world's - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियाटेक ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को क्रोएशिया की जान फेट को विम्बलडन के पहले दौर में हराकर लगातार मुकाबले जीतने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वियाटेक ने फेट को 6-0, 6-3 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 36वीं जीत दर्ज की। वह सन् 2000 के बाद से सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस महीने स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पेट की चोट के बाद पहली बार खेल रहे मरे ने यहां सेंटर कोर्ट में डकवर्थ को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। अब मरे का सामना 20वीं नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर से होगा।

सेरेना ने जीते थे लगातार 35 मैच
इससे पहले 21वीं सदी में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की विम्बलडन विजेता वीनस विलियम्स के नाम था, जिन्होंने लगातार 35 मैच जीते थे। स्वियाटेक ने पहले सेट में हमलावर होते हुए फेट को 6-0 से हरा दिया। फेट ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 21 वर्षीय स्वियाटेक ने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में स्वियाटेक का सामना नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव से होगा।

विश्व की नंबर वन शूटर बनीं जयपुर की अवनि
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन अवनि लेखरा विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज हो गई हैं। ताजा रैंकिंग के अनुसार, जयपुर की अवनि आर2 - 10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8-50एम राइफल थ्री-पोजीशन में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।

ट्वीट कर खुशी जताई
लेखरा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, आर2-10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8 - 50एम राइफल 3 पोजीशन महिला प्रतियोगिता की विश्व रैंकिंग में पहला स्थान पाकर बेहद खुश हूं। इस उपलब्धि ने मुझे प्रेरित किया है।

टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे दो पदक
20 वर्षीय अवनि पिछले साल टोक्यो पैरालंपिक में दो पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। उन्होंने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल 3-पोज़ीशन एसएच1 में कांस्य पदक जीता था।  अवनि पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। उन्हें 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

फ्रांस में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता था स्वर्ण
टोक्यो में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, लेखरा ने इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के शैटौरौक्स में पैरा शूटिंग विश्व कप में वापसी की और आर2 - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

नंबर वन वनडे बल्लेबाज बनी एलिसा
दुबई। न्यूजीलैंड में रविवार को संपन्न 2022 आईसीसी महिला विश्व कप की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली दुनिया की नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गईं हैं। हीली ने रविवार को विश्व कप फाइनल में 170 रन की यादगार पारी की बदौलत चार स्थानों की छलांग के साथ मंगलवार को जारी आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है। 32 वर्षीय हीली ने 103.66 के स्ट्राइक रेट से दो शतकों और दो अर्धशतकों समेत कुल 509 रनों के साथ शीर्ष रन स्कोर रहते हुए अपना 2022 महिला विश्व कप अभियान समाप्त किया था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया था।

हीली के साथ चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉप छह में बरकरार हैं, जिनमें बेथ मूनी, कप्तान मेग लैनिंग और राचेल हेन्स शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हेन्स 497 रनों के साथ हीली के बाद 2022 महिला विश्व कप की दूसरी सर्वाधिक रन स्कोरर रही थीं। रैंकिंग में मूनी तीसरे, लैनिंग पांचवें और हेन्स छठे स्थान पर मौजूद हैं।

इस बीच इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नताली साइवर को भी रैंकिंग में तीन स्थानों का फायदा हुआ है। साइवर 2022 विश्व कप फाइनल में 148 रनों की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को पछाड़ कर नंबर एक ऑलराउंडर बन गईं हैं। नताली ने टूर्नामेंट में बल्ले के साथ 436 रन के अलावा गेंदबाजी में चार विकेट भी लिए थे। इंग्लैंड की लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। इंग्लैंड की अनुभवी स्विंग-गेंदबाज अन्या श्रुबसोल पांच स्थानों की छलांग से आठवें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

भारतीय कप्तान मिताली राज निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर आ गईं हैं, जबकि उनकी हमवतन स्मृति मंधाना एक स्थान के फायदे से नौवें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

एनसीआर का नए सिरे से पुनर्गठन, राजस्थान का 7000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बाहर
जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का नए सिरे से पुनर्गठन लगभग फाइनल हो गया है, मार्च में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। नए मापदण्डों के आधार पर पुनर्गठन से राजस्थान का करीब 7000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र एनसीआर से बाहर हो गया है, अब केवल करीब 6000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ही एनसीआर में रह सकेगा।

