brazil - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिणी ब्राजील में भीषण गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
साओ पाउलो। दक्षिणी ब्राजील के पराना राज्य में हुई दो संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में एक मृतक और चार सशस्त्र संदिग्धों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी।

एक व्यक्ति का शव कॉर्नेलियो प्रोकोपियो के एक मोहल्ले में मिला, जिसे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह शहर राज्य की राजधानी कुरुतिबा से लगभग 380 किमी और अर्जेंटीना और पैराग्वे के साथ ब्राजील की सीमा से लगभग 520 किमी दूर स्थित है।

सैन्य पुलिस ने बाद में इस मामले से जुड़े माने जा रहे चार सशस्त्र संदिग्धों का पता लगाया और उनका पीछा किया, जो बुधवार तड़के गोलीबारी में समाप्त हुआ, जिसमें चारों मारे गए।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने एक वाहन में भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी की, जो पीछा करने के दौरान पलट गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चारों लोगों के शव कार के अंदर दो आग्नेयास्त्रों के साथ मिले।

ब्राजील में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में कोपाकबाना समुद्री तट के पास शनिवार को एक छोटे विमान के समुद्र में दुर्घटनाग्रत हो जाने से उसके पायलट की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन विभाग के अनुसार यह छोटा विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। पायलट, जिसकी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है, बाद में पानी में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है और संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।

ब्राजील की अर्थव्यवस्था में सुधार: राष्ट्रपति लूला ने अमेरिकी टैरिफ को बताया बेअसर
रियो द जेनरो। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज का इनासियो लूला दा सिल्वा ने मंगलवार को कहा कि 2025 का अंत ब्राजील के लिये अच्छा साबित हो रहा है, क्योंकि ब्राजीलियाई वस्तुओं पर अमेरिकी आयात शुल्क में बढ़ोतरी अप्रासंगिक साबित हुई है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इस साल का अंत अच्छा हो रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमतें गिर रही हैं और लोग एक बार फिर उन चीजों को खरीदने में सक्षम हो रहे हैं जो पहले महंगी हो गयी थीं।

राष्ट्रपति लूला ने घरेलू स्थिति और अमरिका के साथ ब्राजील के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ब्राजील पर लगाये गये अमेरिकी आयात शुल्क भी अंतत: बेअसर साबित हुए। लूला ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका की नयी व्यापार नीतियों और उनसे उत्पन्न भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनावों के बावजूद ब्राजील की अर्थव्यवस्था ने अनुकूलनशीलता और लचीलापन दिखाया है। घरेलू मोर्चे पर राष्ट्रपति लूला ने आम जनता की क्रय शक्ति में क्रमिक सुधार का उल्लेख किया ,विशेष रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट  निम्न आय वाले परिवारों के लिए बेहतर साबित हुई है।

राष्ट्रपति लूला के अनुसार, यह प्रक्रिया वर्ष के अंत तक ब्राजील की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के प्रति अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने में योगदान दे रही है।

दक्षिण कोरिया का पहला निजी अंतरिक्ष रॉकेट ब्राजील में दुर्घटनाग्रस्त, जान माल की कोई हानि नहीं
दक्षिण कोरिया। इननोस्पेस कंपनी द्वारा बनाया गया दक्षिण कोरिया का पहला वाणिज्यिक ऑर्बिटल रॉकेट हानबिट-नैनो ब्राजील के एक प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किये जाने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। योनहाप समाचार एजेंसी ने मंगलवार को कंपनी के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, हानबिट-नैनो को ब्राजील के अल्कांतारा स्पेस सेंटर से लगभग 10:13 बजे प्रक्षेपित किया गया था।  प्रक्षेपण प्रक्रिया सफलतापूर्वक शुरू हुई और उड़ान के बाद लगभग कुछ देर तक रॉकेट ने फ्लाइट फुटेज भी भेजीं लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि रॉकेट योजना के अनुसार नहीं चल रहा था। योनहाप ने बताया कि रॉकेट से फुटेज स्क्रीन पर दिखना बंद हो गया

