sleeping - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो भाइयों पर पिकअप चढ़ाई, एक की मौत, दूसरा घायल
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। छावनी पुलिया के पास शुक्रवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे दो भाइयों पर एक पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी चालक आशु कुमावत निवासी हिंडोली जिला बूंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक्सीडेंट पुलिस थाने को जांच सौंप दी गई है।

पुलिस उप-अधीक्षक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात छावनी पुलिया के पास दो भाई वजीर मोहम्मद (46) पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी सकतपुरा कोटा एवं उसका भाई मोहम्मद अकबर(48)  पुत्र मोहम्मद याकूब सूर्या होटल के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे।  रात करीब 1.30  बजे  धानमंडी से बूंदी जा रही पिकअप के चालक ने  लापरवाही से पिकअप  को चलाकर फुटपाथ पर सो रहे दोनों भाइयों  पर चढ़ा दी। जिससे एक भाई वजीर की मौत हो गई। घायल अकबर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

घर में सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पास सो रहे भांजे पर भी किया हमला
कोटा  भीमगंजमंडी क्षेत्र  में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान उसके पास सो रहे भांजे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच बताई जा रही है।

बहू और बेटा कमरे में थे
सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के समय सुमित्रा बाई (42) निवासी हुसैन नगर तेलघर व उसकी बहन का लड़का अरविंद (17) बरामदे में सो रहे थे। महिला का बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। अज्ञात बदमाश खिड़की से अंदर घुसा और  महिला के गले व सीने पर वार किया। महिला की चीख सुनकर अरविंद जाग गया तो बदमाश ने  अरविंद पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला स्कूल में पोषाहार बनाती है तथा झाड़ू पोछा करती है । महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। हमले के बाद से हमलावर भाग गया। उन्होंने बताया कि  मुकदमा दर्ज किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती
अरविंद को उपचार के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। सूचना मिलते ही  थानाधिकारी रामकिशन गोदारा, डिप्टी एसपी गंगा सहाय शर्मा, एएसपी दिलीप कुमार सैनी पहुंचे और एफएसएल टीम को बुला कर मौके से साक्ष्य जुटाए । महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक की जांच में हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

कम सो रहे स्कूली बच्चे : होनहारों की नींद में गैजेट्स-सोशल मीडिया की सेंध छात्र-छात्राएं सो रहे दो से तीन घंटे देरी से और स्कूलों का समय वही सुबह का
जयपुर। इंटरनेट, गैजेट्स और सोशल मीडिया ने हमारे स्कूली बच्चों की नींद में दो से तीन घंटे की सेंध लगा दी है। स्कूलों के शुरू होने और कक्षाएं लगने का समय वही पुराना है; लेकिन गैजेट्स, इंटरनेट और सोशल मीडिया में खोए बच्चे पहले की तुलना में दो से तीन घंटे देरी से सो रहे हैं। यह प्रवृत्ति कोविड के बाद अधिक खतरनाक हो गई है; क्योंकि अब लगभग हर दूसरे बच्चे के पास हर समय मोबाइल है। डॉक्टरों से हमने जब पूछा कि आए दिन 20 से 30 साल तक के युवाओं को हो रहे हार्ट अटैक के पीछे एक प्रमुख कारण क्या यही नींद की कमी तो नहीं है तो उनका जवाब था : यह बहुत डरावना संकेत है; लेकिन इस पर अनुसंधान की जरूरत है। दैनिक नवज्योति टीम ने जब अभिभावकों से बातचीत की तो पता चला कि आम तौर पर रात को 9 से 10 बजे तक सो जाने वाले स्टूडेंट अब रात के 11-12 बजे तक गैजेट्स में लगे और खोए रहते हैं। कुछ मामलों में यह समय और भी ज्यादा है। जब इंटरनेट और सोशल मीडिया का इतना विस्तार नहीं था, उस समय स्कूली छात्र- छात्राएं  रात में 9 बजे तक या अधिक हुआ तो दस बजे तक नींद की आगोश में होते थे। अब स्थिति यह है कि विद्यार्थी रात के 11-12 बजे तक जाग रहे हैं। कुछ मामलों में तो यह भी देखा गया है कि खुद माता या पिता भी बच्चों के साथ-साथ जग रहे हैं और मोबाइल में खोए रहते हैं।

कम नींद से नुकसान याद्दाश्त का कमजोर होना
लांग टर्म और शार्ट टर्म याद्दाश्त पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मस्तिष्क की कार्य क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव जब आप अपने दिमाग और शरीर को पर्याप्त नींद या आराम नहीं देते हैं, तो आपकी एकाग्रता अवधि, रचनात्मक कौशल और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता पर असर पड़ता है।

मिजाज में बदलाव
कम नींद के प्रभाव से खराब मिजाज, चिंता और यहां तक कि अवसाद भी हो सकता है।