आरपी-2041 को मार्च 2022 तक अंतिम रूप दिया जाएगा
दरअसल, दिल्ली के केन्द्र बिन्दु से 100 किलोमीटर की परिधि में क्षेत्र रखा गया है। इसके चलते भरतपुर और अलवर के क्षेत्र इस दायरे से बाहर आ रहे है, जबकि इनके कुछ क्षेत्रों के तो वर्ष 2020 में सब रीजन प्लान भी तैयार किए गए है। इस परिधि में किसी तहसील का 50 प्रतिशत या इससे अधिक क्षेत्र आता है तो उस तहसील का पूरा क्षेत्र एनसीआर में शामिल रहेगा। एनसीआर में बढ़ते शहरीकरण के साथ यह क्षेत्र 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला क्षेत्र बनने जा रहा है। एनसीआर के मौजूदा क्षेत्र के जिन शहरी क्षेत्रों में मास्टर प्लान बन चुके है, वे इलाके भी एनसीआर में शामिल होंगे। ऐसे नेशनल राजमार्ग और राज्य राजमार्ग जो वर्तमान में जितनी लंबाई तक क्षेत्र में शामिल है, इन राजमार्गों उस लंबाई तक दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर का इलाका भी शामिल किया जाएगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने केन्द्र के समक्ष अनुरोध करते हुए कहा था कि एनसीआर में शामिल राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिलों को पूरी तरह से शामिल रखा जाए।

क्षेत्रीय योजना-2041 का प्रारूप तैयार
बोर्ड ने कुछ संशोधनों के साथ मसौदा क्षेत्रीय योजना-2041 का प्रारूप तैयार किया। इस प्रारूप पर राज्यों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। आरपी-2041 को मार्च 2022 तक अंतिम रूप दिया जाएगा। केन्द्र का मानना है कि एनसीआर में बढ़ते शहरीकरण के साथ यह क्षेत्र 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला क्षेत्र बनने जा रहा है, जो इस क्षेत्र के भविष्य के लिए बड़ी चुनौती उत्पन्न करेगा। आरपी-2041 के मसौदे में जनसंख्या अनुमान को लेकर राज्यों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। राज्य अगले बीस वर्षों के लिए अपने अनुमानों और उनके बुनियादी ढ़ांचे और अन्य विकास आवश्यकताओं के अनुसार आंकड़े ले सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों को फायदा
एनसीआर से जिन क्षेत्रों को बाहर रखा गया है, उनमें शहरी व ग्रामीण दोनों शामिल है। शहरी क्षेत्रों में संबंधित निकाय की ओर से विकास कार्य होते रहेंगे, प्लानिंग बोर्ड से वित्तीय सहायता नहीं मिल सकेगी, जबकि जो ग्रामीण क्षेत्र बाहर हुआ है, उस क्षेत्र में यह फायदा रहेगा कि वहां पर किसी तरह का उद्योग लगाने के लिए जो पहले एनजीटी सहित कई एनओसी लेनी पड़ती थी, अब उनसे राहत मिल सकेगी।

इसका भविष्य में पता चल सकेगा कि क्या नुकसान होगा। राज्य की ओर से क्षेत्रीय योजना-2041 के प्रारूप पर सुझाव भी दिए गए है। कुछ क्षेत्रों के तो 2020 में ही सब रीजन प्लान तैयार किए गए थे। राज्य सरकार ने मौजूदा क्षेत्र को रखने का सुझाव दिया था। -ओम प्रकाश पारीक, सीटीपी एनसीआर

टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम बनी दुनिया की नंबर 1, वेस्ट इंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड को पछाड़ पाया नम्बर 1 का खिताब
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 में नम्बर वन के खिताब पर एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम बन गई है।

