीलामी दसारी दयानंद रेड्डी ने 27 लाख रूपये में जीती है। पिछले साल वीएलआर बिल्डर्स के वेंगेटी लक्ष्मा रेड्डी ने यह लड्डू 24.6 लाख रुपये में जीता था।

बालापुर गणेश उत्सव समिति की ओर से आज आयोजित नीलामी में 36 लोगों ने भाग लिया। लड्डुओं की नीलामी हैदराबाद में मुख्य गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस की शुरुआत का प्रतीक है। करीब 19 किमी की यात्रा के बाद बालापुर की मूर्ति का हुसैन सागर झील में विसर्जन किया जाता है।

ऑक्शन में शामिल होंगी राजस्थान की 5 खिलाड़ी
जयपुर। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले संस्करण के लिए 13 फरवरी को होने वाली खिलाड़ियों की बोली में राजस्थान की 5 खिलाड़ी शामिल होंगी। ऑम्क्शन के लिए कुल 409 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की महिला चयन समिति की अध्यक्ष गंगोत्री चौहान के अनुसार राजस्थान की कप्तान जसिया अख्तर, आयुषी गर्ग, सुमन मीणा, सोनल कलाल और अंडर-19 टीम की यशस्वी कट्टा को आॅक्शन के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। राजस्थान की इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया है। राजस्थान टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंची। जसिया अख्तर टूर्नामेंट में दो शतक सहित 501 रन बटोर रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में देशभर में टॉप पर हैं, वहीं आयुषी गर्ग ने भी बल्ले से कमाल दिखाते हुए दो शतक सहित 413 रन बनाए। सोनल कलाल और सुमन मीणा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए क्रमश: 16 और 11 विकेट हासिल किए।

1525 खिलाड़ियों ने किया आवेदन
नीलामी में 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि 1525 खिलाड़ियों ने नीलामी का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी में सिर्फ 90 खिलाड़ी ही बिक सकेंगी, जिनमें से 30 विदेशी क्रिकेटर होंगी। एक फ्रेंचाइजी 15-18 खिलाड़ी अपने दल में शामिल कर सकेगी। भारत के अलावा नीलामी सूची में आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, थाईलैंड, नीदरलैंड और अमेरिका सहित आठ सहयोगी देशों की खिलाड़ियों ने भी सूची में जगह पाई है।

हर टीम को मिलेगा 12 करोड़ का पर्स
डब्ल्यूपीएल की प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम को आॅक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। बीसीसीआई के अनुसार हर साल इस पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। पुरुष आईपीएल के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। आईपीएल में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है।

विजेता को मिलेंगे 6 करोड़
विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीम को  6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी. उपविजेता टीम को 3 करोड़ और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

स्टोक्स और करेन पर रहेगी खास नजर
नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार दोपहर कोच्चि में होगी। सभी दस टीमों का मुख्य स्टॉफ कोच्चि पहुंच चुका है और उनकी लिस्ट भी तैयार हो गई है कि किन खिलाड़ियों पर बोली लगानी है और किन खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर अपने पाले में कर लेना है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।  आईपीएल के 23 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम करेन, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और भारत के मयंक अग्रवाल समेत कई खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इनमें बेन स्टोक्स सबसे खास नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइज इस बार दो करोड़ रुपये रखा है। सैम करेन का भी दावा काफी मजबूत है, वे भी गेंद और बल्ले दोनों से मैच विनर प्लेयर हैं। भारत के मयंक अग्रवाल भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनका बेस प्राइज एक करोड़ रुपये है, लेकिन वे इससे कहीं ज्यादा कीमत पर बिक सकते हैं।  दो करोड़  बेस प्राइज वाले केन विलियमसन भी महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

क्रिस मॉरिस रहे हैं सबसे महंगे खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आॅलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2021 के मिनी ऑक्शन में उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत के युवराज सिंह 2015 के ऑक्शन में 16 करोड़ रुपये में बिके थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पाले में किया था। आईपीएल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं। साल 2020 के ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन पर 15.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सभी को चौंका दिया था।

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में लगी 1.49 लाख करोड़ की बोली
नई दिल्ली। देश में यथा शीघ्र 5 जी सेवा शुरू करने के लिए जारी स्पेक्ट्रम नीलामी के दूसरे दिन कंपनियों ने 1.49 लाख करोड़ रु. की बोली लगायी है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि नीलामी अभी जारी है और फिर से बोली लगेगी। 9 चक्र की बोलियां संपन्न हुई है, जिसमें 1.49 लाख करोड़ रु. की बोली लगायी गयी है। इस निलामी में मुख्य रूप से रिलायंस, भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और अदाणी समूह शामिल है। अदाणी समूह प्राइवेट नेटवर्क के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए बोली लगा रहा है।

कंपनियां 5जी नेटवर्क मिलने के बाद इस साल के अंत तक या अगले वर्ष के प्रारंभ में देश में 5 जी सेवाएं शुरू कर सकती हैं। 5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क की तुलना में कम से 10 गुना तेज होगा। 5जी सेवाओं के लिए सरकार ने 600 मेगाहटर्ज, 700, 800, 900, 1800, 2100, 2300, 2500 मेगाहटर्ज निम्न बैंड की रेडियोतरंगों और सी बैंड में 3.3-3.6 गीगाहटर्ज तथा उच्च बैंड में 26 गीगाहटर्ज का कुल 72,097.85 मेगाहटर्ज स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए पेश किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को दी स्वीकृति
नई दिल्ली। सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र की महत्वकांक्षी एवं बहुप्रतीक्षित योजना 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को स्वीकृतिदे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 5 जी सेवाएं 4 जी सेवा की तुलना में 10 गुना अधिक गति से काम करेंगी और इनकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

इस योजना के तहत अगले 20 वर्षों के लिए 72 गीगाहर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इस योजना में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की लागत को कम करने के उपाय भी किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत बोली में सफल रहने वाली कंपनियों को 5 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाएगा, जिससे वे आम लोगों और विभिन्न उपक्रमों को सेवाएं दे सकेंगी।