anil kapoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Big Boss OTT Season 3 का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे। अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं। इसके ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिग बॉस ओटीटी 3के इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

Jio Cinema पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा बिग बॉस ओटीटी सीजन 3
मुंबई। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ,जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा।

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे। अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। शो की लॉचिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। अनिल कपूर ने इस शो को लेकर कहा है कि बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर कहते हैं मजाक में कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस में ये खूबी है। ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना। मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना अधिक लाने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना स्वाद लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आयेंगे अनिल कपूर!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 में काम करते नजर आ सकते हैं।

वर्ष 2019 में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है, जो अगले साल यानी 2025 में लाया जाएगा। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं, वहीं फिल्म में नए एक्टर्स की एंट्री हुई है। अनिल कपूर इस फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह हाथों में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। रकुल ने तस्वीर के साथ लिखा, फेवरेट सेट पर वापसी हो गई है. दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू।

Big Boss OTT 3 को होस्ट करेंगे अनिल कपूर
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करेंगे।

बिग बॉस ओटीटी 3 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करेगे। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरे सीजन जल्द शुरू होने वाला है, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है।

बिग बॉस ओटीटी 3 जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। शो के प्रोमो और टीजर में अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज़ जून में ही होगा।

Blackout Teaser : अनिल कपूर ने Social Media पर किया रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म ब्लैकआउट का टीज़र रिलीज़ किया है।

कॉमेडी से भरपूर जियो स्टूडियोज और 11:11 प्रोडक्शंस फिल्म की फिल्म ब्लैकआउट का टीजर अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से रिलीज कर दिया है। विक्रांत मैसी, मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर के अभिनय से सजी इस फिल्म के टीजर में अनिल कपूर ने अपनी आवाज़ दी है।

इन दिनों विक्रांत मैसी सफलता के शिखर पर है, उन्हें आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों से काफ़ी सराहना मिली है। फिल्म 'ब्लैकआउट' के घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों मैं हैं। इस फिल्म का निर्देशन देवांग शशिन भावसार ने किया है।कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म में सोशल मिडिया सेंसेशन करण सोनावणे और सौरभ घाडगे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

जियो स्टुडियोज प्रस्तुत, 11:11 प्रोडक्शंस फिल्म, ज्योति देशपांडे और नीरज कोठारी निर्मित फिल्म ब्लैकआउट 07 जून 2024 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

Nayak Movie के सीक्वल में नजर आएगी अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जोड़ी नायक के सीक्वल में नजर आ सकती है।

अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है।

इस फिल्म को एस.शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म नायक को ए.एम रत्नम ने प्रोड्यूस किया था। कहा जा रहा है प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल के राइट्स खरीद लिए हैं। वह नायक का सीक्वल बनाने वाले हैं।

दीपक मुकुट ने बताया, हमलोग नायक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और पुराने कैरेक्टर्स के साथ ही स्टोरी को आगे ले जाने का सोच रहे हैं। मैंने काफी पहले ए.एम रत्नम से राइट्स खरीद लिए हैं। लीड एक्टर्स को माइंड में रखते हुए हम फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जैसे ही राइटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम आगे का डिसाइड करेंगे।

फिल्म सावी का टीजर रिलीज
मुंबई । अभिनय देव निर्देशित फिल्म सावी का टीजर रिलीज हो गया है। सावी के टीजर में दिव्या खोसला को सावी के रूप में कन्फेस करते हुए देखा गया की उनके पास तीन दिनों के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।इस फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवद्र्धन राणे भी नजर आयेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है।

अभिनय देव की फिल्म सावी का निर्माण विशेष एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले मुकेश भट्ट भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। शिव चानना और साक्षी भट्ट ने प्रोडूयूस किया है । फिल्म सावी 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दे दे प्यार दे 2 में काम करेंगे अनिल कपूर!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते है।

वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म दे दे प्यार दे अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभायी थी। दे दे प्यार दे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म के सेकंड पार्ट में रकुल प्रीत सिंह की फैमिली का इंट्रोडोक्शन हो सकता है।

