attempt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छह साल पुराना मामला : हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को 5-5 साल की कैद
कोटा। गोली मारकर हत्या करने के प्रयास में अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश महिला उत्पीड़न क्रम एक की न्यायाधीश श्वेता शर्मा ने साढे छह साल पुराने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल के साधारण कारावास की सजा सुनाते हुए 11-11 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। पुलिस ने न्यायालय में दीपक थापा पुत्र टेक बहादुर, मयंक उर्फ विकास सेन , शुभम मेहरा उर्फ देवेन्द्र मेहरा पुत्र चंद्र मोहन और विष्णु शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद को दोषी मानते हुए चालान पेश किया था, न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुभम मेहरा उर्फ देवेन्द्र मेहरा और विष्णु शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।

विशिष्ट लोक अभियोजक बलराम मीणा ने बताया कि 17 अगस्त 2018 को फरियादी इमरान खान ने पुलिस थाना कुन्हाड़ी में रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया  था कि वह करीब सात बजे जयपुर गोल्डन के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था और काउंटर के पास खड़ा था। तभी शुभम मेहरा उर्फ देवेन्द्र अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर आया और उसने  जान से मारने के लिए इमरान पर पिस्टल से गोली चलाई लेकिन साइड में झुक जानेसे  गोली ट्यूबलाइट में  लगी इससे वह बाल-बाल बच गया। उसके दुकान पर खड़े होने की सूचना शुभम को दीपक थापा ने दी थी। दीपक थापा पांच मिनट पहले ही उसे देखकर गया था उसके जाने के पांच मिनट बाद ही शुभम आ गया और वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक थापा, मयंक उर्फ विकास सेन ,शुभम मेहरा उर्फ देवेन्द्र मेहरा और विष्णु शर्मा के खिलाफ धारा 307 , 120 बी तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था।  ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष से 12 गवाहों के बयान करवाए गए। इस पर न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी शुभम मेहरा उर्फ देवेन्द्र और विष्णु शर्मा को दोषी मानते हुए पांच-पांच साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है । न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 11-11 हजार रुपए के जुमार्ने से दंडित किया है।

डिजिटल अरेस्ट : फर्जी पुलिस कमिश्नर बनकर डीसीपी को ठगने की कोशिश नाकाम
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में डिजिटल अरेस्ट होने के मामले मिल रहे है। यह ठग उनके उनसे लाखों रुपए की ठगी करते है। अब इन ठगों का शिकार होते हुए डीसीपी बच गए। ठगों ने डीसीपी राजेश दंडोतिया को फोन किया। फोन करने वाले ने स्वयं को किसी बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने डीसीपी को बताया कि उन्होंने मुंबई में क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसका एक लाख रुपए से अधिक का बकाया है और वह कहीं मिसयूज हो रहा है।

इस पर दंडोतिया ने पर कहा कि उन्होंने कोई क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है। इसके बाद कस्टमर कॉल सेंटर अधिकारी ने उन पर दबाव बनाया कि वह स्वीकार करें, नहीं तो यह कंप्लेंट मुंबई पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद कुछ देर तक राजेश दंडोतिया पर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर दबाव बनाया गया और उन्हें कहा कि वह 2 घंटे में मुंबई पहुंच जाएं, नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर नहीं आ सकते, तो  वीडियो कॉल पर स्टेटमेंट नोट करवाएं। इसके बाद दंडोतिया के पास वीडियो कॉल आया और उस समय वह पुलिस की वर्दी में थे। वहीं फोन करने वाला कह रहा था कि वह मुंबई पुलिस का कमिश्नर है। उन्हें वर्दी में देख फर्जी पुलिस कमिश्नर ने फोन काट दिया।

