inspection - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फर्जी छात्रवृत्ति घोटाले में गिरी गाज, 46 शिक्षण संस्थान डिबार कर ब्लैकलिस्ट
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के मामले में 46 शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल से डिबार (प्रतिबंधित) कर ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विभागीय जांच में सामने आया कि इन संस्थानों ने छात्रवृत्ति आवेदनों का समुचित सत्यापन किए बिना कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आवेदन अग्रेषित किए, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ। विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों के लंबित छात्रवृत्ति आवेदन भी निरस्त कर दिए हैं।

योजना का नहीं ले सकेंगे लाभ: जांच समितियों, जिला अधिकारियों की रिपोर्ट तथा उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद विभाग ने संबंधित संस्थानों को आदेश जारी होने की तिथि से तीन वर्ष अथवा होल्ड किए जाने की तिथि से पांच वर्ष (जो भी बाद में हो) तक छात्रवृत्ति पोर्टल से डिबार करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में ये संस्थान छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।

ई-मित्र संचालक की जांच में खुला मामला: निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार के आदेशानुसार यह कार्रवाई फर्जी छात्रवृत्ति प्रकरण के मुख्य आरोपी ई-मित्र संचालक विजय कुमार बोचल्या से जुड़े मामले की जांच के बाद की गई। जांच में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की रैंडम जांच में कई गड़बड़ी सामने आईं। संस्थानों ने 2015 के दिशा-निर्देश 2023 की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तथा 2024 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए अपात्रों के आवेदनों को सत्यापित कर जिला अधिकारियों को भेजा।

आवेदन में मिथ्या घोषणा, फर्जी दस्तावेज:  विभाग ने कहा कि फर्जी आवेदन भेजना नियमों का उल्लंघन माना गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी आवेदन में मिथ्या घोषणा, फर्जी दस्तावेज मिलते हैं तो संबंधित संस्था के विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

एटा: हाइटेंशन लाइन के सपंर्क में आया ताजिया, एक की मौत, 7 अन्य झुलसे
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शुक्रवार तड़के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में ताजिया आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा पुरानी तहसील चौराहे के पास उस समय हुआ, जब गश्त का ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान ताजिया एक ओर झुक गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद ताजिए में करंट दौड़ गया, जिससे उसे उठाए हुए लोग उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सैफ (19), पुत्र शाकिर, निवासी मोहल्ला मेवातियान, को मृत घोषित कर दिया। हादसे में साहिल (18) पुत्र शहजाद, अली हसन (18) पुत्र मोहम्मद शफीक, आमिर (22) पुत्र अरबाज, खुर्शीद (30) पुत्र रहीश, असरफ (15) पुत्र असगर, निवासी चमन नगरिया तथा नसीम (30) पुत्र इरशाद सहित सात लोग झुलस गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और विद्युत विभाग की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलूस के दौरान विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन भी अलीगंज पहुंचे और अधिकारियों के साथ घटनास्थल तथा अस्पताल का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में जनपद गौतमबुद्धनगर में अग्नि सुरक्षा एवं मानव सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमों ने कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य संस्थानों में व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, आवश्यक अभिलेखों, पंजीकरण और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को कार्यालय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जानकारी से अवगमें सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने जेवर क्षेत्र के बालाजी गेस्ट हाउस, एसआर प्लाजा, द ग्रैंड होटल और जेपी वेलवेट होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर बालाजी गेस्ट हाउस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि अन्य तीन संस्थानों को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी । जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने तथा निर्धारित मानकों का पालन न मिलने पर पांच कोचिंग संस्थानों को तत्काल सील कर दिया गया।

वहीं नोएडा सेक्टर-16 और सेक्टर-18 में 12 कोचिंग संस्थानों की जांच की गई, जिनमें से दो को सील किया गया। सेक्टर-22 क्षेत्र में चार संस्थानों का निरीक्षण हुआ, जहां दो को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने और मानकों की पूर्ति तक कोचिंग गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सेक्टर-58 और सेक्टर-62 में भी छह कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार पिछले दो दिनों में कुल 66 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान नौ संस्थानों को सील किया गया है, जबकि 12 को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संस्थानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, मानव सुरक्षा, आवश्यक अनुमतियों, पंजीकरण और अन्य निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, दस्तावेजों की कमी या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशन में यह विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा के पचपदरा आएंगे। इस अवसर पर पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन एवं जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास के साथ ही प्रधानमंत्री प्रदेशभर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास की सौगात देंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री की इस प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली और ऐतिहासिक आयोजन को लेकर निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्ति पत्र प्राप्त करना प्रत्येक युवा के जीवन का गौरवपूर्ण क्षण होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में विशेष आयोजन के साथ नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं एवं आमजन को प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाए ताकि वे इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बन सकें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए ताकि यह आयोजन विकास, रोजगार एवं सहभागिता का उत्सव बन सकें।

