vdo - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वीडीओ भर्ती परीक्षा में तीन मुन्नाभाई गिरफ्तार
उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित ग्रामीण विकास अधिकारी (वीडीओ) सीधी भर्ती (मुख्य) परीक्षा में यहां दो केन्द्रों पर अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते तीन मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक अभ्यर्थी संदिग्ध मिला है, जिसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। परीक्षा में 90.20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं परीक्षा समन्वयक ओपी बुनकर ने बताया कि उदयपुर में कुल 72 परीक्षा केंद्रों पर 19,992 आवेदकों में से 18,033 ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए तीन मुन्ना भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर डीएसटी के प्रभारी दिलीपसिंह मय टीम और प्रतापनगर थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र राजस्थान विद्यापीठ में जोईताराम पुत्र पूनाराम निवासी थोबाउ तहसील भीनमाल जिला जालौर की जगह पर ओमप्रकाश पुत्र कानाराम निवासी जैलातर तहसील सांचौर जिला जालौर को परीक्षा देते पकड़ा। इसी तरह देबारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देबारी में श्रवण भादू पुत्र महेश कुमार की जगह श्रवण कुमार पुत्र केसरीमल विश्नोई निवासी सावन्तणियों की ढाणी थाना समदड़ी जिला बाड़मेर को परीक्षा देते पकड़ा। इससे पूर्व सूरजपोल क्षेत्र में महिला मण्डल स्कूल से आसूराम पुत्र वरधाराम निवासी पाल तहसील रानीवाड़ा जिला जालौर के स्थान पर नरेश कुमार पुत्र सुजानाराम निवासी जैसला, अचलपुर तहसील सांचौर जिला जालौर को परीक्षा देते पाया। इस परीक्षा में तीन मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार कर उदयपुर पुलिस टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस किसी बड़े गिरोह की संभावनाओं को देखते हुए इनसे पूछताछ और अनुसंधान में जुटी हुई है।

10-10 लाख रुपए लेकर बना फर्जी अभ्यर्थी
परीक्षा के दौरान पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थियों ने 10-10 लाख रुपए देकर परीक्षा देने का जिम्मा उठाया था। जोयताराम देवासी की जगह परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी ने 10 लाख रुपए की रकम लेना भी कबूल किया है। ओमप्रकाश एक सरकारी बाबू है। देबारी के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पकड़े गए अभ्यर्थी भी 10 लाख रुपए की राशि लेना कबूल किया।

फोटो-ओम प्रकाश, नरेश व सरवन नाम से

ग्राम विकास अधिकारी की मुख्य परीक्षा देते हुए फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
कोटा । ग्राम विकास अधिकारी की मुख्य परीक्षा में  सतर्कता दल  ने  शनिवार को  फर्जी अभ्यर्थी  को परीक्षा देते हुए  पकड़ा है । फर्जी अभ्यर्थी  दादाबाड़ी स्थित  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर  मुख्य परीक्षार्थी अरुण कुमार मीणा की जगह पर परीक्षा में बैठा था और उसने  परीक्षा भी पूरी दे दी थी  । लेकिन सतर्कता दल  को  उसके आईडी  फोटो  पर छेड़छाड़ का शक हुआ। उन्होंने बारीकी से चेकिंग की इस दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़ में आया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया । उसकी परीक्षा कॉपी को भी जप्त कर लिया गया है ।

डीएसपी अंकित जैन ने बताया के मुख्य अभ्यर्थी अरुण कुमार मीणा निवासी सवाई माधोपुर का  दादाबाड़ी स्थित  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर सेंटर आया था  । जहां  परीक्षा के दौरान  आने वाले परीक्षार्थियों की  बारीकी से चेकिंग की गई थी ।  इसके बावजूद  अरुण कुमार मीणा  की जगह पर बाड़मेर निवासी अशोक कुमार विश्नोई परीक्षा में  बैठ गया । सतर्कता दल ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है । अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया  आरोपी ने  मुख्य परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र तथा स्वयं की पहचान पत्र फोटो आईडी पर छेड़छाड़ की । इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है  । मुख्य अभ्यार्थी अरुण कुमार मीणा को तलाश किया जा रहा है, मामले की जांच एडिशनल एसपी को दी गई है ।

वीडीओ पेपर लीक का मामला एबीवीपी ने की जांच की मांग
जयपुर। प्रदेश में बीती 27 और 28 दिसम्बर को हुई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) प्रारंभिक भर्ती परीक्षा में सिरोही में दो लोगों को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी एनएसयूआई का महासचिव बताया जा रहा है। ऐसे में अब एबीवीपी ने जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। वहीं एनएसयूआई का कहना है कि आरोपी का संगठन से कोई नाता नहीं है।

पेपर लीक और नकल के मामले बढ़ रहे:  वीडीओ भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए आरोपी को लेकर एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा का कहना है कि प्रदेश में पिछले कुछ समय से ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीडीओ की परीक्षा में एनएसयूआई पदाधिकारी की संलिप्तता बताती है कि ऐसी घटनाएं पेपर लीक के मामलों में अंदर के ही लोग शामिल हैं। ऐसे में इस मामले की जांच करके उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

वर्तमान में आरोपी का कोई संबंध नहीं: एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता रमेश भाटी का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी का एनएसयूआई से कोई संबंध नहीं है। जुलाई 2020 में जब संगठन की सभी कार्यकारिणी को भंग किया गया था, उसी समय इस पदाधिकारी को महासचिव के पद से हटा दिया गया था। ऐसे में वर्तमान में आरोपी संगठन में नहीं है।

अलवर में VDO की परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार, 10 हजार के लिए प्रतिभागी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा
अलवर। राजस्थान में अलवर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में आज एक व्यक्ति को प्रतिभागी के स्थान पर परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया। यह आरोपी जोधपुर जिले का रहने वाला है और दौसा जिले के एक प्रतिभागी के स्थान पर अलवर शहर में एक सेंटर पर परीक्षा दे रहा था। जिसके बदले आरोपी ने दस हजार रुपये लिए बताए। अलवर शहर के अरावली विहार पुलिस थाना के पुलिस उपनिरीक्षक राजवीर शेखावत ने बताया कि स्कीम नंबर आठ स्थित जैन टीटी कॉलेज में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा थी। स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सोनी द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी जोधपुर जिले के मुकेश विश्नोई है जो दौसा जिले के गौरव मीणा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गौरव मीणा और मुकेश विश्नोई की मुलाकात जयपुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उसके पिताजी जोधपुर में सरकारी अध्यापक हैं जबकि गौरव मीणा के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।