चार दिन में चार कोचिंग विद्यार्थियों ने किया आत्महत्या का प्रयास
कोटा। यहां शिक्षा नगरी में गत चार दिन में ही चार विद्यार्थी आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं, जबकि गत 20 दिन में चार विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार व मंगलवार को अलग अलग दिन दो छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सतर्कता से इन्हें बचा लिया गया। इनमें से एक छात्रा फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान से आॅन लाइन आईआईटी की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरी अन्य कोचिंग संस्थान से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है। दोनों छात्राओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन्हें बचाया। इनमें से एक छात्रा को पुलिस ने न्यू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बालिकाओं की काउंसलरों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने काउंसलिंग की है। दोनों कोचिंग छात्राएं 16 वर्ष की हैं, इसमें से एक छात्रा दिल्ली तथा दूसरी छात्रा बिहार की रहने वाली है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि बुधवार को जवाहर नगर पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली निवासी एक 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर  थानाधिकारी जवाहर नगर वासुदेव सिंह मौके पर पहुंचे औा बालिका को विश्वास में लेकर समझाइश की। इसी प्रकार 13 फरवरी को सूचना मिली थी कि बिहार निवासी एक 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा जो पिछले 3 माह से राजीव गांधी नगर कोटा में रहकर कोचिंग कर रही है, आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर जवाहर नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बालिका को विश्वास में लेकर से समझाइश की। उन्होेंने बताया कि छात्राओं के परिजनों को बुलाया गया है।

बालिका नहीं दे पा रही सही जवाब
एसीईएम सपना पनवाल ने बताया कि छात्राओं से काउंसलिंग की गई। जिसमें एक छात्रा फिजिक्सवाला कोचिंग से आॅन लाइन आईआईटी कर रही है और दिल्ली की रहने वाली है। छात्रा ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। बस इतना बताया कि आॅन लाइन खर्च कम आता है और क्लॉस में फिजीकल नहीं जाती थी।

पिता का दर्द: बेटा डॉक्टर बनने भेजा था, अब उसके उठने का कर रहा हूं इंतजार
कोटा। शिक्षा नगरी के नाम से विख्यात कोटा। छात्रों के सपनों का शहर कोटा। मेरा बेटा भी डाक्टर बनने का सपना लेकर कोटा आया था।  इसीलिए कोटा के एलन कोचिंग संस्थान में उसका एडमिशन करवाया था। लेकिन क्या करूं साहब बस एक दिन ऐसी सूचना मिली कि मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया। बेटे का सपना ही नहीं टूटा , उसकी आवाज सुनने को भी मैं तरस गया हूं। 50 लाख खर्च कर चुका हूं सिर्फ इसी आशा में कि एक दिन यह उठेगा और मेरे कलेजे से लग कर फिर मुझे पापा कह सकेगा। हम बात कर रहे हैं एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग ले रहे छात्र चंदन के पिता की। चंदन ने 19 मार्च 2022 को पढ़ाई के तनाव में आकर गले में फांसी का फंदा लगा लिया था। इस घटना में उसकी जान तो बच गई लेकिन वह कोमा में चला गया था।