सभी तैयारियां समय पर हो पूरी

उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन तथा रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। ऐसे में उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि रिफाइनरी परिसर में सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें और किसी प्रकार की कमी न रहे।

रिफाइनरी परिसर में हो सघन पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी प्रबंधन को इस अवसर पर सघन पौधारोपण अभियान संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में ईंधन संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव श्रम और श्रमिकों का सम्मान करते हैं।

वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शहर में भवन मानकों और स्वीकृत नक्शों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए मंगलवार को कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान एलेन, आकाश इंस्टीट्यूट और महेंद्रा कोचिंग सहित कुल आठ संस्थानों को सील कर दिया गया।

वीडीए अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण में कई संस्थान बिना स्वीकृत मानचित्र या निर्धारित भवन मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। जोन-1 के शिवपुर और सिकरौल क्षेत्र में जांच के दौरान एलेन कोचिंग सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल सील कर दिया गया। वहीं सारनाथ क्षेत्र में भी दो कोचिंग परिसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन के हिस्सों को सील किया गया।

सिगरा क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन में मानचित्र संबंधी उल्लंघन पाए जाने पर उसे भी बंद कराया गया। इसके अलावा संकट मोचन, साकेत नगर और दुर्गाकुंड क्षेत्रों में संचालित एलेन की शाखाओं, आकाश इंस्टीट्यूट, महेंद्रा कोचिंग तथा अन्य शिक्षण संस्थानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और भवनों की संरचनात्मक मजबूती से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
तेहरान। ईरान ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान का खंडन किया है कि उसने अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षकों (आईएईए) को देश में आने पर सहमति दे दी है। वेंस ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए हुई बातचीत के पहले दौर के बाद ईरान ने इस आशय की सहमति दी है। स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट बर्गेनस्टॉक में हुई बातचीत दोनों पक्षों के बीच एक अहम कूटनीतिक पहल थी।

बातचीत के बाद वेंस ने कहा कि निरीक्षकों की वापसी को लेकर आईएईए के साथ बातचीत आज ही शुरू हो सकती है। उन्होंने इस बैठक को भविष्य की प्रगति के लिए बहुत अच्छा नींव करार दिया था। ईरान के विदेश मंत्रालय ने हालांकि, इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान की मिसाइल क्षमताओं पर कोई चर्चा नहीं हुई है और उसने परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण करने के लिए आईएईए के निरीक्षकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया।

प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि ईरान ने परमाणु निरीक्षणों को लेकर कोई नया वादा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों के साथ कोई भी सहयोग, ईरान की संसद और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा बनाए गए मौजूदा कानूनी एवं संस्थागत संरचनाओं के अंतर्गत सख्ती से जारी रहेगा। निरीक्षण को लेकर यह मतभेद अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान से जुड़ी व्यापक कूटनीतिक गतिविधियों के बीच सामने आया है।

मध्यस्थता करने वाले देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि बातचीत के शुरुआती दौर के बाद अमेरिका और ईरान दोनों ही 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक योजना पर सहमत हो गए हैं। कूटनीतिक घटनाक्रम के साथ-साथ अमेरिका ने अपनी नीति में एक बड़ा बदलाव करते हुए ईरान पर लगे प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए ढील दी है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 60 दिनों के लिए प्रतिबंधों में छूट दी है जिससे ईरान दशकों में पहली बार अमेरिकी डॉलर में तेल बेच सकेगा।

इस छूट से लंबे समय से चले आ रहे अमेरिकी प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए छूट मिली है जिससे 21 अगस्त तक ईरान के लिए कच्चा तेल और पेट्रोकेमिकल का निर्यात, बिक्री एवं परिवहन करना संभव हो गया है। इससे ईरानी तेल को सीधे अमेरिका में आयात करने की भी इजाज़त मिली है और उन अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग, इंश्योरेंस एवं नौवहन चैनलों तक पहुंच फिर से बहाल हुई है जिन पर पहले बहुत ज़्यादा पाबंदियां थीं।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ईरान से प्राप्त वादों के बदले प्रतिबंधों में ढील दी गई। इन वादों में रणनीतिक तौर पर अहम होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा बनाए रखना और आईएईए निरीक्षकों की वापसी की इजाज़त देना शामिल है। उन्होंने अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलना और परमाणु पारदर्शिता को समझौते की मुख्य शर्तें कहा। उपराष्ट्रपति वेंस ने यह भी संकेत दिया कि बातचीत परमाणु मुद्दे से आगे बढ़कर क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं तक भी हुई जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की संभावित व्यवस्था और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए समन्वय तंत्र जैसे विषय शामिल थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान मुख्य हथियारों के निरीक्षण की इजाज़त देने पर सहमत हो जाएगा। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इस बात को सख्ती से खारिज कर दिया और दोहराया कि निरीक्षण के लिए किसी नई व्यवस्था पर सहमति नहीं बनी है। गौरतलब है कि ईरान और दुनिया की बड़ी शक्तियां अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और चीन के बीच 2015 में हुए परमाणु समझौते हुआ था। 2015 के इस समझौते के तहत आईएईए को ईरान के परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण करने की इजाज़त थी लेकिन 2018 में राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका ने इसे खराब समझौता बताते हुए खुद को इससे अलग कर लिया।