रिपोर्ट के अनुसार, रॉकेट कुछ देर बाद सुरक्षा क्षेत्र के अंदर गिर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई अतिरिक्त नुकसान हुआ। इननोस्पेस ने योनहाप को बताया कि रॉकेट में पांच सैटेलाइट सहित एक पेलोड था, जिन्हें 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात किया जाना था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यह सफल होता तो इननोस्पेस किसी अन्य देश के उपग्रह को निचली कक्षा में स्थापित करने वाली पहली प्राइवेट दक्षिण कोरियाई कंपनी बन जाती।

एजेंसी ने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि रॉकेट में विस्फोट हुआ है। हानबिट-नैनो का प्रक्षेपण पहले भी  तकनीकी दिक्कतों के कारण तीन बार टाला जा चुका था।

ब्राजील में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी : 6 लोगों की मौत, पार्टी कर रहे थे गिरोह के सदस्य
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थिति एक पार्टी में कथित प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी होनोरियो गुरगेल इलाके में हुई, जहां कथित तौर पर आपराधिक गिरोह कोमांडो वर्मेलो के सदस्य एक पार्टी कर रहे थे। शुरुआती जांच के अनुसार प्रतिद्वंद्वी गिरोह टेरसीरो कोमांडो पुरो ने आयोजन स्थल पर धावा बोला, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

ब्राजील ने अमेरिका के साथ टैरिफ बातचीत को दी प्राथमिकता : हम पारस्परिक उपायों की घोषणा नहीं कर रहे हैं, कहा- हम करीब आने की कोशिश कर रहे है
ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ में वृद्धि की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता बातचीत है। लूला ने कहा कि हम पारस्परिक उपायों की घोषणा नहीं कर रहे हैं और फिलहाल हम ऐसा कुछ नहीं चाहते, जिससे हमारे संबंध और खराब हो, क्योंकि हम अब और ज्यादा करीब आने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित अपनी कंपनियों की रक्षा करने के लिए ब्राजील की सरकार ने एक लंबे समय से प्रतीक्षित सहायता पैकेज की घोषणा की है, जो निर्यातकों के लिए ऋण सुविधा और उन उत्पादों की सरकारी खरीद पर केंद्रित है जिन्हें वैकल्पिक बाजार खोजने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

‘सॉवरेन ब्राजील’ नामक इस पहल के अंतर्गत 30 अरब रियल (लगभग 5.562 अरब अमेरिकी डॉलर) के किफायती ऋण, कर में छूट और अन्य उपाय उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें छोटे व्यवसायों और शीघ्र खराब होने वाले खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह प्रभावित ग्रामीण और कृषि-औद्योगिक क्षेत्रों से सार्वजनिक खरीद को भी सुगम बनाता है, निर्यात गारंटी प्रणाली का आधुनिकीकरण करता है तथा उत्पादन श्रृंखला में कर वापसी के कार्यक्रम को पुन: सक्रिय करता है।

घोषणा के दौरान दिए गए भाषण में श्री लूला ने ब्राजील के उत्पादों पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी सरकार के तर्कों को खारिज कर दिया। टैरिफ को अनुचित बताते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि वह फिलहाल कोई पारस्परिक उपाय लागू नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को राष्ट्रपति ट्रम्प ने ब्रा•ाीलियाई उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50त्न करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया, साथ ही विमानन, ऊर्जा और कृषि जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में 700 अपवादों की एक सूची भी पेश की। इसके जवाब में, ब्राजीलियाई अधिकारियों ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर विश्व व्यापार संगठन में परामर्श के लिए एक अनुरोध प्रस्तुत किया।

अमेरिका ने ब्राजील के खिलाफ व्यापार नीतियों की शुरू की जांच, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने की घोषणा
न्यूयॉर्क। अमेरिका ने ब्राजील के खिलाफ 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत व्यापार नीतियों की जांच शुरू की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने यह घोषणा की।

कार्यालय ने एक बयान में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देशन में शुरू की गई यह जांच अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों पर ब्राज़ील के हमलों के साथ-साथ अन्य अनुचित व्यापारिक नीतियों की जांच करेगी जो अमेरिकी कंपनियों, श्रमिकों, किसानों और प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों को नुकसान पहुंचाती हैं।

