truth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महावीर जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं, बोले-भगवान महावीर के महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पवित्र अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है और उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। ‎पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, "भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पवित्र अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर का जीवन और उनकी शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को निरंतर प्रकाशित करती रहेंगी।"

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि महावीर के सिद्धांत न केवल आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाले हैं, बल्कि आज के ज़माने की चुनौतियों से निपटने में भी उनका गहरा महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भगवान महावीर के आदर्श आध्यात्मिक रूप से उत्थान करने वाले हैं और आज की दुनिया में भी उनका गहरा महत्व है और साथ ही यह भी कहा कि समानता और दया पर दिया गया ज़ोर हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है।

उन्होंने लिखा, "समानता और दया पर उनका ज़ोर हमें समाज के प्रति हमारी साझा ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है।" ‎गौरतलब है कि, महावीर जयंती, जैन समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म वर्षगांठ के रूप में मनाई जाती है। इस दिन पूरे देश में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाए जाने वाले इस अवसर पर आमतौर पर प्रार्थनाएं, शोभायात्राएं, दान-पुण्य के कार्य और महावीर की शिक्षाओं पर चिंतन शामिल होता है।‎

भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व हुआ था, उनको जैन दर्शन को आकार देने वाली एक प्रमुख हस्ती माना जाता है। उनकी शिक्षाएं 'अहिंसा','अपरिग्रह' और 'अनेकांतवाद' पर केंद्रित थीं-ये ऐसे सिद्धांत हैं जो दुनिया भर में नैतिक और आध्यात्मिक विचारों को आज भी प्रभावित करते हैं।

सत्य, साहस, समर्पण और संकल्प संतुलन के 44 वर्ष
कोटा। 44 वर्ष का एक सफर, यह यात्रा केवल कागज और छपाई की नहीं, बल्कि सच्चाई के साथ खड़े रहने के संकल्प, समर्पण और पाठकों के अटूट विश्वास की अनवरत दास्तान है। सत्य, सेवा, साहस और सिद्धान्त पर अडिग रहकर अपार पाठकवृन्द परिवारों का अभिन्न हिस्सा बने दैनिक नवज्योति के कोटा संस्करण ने आज अपने स्थापना दिवस पर 44 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा में  पाठकों, एजेन्ट, संवाददाताओं और विज्ञापन सहयोगियों के भरोसे ने हमें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी।

हमारे एजेंटों की मेहनत, संवाददाताओं की निष्ठा और विज्ञापनदाताओं का सहयोग इस अखंड यात्रा की रीढ़ साबित हुआ है। इन्हीं मजबूत स्तंभों के कारण दैनिक नवज्योति ने सदैव निर्भीक, निष्पक्ष और निष्कलुष पत्रकारिता की परंपरा को निरंतर जीवित रखा है। आज जब सोशल मीडिया की उपस्थिति में समाचारों की प्रामाणिकता को लेकर संशय बना रहता है। सनसनीखेज और मसालेदार पत्रकारिता की प्रवृत्ति प्रबल बनी हुई है। तब भी  दैनिक नवज्योति नवज्योति ने हमेशा तथ्यों पर आधारित सकारात्मक और संतुलित खबरों को प्राथमिकता दी है। हमने कभी भी पाठकों के विश्वास से समझौता नहीं किया। शिक्षा नगरी कोटा के साथ सम्पूर्ण हाड़ौती  में हुए विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को हमने रचनात्मक दृष्टि से प्रस्तुत कर सकारात्मक पत्रकारिता का मानक स्थापित किया है।  यही कारण है कि आज दैनिक नवज्योति केवल एक अखबार नहीं, बल्कि पाठकों के परिवार का  हिस्सा बन चुका है। मैं इस अवसर पर बताना चाहता हूं कि यह सभी कार्य मेरे दादाजी कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी व मेरे  पिता, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक आदरणीय दीनबंधु चौधरी जी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन के कारण ही फलीभूत हो सके।

