falling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रुपया लगातार गिर रहा : यह साफ करता है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है, खड़गे ने कहा- सरकार की नीति ठीक नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार बार-बार कहती है कि देश विकास कर रहा है, लेकिन रुपया लगातार कमजोर हो रहा है, जो सटीक रूप से देश के आर्थिक हालात को बयां करता है। खड़गे ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रुपए की कीमत लगातार गिर रही है और इससे साफ है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है। उनका कहना था कि भले ही सरकार बार-बार कहती हो कि देश विकास कर रहा है, लेकिन रुपए का लगातार कमजोर होना संकेत देता है कि आर्थिक स्थिति क्या है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज 90 के पार चला गया है, सरकार चाहे कोई भी ढिंढ़ोरा पीटे, रुपये की क़ीमत गिरने से यह पता चलता है कि देश की असली आर्थिक परिस्थिति क्या है। अगर केंद्र सरकार की नीति ठीक होती, तो रूपया नहीं गिरता। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले पूछते थे कि क्या कारण है कि हिंदुस्तान का रूपया पतला होता जा रहा है, ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब माँग रहा है, लेकिन अब हम यही सवाल पूछ रहें हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा।

रील बनाते हुए 50 फीट गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत
कोटा ।  दोस्तों के साथ गेपरनाथ पिकनिक स्पॉट पर गए एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृग दर्ज कर जांच में जुट  गई है।  आरकेपुरम थाना एएसआई धनराज मीणा ने बताया कि कैथून निवासी अर्जुन कहार (19) पुत्र मुकेश कहार अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ बाइक से रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे कैथून से आया  और साढे चार बजे गेपरनाथ पहुंच गया ।

वहां पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका , लेकिन वह एक अन्य रास्ते से अंदर चले गए। अर्जुन दोस्तों के साथ चट्टानों से उतर रहा था तथा मोबाइल से रील बना रहा था। इस दौरान दोस्त नीचे उतर गए तथा अर्जुन का पैर फिसल गया। जिससे 50-60 फीट नीचे खाई में गिर गया। दोस्तों ने खाई में  नीचे उतर कर उसे संभालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से निकाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

छत से गिरा युवक गंभीर घायल
बाड़ी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की छितरिया कॉलोनी में एक युवक के छत से गिरने के चलते गंभीर घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को बाड़ी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर घायल युवक द्वारा पड़ोसियों पर छत पर आकर हमला करने और छत से धक्का देने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर कोतवाली थाना पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में घायल युवक अतर सिंह पुत्र परसादी कोली की बहन जसोदा पत्नी पप्पू कोली ने बताया कि अतर सिंह बाहर काम करता है। परिवार में उनके अलावा उसका कोई नहीं है। ऐसे में वह जब भी बाहर से आता है तो उन्हीं के घर पर रुकता है। अभी रक्षाबंधन पर बाहर हैदराबाद से काम कर लौटा था। गुरुवार को दिन में कॉलोनी के अंदर खरंजा निर्माण को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। जो बाद में शांत भी हो गया था। ऐसे में वह घर पर खाना बना रही थी और उनका भाई गुरुवार की शाम छत पर टहलने चला गया था। इस दौरान पड़ोसियों ने आकर छत पर उससे झगड़ा किया और अतर सिंह को धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने के चलते अतर सिंह गंभीर घायल हो गया। ऐसे में उसे पहले बाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना को लेकर घायल अतर सिंह की बहन जसोदा ने बाड़ी थाने में पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू कर दी है।