कहा जा रहा है कि दे दे प्यार दे 2 में अनिल कपूर काम करते नजर आ समते हैं। वह इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल कर सकते हैं।

फाइटर का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति में डूबे दिख रहे हैं ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर वायु सेना अधिकारी बने देशभक्ति के जज्बे में डूबे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक रोशन की आवाज से होती है, जिसमें वह कह रहे हैं कि फाइटर वह नहीं है, जो लक्ष्य को प्राप्त करता है, बल्कि फाइटर वह है, जो अपने दुश्मनों को ठोक देता है। अनिल कपूर बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ वायु सेना अधिकारियों की एक टीम तैयार करते हैं, जिनमें ऋतिक, दीपिका और करण शामिल हैं। फिर पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद सभी फाइटर जंग के लिए तैयार होते हैं और जान की बाजी लगाते नजर आते हैं।

फाइटर में ऋतिक रौशन  स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। फाइटर का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज और माफ्र्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।

67 के हुए मिस्टर इंडिया अनिल कपूर
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर आज 67 साल के हो गये। 24 दिसंबर 1959 को मुंबई के चेंबूर इलाके की छोटी सी बस्ती में जन्में अनिल कपूर के पिता सुरेन्द्र कपूर फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल में रहने के कारण वह अक्सर अपने पिता के साथ शूटिंग देखने चले जाते और अभिनेता बनने का सपना देखा करते। अनिल कपूर के पिता ने फिल्मों के प्रति उनके बढ़ते रूझान को पहचान लिया और उन्हें इस रास्तें पर चलने के लिये प्रेरित किया। अनिल कपूर ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत साल 1979 में प्रदर्शित फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से की लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। साल 1982 में उन्हें दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शक्ति' में काम करने का मौका मिला लेकिन इससे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं पहुंचा।

साल 1983 में अनिल कपूर को अपने पिता के बैनर तले बनी फिल्म 'वो सात दिन' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके सामने कला फिल्मों के महारथी नसीरूदीन शाह थे लेकिन अनिल अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। फिल्म की सफलता के बाद वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में सफल रहे ।साल 1985 मे अनिल कपूर को यश चोपड़ा की फिल्म 'मशाल' में काम करने का अवसर मिला। यूं तो पूरी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन अनिल कपूर ने फिल्म में अपनी छोटी सी भूमिका में दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये उन्हें सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला।

साल 1987 में प्रदर्शित फिल्म 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर के सिने कैरियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुयी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे युवक की भूमिका निभायी जिसे एक चमत्कारी यंत्र मिल जाता है जिसके सहारे वह गायब हो सकता है। बाद में अपने देश को बर्बादी से बचाने के लिये वह खलनायक से मुकाबला करता है और उसे हराकर विजयी बनता है।

साल 1988 में अनिल कपूर के सिने कैरियर की एक और अहम फिल्म 'तेजाब' प्रदर्शित हुयी। एन चंद्रा के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक सीधे सादे नौजवान की भूमिका निभायी जो देश और समाज के प्रति समर्पित है लेकिन समाज के फैले भ्रष्टाचार की वजह से वह लोगो की नजर में तेजाब बन जाता है जो सारे समाज को जलाकर खाक कर देना चाहता है। तेजाब और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से होने लगी। दुष्टो की मौत बनकर तूफान की तरह रूपहले पर्दे पर आने वाले अनिल कपूर ने न सिर्फ प्रतिशोध की भावना लिये किरदार निभाये. वहीं भावुक और हास्य अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

साल 1989 में अनिल कपूर की फिल्म 'ईश्वर' प्रदर्शित हुई जिसमें दर्शकों को उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। पहले इस फिल्म का तेलुगू संस्करण बनाया गया था जिसमें अभिनेता कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अनिल कपूर ने इसे चुनौती के रूप में लिया और अपने भावात्मक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर के सवश्रेष्ठ अभिनेता के लिये नामांकित भी किये गये। साल 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'बेटा' में अनिल कपूर के सिने कैरियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे युवक की भूमिका निभायी जो अपनी सौतेली मां से बहुत प्यार करता है जबकि उसकी मां उससे उसे बर्बाद करने के लिये उसकी जान लेने से भी नहीं हिचकती बावजूद उसे अपनी मां पर पूरा भरोसा है। फिल्म में अनिल कपूर ने भावुक किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