इंडिया ने इंग्लैंड को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया
आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार भारत ने 269 रेटिंग अंकों और 10,484 ओवरऑल अंकों के साथ इंग्लैंड को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड 269 रेटिंग अंकों और 10,474 ओवरऑल अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। भारत के पास हालांकि शीर्ष स्थान के लिए बेहद छोटी बढ़त है। वहीं पाकिस्तान 266 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज में  शीर्ष पर अपनी बढ़त को बढ़ाने का मौका होगा। वहीं इंग्लैंड अगली टी-20  सीरीज जुलाई में भारत के खिलाफ खेलेगा।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में खेली गई टी-20 सीरीज के रविवार को संपन्न हुए तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने 185 के लक्ष्य का बचाव करते हुए सीरीज अपने नाम की। पहले मैच में रवि बिश्नोई के शानदार पदार्पण के बाद भारत ने 158 रनों के लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं अन्य दो मुकाबलों में बल्ले के साथ ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन पारियां खेलीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पैर जमा रहे हर्षल पटेल ने भारत की ओर से सर्वाधिक पांच विकेट झटके और अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।

इस बीच रविवार को संपन्न घरेलू टी-20 सीरीज में मेहमान श्रीलंका को 4-1 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर बना हुआ है। वहीं भारत के हाथों हार का सामना करने के बावजूद वेस्ट इंडीज सातवें स्थान पर बरकरार है। वहीं अफगानिस्तान आठवें, जबकि श्रीलंका और बंगलादेश संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच के वैक्सीन को लेकर तीखे तेवरे, कहा, 'वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हूं
नई दिल्ली। वैक्सीनेशन को लेकर देश-दुनिया की सरकारें अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन इस बीच टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।  जिसमें उन्होनें कहा है कि 'वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हूं।

दरअसल 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वैक्सीन लगाने के बजाय टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेने का त्याग करने के लिए तैयार हैं। जोकोविच ने इस बारे में कि क्या वह कोरोना वैक्सीन पर अपने रुख के चलते आगामी विंबलडन और फ्रेंच ओपन जैसे टेनिस टूर्नामेंटों का त्याग करने को तैयार हैं, कहा, '' हां, यही वह कीमत है जो मैं चुकाने को तैयार हूं। ''

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, '' मैं कभी भी टीकाकरण के खिलाफ नहीं था, लेकिन आप अपने शरीर में क्या डालते हैं, मैं इसे चुनने की स्वतंत्रता का समर्थन करता हूं। अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने के सिद्धांत मेरे लिए किसी भी खिताब या किसी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं। मैं जितना संभव हो सके अपने शरीर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं समझता हूं कि विश्व स्तर पर हर कोई इस वायरस से निपटने के लिए बड़ा प्रयास करने की कोशिश कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इस वायरस का अंत हो जाएगा।''

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के आप्रवासन मंत्री एलेक्स हॉक ने जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया था, क्योंकि उन्होंने अपने टीकाकरण की स्थिति नहीं बताई थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था और उन्हें कई दिन आप्रवासन केंद्र में बिताने पड़े थे। बाद में ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने उन्हें नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया था।

जयपुर स्थित चौंप में बन रहे स्टेडियम का शिलान्यास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया वर्चुअल शिलान्यास, PINKCITY में बनने जा रहा है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
जयपुर: राजधानी जयपुर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को स्टेडियम का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी वर्चुअली जुड़े। शिलान्यास समारोह से पहले आरसीए के पदाधिकारियों ने क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन किया। यह स्टेडियम जयपुर स्थित दिल्ली बाईपास पर चौंप में बन रहा है।