शिक्षा नगरी में हुए विकास कार्यों के सकारात्मक पक्ष और उसकी जरूरत के साथ विशेषता को लेकर वर्ष भर दैनिक नवज्योति  ने सैकड़ों स्टोरीज प्रकाशित की।  इस वर्ष 180 से अधिक खबरों का प्रशासन पर सीधा असर पड़ा और उन्हें तुरन्त  कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। बीस से अधिक खबरों पर न्यायालय ने प्रसंज्ञान लिया। लखावा वन विभाग प्लांटेशन में  करोड़ों के भ्रष्टाचार को लेकर जब हमने खबरें प्रकाशित की तो वन विभाग की आंखें खुल गई। स्वयं शासन सचिव ने जांच की पत्रावली में लिखा कि  दैनिक नवज्योति की यह खबर हमारे लिए आई ओपनर साबित हुई। दैनिक नवज्योति की ही एक अन्य खबर पर रैंजर सहित चार लोगों को निलंबन झेलना पड़ा। हमने कोटा की इकोनॉमी को बूस्ट देने वाली पर्यटन और एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं का कभी पीछा नहीं छोड़ा। एयरपोेर्ट की जगह के चयन से लेकर डायवर्जन और केन्द्रीय केबिनेट की स्वीकृति तक के हर समाचार को सभी तथ्यों के साथ गंभीरता से प्रकाशित किया। नवज्योति के लगातार प्रयास से  इसी माह  एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी तरह कोटा को पर्यटन नगरी बनाने के हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। कोचिंग के बच्चों की आत्महत्या के प्रकरणों को लेकर बच्चों के परिजनों की पीड़ा को भी हमने समझा और कई ऐसे समाचार प्रकाशित किए जो कोचिंग के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुए। नतीजा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट तक को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिर कोचिंग संस्थाओं पर नियंत्रण को लेकर राजस्थान विधानसभा ने प्रवर समिति में आए विधेयक को पारित कर कानून का रूप दे दिया है। रेल कनेक्टिीविटी, सड़क कनेक्टिीविटी,आवारा मवेशियों, श्वानों,कबूतरों के पंखों  से होने वाली बीमारी और रैबीज जैसे रोग की संभावना को लेकर ना हमने केवल चेताया बल्कि इसका सकारात्मक उपाए भी सरकारों को उपलब्ध करवाए। हमने सामाजिक और आर्थिक रूप से समाज को सशक्त करने तथा सरकार और शहरवासियों के बीच सेतु बनने की अपनी भूमिका को भी खूब निभाया। पूरे वर्ष मासिक परिचर्चा (टॉक शो) के माध्यम से हमने एआई लिट्रेसी की जरूरत, क्वालिटी हेल्थ केयर, क्वालिटी एजुकेशन, पॉंंजी स्कीम्स से बचाव, युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने,नशा परिवारों का नाशक,जंक फूड से नुकसान, खेलों में क्यों नहीं कर पा रहे चीन की बराबरी  जैसे ज्वलंत मुद्दों पर दैनिक नवज्योति के कार्यालय में विषय विशेषज्ञों को बुलाकर गंभीर संवाद को जब पाठकों के समक्ष परोसा तो पाठकों ने इसे समाज को जागरुक करने का अनुकरणीय प्रयास बताया।  सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत हमने बच्चों,युवा और महिलाओं के लिए राखी बनाओ,रंगोली सजाओ, मेहंदी लगाओ के साथ समसामयिक मुद्दों पर निबंध लेखन सहित कई अन्य इवेंट लगातार करवाए। आज से  लगभग 89 वर्ष पूर्व मेरे दादाजी स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी जी ने स्वतंत्रता आन्दोलन की आग में जो ज्योति प्रज्वलित की थी, वही दैनिक नवज्योति आज भी आपके विश्वास और सहयोग से समाज को आलोकित कर रही है। 2 अक्टूबर 1936 को अजमेर के केसरगंज से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में रखी गई यह बुनियाद, आज एक विशाल वटवृक्ष बनकर पत्रकारिता के आकाश में अपनी छाया और सुगंध फैला रही है। देश की आजादी के उपरान्त अजमेर से दैनिक संस्करण प्रारम्भ हुआ।

