kidnapped - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दोस्तों ने किया अपहरण : 90 हजार रुपए की मांगी फिरौती, 35 हजार कराए ट्रांसफर
जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक शुभम सिंह का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उसी के मोबाइल से उसकी बहन को व्हाट्सएप कॉल कर 90 हजार रुपए की फिरौती मांगी। डराने धमकाने पर बहन ने 35 हजार रुपए फोन  पे से विकास मीणा नाम के खाते में ट्रांसफर कर दिए।  अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

शुभम के भाई विक्रम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता काले रंग की कार में आए थे। थाना प्रभारी प्रह्लाद नारायण ने बताया टेक्निकल टीम के साथ मिलकर बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। रूट मैप तैयार कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण करने वाले  शुभम के साथी ही थे।  बदमाशों ने शुभम को 52 फीट हनुमानजी मंदिर के पास रास्ते में पटककर फरार हो गए। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद किया ,पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी है ।

बच्चे का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार : पुलिस को सकुशल मिला बच्चा, रेलवे स्टेशन के पास कचरा बीनने का करती है काम
जयपुर। सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन के पास से मां की बगल में सो रहे बालक को किडनेप करने वाली महिला को नागौर के नांवा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्चा सकुशल मिला। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान मीणा ने बताया कि अरोपिता रेखा देवी कोतवाली, नीमका थाना सीकर हाल कच्ची बस्ती कठपुतली कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपिता के बच्चे नहीं होने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया।

वह रेलवे स्टेशन के पास कचरा बीनने का काम करती है। इसी दौरान परिवादिया के सम्पर्क में आई और उसके बारे में करीब से जानकारी हासिल कर ली कि वह जयपुर में अकेली रहती है। मध्यप्रदेश के गुना से पति से परेशान होकर जयपुर काम की तलाश में आ गई, जो हसनपुरा पुलिया के नीचे फुटपाथ पर रहती है। यहां इसका कोई जानपहचान वाला भी नहीं है। वह पीड़िता के हर परिस्थिति को जानती थी। इन्हीं सब का फायदा उठाकर उसने बच्चे के अपहरण का षड्यंत्र रचा।

रेस्टोरेंट कर्मचारी का अपहरण, मालिक से मांगी 10 लाख की फिरौती
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने शनिवार को रेस्टोरेंट कर्मचारी का अपहरण कर उससे दस लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने शौक पूरा करने के लिए वारदात की थी। पुलिस ने अपहृत व आरोपितों को छह घंटे में गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपित लोकेश गिडवानी, प्रेम गुप्ता मुरलीपुरा स्कीम मुरलीपुरा और उमेश कुमार रामगढ़ सेठान सीकर हाल दुर्गापुरा शिप्रापथ का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि परिवादी हंसराज ने रिपोर्ट दी कि वह मुहाना सुमेर नगर विस्तार स्थित एचडी बार एंड रेस्टोरेंट संचालित कर रहा हूं। यहां मनीष चौधरी काम करता है। 19 दिसम्बर 2024 को रात करीब 11 बजे एक बलेनो कार और बाइक पर आए 6-7 युवक रेस्टोरेंट कर्मचारी मनीष का अपहरण कर लिया और वाट्सअप कॉल कर उसे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी तथा धमकी दी कि रकम नहीं दी तो अपहृत को मार देंगे। टीम को रूपवास के जंगलों में छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर टीम ने जंगल के आरोपियों को चारों ओर से घेरकर मनीष चौधरी को दस्तयाब कर लिया।

मध्य प्रदेश में व्यापारी का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपए की फिरौती, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बैतूल। मध्य प्रदेश की बैतूल जिला पुलिस ने सोने-चांदी के एक व्यापारी के अपहरण के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गंज पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर की निवासी रोशनी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके परिजन कृष्णा सोनी का अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के लिए बातचीत करते हुए जबरन कृष्णा सोनी को कार में बिठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कृष्णा सोनी के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने विशेष टीम गठित की। गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की सहायता से तत्परता दिखाते हुए व्यापारी कृष्णा सोनी को नागपुर से रेस्क्यू किया और चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

धनवान समझकर ऑटो चालक के बेटे का किया था अपहरण, पुलिसकर्मी ने धर्म भाई बनकर दिया साथ
जयपुर। बेटे का अपहरण कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पकड़वाने के लिए अपहृत अनुज की मां ममता ने हिम्मत नहीं हारी। वे पुलिस टीमों के साथ बदमाशों के बुलाए स्थान पर साथ चलने को तैयार हो गईं। अपहरणकर्ताओं को पकड़वाने के लिए एक पुलिसकर्मी ममता को धर्मभाई बना और हमेशा साथ रहा।