पचास लाख खर्च कर चुका फिर भी बेटे की आवाज को तरस रहा हूं
पीड़ित  पिता गोविंद यादव  ने बताया कि  चंदन दो साल से कोटा के तलवंंडी स्थित मकान  में किराए से कमरा लेकर एलन  संस्थान से मेडिकल की कोचिंग की तैयारी कर रहा था। 19 मार्च को आत्महत्या की नीयत से अपने कमरे में पंखे के कड़े पर रस्सी से गले में फंदा लगाकर लटक गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बावजूद उनके पास एलन कोचिंग का कोई सदस्य सांत्वना देने तक नहीं आया। बाद में कलक्टर के निर्देश पर उसका उपचार ठीक से किया गया। उसे तीन महीने तक कोटा में रखा गया था। इसके बाद उसे बिहार के लिए भेज दिया। चंदन की हालत बहुत गंभीर थी । वह कोमा में चला गया था। उस समय एलन कोचिंग प्रबंधन ने उसे मात्र दस हजार रुपए नकद तथा 32 हजार का बिहार तक का किराया दिया । चंदन को फिर बिहार में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके इलाज में 35 से पचास हजार रुपए महीने तक का खर्च आ रहा था। बाद में  उसे प्रकाश न्यूरोलॉजी हॉस्पिटल दरभंगा में भर्ती कराया । वहां आठ दिन तक रहा था। अब गांव में लेकर आ गए हैं। इलाज खर्च के लिए अपनी जमीन  बेच दी । अब और जमीन भी बेच रहा हूं। 50 लाख खर्च हो चुके हैं।  एक मेडिकल की दुकान थी जिससे जीविका चल रही थी वह अब पिछले 18 महीने से बंद है। चंदन बिस्तर पर ही पड़ा रहता है। आवाज देने पर मामूली से होट चलाता है। पथराई आंखों से लोगोें की  पहचान करने की कोशिश करता है। आवाज कहीं गुम हो गई है। अब सोचते हैं काश बेटे को कोटा नहीं भेजता तो आज यह दिन देखने को नहींं मिलता।  जब से कोटा से आया हूं तब से आज तक किसी एलन कोचिंग संस्थान के किसी भी व्यक्ति ने पैसा तो दूर हालचाल भी नहीं पूछे हैं।

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास
कोटा। एलन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र ने बुधवार को बुखार की गोलियों का अधिक सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कोचिंग छात्र की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे रेजिडेंट संचालक  ने पुलिस की मदद से एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

कुन्हाड़ी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर गंगासागर शर्मा ने बताया कि ग्राम ब्रोनई जिला खगड़िया बिहार निवासी गुलशन (23) कुन्हाड़ी क्षेत्र में नाका चुंगी के पास सिसोदिया रेजीडेंसी में रह रहा था। वह एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था।  उसके टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने पर वह तनाव में था । उसे बुखार भी था। बुखार तेज होने के कारण उसने पेरासिटामोल की अधिक गोलियां का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत  एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया । कोचिंग छात्र गुलशन पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामले में छात्र के परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

ब्रज चौरासी क्षेत्र में साधु के आत्मदाह के प्रयास का मामला: भाजपा चुनाव में बना सकती है खनन को बड़ा मुद्दा
जयपुर। भरतपुर के ब्रज चौरासी क्षेत्र में साधु विजय दास के आत्मदाह के प्रयास करने के बाद इस मामले में राजस्थान की राजनीति भी गरमाई हुई है। ब्रज चौरासी क्षेत्र में खनन का पुराना मुद्दा है। यहां साधु संत और क्षेत्रीय लोग धार्मिक आस्था के चलते अवैध ही नहीं वैध खनन का भी सालों से विरोध करते रहे हैं। साधु विजय दास के आत्मदाह प्रकरण से मामला फिर से एक बार भरतपुर की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में क्षेत्र में खनन पर रोक लगाने के मुद्दे को जोर-शोर से क्षेत्र में उठाने की तैयारी में है।

भाजपा की पूर्व वसुंधरा सरकार के वक्त 2005 में यहां अवैध खनन पर पाबंदी भी लगाई गई थी। लेकिन उसके बाद यहां सालों से अवैध खनन जारी है। धार्मिक आस्था के केंद्र के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से कल आत्मदाह प्रकरण के बाद से ही बड़े नेताओं से मंत्रणा कर रहे हैं। वे खुद भी आत्मदाह का प्रयास करने के बाद गंभीर रूप से जले संत विजय दास से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल गए थे। भाजपा ब्रज चौरासी क्षेत्र में अवैध ही नहीं वैध खनन को भी पूरी तरह से बंद करने की मांग सरकार से करने के साथ ही चुनाव में जनता से वादा कर सकती है कि यहां सभी तरह का खनन बंद कर धार्मिक केंद्र को बचाने का काम पार्टी करेगी।

मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट इकट्ठा करने के लिए भाजपा यहां अपने कुछ नेताओं को भी एकाध दिन में भेज सकती है। हालांकि अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसे लेकर सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है। बीते दिन इन नेताओं ने संत विजय दास के आत्मदाह के प्रयास और खनन पर पाबंदी ना लगाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था और आत्मदाह की घटना के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