फिर 1960 में जयपुर, 1981 में कोटा, 2004 में जोधपुर और 2013 में उदयपुर से संस्करण प्रकाशित हुए। इस यात्रा में हमने हमेशा तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलते हुए समाचारों और विचारों की प्रस्तुति को समयानुकूल संवारा। आज दैनिक नवज्योति केवल एक अखबार नहीं, बल्कि पाठक के हित को सर्वोपरि मानने वाली वह  मशाल है, जो हर भोर आपके द्वार पर पहुंचकर आपको नई ऊर्जा और विश्वास से भर देती है।  हम सफर में थे तो राहें आसान होती गईं,आपके भरोसे से मंजिलें रोशन होती गईं।
- नरेन्द्र चौधरी

कोई झूठ को सच का आईना तो दिखाए
साहित्य को आज भी सत्यम्, शिवम् सुन्दरम् के पर्याय के रूप में ही देखा जाता है। समय का सत्य, समाज का शिव और प्रकृति का सुन्दर ही इसकी विचारधारा है। हजारों वर्ष से शब्दों की यह महाभारत युद्ध और शांति के बीच जारी है। विकास के नए सोपान इसे ऊर्जा देते हैं और मनुष्य के नए संधान इसे प्रासंगिक बनाते हैं। यह साहित्य मनुष्य के द्वारा ही मनुष्य के लिए समाज और समय के बीच खड़ा रहता है। राजा और प्रजा के बीच, प्रकृति और मनुष्य के साथ, सूर्य और धूप के मध्य तथा जीवन और जगत के आमने-सामने यह साहित्य ही होता है। मनुष्य क्या सोचता है, मनुष्य क्यों सोचता है और मनुष्य किसके लिए सोचता है जैसी सभी जिज्ञासाएं इस साहित्य में ही निवास करती हैं। नाद ब्रह्म की तरह यह शब्द ब्रह्म मनुष्य के चेतन-अवचेतन का पर्याय है। वेद और पुराण की ऋचाएं, वाल्मीकि और महर्षी वेदव्यास की वाणी इसी का अनहदनाद है। इसका उद्गम मनुष्य का हृदय है। साहित्य का यह प्रवाह मनुष्य के बिना कुछ भी नहीं है।

इसे कभी कालिदास गाते हैं तो कभी कबीरदास सुनाते हैं। इसे दर्शन में ढूंढा जाता है तो कभी अरविन्द और विवेकानन्द के इतिहास में पढ़ा जाता है। सूरदास और तुलसीदास भी साहित्य में मनुष्य के समय की नील जल सोई परछाइयों की तरह हैं। साहित्य वाणी को अर्थ देता है, ज्ञान को सामर्थ्य प्रदान करता है और अंधकार में प्रकाश का परिचालक बन जाता है। यह साहित्य केवल शब्दों की जोड़नी भी नहीं है और न ही इसे समय का प्रलाप कहा जा सकता है। यह तो मनुष्य के मन और विचार का विवेक और विस्तार का आधार और व्यवहार का ऐसा नीर-क्षीर विवेचन है जिसे दादी कहती है और पोते सुनते हैं। विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम साहित्य की सीमाएं तय नहीं कर सकते और मीडिया भी इसके प्रभाव को धूमिल नहीं बना सकता। परिवर्तन के सभी प्रभाव और दबाव साहित्य में भी ज्वार भाटा की तरह बोलते हैं तथा साहित्य इसीलिए मनुष्य और समय के बीच चेतन और अवचेतन तक मुखरित रहता है।

