niece - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुल्हन की भांजी और भतीजा तालाब में डूबे
उदयपुर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के सदकड़ी उपला फला गांव में मंगलवार को कुडली तालाब में नहाने गए दुल्हन की भांजी और भतीजे की डूबने से मृत्यु हो गई। दुल्हन की शादी आगामी 30 मई को है। इस हृदय विदारक हादसे के बाद शादी के घर में मातम छा गया।

सदकड़ी निवासी शांतिलाल मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार अपराह्न ढाई बजे उसकी पत्नी रीना कपड़े धोने व नहाने के लिए कुडली वाले तालाब पर गई थी। पत्नी के साथ पुत्र नरेंद्र (7) व भांजी प्रियंका (7) पुत्री दिनेश मीणा निवासी देवपुर भी गए हुए थे। रीना कपड़े धो रही थी और पास में ही दोनों मासूम नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक नरेंद्र व प्रिंयका पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। उनको बचाने के लिए आसपास में मौजूद लोग पहुंचते तब तक वे गहराई में डूब गए। मृतका प्रियंका दुल्हन की भांजी है जबकि मृतक नरेंद्र दुल्हन का भतीजा है।

सूचना पर सेमारी थानाधिकारी कर्मवीर सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को बाहर निकलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमारी पहुंचाया,  जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने बताया कि मृतक नरेंद्र  प्राथमिक विद्यालय गोदात फला में तीसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, वही मृतका प्रियंका देवपुरा में दूसरी कक्षा मे पढ़ रही थी। प्रियंका मामा के घर रविवार को विवाह समारोह में आई थी।

भतीजी से छेड़छाड़ के मामले में चाचा को 3 साल का कठोर कारावास
कोटा । शहर की पोक्सो क्रम संख्या - 5 अदालत ने 3 साल पुराने भतीजी से छेड़छाड़ के मामले में  चाचा को दोषी मानते हुए गुरुवार को 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई । अदालत ने आरोपी चाचा पर 10000 का जुमार्ना भी लगाया ।

विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि विज्ञान नगर  थाना क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय पीड़िता ने विज्ञान नगर पुलिस थाने में अपने चाचा के खिलाफ छेड़छाड़ करने का 3 अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था।  पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने माता पिता के साथ रहती है 9 अप्रैल 2019 को शाम 5:00 बजे अपने दोस्त के घर से आई बहुत थकान के कारण सो गई , तभी चाचा उसके पास कमरे में आ गया और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया ।  पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग गई और उसने अपनी पूरी बात बुआ को बताई। इस मामले में बुआ ने चाचा से माफी मंगवा कर मामला शांत कर दिया ।  लेकिन 14 जुलाई को चाचा ने उसके साथ फिर घर में अकेले सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया उसने शोर मचाया इस पर चाचा ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो  जान से मार देगा । उसका गला दबाने का प्रयास किया और भाग गया।  15 जुलाई को पीड़िता ने आपबीती अपने माता पिता को बताई इसके बाद से पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 354 ,354ं में मुकदमा दर्ज कर जांच, शुरू कर दी।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा न्यायालय में चालान पेश किया था ।
ट्रायल के दौरान न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए । न्यायाधीश ने आरोपी चाचा को 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार देते हुए 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 10000 के जुमार्ना का दंड दिया है ।

मौसी ने प्री-मेच्योर भांजी के शव को फेंका, पुलिस को दी चोरी की सूचना
जयपुर। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल में मौसी की बहन के हुई प्री-मेच्योर बच्ची के शव को चर्च रोड के पास फेंक दिया। उसने बहन और पुलिस को शव चोरी होने की सूचना दे दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में वह खुद शव को फेंकते हुए नजर आई। पुलिस ने बहन राधा को धारा 318 में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया। पूछताछ में उसने बताया कि अंत्येष्टि से बचने के लिए उसने शव को फेंका था। इधर पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मां सीता को बच्ची का शव सौंप दिया।

थाने में यह दी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार बच्ची की मां मूलत: मध्य प्रदेश की रहने वाली है। हाल ही में पति से उसका तलाक हुआ था। वह काम के सिलसिले में जयपुर में रहने वाले माता-पिता के पास आई थी। 17 दिसंबर को परिजनों ने उसे मौसी के घर भेज दिया। इस दौरान 22 दिसंबर को पेट में दर्द होने पर मौसेरी बहन राधा ने चांदपोल जनाना अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर सात माह की प्री-मैच्चोर मृत बच्ची हुई। इसके बाद राधा बच्ची के शव को बैग में रखकर चांदपोल श्मशान में अंत्येष्टि के लिए लेकर जा रही थी। अस्पताल के बाहर आकर बैग नीचे रखकर वह सामान खरीदने लग गई। इसी दौरान चोर बैग को उठा ले गए।