महारानी कॉलेज के बाहर अश्लील हरकत का मामला गर्माया: छात्राओं का राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, जेएलएन मार्ग जाम करने का प्रयास
जयपुर। बीते दिनों महारानी कॉलेज के बाहर मनचलों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने की घटना के बाद से लगातार छात्राएं सुरक्षा की मांग कर रही है। मांगे पुरी नही होने पर मंगलवार को राजस्थान विश्वविधालय में छात्राओं ने प्रदर्शन कर शैक्षणिक कार्य बंद करवाएं। छात्राओं का आरोप है कि महारानी कॉलेज के बाहर हुई मनचले की घटना के दौरैन हमने रंगे हाथों जिस व्यक्ति को पकड़वाया, उसे पुलिस ने छोड दिया है और इसके बाद से आरोपी के वकील लगातार छात्राओं से समझौते की बात कह रहे है। इस दौरान छात्राओं ने जेएलएन मार्ग को भी जाम करने का प्रयास किया और कुछ देर रोड पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की, हालांकि कुछ समय बाद समझाइश के बाद छात्राएं सड़क से हट गई।

छात्राओं का कहना है कि बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्राएं सुरक्षा की मांग कर रही हैं। साथ ही हमारी अन्य मांगे हैं जिनके लिए हम बार-बार प्रशासन से गुजारिश कर चुकी हैं।  किंतु मांगों पर अभी तक किसी भी प्रकार से अमल नहीं किया गया है। मांगे नहीं माने जाने पर परेशान होकर आज छात्राओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करवाया। छात्र नेता कोमल मोहनपुरिया ने बताया कि सरकार प्रदेशभर की लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें और प्रदेश भर की जो भी छात्राएं इस प्रकार की बहादुरी कार्य करती हैं। उन्हें हौसला देकर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। ना कि सिर्फ मात्र बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व उत्थान की बातें मात्र की जाएं।

मांगें....
1.दोषी व्यक्ति के खिलाफ जिन छात्राओं ने बयान दिया उन्हें सुरक्षा दी जाएं।
2.विश्वविद्यालय में स्टूडेंट काउंसलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
3.महारानी महाविद्यालय के समीप पुलिस चौकी व्यवस्थित की जानी चाहिए।
4.विश्वविद्यालय में समय-समय पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाए जाने चाहिए।

30 लाख छात्रों का डेटा बेचने की कोशिश नाकाम
कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के 30 लाख से ज्यादा छात्रों की निजी जानकारियां (डेटा) लीक हो सकती हैं। इस डेटा में छात्रों के नाम और पते ही नहीं, उनके फोन नंबर, आधार कार्ड और बैंक खातों के साथ ही पढ़ाई से जुड़ी तमाम अति संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। वीएमओयू के छात्रों का डेटा लीक होने की भनक लगते ही राजभवन तक हड़कंप मच गया। राजभवन की फटकार के बाद रजिस्ट्रार ने छात्रों से जुड़ी कोई भी जानकारी अगले आदेश तक निजी हाथों में सौंपने पर रोक लगा दी है। हालांकि अभी तक कितने छात्रों का डेटा निजी हाथों में सौंपा गया है, इस बाबत विवि के अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। कौशल विकास के नाम पर 8 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के आरोपी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल गोदारा और ईएमपीसी (परीक्षा नियंत्रक) निदेशक प्रो. बी अरुण कुमार के एक और कारनामे से पूरे राजस्थान में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय के दोनों आला अधिकारियों ने प्लेसमेंट एजेंसी, स्किल डवलपमेंट सेंटर और निजी शिक्षण संस्थान के संचालकों और अनएथिकल डेटा माइनिंग करने वालों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के करीब 30 लाख विद्यार्थियों का डेटा बेचने की साजिश रच डाली। पूरी साजिश को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि विश्वविद्यालय में किसी को भनक तक नहीं लगी। लेकिन, जब डेटा वैरिफिकेशन का काम शुरू हुआ तो पूरे मामले की कलई खुल गई।

