grenade attack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; सात उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का खुलासा
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व, काकचिंग और विष्णुपुर जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस दौरान रिहायशी मकानों पर ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का भी खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के खाबेइसोई क्षेत्र से एक प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया और एक अन्य अभियान में काकचिंग जिले से भी एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, सोमवार को को पुलिस ने लामलाई थाना क्षेत्र के साओम्बुंग इलाके से एक किशोर समेत तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी इंफाल पूर्व जिले के ब्रह्मपुर स्थित एक मकान पर ग्रेनेड हमले से संबंधित पोरोमपट थाना में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में की गयी। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि इस समूह को उसके संचालक ने छह हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे। इनमें से पांच ग्रेनेड इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के विभिन्न रिहायशी इलाकों में फेंके गये थे। पुलिस ने एक हथगोला (हैंड ग्रेनेड) तथा हमलों में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर भी बरामद किये हैं। एक अन्य अभियान में 29 जून को विष्णुपुर जिले के कुम्बी थाना क्षेत्र से केवाईकेएल के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में जांच जारी है।

भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला : मोहिंदर भगत ने की निंदा, कहा- लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा ग्रेनेड हमले
जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए ग्रेनेड हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है।

भगत ने कालिया के घर पर उनसे मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हम अभी मनोरंजन कालिया जी का हाल चाल लेकर आए हैं, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जा रही है । ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।

कश्मीर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला : धमाके की आवाज से लोगों में फैली दहशत, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी
जम्मू। कश्मीर के बारामूला जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को रात करीब 9.20 बजे बारामूला के ओल्ड टाउन पुलिस चौकी के पीछे से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। घटना के तुरंत बाद पुलिस दलों ने सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय करके इलाके की घेराबंदी कर दी।

तलाशी के दौरान पुलिस चौकी की पिछली दीवार के बाहर से ग्रेनेड पिन बरामद किया गया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास था। ग्रेनेड ओल्ड टाउन पुलिस चौकी के अंदर गिरा और उसमें जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है और इलाके में तथा उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

कश्मीर में अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फेंके हथगोले
जम्मू। कश्मीर के शोपियां में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हथगोले फेंके। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में किसी को नुकसान या चोट नहीं पहुंची, लेकिन आतंकवादी घेराबंदी से बचकर भाग गये। उन्होंने बताया कि कुटपोरा शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना पर तलाशी और घेराबंदी (कासो) अभियान शुरु किया था।

पुलिस के ट्वीट किया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंके। इसके बाद तलाशी दल ने भी कार्रवाई की। आतंकवादी भाग गये। पुलिस और सुरक्षा बलों को एक घर के अंदर से छुपाकर रखे गये हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू। कश्मीर में कुलगाम के कैमोह इलाके में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में प्रदेश पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने कैमोह इलाके में पुलिस दल पर एक हथगोला फेंका, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कैमोह कुलगाम में ग्रेनेड फेंके जाने की सूचना मिली थी। इस आतंकवादी हादसें में पुलिसकर्मी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

पाकिस्तान में ग्रेनेड हमला, एक व्यक्ति की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 11अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यहां बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बुधवार देर रात ज्वाइंट रोड बाजार इलाके में ग्रेनेड फेंका। इस हमले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हमले की किसी भी समूह या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले सप्ताह एक स्टेडियम के बाहर इसी तरह का  हमला हुआ था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उस समय  एयरपोर्ट रोड इलाके के पास फुटबॉल मैच चल रहा था।

पाकिस्तान में ग्रेनेड हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक व्यक्ति फान्डु थाना पर हथगोला फेंक कर भाग गया। उस इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को दो ग्रेनेड पुलिस स्टेशन में फेंकते देखा गया।

विस्फोट के कारण तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और साक्ष्य को एकत्रित किया। कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी ने कहा कि साधारण खतरा शहर के पुलिस स्टेशन को लेकर प्राप्त हुई और सुरक्षा उपाय बढ़ा दिया गया है।

कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर फेंका ग्रेनेड
जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में पुलिस कर्मियों पर आंतकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। विस्फोट में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हालांकि इस हादसे की पुष्टि नहीं की है।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।