ranked - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्ल्ड योगा कप में बोरावड़ की उमा छठे स्थान पर
बोरावड़।  यूनिवर्सल योग एलाइंस इंडिया के तत्वावधान में युनिवर्सल योगा स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा गाजियाबाद में आयोजित वर्ल्ड योगा कप चैम्पियनशिप -2022 में नागौर जिले के मकराना उपखण्ड के बोरावड़ नगरपालिका की रहने वाली उमा चौधरी पुत्री प्रेमचन्द-गीतादेवी बुल्डक ने छठा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ बोरावड़ व नागौर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में मलेशिया, यूके, यूएसए, नेपाल तथा एजिप्त सहित भारत के बंगाल, तमिलनाडू, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, केरल, उड़िसा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा दिल्ली सहित अन्य राजयों के प्रतिभागियोंं ने भाग लिया। इस सफलता पर उमा को मेरिट सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर  सम्मानित किया गया। इस सफलता पर उमा के परिजनों के साथ ही परिचितों सहित अन्य सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने हर्ष प्रकट करते हुए उमा को बधाई दी है। फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे खेलप्रेमी मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने इस सफलता पर उमा को आशीर्वाद देकर आने वाले चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर उत्साहवर्धन करने के साथ आगे खेल में सहयोग की बात कही। उमा की इस सफलता पर पतंजलि योग पीठ-हरिद्वार,  राजस्थान योग फेडरेशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन, महावीर इन्टरनेशनल के संभाग संयोजक रायचन्द बोथरा, हनुमानसिंह बुल्डक, अतिरिक्त बीडीओ मकराना, उगमाराम डूडी, डॉ. सुरेन्द्र डूडी, योग प्रशिक्षक सुरेश दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उमा को बधाई दी।

हॉलैंड बना प्रो लीग हॉकी चैंपियन, भारत को तीसरा स्थान
रोटरडम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग हॉकी खिताब जीतने की उम्मीद रविवार को यहां दो चरण के मुकाबले के दूसरे मैच में हॉलैंड के खिलाफ 1-2 की हार के साथ टूट गई। भारत को शनिवार को पहले मैच में भी हॉलैंड से शूट आउट में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि 60 मिनट के नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी। खिताब जीतने की मामूली उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को हॉलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम को कामयाबी नहीं मिली। हॉलैंड ने 14 मैच में 35 अंक के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता जबकि अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम की टीम 16 मैच में 35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि भारत ने 16 मैच में 30 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने 30 सेकंड में ही बनाई बढ़त

भारत ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और 30 सेकंड के भीतर ही अभिषेक के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। लेकिन हॉलैंड ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जिप जेनसेन के गोल से बराबरी हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया और अंत में यह विजयी स्कोर रहा।

भारत ने गंवाए कई मौके
हॉलैंड को तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। भारत को 16वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोल करने में विफल रहे। भारत को मध्यांतर से दो मिनट पहले भी लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। तीसरे क्वॉर्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। भारत को इसके बाद गोल करने के कई मौके मिले लेकिन उसके खिलाड़ी वाइसर को छका नहीं पाए।

अर्जेंटीना से 2-3 से हारी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम प्रो हॉकी लीग मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट अर्जेंटीना से नजदीकी मैच में 2-3 से हार गई। भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही शूटआउट में अर्जेंटीना को मात देकर सभी को चौंकाया था। अर्जेंटीना पहले ही अंकों के आधार (42 अंक) पर लीग का खिताब जीत चुकी है। टीम इंडिया लीग टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को अब 21 और 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के खिलाफ मैच खेलने हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में राजस्थान सोलहवें स्थान पर
नई दिल्ली। देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में  दक्षिणी राज्यों ने बाजी मारी है, तो उत्तरी राज्यों की हालत खराब है। नीति आयोग द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य सूचकांक के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में केरल देश में पहले नंबर पर है, वहीं दूसरे नंबर तमिलनाडु है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में राजस्थान का स्थान सोलहवां है। राजस्थान ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। राजस्थान को पिछले स्वास्थ्य सूचकांक में 37.35 नंबर मिले थे, वहीं इस बार 43.23 नंबर मिले हैं, जो पिछली बार की तुलना में 5.88 ज्यादा है।

नीति आयोग की रिपोर्ट की मानें तो स्वास्थ्य के पैमाने पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार की हालत सबसे खराब है। नीति आयोग के सूचकांक स्वास्थ्य में अगर 20 बड़े राज्यों की बात करें तो यूपी सबसे निचले पायदान पर है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य सूचकांक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से तैयार की गई है।

छोटे राज्यों में मिजोरम अव्वल
हेल्थ इंडेक्स के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में छोटे राज्यों में मिजोरम पहले पायदान पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और नागालैंड सबसे आखिरी पायदान पर रहा। केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा नगर हवेली पहले और दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ है। हालांकि, दिल्ली 5वें नंबर पर है। ओवरआॅल परफॉर्मेंस में दिल्ली की रैंक नीचे रही, लेकिन इन्क्रिमेंटल परफॉर्मेंस में दिल्ली की रैंक सुधरी है। स्वास्थ्य सूचकांक के मुताबिक  तमिलनाडु और तेलंगाना दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

कैटिगराइजेशन कैसे किया
नीति आयोग ने राज्यों को तीन कैटेगरी में बांटा है, बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्र शासित राज्य। बड़े राज्यों की सूची में यूपी समेत 19 प्रदेशों को रखा गया है, वहीं, 8 राज्यों को छोटे प्रदेशों की कैटेगरी में रखा गया है। जिसमें गोवा और नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य शामिल हैं। जिन राज्यों के नंबर 62 से ज्यादा हैं, उन्हें फ्रंट रनर की कैटेगरी में रखा गया है, जिनके नंबर 48 से ज्यादा 62 से कम हैं, उन्हें अचीवर्स कैटेगरी में रखा गया है। जिन राज्यों के नंबर 48 से कम हैं, उन्हें महत्वाकांक्षी प्रदेशों की सूची में रखा गया है।

केंद्र शासित और छोटे प्रदेशों का हाल
केंद्र शासित प्रदेश में दादरा नगर हवेलीए दमन और दीव 66.20 अंकों के साथ टॉप पर हैं, जबकि 44.47 अंकों के साथ अंडमान निकोबार सबसे फिसड्डी केंद्र शासित राज्य है। छोटे राज्यों में 75.77 अंकों के साथ मिजोरम टॉप पर है और 27 अंकों के साथ नागालैंड सबसे फिसड्डी राज्य है।