ऐसे हुआ खेल
ईएमपीसी के निदेशक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी अरुण कुमार ने 8 जून 2022 को एक कार्यालय आदेश निकाला। जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक करीब 35 वर्ष तक पढ़ाई पूरी करने वाले सभी विद्यार्थियों का संपूर्ण डेटा जिसमें उनके नाम, पते और फोन नंबर के साथ बैंक एकाउंट, पुराने विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों की जानकारी, आधार कार्ड की जानकारी भी शामिल हैं, एलुमनी एसोसिएशन को सौंपने के आदेश दिए थे। इस कार्यालय आदेश में उन्होंने आगे भी छात्रों का डेटा एलुमनी एसोसिएशन को देने के निर्देश दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पहले तो विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया, लेकिन प्रो. बी अरुण कुमार ने 14 जून 2022 को फिर से कार्यालय आदेश निकाल संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द डेटा सौंपने के मौखिक निर्देश दिए। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

कुलपति गोदारा ने दिए थे निर्देश
वीएमओयू की स्थापना 23 जुलाई 1987 में हुई थी। जिसके बाद बीते 35 साल में करीब 30 लाख विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। राजस्थान ही नहीं देशभर में फैले छात्रों का डेटा निजी हाथों में सौंपने की वजह स्पष्ट न होने पर जब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सवाल उठाने शुरू किए तो प्रो. बी. अरुण कुमार ने एक और कार्यालय आदेश निकाल कर उसमें कुलपति प्रो. रतन लाल गोदारा का हवाला देते हुए लिखा कि यह सारा काम उनकी स्वीकृति से किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने डेटा तैयार करना भी शुरू कर दिया, लेकिन एलुमनी एसोसिएशन के नाम पर डेटा ले रहे अरुण त्यागी नाम के शख्स ने इसकी वैधता पर सवाल खड़ा करते हुए कुछ छात्रों को रैंडमली फोन कर डेटा वैरिफाई करने का दवाब डाला। विवि के कर्मचारियों ने जब उन्हें फोन किया तो छात्रों को गड़बड़ी की आशंका हुई और कुछ ने जब विवि आकर जानकारी जुटाई तो पूरे खेल का पदार्फाश हो गया।

राजभवन ने लगाई फटकार
वीएमओयू के लाखों विद्यार्थियों की निजी जानकारी लीक होने की भनक लगते ही हाड़ौती संयुक्त छात्र मोर्चा के संयोजक नागेंद्र सिंह राणावत ने कुलाधिपति कलराज मिश्र को शिकायत मेल कर दी। राजभवन भेजी शिकायत में राणावत ने लिखा कि कुलपति प्रो. रतन लाल गोदारा का सिर्फ 65 दिन का कार्यकाल शेष बचा है, लेकिन वह नित नए घोटालों को अंजाम देने में लगे हैं। सीखो और कमाओ योजना में 8 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में राजभवन, मुख्यमंत्री और एसीबी जांच कर रही हैं। इसके बावजूद अब वह खुले बाजार में डेटा बेचने और डेटा माइनिंग करने वाले लोगों के साथ मिलकर वीएमओयू के लाखों छात्रों की अति संवेदनशील गोपनीय जानकारियां बेचने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी विद्यार्थी के बैंक खाते, आधारकार्ड और फोननंबर जैसी जानकारियां साइबर अपराधियों के हाथों में लग गई तो उन छात्रों का भविष्य बर्बाद हो सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों का डेटा निजी हाथों में दिए जाने पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही बाहरी व्यक्ति अरुण त्यागी को यह डेटा क्यों दिया जा रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