गड्ढों में पानी भरने से फिसलकर गिर रहे राहगीर
किशनगंज। किशनगंज कस्बा मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है। मुख्य सड़क पर छोटे बड़े गढ्डों का अंबार है। हर कदम के साथ गड्ढे वाहन चालको का इंतजार करते रहते है। बारिश होने के बाद उन गड्ढों में पानी भरने से गड्ढे दरिया की तरह नजर आने लगे है। रोजना इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर फिसलकर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। रानीबडोद पेट्रोल पंप से लेकर किशनगंज सहकारी भवन तक सड़क बदहाल हो चुकी है। 1.5 किलोमीटर तक की सड़क  हजारों गड्डो से भरी पड़ी है। कस्बेवासी सड़क के नवीनीकरण की मांग उपखण्ड अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक निर्मला सहरिया से भी कर चुके है, लेकिन बदहाल सड़क की सुध लेने वाला कोई नही। ऐसे में बदहाल सड़क का जिम्मेदार कौन है? कस्बे की मुख्य सड़क पर हर कदम पर गड्ढों से भरी सड़क पर निकलना लोगों की मजबूरी बनी हुई है।

रानीबड़ौद से लेकर किशनगंज सहकारी भवन तक की जर्जर सड़क में आधे से ज्यादा हिस्से में सड़क तक दिखाई नहीं देती। सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को इन गड्ढों में हिचकोले खाने पड़ रहे है। कई  लोग बारिश के बाद गड्डो में भरे पानी, कीचड़ में फि सलकर गिर भी रहे है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खुद को सुरक्षित इस रास्ते को पार करने की चुनौती बनी रहती है। कस्बा मुख्यालय पर इस खस्ताहाल सड़क को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की क्या हालत होगी।

पेचवर्क करके कर देते है खानापूर्ति
जब भी उपखण्ड क्षेत्र के दौरे पर कोई मंत्री या आला अधिकारियों का आना होता है तो जर्जर हो चुकी सड़क की किस्मत ही बदल जाती है। उस समय जर्जर सड़क नई दुल्हन की तरह सजने लगती है फि र सड़क पर गड्ढे तो दूर धूल तक दिखाई नही देती, लेकिन मंत्री व अधिकारियों के गाड़ियों के काफि ले के साथ ही पेचवर्क सड़क उखड़ने लगती है और कुछ दिन बाद फि र जर्जर नजर आती है। क्षतिग्रस्त सड़क का पेचवर्क करके केवल खानापूर्ति कर दी जाती है।

नहीं सुधर रहे हालात
किशनगंज कस्बा उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद कस्बे की जर्जर मुख्य सड़क के हालात की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसी सड़क पर पंचायत समिति कार्यालय, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय, पशु चिकित्सालय, बैंक, न्ययालय होने एवं रात दिन अधिकारीयो का इसी सड़क से गुजरते हैं लेकिन इस जर्जर सड़क की सुध लेने की चिंता किसी को नहीं आखिर फि र कस्बे वासी किस्से इस जर्जर सड़क के नवीनीकरण की गुहार लगाए?

नही दिखाई देती सड़क
कस्बे की जर्जर सड़क में हो रहे सैकड़ो छोटे, बड़े गड्ढों में बरसाती पानी भरने के बाद वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते है। ऐसे में वाहन चालक इन गड्ढों का शिकार होकर गिर जाते हैं हालांकि गत दिनों में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कुछ गड्ढों की भरपाई करवाई गई है लेकिन जर्जर हो चुकी सड़क के सामने वह बस खानापूर्ति ही कही जा सकती है।

कस्बे की मुख्य सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। वाहन चालको को जर्जर सड़क से गुजरने की मजबूरी है। इसका नवीनीकरण किया जाना चाहिए।
- दिनेश नागर, व्यापारी

मुख्य सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन का कोई ध्यान नही है। जल्द ही सड़क का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगो को राहत मिले।
- जगदीश खत्री, निवासी, किशनगंज

किशनगंज कस्बे की जर्जर सड़क के नवीनीकरण को लेकर प्रस्ताव बनाकर भिजवा रखा है। स्वीकृति मिलने पर कार्य करवाया जाएगा।
- निर्मला सहरिया, विधायक, किशनगंज शाहाबाद