गहलोत में इस अवसर पर कहा कि आज का दिन राजस्थान क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अवसर है। आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में आरसीए का अपना स्टेडियम का सपना देखा था ,जिसे आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत पूरा करने जा रहे हैं । राजस्थान में प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल बन रहा है। जयपुर में एसएमएस स्टेडियम के बाद जोधपुर बरकतुल्ला स्टेडियम और उदयपुर में भी स्टेडियम बन रहा है। इसके साथ ही चौंप में भी स्टेडियम बन रहा है। दुनिया के 10 में से 7 बड़े स्टेडियम भारत में हैं और राजस्थान के का ये स्टेडियम तीसरे स्थान पर होगा। ये राजस्थान के खिलाड़ी और प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है। दीपक चाहर, महिपाल, राहुल चाहर, खलील अहमद और अब रवि बिश्नोई का भारतीय टीम में होना बड़ी उपलब्धि है। ऐसी उम्मीद है कि अब राजस्थान को बीसीसीआई इग्नोर नहीं होने देगा। आईपीएल मैचों में राजस्थान को प्रिफरेंस दीजिए। राजस्थान को यदि मैच देंगे तो राजस्थान के साथ न्याय होगा। भारत-न्यूजीलैंड के मैच में जाने का उन्हें मौका मिला जहां अच्छा प्रबंधन था। आगे भी उम्मीद है कि मैच का आयोजन होता है तो राजस्थान सरकार की तरफ से भी बीसीसीआई को पूरा सहयोग मिलेगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि पिछले दस साल में काफी संसाधनों का विकास हुआ है। बीसीसीआई आज दुनिया में लीडिंग क्रिकेट बोर्ड है। मैंने काफी दिन जयपुर में बिताए हैं। भले ही जूनियर क्रिकेट या रणजी की बात की जाए यहां का एसएमएस स्टेडियम बेहतरीन है, लेकिन अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना रहे हैं यह खुशी की बात है। मुझे इस बात की कुछ निराशा है कि मेरा कोलकाता का स्टेडियम अब पिछले पायदान पर आएगा। पहले अहमदाबाद और जयपुर का स्टेडियम होगा, लेकिन यह बहुत खुशी की बात है की भारत के दो स्टेडियम दुनिया की सूची में हैं। बहुत सारे खिलाड़ी राजस्थान से देश के लिए खेल रहे हैं। उम्मीद है आगे भी खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। आज एक ऐतिहासिक दिन है कि वेस्टइंडीज और इंडिया अंडर 19 का वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि अब तक बड़े-बड़े आयोजन कराने के बाद भी किराए के घर में रह रहे थे, अब आरसीए का खुद का घर तैयार हो रहा है।

आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह भारत का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसमें एक साथ 75 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, आरसीए उपाध्यक्ष अमीन पठान, सचिव महेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए।

दुनिया के सबसे लंबे शख्स सुल्तान को है पत्नी की तलाश
मॉस्को। दुनिया का सबसे लंबा शख्स रूस जा पहुंचा है। उसे तलाश है अपने लिए नई पत्नी की जिसके साथ मिलकर वह संतान को जन्म दे सके। 39 साल के सुल्तान कोसेन तुर्की के एक किसान हैं जिनका ट्यूमर उनकी पिट्यूटरी ग्रंथि को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से उनका आकार असाधारण रूप से ज्यादा है जो तब होता है जब पिट्यूटरी ग्रंथि बहुत अधिक वृद्धि हार्मोन का उत्पादन करती है। अपनी आश्चर्यजनक लंबाई के चलते उनका नाम 8 फीट 3 इंच की ऊंचाई के साथ सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल है। कुर्द मूल के कोसेन बताते हैं कि अब उन्हें इस लंबाई की आदत हो गई है। लेकिन कभी-कभी इसके चलते उन्हें कई कठिनाइयों और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने 2013 में 29 वर्षीय मर्व डिबो नाम की 5 फीट 9 इंच लंबी सीरियाई महिला से शादी की थी।

तलाक के बाद कोसेने ने फिर किया शादी का इरादा
उनकी पत्नी के साथ उनकी सबसे बड़ी समस्या कम्युनिकेशन था क्योंकि वह तुर्की बोलते थे जबकि उनकी पत्नी सिर्फ अरबी बोलती थीं। बातचीत में समस्या के बावजूद दोनों की शादी कई सालों तक चली, जब तक कि दंपति ने हाल ही में तलाक नहीं लिया। अकेले होने के बाद कोसेन ने एक बार फिर शादी का इरादा किया है। वह दिसंबर की शुरूआत में रूस पहुंचे थे जहां वह अपने लिए नई पत्नी की तलाश कर रहे हैं। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं अपनी नई पत्नी को अपने साथ वापस तुर्की ले जाना चाहता हूं। मैं एक समुद्र से दूर दक्षिण-पूर्व में एक ऐतिहासिक जगह पर रहता हूं। मैंने सुना है कि रूस की महिलाओं को विनम्र पुरुष पसंद होते हैं तो यह काफी आसान होगा। कोसेन ने कहा कि रूसी महिला अपने पति को हमेशा प्यार करेगी।  कोसेन अपनी नई पत्नी की तलाश में रूस में कितने समय तक रहेंगे।