फरवरी 2026 में इज़रायल और अमेरिका के साथ हुए 12 दिनों के टकराव के दौरान ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य हमले हुए। इसके बाद ईरान ने आईएईए निरीक्षकों की पहुंच पर रोक लगा दी और बाद में एजेंसी ने देश से अपने बाकी कर्मचारियों को वापस बुला लिया।

हाजियों को छोड़कर लौट रहे विमान से टकराया पक्षी, आधे घंटे में जयपुर लौटना पड़ा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया, जिसके चलते उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद उसे वापस जयपुर में उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार फ्लाइनेस एयरलाइंस की फ्लाइट शनिवार शाम 8:25 बजे जेद्दा से हाजियों को लेकर जयपुर पहुंची थी। हाजियों को उतारने के बाद विमान रात 10:10 बजे खाली अवस्था में वापस जेद्दा के लिए रवाना हुआ। उड़ान भरने के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट की आशंका होने पर पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया। इसके बाद पायलट ने रात 10:40 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

विमान के वापस उतरने के बाद इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम ने विस्तृत जांच की। बर्ड हिट रिपोर्ट दर्ज करते हुए विमान के इंजन एवं अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का निरीक्षण किया गया। सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दी गई। इसके बाद फ्लाइट रात 1:05 बजे पुनः जेद्दा के लिए रवाना हो गई।

अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी : 573 कार्टन पटाखे जब्त ; बिना लाइसेंस संचालित गोदाम सीज, संचालक फरार
जयपुर। जयपुर पुलिस के अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करधनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा गोदाम सीज कर दिया। पुलिस ने गोदाम से विस्फोटक पदार्थ (पटाखों) के 573 कार्टन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक मौके पर नहीं मिला और वह फिलहाल फरार है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित विस्फोटक पदार्थों की फैक्ट्रियों और गोदामों में अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को 13 जून को सूचना मिली थी, कि करधनी थाना क्षेत्र के सूर्य नगर स्थित 60 फीट रोड पर एक मकान में बने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गोदाम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अवैध रूप से रखे मिले। पुलिस ने गोदाम संचालक को मौके पर बुलाया, लेकिन उसके उपस्थित नहीं होने पर भवन मालिक की मौजूदगी में गोदाम में रखे 573 कार्टन पटाखे जब्त कर सीज कर दिए।

मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 287, 288, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम-1884 तथा विस्फोटक अधिनियम-1908 की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 7 लोगों की मौत, छोटे से मकान में हो रही थी संचालित
जयपुर। खो नागोरियन थाना इलाके में पीली की तलाई इलाके में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि धुएं के गुबार आसमान तक दिखाई देने लगे। हादसे के दौरान फैक्ट्री में मौजूद कई मजदूर आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और कई धमाके भी हुए।

बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य घायलों का एसएमएस अस्पताल में ईलाज जारी है।  हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस कमिश्नर जयपुर सचिन मित्तल डीसीपी ईस्ट रंजीत शर्मा एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल समेत एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा समेत कार्यालय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

ढाई साल से चल रही थी अवैध फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार पटाखे की यह अवैध फैक्ट्री थाने के पीछे मात्र 200 मीटर दूर स्थित है। यह अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। केवल 50 वर्ग गज के 3 मंजिला मकान में यह फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यहां सुरखा के कोई इंतजाम नहीं थे। पटाखा फैक्ट्री चलाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। एक अज्ञात का शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया पटाखे से लगी आग के मामले में एसएमएस में एक अज्ञात व्यिक्त का पूरा जला हुआ शव पहुंचा है वहीं, तीन शख्स नासिर उम्र 23 साल निवासी खो नागोरियन, आदिब उम्र 25 साल निवासी खो नागोरियन और समीर उम्र 30 साल ये 80 प्रतिशत से झुलसे हुए है।