शॉपिग सेंटर पीएचसी छत से गिर रहा प्लास्टर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कोटा । शहर में लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवाए देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं जिससे मरीजों को बडे अस्पताल तक जाने की दौड़ बच जाए लेकिन शहर के अधिकांश पीएचसी पर प्राथमिक उपचार की ही सुविधा है। अस्पतालों के भवनों की खस्ताहाल हालत पर विभाग का ध्यान नहीं है जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। शहर के शॉपिंग सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बरसों से भवन की मरम्मत नहीं होने से छतों से प्लास्टर गिर रहा है। वहीं बारिश शुरू होने के साथ छत से जगह जगह पानी टपक रहा है। गंदे पानी की निकासी के चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा जिससे मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में भी परेशानी होरही है। अस्पताल की मरम्मत से लेकर सुविधा बढ़ाने के लिए कई बार सीएमएचओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अस्पताल प्रभारी ने गुहार लगा दी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हर बार आश्वासन का झुनझुना देकर इतिश्री कर ली जाती है।

टीकाकरण केंद्र कक्ष में गिर रहा प्लास्टर
शॉपिंग सेंटर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र कक्ष छत का जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा होने का अंदेशा सदैव बना रहता है। इस कक्ष में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व कोविड वैक्सीन लगाई जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां आते है। बारिश के चलते इन दिनों छत आए दिन प्लास्टर गिर रहा है। ये तो गनिमत रहती है अभी तक प्लास्टर किसी मरीज के सिर पर नहीं गिरा नहीं हो बड़ी दुर्घटना हो जाती।

जहां जांच होती वहीं फैल रहा फंगस
शॉपिग सेंटर अस्पताल के लेब में चहुंओर दीवारों पर सीलन आ रही है। छत से पानी टपक रहा है। दीवारों पर ब्लैक फंगस लगी हुई है। ऐसे में लेब जांच से ज्यादा संक्रमण दे रही है। चहुंओर सीलन की बदबू से यहां काम करने वाले लेब टेक्नीशियन परेशान रहते है। इसके अलावा अस्पताल के इंग्जेक्शन रूम में भी सीलन और पानी टपक रहा है। नि:शुल्क दवा केंद्र की छत से प्लास्टर गिर रहा है।

निकासी नहीं होने से अस्पताल में भरा पानी
अस्पताल परिसर में पानी बारिश की पानी निकासी के लिए चेंबर नहीं बना रखा जिससे पानी अस्पताल परिसर में ही फैलता है। अस्पताल के मुख्य गेट पर चेंबर नहीं होने से यहां लोहे की सीढ़ी लगा रखी उस पर चढ़कर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है।

अस्पताल की मरम्मत कराने के लिए सीएमएचओ को कई बार पत्र लिखा और मौखिक भी अवगत कराया। उन्होंने विज्ञान नगर सीएचसी के बजट से अस्पताल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। जन सहयोग से अस्ताल में पुताई कराई लेकिन बारिश से छत टपक रही है। प्लास्टर गिर रहा है। अस्पताल में पानी की निकासी के लिए कोई चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा है।
-डॉ. निधी सक्सेना, अस्पताल प्रभारी

महिला वर्ल्ड कप हॉकी: पिछड़ने के बाद वंदना के गोल से की बराबरी, भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका
एम्सतेलवीन। टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने एम्सतेलवीन में चल रहे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया। इंग्लैंड ने मैच के नौवें मिनट में इसाबेला पीटर के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल कर मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया।

भारत को पहले मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर : भारत ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ली गोल करने में नाकाम रही। इसके त्जवाब में इंग्लैंड ने आक्रमण जारी रखे। इंग्लैंड ने खेल के 9वें मिनट में गोल बना 1-0 की बढ़त हासिल की।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के ज्यादातर हिस्से में इंग्लैंड ने अपनी बढ़त बनाई रखी। 28वें मिनट में भारत को मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला। वंदना कटारिया ने रीबाउंड पर गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कई हमले हुए लेकिन किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