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर हत्या
कोटा ।  गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के  एक बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर मार कर हत्या कर दी। बुजुर्ग रोजाना की तरह दुकान के बाहर सो रहा था। रात को अज्ञात बदमाशों ने सोते समय पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन, थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और दुकान के बाहर पड़े बुजुुर्ग के शव को एमबीएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम व डॉग स्क्वार टीम को बुलाया है तथा साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक के सिर पर गहरा चोट का निशान तथा कान पर भी गहरा घाव है। शव दुकान के बाहर ही खून में लथपथ पड़ा था।

पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि सुरेश कुमार धोबी (60)पुत्र पन्नालाल निवासी महावीर नगर रंग विहार  कॉलोनी  पिछले 15 सालों से यहां छावनी में ड्राई क्लीनर की दुकान संचालित करता था। वह रात को दुकान को बंद करने के बाद बाहर ही सो जाता था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा परिवार के लोगों से दूर ही रहता था। कभी-कभी आवागमन करने वालों से गाली गलोच भी करता था। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस का मानना है कि सुरेश की हत्या रात 12 बजे के बाद ही हुई है। संभवत: गाली गलोच करने को लेकर किसी से कहासुनी हुई है और फिर उसने रात को सोते समय उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया है।

पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन ने बताया कि मृतक सुरेश अपने परिवार के सदस्यों से  लंबे समय से दूर रहता था। अकेला ही था तथा मोबाइल भी नहीं रखता था और परिवार के किसी सदस्य से कोई संपर्क नहीं रखता था।

सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं
धूप, धूल, और प्रदूषण की मार चेहरे की त्वचा सबसे ज्यादा सहती है। इसके अलावा चेहरे पर ही सबसे ज्यादा कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं मेकअप लगाने के बाद उसे हटाना भी बहुत जरूरी है। खासतौर पर रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसा ना हो तो स्किन डैमेज हो सकती है। जैसे मेकअप लगाना एक प्रोसेस है, ठीक उसी तरह उसे सही समय पर रिमूव करने का भी एक प्रोसेस है।

रात की अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इस समय शरीर आराम के साथ-साथ मरम्मत भी कर रहा होता है। ऐसे ही जब आप सो रहे होते हैं तो त्वचा भी उस दौरान रिपेयरिंग वाली स्टेज में होती है। लेकिन उस समय त्वचा पर मेकअप की परतें हों तो वह बाधा बन जाती हैं। इसका नतीजा त्वचा पर उभरे मुहांसों, झुर्रियों, दाग-धब्बों के रूप में सामने आता है, इसलिए मेकअप को रिमूव करना जरूरी होता है।

साफ रुई का गोला लें और उसे क्लींजिंग ऑयल या बेबी ऑयल में डुबोकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और मेकअप साफ करें।  इस दौरान तेल या मेकअप आंखों में ना जाए।मेकअप रिमूवर लगाने के तुरंत बाद ही उसको निकालना शुरू ना करें। पहले कुछ मिनटों के लिए उसको स्किन पर सेट होने दें, उसके बाद ही मेकअप हटाना शुरू करें।बाजारों में आजकल मेकअप रिमूवर वाइप्स आसानी से मिल जाते हैं। इनका उपयोग कर आप पूरे मेकअप को एक साथ निकाल सकती हैं। ऐसे में आप अल्कोहल फ्री वाइप्स भी चुन सकती हैं, इससे मेकअप निकलने के बाद स्किन रूखी नहीं होती है।मेकअप रिमूवर के बाद टोनर का उपयोग करना नहीं भूलें। टोनर ना केवल स्किन पर रह गए मेकअप को निकालेगा बल्कि त्वचा को चमकदार भी बनाएगा। बाजार में ऐसे टोनर भी उपलब्ध हैं, जिनसे विटामिन जैसे पोषण स्किन को मिल सकते हैं।लिपस्टिक हटाना भी जरूरी है। हांलाकि कुछ समय बाद यह खुद ही हल्की पड़ जाती है लेकिन पूरी तरह हटाना जरूरी है क्योंकि इससे होठों की स्किन खराब होने लगती है। इसके लिए आप मलाई की हल्की सी परत लगाकर भी लिप कलर को साफ कर सकती हैं।हैवी मेकअप हटाना बहुत मुसीबत होती है। इसके लिए आप क्लींजर के अलावा माइल्ड फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।अपने बालों को एकदम पीछे बांधकर हेयरलाइन को भी साफ करें क्योंकि ये वो जगह होती है जहां मेकअप बेस अक्सर लगा रह जाता है जो स्किन के साथ ही बालों को भी नुकसान पहुंचाता है।मेकअप रिमूव करने के बाद मॉश्चराइजर लगाना बिल्कुल ना भूलें।

सोती हुई पत्नी व दो मासूमों की सिर कुचलकर हत्या
उदयपुर/कोटड़ा। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में सुबरी गांव में एक व्यक्ति ने भरोसे को तार-तार करते हुए सोती हुई पत्नी व दो मासूम बेटियों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। इस दौरान मृतका के दो लड़के भी वहीं सो रहे थे, जिन्होंने पिता का आक्रोश देखा और जंगल की ओर से भाग कर उनकी जान बचाई। पड़ोसियों को सोमवार सुबह वारदात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि दंपती में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

