obscene - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अश्लील हरकत करने वाला जमानत के बाद छेड़छाड़ के मामले में होगा गिरफ्तार
जयपुर। महारानी कॉलेज के सामने कार में बैठकर छात्राओं के सामने अश्लील हरकते करने वाले कार ड्राइवर को लालकोठी थाना पुलिस जमानत पर बाहर आने के बाद छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार करेगी। हाल में आरोपी को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा है। दो दिन बाद हुई रिपोर्ट के बाद अब उसे गिरफ्तार करेगी। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसकी मतिभ्रष्ट हो गई थी।

यह था मामला
महारानी कॉलेज के बाहर कार चालक गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती करणी विहार निवासी मोहम्मद यूसुफ हर रोज कार को कॉलेज गेट के बाहर खड़ा कर देता और उसके बाद सरेराह कार में बैठकर अश्लील हरकतें करता था। कई दिनों तक वह ऐसा करता रहा, जब उसने इस हरकत को अपने रुटीन में शामिल कर लिया तो कुछ छात्राओं ने आवाज उठाई, जिस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र प्रतिनिधि कोमल मोहनपुरिया ने बताया कि हमने अपनी मांग रखी थी, उनके आधार पर भविष्य में ऐसे आचरण की पुनरावृति नहीं होगी।

लगेंगे सीसीटीवी, तैनात होंगी गार्ड
महारानी कॉलेज के बाहर हुई अश्लील हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। सभी गेटों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज में दो महिला गार्ड भी तैनात की जाएंगी। इधर, राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को महारानी कॉलेज में प्रस्तावित एक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। कॉलेज में हाल ही कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। बुधवार को इन कक्षाओं का लोकार्पण आरयू कुलपति प्रो. राजीव जैन को करना था। कारण बताया जा रहा है कि कॉलेज में विरोध की आशंका के चलते कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से भी चौकसी बढ़ा दी है।

आरयू में हुई बैठक, तैयार होगी रिपोर्ट
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने बुधवार को प्लानिंग की बैठक की। कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लाड कुमारी जैन ने बताया कि बुधवार को शॉर्ट नोटिस पर कमेटी के सभी सदस्यों को बुलाया गया था और मामले की जांच पड़ताल शुरू करने के लिए प्लानिंग बैठक की। अब गुरुवार से कमेटी महारानी कॉलेज में हुए हादसे की जांच शुरू करेगी और कॉलेज का भी दौरा करेगी। इस सप्ताह या आगामी सप्ताह तक रिपोर्ट तैयार करके विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा। इस जांच कमेटी में उनके साथ सिंडीकेट सदस्य निमाली सिंह, डीएसडब्ल्यू सरिना कालिया, विवि कुलसचिव नीलिमा तक्षक और चीफ प्रोक्टर हैं।

शिक्षा का मंदिर शर्मसार: 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें
सावर। ग्राम पंचायत मुख्यालय चितिवास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने पर बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल की तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर नारेबाजी की। बाद में स्कूल के पूरे स्टाफ (14) शिक्षकों को हटाने के बाद ही मामला शांत हो सका।

ग्रामीणों ने बताया कि व्याख्याता सागरसिंह मीणा एक माह से 11 वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा है। वह छात्रा से नहाते हुए फोटो भेजने को कहता था। परिजन ने उसे समझाने का प्रयास किया तो विद्यालय के कार्यवाहक इंचार्ज चांदमल खटीक व शारीरिक शिक्षक शैतान सिंह मीणा ने उलटे बालिका व उसके परिजन को धमका दिया। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज स्कूल की तालाबंदी कर दी और पूरे स्टाफ पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की।