भारत कल चीन से भिड़ेगा : भारतीय टीम पूल बी में अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को चीन के खिलाफ मैच में उतरेगी।

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रूख, 5.87 अरब डॉलर घटकर 590.58 अरब डॉलर पर
मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रूख बना हुआ है और गत 17 जून को समाप्त सप्ताह में यह 5.87 अरब डॉलर घटकर 590.58 अरब डॉलर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 596.45 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 17 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.36 अरब डॉलर कम होकर 526.88 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 25.8 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 40.58 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 23.3 करोड़ डॉलर गिरकर 18.15 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.96 अरब डॉलर पर आ गया।

पांचवें फ्लोर की बॉलकनी से गिर मासूम मार्मिक की मौत
उदयपुर। सुखेर थाना इलाके के एक कॉम्प्लेक्स के पांचवें फ्लोर से बॉल को पकड़ने के प्रयास में 3 वर्षीय मासूम मार्मिक नीचे गिर गया। हादसे में मासूम की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जिस खिड़की से वह गिरा, उसमें कांच नहीं लगा था और वो सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। पुलिस कार्रवाई से इनकार कर परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव लेकर चले गए।

न्यू भूपालपुरा में मिराज मल्हार अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर रहने वाले शांतिलाल जैन के यहां बेटी शिल्पा और उनके बच्चे छुटिट्यां मनाने आए थे। 3 वर्षीय मासूम मार्मिक वागरेचा सोमवार शाम 5 बजे खिड़की के पास खेल रहा था। शिल्पा अपने बड़े बेटे के साथ बाजार गई थी। मार्मिक अपनी नानी के साथ अकेला ही था। नाना शांतिलाल भी दुकान पर थे। इसी दौरान काम करती हुई नानी रसाई में गई, तभी मार्मिक बॉल से खेलते-खेलते अचानक बेड पर चढ़कर खिड़की के पास चला गया। वो खिड़की से नीचे सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मार्मिक आंध्रप्रदेश के गुंटूर में अपने माता-पिता और 8 वर्षीय बड़े भाई के साथ रहता था।

हादसे के बाद परिजन मार्मिक को लेकर एमबी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मार्मिक के पिता विक्रम वागरेचा भी गुंटूर से फ्लाइट के जरिए उदयपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं करवाने की लिखित रिपोर्ट दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चले गए। बता दें कि शांतिलाल जैन कपड़ा व्यापारी हैं। करीब 9 सालों पहले उनकी बेटी शिल्पा की शादी आंध्रप्रदेश के गुंटूर में विक्रम वागरेचा से शादी हुई। विक्रम गुंटूर में मिर्ची का होलसेल व्यापार करते हैं।

मोटर ठीक करते रस्सी टूटी, कुएं में गिरने से युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के क्षेत्र के कांस की आंतरी मजरे में शनिवार सुबह कुएं में लगी मोटर को ठीक करते रस्सी टूट गई और युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हीरालाल उम्र 25 वर्ष पुत्र रामदेव कहार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हीरालाल अपने पिता के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। फसल को पानी पिलाने के लिए कु एं पर मोटर को चलाने गया। मोटर खराब थी मोटर को रस्सी की सहायता से निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई और हीरालाल का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। परिजन और आसपास के लोगों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हीरालाल इकलौता पुत्र था। सूचना पर हिंडोली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई गिरधर सिंह ने बताया कि पंचनामा तैयार कर लिया था। लेकिन हिंडोली अस्पताल में जांच की व्यवस्था नही होने के चलते शव को बूंदी अस्पताल ले जाया गया। जहां आवश्यक जांच के बाद शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया।