साहित्य कोई जड़ पदार्थ नहीं है तथा साहित्य में भी अंतिम सत्य का प्रादुर्भाव मनुष्य के मन की दिशाओं में लगातार बदलता रहता है। यह साहित्य मनुष्य के जीवन संसार का ही एक विस्तार है। छंद, सवैया, गीत, नवगीत, कविता, नई कविता, कहानी, उपन्यास, यात्रा संस्मरण, आत्म-कथा, निबंध, नाटक इस साहित्य के सृजनघाट है। यह जरूरी नहीं है कि लिखा जाए वही साहित्य है और यह भी सम्पूर्ण नहीं है कि बोला जाए वही साहित्य है, बल्कि साहित्य तो काल की तरह ऐसा अजर-अमर तत्व है, जो चिंतन और मीमांसा के बीच और अद्धैत के सानिध्य में, भ्रम और यथार्थ तथा इच्छा और आकांक्षाओं के सहवर्ती के रूप में हमें रोज जागते हुए भी और सोते समय सपनों में भी मिलता रहता है। साहित्य इसीलिए समय और समाज की चौखट है तथा ज्ञान और विज्ञान ही इसकी खिड़कियां हैं। इसके गर्भगृह में कोई राम और रहीम नहीं रहता वरन् एकमात्र मनुष्य रहता है।

यह मनुष्य न जो पूरब-पश्चिम में बंटा हुआ है और न ही इसे योग और भोग की तरह विभाजित किया जा सकता है। साहित्य वही है, जो अब तक खोजा नहीं गया है, मनुष्य वही है जो अब तक रचा नहीं गया है। शब्द वही है जो अब तक वर्णमाला से बाहर है तथा वाणी और स्मृति वही है, जिसे हम आज तक किसी सुरताल में बांध नहीं पाए हैं। साहित्य की यह सरस्वती सभी देशों में बहती है। कोई भी पूंजी और सामाजिक व्यवस्था इसके टुकड़े नहीं कर सकती। कोई भी शासन और तंत्र इसका गला नहीं घोट सकता। यह एक ऐसी आवाज है, जो जितनी अधिक बंद की जाती है उतनी ही अधिक गूंजती है। लोक से लोकोत्तर बन जाती है और जंगल में मंगल की तरह, छवियों में आयाम की तरह, चेतना में उमर खैयाम की तरह, खेतों में बसंती परिधान की तरह, सत्ता और व्यवस्था की तरह  प्रकृति और मनुष्य के बीच सुगंध की तरह रम जाती है। हमारे देश में साहित्य और संस्कृति को एक दूसरे का परक पूरक माना गया है। दर्शन और चिंतन परम्परा का अनवरत यज्ञ कहा गया है तो चन्द्रमा की सोलह कलाओं की तरह मनुष्य मन की लीलाओं का वृन्दावन भी समझा गया है।

वीर गाथाकाल से लेकर आधुनिक काल तक जो कुछ लिखा-सुना गया केवल वही साहित्य नहीं है अपितु शब्द और साहित्य तो मनुष्य की प्रागैतिहासिक संरचना को समझने का भी पहला सूत्र है। यह साहित्य संत, सती और सूरमाओं का ही खेल मैदान नहीं है, यह साहित्य किसी महाजनी सभ्यता का प्रस्थान भी नहीं है, यह साहित्य किसी आदि विद्रोही का जयगान भी नहीं है और यह साहित्य नौसिखिये शब्द जीवियों का मचान भी नहीं है। यह चिंतन और मनन का एक ऐसा गंभीर लोकाचरण है जिसकी इतिश्री एक मनुष्य के लिए नहीं होकर सदैव लोकमंगल में ही समाहित, संयोजित और विकसित होती है।

-वेदव्यास
यह लेखक के अपने विचार हैं।

बेटे पर दुष्कर्म आरोप मामले में सामने आए महेश जोशी: बोले, 'मैं हमेशा न्याय के साथ, कोई भी प्रकरण हो जहां सत्य वहां महेश जोशी'
जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता रोहित जोशी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रोहित पर दुष्कर्म के अलावा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने रोहित के खिलाफ दिल्ली दक्षिणी इलाके के सदर बाजार थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। इन आरोपों के बाद राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी पहली बार मीडिया के सामने आए।

इस दौरान महेश जोशी ने कहा कि मैं हमेशा अपने पूरे जीवन सत्य और न्याय पर रहा हूं। पुलिस निष्पक्षता, गहराई और सख्ती के साथ इस मामले की जांच करें। मुझे इस मामले का मीडिया से ही पता लगा है और मैं हमेशा न्याय और सच्चाई के साथ रहूंगा। मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एफआईआर के बारे में जनता तक बात पहुंचा दी, लेकिन अब इस मामले में कयास और मीडिया ट्रायल को छोड़ पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए।

