bounty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संगरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 महीने से फरार 15 हजार का इनामी हत्यारा जगसीर सिंह उर्फ जग्गी गिरफ्तार
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 महीने पहले हुई हत्या के एक मामले में फरार 15 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जगसीरसिंह उर्फ जग्गी पंजाब के बठिंडा जिले में नंदगढ़ थाना क्षेत्र के मौजा झुगबा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि संगरिया थाना क्षेत्र की चक 2-एमजेडी रतनपुरा में कृष्णलाल डेलू के खेत में 14 अगस्त 2025 को रवि सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भिंदा सिंह और जग्गी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

200 करोड़ धोखाधड़ी के आरोप में फरार इनामी गिरफ्तार
कोटा। अपेक्षा ग्रुप में 200 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे इनामी हरिओम सुमन को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिओम सुमन अपेक्षा ग्रुप का निदेशक है। अपेक्षा ग्रुप की 200 करोड़ की धोखाधड़ी में यह भी शामिल था। आरोपी हरिओम सुमन पर कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कुछ दिन पूर्व ही 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में शामिल 60 आरोपियों में से एसआईटी ने अब तक एक महिला सहित एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उप निरीक्षक एवं अनुसंधान अधिकारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि अपेक्षा प्रोजेक्ट कंपनी का सीएमडी मुरली मनोहर नामदेव ने अपने अन्य डायरेक्टरों के साथ मिलकर अलग-अलग कंपनियों बनाकर निवेशकों को प्रलोभन दिया और पैसे हड़प कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस थाना गुमानपुरा कैथूनीपोल कुन्हाड़ी भीमगंज मंडी बोरखेड़ा सहित अन्य पुलिस थानों में मुरली मनोहर नामदेव, हरिओम सुमन, दुर्गाशंकर मेरठ और संजय कश्यप सहित अन्य 60 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमा दर्ज है। अनुसंधान के दौरान एसआईटी ने एक महिला सहित एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

मुठभेड़ में इनामी तस्कर राजू फौजी गोली लगने से घायल
जोधपुर। भीलवाड़ा पुलिस के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित चल रहा कुख्यात अपराधी राजू फौजी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जोधपुर में शनिवार की अलसुबह बनाड़ एरिया में एक मकान के बाहर से उसे दस्तयाब किया गया। उसने भागने के लिए पुलिस पर दो राउण्ड फायर भी किए। मगर पुलिस और कमांडोज की घेरेबंदी की जवाबी फायरिंग में वो घायल हो गया। उसके बाएं पैर के टखने में गोली लगने के बावजूद वह भागने लगा जिससे वो नीचे गिरा और पत्थर से सिर टकराने के साथ सिर पर हल्की चोट भी आई। राजू फौजी पर एक लाख का इनाम भी घोषित हो रखा था। इसके अलावा भीलवाड़ा, अजमेर, बाड़मेर आदि जिलों में भी उस पर इनाम घोषित हो रखे हैं। अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर शुक्रवार को पुलिस की स्पेशल टीम के साथ जोधपुर आए थे। यहां राजू फौजी के जोधपुर में बनाड़ एरिया में एक मकान पर होने की जानकारी मिली। शनिवार की सुबह छह बजे राजू फौजी बनाड़ एरिया में एक मकान पर बाइक पर पहुंचा। तब 30 पुलिस अधिकारियों, सिपाहियों एवं कमांडोज की घेराबंदी पहले से हो रखी थी। जब वह पहुुंचा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया गया।

अस्पताल में कड़ा पहरा: राजू फौजी का अब पुलिस की अभिरक्षा में मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके भागने की आशंका में हथियाबंद जवानों को तैनात रखा गया है।

सेना से है बर्खास्त: राजू फौजी बाड़मेर के कल्याणपुर स्थित डोली गांव का रहने वाला है। वह पहले सेना में नौकरी करता था। बाद में किसी कारण से सेना की नौकरी से उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह तस्करी के कामों में लिप्त हो गया। इस साल की शुरूआत में उसने भीलवाड़ा पुलिस के दो सिपाहियों के साथ मुठभेड़ की थी। तब दो सिपाहियों की इसमें मौत हो गई थी। तब से वह फरार चल रहा था।

इसलिए था वांछित
गत 10 अप्रेल की रात साढ़े दस बजे थाना कोटड़ी इलाके में सूचना मिली कि कुछ गाड़ियों में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। कोटड़ी से पुलिस रवाना होकर चारभुजा मंदिर के पीछे तिराहे पर नाकाबंदी करने लगी। सामने से एक काले रंग की स्कॉर्पियो एवं उसके पीछे एक पिकअप निकली। इनके पीछे दूसरी काले रंग की स्कॉर्पियो व दूसरी पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने घेरकर गाड़ी में बैठे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी जिसमें कांस्टेबल ऊंकार रायका के सीने में गोली लगने के बाद उन्हें भीलवाड़ा के एमजीएच ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। देर रात दो बजे पुलिस थाना रायला के जाप्ते द्वारा चैकिंग के दौरान एक पिकअप व एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। लिरड़िया खेड़ा थाना रायला के पास बदमाशों द्वारा घात लगाकर पुलिस थाना रायला के स्टाफ पर फिर फायरिंग की गई। इसमें रायला थाने के कांंस्टेबल पवन कुमार को गोली लग गई, उनकी भी दौराने इलाज मृत्यु हो गई।

भीलवाड़ा पुलिस लेकर गई
आरोपी को अब भीलवाड़ा पुलिस अपने साथ लेकर गई है। जिस मकान में वह ठहरा था उसके मालिक लूणाराम को भी अपने साथ लेकर गई। जहां पर उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा। अग्रिम कार्रवाई भीलवाड़ा पुलिस की तरफ  से की जा रही है।