साल 2001 में अनिल कपूर के सिने कैरियर की एक और अहम फिल्म 'नायक' प्रदर्शित हुयी। फिल्म में उन्होंने एक टीवी पत्रकार की भूमिका निभायी जो एक साक्षात्कार के दौरान मुख्यमंत्री अमरीश पुरी की पोल खोल देता है तो इसे गलत साबित करने के लिये अमरीश पुरी उसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव देते है जिसे वह स्वीकार कर लेते है और देश के सामने मुख्यमंत्री के रूप में अमरीश पुरी के किये गये गलत कार्यों को बेनकाब कर देते है। साल 2002 में प्रदर्शित फिल्म 'बधाई हो बधाई' के जरिये अनिल कपूर ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और इस फिल्म में अभिनय भी किया लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म को टिकट खिडकी पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने माई वाइफ मर्डर. गांधी माय फादर और जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया लेकिन इस बार भी ये फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।

साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' अनिल कपूर अभिनीत महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म के जरिये उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनायी। मुंबई के झोपडपट्टी के पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा 'कौन बनेगा करोड़पति' में निभाये गये एंकर की भूमिका को पूरी शिद्दत के साथ निभाया। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के जरिये संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार ने आस्कर जीतकर नया इतिहास रच दिया।

निल कपूर के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले साल 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'तेजाब' में पसंद की गयी। बाद में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोडी ने पङ्क्षरदे, राम लखन, किशन कन्हैया, जीवन एक संघर्ष, जमाई राजा, खेल, बेटा, ङ्क्षजदगी एक जुआ और राजकुमार जैसी फिल्मों में भी एक साथ काम कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। माधुरी के अलावा अनिल कपूर की जोड़ी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले साल 1987 में प्रदर्शित फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में पसंद की गयी। इसके बाद कई फिल्मों में इस जोड़ी को फिल्मकारों ने अपनी फिल्म में काम करने का अवसर दिया। इन फिल्मों में राम अवतार, लम्हे, रूप की रानी चोरो का राजा, हीर रांझा. गुरूदेव, लाडला, मिस्टर बेचारा और जुदाई प्रमुख है।

अनिल कपूर को अब तक चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन सबके साथ ही साल 2000 में उन्हें फिल्म 'पुकार' के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अनिल तीन दश्क लंबे सिने कैरियर में करीब 140 फिल्मों में काम कर चुके है। साल 2013 में अनिल कपूर ने सीरियल '24' के जरिये छोटे पर्दे का भी रूख किया है। इसके बाद अनिल कपूर की वेलकम बैक ,दिल धड़कने दो जैसी कामयाब फिल्में प्रदर्शित हुयी है। अनिल कपूर की इस साल फिल्म 'एनिमल' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता को रोल निभाया था और अपने अभिनय से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों में फाइटर प्रमुख है।

एनिमल और फाइटर के लिए अनिल कपूर ने किया कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल और फाइटर के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अनिल कपूर फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के 65 साल के पिता बलबीर सिंह का रोल निभा रहे हैं। वहीं फिल्म फाइटर में अनिल 45 साल के इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों ही किरदारों के लिए अनिल कपूर ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा,दो एकदम अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना बहुत चैलेंजिंग था। एनिमल के 65 साल के बलबीर से लेकर फाइटर के 45 वर्षीय रॉकी तक..मैंने जो प्रेस्टीजियस यूनिफॉर्म पहनी थी, उसके साथ न्याय करने के लिए मुझे सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। अब जब मैंने दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, तो मैं ऑडियंस के रिएक्शन का इंतजार नहीं कर पा रहा है। अनिल कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।

Anilmal Movie: अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म एनिमल से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म एनिमल से अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ तरण ने इस बात की जानकारी भी दी है कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे एनिमल का टीजर रिलीज किया जाएगा। पोस्टर को अनिल कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है और लिखा है कि,''एनिमल का बाप, बलवीर सिंह।

फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।