पुलिस गहराई में जाकर सच्चाई पता लगाएगी
जोशी ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने की बात पर कहा कि उन्हें इस मामले में उतना ही पता है जो मीडिया चला रहा है। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि पुलिस इस मामले में न्याय करेगी और गहराई में जाकर सच्चाई का पता लगाएगी। उन्होंने मामले की ज्यादा जानकारी होने से इनकार कर दिया। जोशी ने कहा कि मैं हमेशा न्याय के साथ रहा हूं। चाहे यह प्रकरण हो या कोई और प्रकरण जहां न्याय होगा वहीं महेश जोशी होगा।

क्या है पूरा मामला: राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता रोहित जोशी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रोहित पर दुष्कर्म के अलावा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने रोहित के खिलाफ दिल्ली दक्षिणी इलाके के सदर बाजार थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि पीड़िता ने उसके साथ दुष्कर्म होने का स्थान सवाई माधोपुर बताया है जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए महिला थाना सवाई माधोपुर भिजवाया है।

एलन मस्क कर रहे कोका कोला में कोकीन मिलाने की तैयारी... जाने क्या है सच्चाई
वाशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने एक चौंकाने वाला ट्वीट करके संकेत दिया है कि उनकी नजर अब कोका कोला को खरीदने पर है ताकि वह इसमें एक बार फिर कोकीन मिला सकें।

हालांकि यह तो सिर्फ मस्क ही जानते हैं कि उन्होंने  यह ट्वीट मजाक में किया है या नहीं। टेस्ला के संस्थापक  हालांकि अपने ट्विटर पर कभी-कभी हल्के-फुल्के मजाक करने के लिए जाने जाते  हैं और फ्री स्पीच जैसे कई मुद्दों पर उनके ट्वीट अक्सर विभिन्न मुद्दों पर बहस छेड़ते रहते हैं।

मस्क ने गुरुवार को ट्वीट किया कि वह बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी को खरीदेंगे और उसमें फिर से कोकीन मिलाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''इसके बाद, मैं कोका-कोला खरीद रहा हूं, ताकि उसमें कोकीन मिला सकूं।''

उल्लेखनीय है कि कोका कोला एक कार्बोनेटेड शीतल पेय है। इसका मुख्यालय अटलांटा  द कोका-कोला कंपनी नाम से है।

कपिल शर्मा शो में सिद्धू की जगह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, जाने क्या है पूरी सच्चाई
लंदन।आपने अब तक कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को बतौर गेस्ट द कपिल शर्मा शो में देखा होगा। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते है कि चर्चा इस बात की है कि बतौर प्रधानमंत्री पाकिस्तान से इमरान खान का विकेट गिरने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने अट-पटा बयान दिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके पास 'हास्य प्रतिभा' है और वह 'द कपिल शर्मा शो' में नवजोत सिंह सिद्धू के स्थान पर एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। रेहम ने एक वायरल वीडियो में रिपोर्टर से यह कहती नजर आ रही हैं कि इमरान 'भ्रांतिपूर्ण' और 'मिनी-ट्रम्प' हैं।

उन्होंने कहा कि वह भावुक हो गए हैं। मुझे लगता है कि भारत या बॉलीवुड को उनके लिए जगह बनानी चाहिए। मेरा मानना है कि वह ऑस्कर विजेता जैसा प्रदर्शन कर सकते हैं। रेहम ने कहा कि यह उनके ऊपर निर्भर करता कि बॉलीवुड में वह नायक या खलनायक बनते हैं और खलनायक अधिक लोकप्रिय हो जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास हास्य प्रतिभा भी है (अगर कुछ नहीं तो उनकी कपिल शर्मा शो में जा सकते हैं। वह पाजी (नवजोत सिद्धू) की जगह ले सकते हैं। जैसा कि हम देख सकते हैं कि वह अब शेरो-शायरी भी करने लगे हैं। साथ ही, पाजी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, इसलिए पाजी के साथ कुछ साझा कर सकते हैं।