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद झुलसे छह लोगों को गंभीर हालत में SMS अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य मरीजों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीन घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निर्देशन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पानी पिलाने गया था, मौत बनकर आया धमाका

हादसे में जान गंवाने वाला 15 वर्षीय रब्बिल फैक्ट्री से महज कुछ घर दूर रहता था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को घर से ठंडा पानी ले जाकर पिलाता था। मंगलवार को भी वह पानी की बोतल लेकर अंदर गया था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। मासूम की मौत के बाद उसकी मां नजमीन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहती रही—"मेरा बेटा मुझे लौटा दो।" मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी यह मंजर देखकर नम हो गईं।

स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी

स्थानीय निवासी नौशाद ने आरोप लगाया कि हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस और दमकल की टीमें नहीं पहुंचीं। शुरुआती राहत और बचाव कार्य पूरी तरह स्थानीय लोगों ने ही संभाला। लोगों का कहना है कि समय पर मदद पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था।

रिहायशी इलाके में चल रहे कई अवैध कारखाने

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में केवल पटाखा फैक्ट्री ही नहीं, बल्कि कई अन्य अवैध गोदाम और छोटे कारखाने भी संचालित हो रहे हैं। इनमें खाद्य उत्पाद बनाने की इकाइयां, कबाड़ और अन्य ज्वलनशील सामग्री के गोदाम शामिल हैं, जो घनी आबादी के बीच चल रहे हैं।

मंगलवार बाजार होता तो मच जाती तबाही

स्थानीय निवासी समीर के अनुसार हादसे वाली जगह और आसपास की गलियों में प्रत्येक मंगलवार को हाट बाजार लगता है। सौभाग्य से विस्फोट बाजार शुरू होने से पहले हुआ। यदि हादसा बाजार के दौरान होता तो सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी और यह राजधानी के सबसे बड़े औद्योगिक हादसों में शामिल हो जाता।

जांच के घेरे में अवैध फैक्ट्री संचालन

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री आखिर किसकी अनुमति से संचालित हो रही थी। प्रशासन अब फैक्ट्री के लाइसेंस, संचालन और सुरक्षा मानकों की जांच में जुट गया है। वहीं पूरे क्षेत्र में अवैध कारखानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम तेज आंधी के बीच एयर इंडिया के विमानों से लोहे की सीढ़ी टकराने की घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर रविवार शाम अचानक मौसम बदल गया और भारी बारिश के साथ तेज आंधी शुरू हो गयी। इस दौरान टर्मिनल-2 के 'बे' में इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग टीम की एक लोहे की सीढ़ी (स्टेप लैडर) तेज हवाओं के साथ खुद-ब-खुद आगे बढ़ने लगी और इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, एयर इंडिया की तीन विमानों टकरा गयी। इस घटना में विमानों को नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों ने बताया कि घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। आंधी बारिश के बारे में मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं थी। यह बेहद स्थानीय मौसमी घटना थी और आसपास के इलाके में मौसम शांत था। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त तीनों विमानों को उड़ान से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों क्षतिग्रस्त विमान ए320 परिवार के हैं।

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।

केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
तिरुवनंतपुरम। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कई जिलों में शिगेला संक्रमण पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को राज्य भर में निरीक्षण तेज करने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सख्त निवारक उपाय आवश्यक हैं। मंत्री ने बताया कि अलाप्पुझा और अरनमुला से शिगेला के 123 मामले सामने आए हैं, जबकि कोझिकोड में भी तीन बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित बच्चों में से एक चार वर्षीय बच्ची की इस बीमारी से मौत हो गई। स्थिति को देखते हुए, होटलों, रेस्तरां और सड़क किनारे के खाद्य स्टालों पर निरीक्षण मजबूत किए जाएंगे, जबकि राज्य भर में पेयजल की गुणवत्ता की जांच तेज की जाएगी।

मुरलीधरन ने कहा कि होटलों के लिए ग्राहकों को उबला और ठंडा किया हुआ पीने का पानी उपलब्ध कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। हालांकि, कई प्रतिष्ठान इस नियम की अनदेखी करते हुए साधारण पानी परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की आपूर्ति से शिगेला बैक्टीरिया आसानी से फैल सकता है। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी के उचित क्लोरीनीकरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि कुछ लोग क्लोरीन की गंध और स्वाद की शिकायत करते हैं, फिर भी यह एक आवश्यक जन स्वास्थ्य उपाय है। उन्होंने कहा, "क्लोरीनीकरण करना ही होगा। अन्यथा, इस बीमारी के तेजी से फैलने की संभावना है। अलाप्पुझा और अरनमुला में शुरू में सामने आया यह संक्रमण अब कोझिकोड तक पहुंच गया है।"