बयान में कहा गया है कि ग्रीर ने अन्य सरकारी एजेंसियों, स्वीकृत सलाहकारों और कांग्रेस के साथ परामर्श के बाद यह तय किया कि ब्राजील के टैरिफ और गैर-टैरिफ अवरोधों की गहन जांच और संभावित रूप से प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। बयान में कहा गया है कि जांच यह निर्धारित करने का प्रयास करेगी कि क्या ब्राज़ील सरकार के डिजिटल व्यापार और इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवाओं,अनुचित, अधिमान्य शुल्कों, भ्रष्टाचार-विरोधी हस्तक्षेप , बौद्धिक संपदा संरक्षण , इथेनॉल बाज़ार तक पहुँच और अवैध वनों की कटाई से संबंधित कार्य, नीतियां अनुचित या भेदभावपूर्ण हैं और अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालती हैं या उसे सीमित करती हैं।

ब्राजील में जंगल की आग से निपटने के लिये विमान रवाना
साओ पाउलो। ब्राजील सरकार ने दक्षिणपूर्वी राज्य साओ पाउलो में जंगल की आग से निपटने के लिये सैन्य विमान भेजने की घोषणा की है। ब्राजील के एकीकरण एवं क्षेत्रीय विकास मंत्री वाल्डेज़ गोज ने कहा कि हमने रक्षा मंत्रालय से आग से प्रभावित क्षेत्रों से निपटने के लिये विमान को काम पर लगाने को कहा है।'' उन्होंने जंगलों में लगी आग के लिये 'जटिल जलवायु आपातकालीन स्थिति' को जिम्मेदार ठहराया।

मंत्री ने कहा कि  आग से निपटने के लिये केसी-390 कार्गो विमान तैनात किये गये हैं।

साओ पाउलो के गवर्नर ने 45 नगर पालिकाओं में आपातकाल की स्थिति का आदेश दिया। फिलहाल, अधिकारियों को संदेह है कि गन्ने के खेतों में आगजनी के कारण आग लगी थी।

ब्राजील में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, पिछले चार माह में 40 लाख से अधिक मामले
साओ पाउलो । लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में इस साल पिछले चार महीनों में डेंगू के 40 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में गत जनवरी से अप्रैल की अवधि में डेंगू के 41 लाख 27 हजार 571 मामले सामने आये। पिछले साल इसी अवधि में 9 ,02,174 मामले दर्ज किये गये थे।

मंत्रालय के अनुसार पिछले चार माह में डेंगू के संक्रमण से 1,937 मौतें हुयी हैं। इसके अलावा 2,345 संदिग्ध मौतों के मामलों की जांच जारी है , जिसको लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि यह भी डेंगू के कारण हो सकते हैं।सिटी हॉल की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में डेंगू से प्रत्येक घर का एक न एक सदस्य ग्रसित है।मंत्रालय के अनुसार इस साल मामलों में वृद्धि जलवायु परिवर्तन और डेंगू वायरस के कई सीरोटाइप के प्रसार जैसे कारकों से संबंधित है।

ब्राजील में बारिश का कहर, मरने वालों की संख्या 27 पर पहुंची
रियो डी जनेरियो। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं।

स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारी बारिश के 8,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोडऩा पड़ा। बारिश से एस्पिरिटो सैंटो और रियो डी जनेरियो राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां बाढ़ और भूस्खलन से क्रमश: 19 और आठ मौतें दर्ज की गई हैं। मिनस गेरैस और साओ पाउलो राज्यों में भी भारी बारिश हुई, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रियो डी जनेरियो राज्य के पेट्रोपोलिस शहर में भूस्खलन के कारण घर दब जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। दमकलकर्मी इमारत से चार साल की एक बच्ची को बचाने में सफल रहे। रियो डी जनेरियो के एक उपनगर ड्यूक डी कैक्सियास में एक ट्रक के नदी में गिरने के कारण चाकल की मौत हो गयी। वहीं, रियो डी जनेरियो राज्य की अरारियल डो काबो में, बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