अंत में, रिपोर्टर ने कैमरे की ओर रुख किया और कहा कि 'कपिल शर्मा, मुझे यकीन है कि आप रेहम की बात सुन रहे हैं। यह टिप्पणीखान को प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने के कुछ दिन बाद पेशावर में उनकी एक रैली को संबोधित करने के बीच आयी है।

इमरान खान के आरोपों पर अमेरिका का पलटवार, कहा, 'आरोपों में नहीं कोई सच्चाई'
नई दिल्ली। इमरान खान के आरोपों पर अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय 'व्हाइट हाउस' ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उन दावों को सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार को गिराने के प्रयासों के पीछे विदेशी एजेंसियों के हाथ हैं। व्हाइट हाउस की संचार निदेशक केट बेडिंगफील्ड ने ब्रीफिंग में कहा कि उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम को खान द्वारा राष्ट्र को संबोधित किये जाते वक्त ऐसा लगा कि उन्होंने जानबूझकर जुबान फिसलने की गलती की और कह डाला, ''अमेरिका...मेरा मतलब...एक विदेशी ताकत हमारी स्वतंत्र विदेश नीति से नाराज है।''

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा,''हम पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और वहां के संविधान और कानून का समर्थन करते हैं। इन आरोपों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है।''

अविश्वास प्रस्ताव से पहले देश में गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल के बीच खान ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से पद छोडऩे से इनकार कर दिया और उनकी चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास को विदेशी साजिश करार दिया। खान ने कहा,''लोग मुझे इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि क्रिकेट में मैं आखिरी गेंद तक खेलता था। नतीजा कुछ भी हो, मैं और ताकतवर बनकर उभरूंगा।''

उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा कि आने वाली पीढिय़ां उन्हें नेशनल असेंबली में रविवार को जो कुछ भी होने जा रहा है उसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ''याद रखना, लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। लोग ध्यान रखेंगे कि आपने अपना देश बेच दिया। जीवन भर कोई आपको माफ नहीं करेगा। हमारी आने वाली पीढिय़ां आपको कभी माफ नहीं करेंगी। क्या आपको लगता है कि मैं चुप रहूंगा? मैं तब तक लड़ूंगा, जब तक मेरे शरीर में खून है।''

हिंदुत्व वादियों के लिए धर्म एक राजनीतिक हथियार, हमारे लिए सत्य का रास्ता: राहुल गांधी
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदू बनाम हिंदुत्व का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि हिंदू सत्य के रास्ते पर चलता है और हिंदुत्ववादी धर्म को राजनीतिक हथियार बनाते हैं।

बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लक्ष्मण रेखा सत्य है, जहां सत्य होगा वहां हम दिखेंगे। आज समाज में नफरत और डर फैलाया जा रहा है। सच्चाई को दबाया जा रहा है हम इस नफरत और डर से बिल्कुल नहीं डरकर मुकाबला करेंगे। हमें लोगों को नोटबंदी जीएसटी कृषि कानून की कड़वी सच्चाई को लोगों को बताना होगा इसके लिए कांग्रेस में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जरूरी हैं। हम जिसे हिंदू धर्म और मुस्लिम धर्म करते हैं वह सत्य को ढूंढने का रास्ता है। वही हिंदुत्व वादियों के लिए धर्म रास्ता नहीं है। वह धर्म को राजनीतिक हथियार में बदल देते हैं। हिंदुत्व वादियों को सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। हम धर्म का उपयोग केवल सच के रास्ते पर चलने के लिए करते हैं। सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को यह समझने और समझाने की जरूरत है।

प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संदेश में सत्य और अहिंसा का विश्लेषण किया है। धर्म हमारे लिए सत्य का रास्ता है। राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, सीमा विवाद, रोजगार आदि मुद्दों पर बात की है। आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है जो लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने समारोह में कहा कि राहुल गांधी ने सत्य की राह पर चलने का जो संदेश दिया है उसे कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे आज हम इस शिविर में संकल्प लेते हैं कि 2024 में मोदी सरकार को देश से उखाड़ फेंकेंगे। समापन समारोह में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।