पूरे स्टाफ को हटाने की मांग पर अड़े: ग्रामीणों ने अधिकारियों से स्कूल के पूरे स्टाफ को हटाने की मांग की लेकिन अधिकारी केवल दोषी शिक्षक को ही हटाने के लिए समझाइश करते रहे लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। जिसके बाद अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने विद्यालय में कार्यरत 14 शिक्षकों को विद्यालय से हटाकर पीओ अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीपुरा, प्रतापपुरा व पिपलिया विद्यालय में आगामी आदेश तक लगा दिया। वहीं घटियाली सहित अन्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को यहां लगाया गया है। आगामी आदेश तक विद्यालय का संचालन कार्यालय सहायक कर्ण सिंह को बनाया गया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि शिक्षकों ने शिक्षा मंदिर को कलंकित किया है। यदि इन्हीं शिक्षकों में से फिर से किसी को इस विद्यालय में लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूरे मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भिजवाई गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद जांच कमेटी रिपोर्ट पेश करेगी। आरोपी शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
-राधेश्याम कुमावत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

दौसा में अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ गैंगरेप, रात के समय 4 घण्टे तक नोंचते रहे आरोपी
जयपुर। दौसा में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला अपने घर पर ही थी, इसी दौरान तीन लोग बोलेरो गाड़ी लेकर घर के बाहर आए और महिला को फोन करके घर से बाहर बुलाया जिसके बाद उसे अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए और रात के समय 4 घंटे तक दरिंदगी की। सिकंदरा थाना क्षेत्र में महिला ने गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप था कि सूरज बैरवा और सोनू बैरवा नामक आरोपी पिछले काफी दिनों से महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे और आरोपी महिला का अश्लील फोटोज होने का दावा भी कर रहे थे। कुछ दिनों से आरोपियों द्वारा कथित अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच 15 फरवरी की रात करीब 12 बजे सूरज और सोनू अपने एक अन्य साथी के साथ महिला के घर के बाहर पहुंचे और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला को घर से बाहर बुलाया और बोलेरो गाड़ी में बैठा कर अगवा कर लिया। जिसके बाद बोलेरो सवार आरोपी महिला को सुनसान इलाके में ले गए और वहां रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सूरज और सोनू नामक आरोपी ने महिला के साथ 4 घंटे तक दरिंदगी की। वहीं एक अन्य साथी भी इस पूरे वारदात के दौरान मौके पर मौजूद रहा।

महिला ने परिजनों के सुनाई आपबीती

घटना के बाद पीड़ित महिला ने बुधवार को अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद बुधवार की रात को ही सिकंदरा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें दो आरोपी नामजद हैं। वही एक आरोपी को महिला पहचानती नहीं है। फिलहाल पुलिस गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। वहीं पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इधर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम भी रवाना की है। दौसा एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि सिकंदरा थाने में गैंग रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवती का अपहरण कर दो दिन गैंगरेप अश्लील फोटो और वीडियो बनाए
हिंडौन सिटी। एक युवती शौच कर घर आ रही थी, इसी दौरान 3 बदमाशों ने उसका अपहरण कर उसे एक कमरे में बंद कर 2 दिन तक गैंगरेप किया। पीड़िता ने सोमवार शाम को हिंडौन कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दी है, वह 21 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव के बंजर की तरफ शौच के लिए गई थी जहां से वापस लौटते समय एक जीप में सवार 2 युवक हुकम चंद और शेर सिंह उसके पास आए और कहा कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है, जिस पर युवकों से उसने कहा कि इस बारे में उसे कोई सूचना नहीं है, तो वह उनके साथ नहीं चल सकती। इस पर हुकम चंद और शेर सिंह ने उसे जबरन गाड़ी में धकेल दिया। गाड़ी में पहले से ही हुकम चंद का फुफेरा भाई बैठा था। उसने पीड़िता के मुंह पर रूमाल लगा दिया जिससे वह  बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। आरोपियों ने 22 से 23 दिसंबर तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया तथा अगले दिन सुबह उसे धमकी दी कि उन्होंने मोबाइल पर उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए हैं। अगर किसी को इस बारे में बताया कि तो वो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देंगे और उसके घरवालों को जान से मार देंगे। पीड़िता ने घर आकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ हिंडौन थाने पर पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।