वेनेजुएला की सीमा पर सैनिकों को तैनात कर रहा है ब्राजील
ब्राजिलिया। ब्राजील ,वेनेजुएला से लगी अपनी सीमा पर सैनिकों की तैनाती कर रहा है। ब्राजील ने कहा है कि वेनेजुएला सरकार की ओर गुयाना द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को अपने क्षेत्र में शामिल करने की योजना की घोषणा के बाद  वेनेजुएला से लगी अपनी सीमा पर सैनिकों को तैनात किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि तेल से समृद्ध एस्सेकिबो क्षेत्र 19वीं सदी से विवादित इलाका है। उस समय जब गुयाना एक ब्रिटिश उपनिवेश था। कुछ साल पहले अपतटीय तेल और गैस भंडार की खोज के बाद वेनेजुएला ने अपने भूमि दावों को नवीनीकृत किया। इसके बाद वेनेजुएला में रविवार को जनमत संग्रह के बाद से तनाव बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि वेनेजुएला के 95 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने एस्सेक्विबो पर सरकार के दावे का समर्थन किया है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सरकारी तेल कंपनी से वहां निष्कर्षण लाइसेंस जारी करने के लिए कहा है और प्रस्तावित किया है कि नेशनल असेंबली इस क्षेत्र को वेनेजुएला का हिस्सा बनाने के लिए एक विधेयक पारित करे। इसी वजह से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और गुयाना ने अपने सैनिक हाई अलर्ट पर रखा हैं।

ब्राजीलियाई सेना ने कहा है कि वह रोराइमा राज्य की राजधानी, सीमावर्ती शहर बोआ विस्टा में और अधिक सैनिकों को भेज रही है। साथ ही अधिक सशस्त्र वाहन भी लिए जा रहे हैं।

बीबीसी के अनुसार ब्राजील की सेना ने कहा है कि वह क्षेत्र में ङ्क्षहसा के प्रयासों के तहत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक गुयाना सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को वेनेजुएला सीमा के पास लापता हो गया, जिसमें सात लोग सवार थे। गुयाना के चीफ ऑफ स्टाफ उमर खान ने हालांकि कहा, ''इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वेनेजुएला इसमें शामिल था।"

P-20 Summit: पी-20 सम्मेलन संपन्न, बिरला ने ब्राजील को सौंपी कमान
नई दिल्ली। जी-20 देशों के संसदीय पीठासीन अधिकारियों का नौवां पी-20 सम्मेलन हरित ऊर्जा, महिला नीत विकास, डिजीटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में काम करने के संकल्प के साथ शनिवार को यहां संपन्न हो गया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पी-20 की कमान ब्राजील के चैंबर ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष आर्थर सीजर परेरा डी लीरा को सौंप दी।

यहां यशोभूमि में आयोजित दो दिवसीय पी-20 शिखर सम्मेलन में आज के आखिरी सत्र में बिरला ने संयुक्त वक्तव्य के सर्वसम्मति से स्वीकार होने की घोषणा की और कहा कि संयुक्त वक्तव्य को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलना पी-20 की प्रक्रिया की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, ''मेरे विचार में यह सम्मेलन जी-20 प्रक्रिया में संसदीय दृष्टिकोण को स्थापित करने में सफल रहा। भारत के लिए यह अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है कि जिस प्रकार जी-20 शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र पर सर्वसम्मति बनी, उसी प्रकार एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के लिए संसदें विषय पर आयोजित सम्मेलन में सर्वसम्मति बनी और हम संयुक्त वक्तव्य की घोषणा करने में सफल रहे। पी-20 का संयुक्त वक्तव्य एक पृथ्वी-एक परिवार - एक भविष्य पर संसदों की साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि दो दिनों में इस सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक चुनौतियों एवं विषयों पर संसदों की भूमिका पर सारगर्भित चर्चा हुई। बैठक में इन चुनौतियों पर अपने अनुभवों को साझा किया गया तथा इनके समाधान के लिए संसदें किस प्रकार भविष्य के रोडमैप पर काम कर सकती हैं, अपने-अपने देशों में संसदें किस प्रकार वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर सकती हैं, उसपर भी  विचार रखे गये।