मां रुपयों से भरे बैग को लेकर दिनभर काली माता के मन्दिर पर बैठी रही और सप्ताह भर तक नींद नहीं ली। पीड़ित अनुज ने कहा कि बदमाशों को पहले दिन व्यवहार सही था। उन्होंने मोबाइल के पासवर्ड मांग लिए और कहा कि हमसे किसी ने अपहरण करवाया है। खाना भी समय-समय पर खिलाते रहे। जब वह मौका देखकर भागने लगा तो बदमाशों ने उसे वापस पकड़ लिया और मारपीट कर उसे चेन से बांध दिया। आरोपी वॉकी-टॉकी से बात करते और आपस में एक-दूसरे को एक नम्बर दो नम्बर नाम से बुलाते थे। अनुज के पिता शिव लहरी ऑटो चलाते हैं।

ऐसे मांगी फिरौती
अपहरण के बाद सोनी सिंह ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 19 अगस्त को दिनभर नाहरगढ़ पहाड़ी में ड्रोन व डॉग स्क्वाड से सर्च किया लेकिन बदमाशों और अनुज का कोई सुराग नहीं मिला। अनुज के मोबाइल से 20 अगस्त की शाम को उसके पिता के मोबाइल पर कॉल कर किसी ने 20 लाख की फिरौती मांगी। लोकेशन मथुरा की आई। पुलिस टीम वहां पहुंची तो दूसरा फोन देहरादून की लोकेशन से आया। इसके आधार पर देहरादून एसओजी से संपर्क कर टीम भेजीं। शहर के सभी होटल सर्च करवाए। तीसरे कॉल किया तो लोकेशन पंचकुला आई और बदमाश ने फिरौती के रुपए लेकर चंडीगढ़ बुलाया। इस दौरान अनुज की मां ने पति की तबियत खराब होने और रुपए की व्यवस्था करने के लिए समय मांगा।

ऐसे बदमाश किए ट्रैक
ऑपरेशन चैकमेट की मॉनिटरिंग कर रहे एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई और डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने आमेर एसीपी शिवरतन गोदारा को टीमें लेकर चंडीगढ़ भेजा। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से रुपयों का इंतजाम करवाया। दूसरे दिन बदमाशों ने मां को चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर दूर काली माता के मंदिर में बैठाए रखा। उसके बाद परेशान मां वापस रेलवे स्टेशन पहुंच गई। तब रात करीब साढ़े बारह बजे कॉल आया और शिमला के लिए सुबह की ट्रेन के आखिरी डिब्बे में बैठने के लिए कहा। ऐसे में पुलिस को शक हो गया तो आगे आने वाले तीन स्टेशनों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इसके लिए उस ट्रैक के साथ-साथ चलने वाली सड़क पर तीन गाड़ियां चला दी। बदमाशों ने धर्मपुर स्टेशन पर बैग को फेंकने के लिए कहा तो ममता ने करीब चार मिनट तक फोन पर बात जारी रखी। टीम ने लोकेशन ट्रेस कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद सोलन में अनुज की लोकेशन मिल गई। इसके बाद कमरे में सोते हुए अनुज को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

वजन ज्यादा होने के कारण छोड़ गए
एडिशनल कमिश्नर क्राइम कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि मुख्य सरगना वीरेन्द्र एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अभी डीग में तेल का व्यवसाय करता है। इसे व्यापार में घाटा लग गया। इसने एक अमीर बाप के बेटे का अपहरण की साजिश रची। अपहरण के लिए इसने अपने साथी अमित कुमार, विनोद सिंह, जितेन्द्र भण्डारी और लिव इन में रहने वाली महिला जमुना सरकार को शामिल कर लिया। 18 अगस्त को वीरेन्द्र इन सभी के साथ अपनी कार से जलमहल के पास पहुंचा। अनुज 18 अगस्त को स्कूल दोस्त सोनी सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने गया था। दोनों शाम को नाहरगढ़ पहाड़ी पर घूम रहे थे। तभी कार सवार चार बदमाशों ने दोनों को रोका और मारपीट करके बोतल से कुछ पिला दिया। बदमाशों ने सोनी सिंह का वजन ज्यादा होने के कारण छोड़ दिया और अनुज को कार में पटककर ले गए।

अपहृत को मुक्त कराने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘चैकमेट’
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके स्थित नाहरगढ़ की पहाड़ी से युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह में शामिल एक महिला समेत पांच जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का अपहरण कर उसे हिमाचल के सोलन स्थित किराए के मकान में रखा था।