थानाधिकारी पवन सिंह के अनुसार सुबरी निवासी पोपट पुत्र शांतिया गमार ने पत्नी काली देवी (25), बेटी सुमित्री (7) और बाया कुमारी(4) की हत्या कर दी। पोपट ने जब तीनों के सिर पर पत्थर से वार किए तब वे गहरी नींद में सो रही थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। बीती रात को घर लौटे आरोपी का फिर पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद पोपट ने पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने गुजरात में मृतका काली देवी के पीहर पक्ष को जानकारी दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मोर्चरी रखवा दिया गया है। बताया गया कि मृतका काली बाई दो बेटियों व दो बेटों के साथ सो रही थी। दोनों बेटे पिता का आक्रोश देखकर भाग छूटे। पुलिस ने गुजरात के पोशिना थानांतर्गत मृतका के पीहर के लोगों को घटना की सूचना दी। पीहर पक्ष के घटनास्थल पर आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, शवों को कोटड़ा मोर्चरी में रखवाया गया है वहीं हत्या को लेकर मौताणे की आशंका को लेकर भी पुलिस सतर्क है।

घर में सो रहे मासूम को उठा ले गया पैंथर
चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को घर में सो रहे एक मासूम को पैंथर उठा ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर पैंथर बालक को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। घायल मासूम ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

भदेसर थानान्तर्गत नाहरगढ़ क्षेत्र के भैरूखेड़ा गांव में एक खेत पर बने टपरीनुमा घर में तीन वर्षीय बालक विशाल उर्फ पप्पू भील परिजनों के साथ खाट पर सो रहा था। इस दौरान पैंथर आया और मासूम को उठाकर जंगल की ओर जाने लगा। बालक के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां कैलाशी बाई एवं परिवार के अन्य जनों की नींद खुल गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास में रहने वाले ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। पैंथर बालक को कुछ ही दूरी पर छोड़ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। घायल बालक को जिला मुख्यालय स्थित सांवलिया चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की डीएफओ सुगनाराम जाट को देने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जो पैंथर की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

रैनबसेरों के निरीक्षण के लिए अधिकारी नियुक्ति के आदेश
जयपुर। गरीब एवं असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से संचालित रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे। इसके लिए निगम हेरिटेज आयुक्त ने क्षेत्रवार अधिकारियोंय की नियुक्ति कर दी है। नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीब व सहाय लोगों को राहत देने के लिए समय-समय पर रैन बसेरों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए जोन उपायुक्तों के साथ अधिशासी अभियंता और अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम हेरिटेज में चार अस्थाई रैन बसेरे और सात स्थाई आश्रय स्थल संचालित हो रहे हैं।

असहायों को पहुंचाया आश्रय स्थल
सर्दी में सड़क किनारे और पुलियाओं के नीचे सोने वाले लोगों को राहत देते हुए निगम हेरिटेज प्रशासन ने शनिवार को रैन बसेरों में पहुंचाया। इसमें चांदपोल से रेलवे स्टेशन रोड, स्टेशन पुलिया, हसनपुरा पुलिया के नीचे, रेलवे मेट्रो स्टेशन के आस-पास और पीडब्ल्यूडी रोड आदि स्थानों से फुटपाथ पर खुले में सोए हुए लोगों को ले जाकर खासा कोठी पुलिया के नीचे बने रैन बसेरा एवं हसनपुरा पुलिया के नीचे रेन बसेरा में दाखिल किया गया।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हसनपुरा पुलिया के नीचे (अस्थाई) व बाल रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के (स्थाई) स्थित आश्रय स्थलों की जिम्मेदारी हवामहल-आमेर जोन के उपायुक्त को दी गई है। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे (अस्थाई) व शहीद भगत सिंह पार्क आदर्श नगर (स्थाई) आश्रय स्थल सिविल लाईंस जोन उपायुक्त को, परमानंद हॉल सहकार मार्ग सी स्कीम (अस्थाई) की जिम्मेदारी आदर्श नगर जोन उपायुक्त को, खासा कोठी पुलिया के नीचे (अस्थाई) व रेलवे स्टेशन के पास (स्थाई) आश्रय स्थल की जिम्मेदारी किशनपोल जोन उपायुक्त को, दूध मंडी पानी पेच तिराहा सिविल लाईंस जोन (स्थाई) आश्रय स्थल की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता किशनपोल जोन को, नगर निगम विद्याधर नगर का पुराना भवन शास्त्री नगर (स्थाई) आश्रय स्थल की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता हवामहल आमेर जोन को, हटवाड़ा वृद्धास्थल हसनपुरा (स्थाई) की जिम्मेदारी, अधिशासी अभियंता आदर्श नगर जोन और गोविंददेवजी मंदिर के पास स्थाई आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं की देखरेख अतिरिक्त मुख्य अभियंता देखेंगे।