उपसरपंच ने की आर्थिक सहायता की मांग
हिंडोली उपसरपंच ईश्वरलाल सैनी के साथ ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है। उपसरपंच ने बताया कि मृतक युवक के एक 3 वर्ष का पुत्र है जिसका जीवन व्यापन अब मुश्किल हो गया है। सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

कार नहर में गिरने से चिकित्सक सहित 5 की मौत
जयपुर। सीकर के रींगस सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पूनिया व उनके परिजनों की कार चण्डीगढ़ में भाखडा नहर में गिर गई। हादसे में डॉ. पूनिया, उनकी पत्नी व बच्चों सहित पांच की मौत हो गई। दो बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना के बाद सरकारी अस्पताल में सन्नाटा पसर गया। रींगस के मेडिकल स्टोर भी बन्द रहे। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सतीश पूनिया अपनी पत्नी सरिता पूनिया निवासी ठिकरिया रींगस अपने साले के परिवार के साथ क्रेटा कार से घूमने गए थे। चण्डीगढ़ के पास सामने से आ रही एक बस ने ओवरटेक किया।

बस का एक हिस्सा डॉक्टर की गाड़ी से टकरा गया। इससे उनकी कार नहर में जा गिरी। दुर्घटना में सतीश पूनिया के बच्चे व उनके साले के बच्चे बह गए। प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया लेकिन तब तक डॉ. पूनिया, उनकी पत्नी सरिता, राजेश देवन्दा निवासी नांगल कला गोविन्दगढ़ जिला जयपुर, उनकी पत्नी रीना देवन्दा, डॉ. पूनिया के बेटे दक्ष की मौत हो गई। जबकि डॉ पूनिया की पुत्री राजवी तथा साले की लड़की राजश्री का कोई पता नहीं चल पाया।

मदद मांगते रहे
भाखड़ा नहर में कार गिरने के बाद कार के अंदर फंसे सवारों ने शीशे खोलकर बचाव के लिए लोगों से मदद मांगी। लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से धीरे-धीरे पानी कार को लील गया।

शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरकर हुआ बंद
मुंबई। विदेशी बाजारों की गिरावट से निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, दूरसंचार और कैपिटल गुड्स समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 482.61 अंक लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 58964.57 अंक पर आ गया। इस वर्ष 31 मार्च को सेंसेक्स 58568.51 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक टूटकर 17674.95 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली हुई, जिसने बाजार को और अधिक गिरने से बचाया। इस दौरान मिडकैप 0.41 प्रतिशत चढ़कर 25,407.15 अंक और स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत बढ़कर 29,880.07 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई के दस समूहों में बिकवाली जबकि नौ समूहों में लिवाली का जोर रहा, जिससे बाजार को समर्थन मिला। वित्त 0.49, आईटी 1.46, दूरसंचार 0.60, कैपिटल गुड्स 1.09 और टेक समूह के शेयर 1.37 प्रतिशत टूटे वहीं पावर 5.18, यूटिलिटीज 5.09, तेल एवं गैस 2.38, रियल्टी 1.07 और ऊर्जा समूह में 1.73 प्रतिशत की तेजी रही।

वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25, जर्मनी का डैक्स 0.50, जापान का निक्केई 0.61, हांगकांग का हैंगसैंग 3.03 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.61 प्रतिशत लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक की बढ़त लेकर 59,333.18 अंक पर खुला और लिवाली की बदौलत दोपहर बाद 59,355.76 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली के दबाव में यह कारोबार के अंतिम चरण में 58,894.40 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। संभलने की कोशिशों के बावजूद यह पिछले दिवस के 59,447.18 अंक की तुलना में 0.81 प्रतिशत गिरकर 58,964.57 पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3685 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2099 में तेजी जबकि 1456 में गिरावट रही वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वहीं, निफ्टी 43 अंक फिसलकर 17,740.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 17,779.05 अंक के उच्चतम जबकि 17,650.95 अंक न्यूनतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,784.35 अंक के मुकाबले 0.62 प्रतिशत उतरकर 17,674.95 अंक पर रहा। इस दौरान एनएसई में 29 कंपनियां लाल जबकि 21 हरे निशान पर रहीं। सेंसेक्स की 23 कंपनियां बिकवाली का शिकार हुई वहीं सात में तेजी रही। इस दौरान एचसीएल टेक ने सबसे अधिक 2.73 प्रतिशत का नुकसान उठाया। साथ ही एलटी 2.72, इंफोसिस 2.67, विप्रो 2.16, एशियन पेंट 1.54, एचडीएफसी 1.39, एचडीएफसी बैंक 1.25, डॉ. रेड्डीज 1.20, एक्सिस बैंक 1.20, टाइटन 1.01 और टाटा स्टील 0.96 प्रतिशत गिरा। शेष अन्य कंपनियों के शेयर 0.01 से 0.88 प्रतिशत तक टूटे।

युद्ध की कीमत
अमेरिका और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन पर युद्ध थोपने के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर भारी भरकम प्रतिबंध लगा देने का असर रूस की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लग गया है। रविवार को रूस ने यूक्रेन से वार्ता की पेशकश की थी और वार्ता हुई भी, लेकिन सफल नहीं रही। यूक्रेन रूस के दबाव में नहीं आया और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस को मुंह तोड़ जवाब देने का संकल्प दोहरा दिया। नाटो ने यूक्रेन में अभी तक अपनी सेना भले ही नहीं उतारी हो, लेकिन यूक्रेन को दूसरे पश्चिमी देश हथियार उपलब्ध करा रहे हैं और उसे आर्थिक मदद भी मिल रही है। युद्ध को छह दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक रूस का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। पुतिन को इसकी उम्मीद नहीं थी कि युद्ध इतना लंबा खिंच जाएगा। यूक्रेन की सैन्य ताकत भले ही रूस के मुकाबले कम हो, लेकिन यूक्रेन की सेना और नागरिकों का मनोबल कहीं ज्यादा बड़ा दिख रहा है। नागरिक भी युद्ध के मोर्चे पर डटे हैं। हड़बड़ाए राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन को दबाव में लाने के लिए परमाणु हमले तक की धमकी भी दे दी। इस धमकी से दुनिया भी सकते में आई, लेकिन रूस को अच्छी तरह पता है परमाणु हमला आसान नहीं है। रूस-यूक्रेन का भले ही दो देशों के बीच युद्ध होता दिख रहा है, मगर इसकी मार रूस सहित पूरी दुनिया को किसी न किसी रूप में झेलनी पड़ेगी। यूक्रेन में भारी तबाही हो गई है तो डर यह भी बना हुआ है कि यह जंग दुनिया के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था को फिर से चौपट न कर दें। इसका असर अमेरिका, यूरोप से लेकर चीन व भारत तक पर भी पड़े बिना नहीं रहने वाला है। इसका असर ज्यादातर देशों में दिखने भी लगा है। शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। रूस में तो अर्थयुद्ध की स्थिति तक बन गई है। रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का असर यहां तक हुआ कि सोमवार को रूसी करंसी रुबल 26 फीसदी कमजोर हो गई। एक अमेरिकी डॉलर अब 105.27 रुबल का हो गया है, जो शुक्रवार तक 84 रुबल तक था। इतनी बड़ी गिरावट के चलते रूस के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरें 9.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी हैं। स्टॉक एक्सचेंज बंद कर दिए गए हैं ताकि रुबल और गिरे। विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन की भरपाई यूरोपीय और अन्य देश भी जैसे-तैसे कर लेंगे, लेकिन रूस की भरपाई मुश्किल हो जाएगी। पुतिन भी इस बात को समझ रहे होंगे। युद्ध की वजह से हर देश चुनौतियों से जूझने को मजबूर होगा। रूस-यूक्रेन संकट को कैसे भी खत्म करने की जरूरत है।