अपहरण के बाद पुलिस टीम ने लगातार पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। अपहरण करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर वीरेन्द्र है। इसने ही पूरी वारदात करने की साजिश रची थी।  गिरफ्तार आरोपित वीरेन्द्र सिंह (40) मूलत: आगरा हाल कोतवाली डीग हाल किराएदार त्रिकूट सोलन हिमाचल प्रदेश, विनोद  (26), अमित कुमार (24) अऊगेट कोतवाली डीग, जितेन्द्र भण्डारी (21) कठूमर अलवर और जमुना सरकार (36) किराएदार त्रिकूट भवन आदर्श विहार सोलन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

यह था मामला
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि 18 अगस्त को शिवलहरी मीणा निवासी हिण्डौन सिटी करौली हाल प्रताप नगर सेक्टर-29 ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा अनुज (21) लोगोवाल कॉलेज संगरूर पंजाब में पढ़ाई करता है। 15 अगस्त को वह हमारे पास आया था। 18 अगस्त को करीब पांच बजे अनुज अपने पड़ोसी दोस्त सोनी सिंह के साथ बाइक से नाहरगढ़ गया था। इसी दौरान वहां घूम रहे अपहरण गिरोह ने अनुज और सोनी सिंह को नींद की गोलियां खिलाकर अचेत कर दिया। ये बदमाश सोनी सिंह को बांधकर वहीं पटक गए और अनुज का अपहरण कर ले गए। इसके बाद एडिशल कमिश्नर क्राइम कैलाश चन्द्र बिश्नोई की मॉनिटरिंग में टीमों ने अपहरणकताओं को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चैकमेट चलाया और अपहृत को सोलन हिमाचल प्रदेश से दस्तयाब कर लिया।

फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर की हत्या, शव छिपाने से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बुधवार को फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद शव को छिपाने से पहले ही तीन बदमाशों को नीमका थाना अजीतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनसे एक घायल युवक को सकुशल बचा लिया। टीम ने इन बदमाशों को करीब 125 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी तुषार उर्फ  लिटिल (22) नैनवा बूंदी हाल रामपुरा रोड सांगानेर मुहाना, आशीष (20) मेहंदीपुर बालाजी दौसा हाल रामपुरा रोड मुहाना और शम्भूदयाल वर्मा (23) नीमका थाना कोतवाली हाल पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर का रहने वाला है। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि नौ जुलाई, 2024 को महिपाल सिंह सहायक उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल देवकरण को सूचना मिली कि मुहाना क्षेत्र से दो युवकों नेमीचन्द महावर निवासी सपोटरा करौली और मनीष कुमार बैरवा निवासी सूरवाल सवाई माधोपुर का अपहरण हुआ है, जिनमें से नेमीचंद की मारपीट से मृत्यु हो गई है और डेड बॉडी को डिस्पोजल करने तथा दूसरे लड़के मनीष का भी मर्डर करने के इरादे से बदमाश स्विफ्ट गाड़ी से जयपुर से बाहर भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया था। टीम ने अज्ञात बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान तकनीकी इनपुट के आधार पर बदमाशों का मूवमेंट दिल्ली रोड पर होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और टोल प्लाजा पर भी नाकाबंदी कराई। बदमाश टोल प्लाजा एवं पुलिस नाकाबंदी से बचते हुए चंदवाजी, मनोहरपुर, शाहपुरा होते हुए त्रिवेणी धाम अजीतगढ़ की तरफ मुड़ गए।
नाकाबंदी में पकड़े गए
टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए अजीतगढ़ में उनकी घेराबंदी कर ली। कांस्टेबल संजय कुमार ने नीमका थाना स्पेशल टीम से सम्पर्क कर अजीतगढ़ पुलिस के सहयोग से आगे नाकाबंदी करवाई, लेकिन अजीतगढ़ थाने की नाकाबंदी को तोड़ते हुए बदमाश गढ़टकनेत की तरफ  कार को तेज रफ्तार में भगा ले गए। पुलिस टीम से घिरकर तीन बदमाश कार से उतर कर खेतों में भागने लगे।  इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो-तीन किलोमीटर पीछा करके उनको पकड़ा तथा एक मृतक व उसके साथी को मुक्त कराया। इस संबंध में मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

युवती ने दोस्ती के लिए किया इंकार, उसके साथी का अपहरण
जयपुर। युवती से दोस्ती करने में नाकाम युवक ने युवती के साथी का मारपीट कर अपहरण कर लिया, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो घण्टे में मुक्त करा लिया। अपहरण में इस्तेमाल की गई बुलेट गाड़ी भी जब्त कर ली गई। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना बिन्दायका को दस जून सुबह चार बजे सूचना मिली कि बिन्दायका के मंगलम आधार बिल्डिंग के पास दो युवक एक कार में तोड़फोड़ कर युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन युवती के दूर भाग जाने से युवती के साथी गणेश मीणा का अपहरण कर साथ ले गए। पुलिस ने अपहरणकर्ता शुभम राठौड़ मूल निवासी गढ़वासी थाना चाकसू को शिवनगर रामनगरिया से दस्तयाब कर पंड़ित गणेश मीणा निवासी जोगियों का मोहल्ला बिन्दायका को मुक्त कराया।

कैसे घटी घटना
युवक शुभम राठौड़ लड़की से दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। युवती के बार-बार मना करने पर दस जून को राठौड़ अपने एक साथी के साथ युवती के फ्लैट मंगलम आधार पर युवती का इंतजार करने लगा। युवती के लौटने पर युवती की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर की और वे युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन युवती के दूर भाग जाने पर वे युवती के साथ आए दूसरे युवक गणेश मीणा का अपहरण कर अपने साथ ले गए।

नाइजीरिया में महिलाओं सहित 87 लोगों का अपहरण
कडुना। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कडुना प्रान्त में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 87 लोगों का अपहरण कर लिया गया है।  नाइजीरियाई मीडिया ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले काजुरू के डोगोन-नोमा समुदाय में 15 महिलाओं और एक पुरुष का अपहरण कर लिया गया था।

अगवा किए गए 87 लोगों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रिपोर्ट में  कहा गया कि कुछ निवासियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण क्षेत्र से भागने का फैसला किया है।

युवक का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती
जयपुर। नई बाइक से गोनेर जगदीश महाराज मंदिर के दर्शन कर घर आ रहे युवक का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर 5 लाख की फिरौती मांगी। उसके सिर व आंख पर बीयर की बोतले फोड़ी और शरीर पर जलती हुई सिगरेट दागी। इस संबंध में शिवदासपुरा थाने में बगरू निवासी आकाश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आकाश बीती दस मार्च को नई बाइक से गोनेर आया था। वापस जाते समय शाम करीब 5:30 बजे विधाणी के पास चाय पीने के लिए दुकान पर रूक गया। यहां पर दो युवक आए और बिलवा जाने का रास्ता पूछने लगे। उसने रास्ता नहीं जानने पर मना कर दिया। तभी एक कार से पांच युवक उतरे और उसका अपहरण कर ले गए।

बदमाशों ने उससे मारपीट कर सीट के नीचे बिठा लिया। पांच लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सिर व आंख पर बीयर की बोतले फोड़ दी। उसके बाद फोन छीनकर छह हजार रुपए नकद और परिचितों से 27 हजार रुपए फोन पे करा लिया। रास्ते में बदमाशों ने शरीर पर जलती हुई सिगरेट दागी। बदमाशों ने हवाई फायर भी किए।

बच्चे का कार में किया अपहरण
जयपुर। मुहाना थाना इलाके 10 दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर अजमेर रोड पर छोड़ दिया। इस संबंध में मुनेश कुमार ने रिपोर्ट दी है कि दो दिन पहले उसका बच्चा साइकिल लेकर सामान लेने गया था। रास्ते में एक लड़का उसे कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद 20 मिनट बाद बेहोशी की हालत में 200 फीट अजमेर रोड पर छोड़कर चला गया। बच्चे ने रिक्शा वाले से फोन लेकर परिजनों को फोन किया। हैड कांस्टेबल प्रेमसिंह ने घटना स्थल से लेकर अजमेर रोड तक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे है। फुटेज में बच्चा एक अन्य बच्चे के साथ साइकिल लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है।

अपहृत दो नाबालिगों को पुलिस ने किया डिटेन
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले से 13 फरवरी और 2 मार्च को अपहरण कर ले जाई गई दो नाबालिगों को महिला थाना पुलिस ने डिटेन कर लिया है। महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि 13 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गई थी। नाबालिग के परिजनों ने एक आरोपी पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

मुख्यकार्यकारी सिटी सुरेश सांखला के निर्देशन में साइबर टीम की मदद से मुंबई से डिटेन किया गया है। वहीं दूसरे मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि 2 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम से नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था। नाबालिग के परिजनों द्वारा एक आरोपी पर उनकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। मैरिज होम से अपहृत हुई नाबालिग की जानकारी दिल्ली में होने की मिली थी। जिस पर पुलिस की एक टीम भेजकर नाबालिग को दिल्ली से डिटेन किया है।