डेटा लीक होने की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप
यहां बाजारों में पहुंच गया था विद्यार्थियों का डाटा
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर के विद्यार्थियों की गोपनीय जानकारी वर्ष 2019 में लीक होकर बाजारों में पहुंच गई थी। डाटा का दुरुपयोग कंसलटेंसी फर्म अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कर रही थी। विद्यार्थियों को तरह-तरह के फोन आने लगे। मामला उजागर हुआ तो हड़कम्प मच गया था।

आसान नहीं पता लगाना
विशेषज्ञों के अनुसार, वीएमओयू की वेबसाइट से किसी भी विद्यार्थी का डेटा निकालना सामान्य स्थिति में आसान नहीं है, क्योंकि इसमें नाम तो सर्च किया जा सकता है, लेकिन मोबाइल नम्बर, आधार, पहचान पत्र सहित अन्य जानकारी लेने के लिए जन्म दिनांक दर्ज  करने पर ही यह डेटा खुलता है। ऐसे में डाटा तीसरे व्यक्ति तक पहुंचने से विद्यार्थी कई तरह की मुश्किलों में पड़ सकते हैं।

हजारों छात्र लेते हैं प्रवेश
प्रदेशभर के कई जिलों से प्रतिवर्ष हजारों विद्यार्थी वीएमओयू में प्रवेश लेते हैं। कोटा जिले से भी सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिवर्ष अलग-अलग कोर्स में आवेदन करते हैं। गोपनीय जानकारी नाम ,पता, इमेल, फोन नम्बर , पहचान-पत्र आधार , बैंक खाता लीक होने से छात्र-छात्राएं   साइबर क्राइम के शिकार भी हो सकते हैं।

राजभवन ने छात्रों का डेटा निजी हाथों में सौंपने पर लगाई रोक
साइबर ठगी के हो सकते थे शिकार
विशेषज्ञोें के अनुसार, वीएमओयू एलुमनी सदस्यों को प्रदेशभर के विद्यार्थियों की गोपनीय जानकारी हासिल करने की मंशा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नाम ,पता, इमेल, फोन नम्बर , पहचान-पत्र आधार, बैंक खाते की जानकारी अधिकतर टेलीकॉम व कंसलटेंट कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए तो साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए इनका उपयोग करते हैं। यदि, यह डाटा निजी हाथों में पहुंच जाता तो विद्यार्थी भविष्य में साइबर क्राइम के शिकार भी हो सकते थे।

मुझे इस मामले की जानकारी नहीं थी। मेरी जानकारी के बिना ही स्टूडेंट्स का डाटा निजी हाथों में सौंपने के आदेश जारी कर दिए गए थे। राजभवन से फोन आने के बाद मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद स्टूडेंट्स की गोपनीय जानकारी हुई। जिसके बाद विद्यार्थियों का डेटा किसी को भी दिए जाने पर रोक लगा दी  गई है।
- महेश मीणा, रजिस्ट्रार वीएमओयू

राजपार्क में देर रात ICICI बैंक के ATM लूट का प्रयास
जयपुर। राजपार्क में शनिवार देर रात ICICI बैंक के ATM लूट का प्रयास किया गया। बूथ मे घुसा बदमाश लोहे के सरिए से ATM तोड़ने लगा। ATM से आ रही आवाज सुनकर पड़ोसी युवक ने घर से बाहर आ गया। ATM पर आने पर उसे देखकर बदमाश वहां से भाग निकला। शोर मचाकर लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जवाहर नगर थाना पुलिस ATM बूथ में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाश की तलाश कर रही है। वारदात के समय ATM में लाखों रुपए रखे थे। ATM नहीं टूटने से रुपए लूटने से बच गए।

पुलिस के अनुसार राजापार्क में गली नंबर-4 में ICICI बैंक का ATM लगा है। ATM पर सुरक्षा गार्ड और लाइट नहीं लगी हुई है। शनिवार रात बदमाश ने इसी का फायदा उठाकर ATM को निशाना बनाया। रात करीब 11 बजे ATM में एक बदमाश घुसा। बूथ में लगे कैमरों से छेड़छाड़ कर वहां से निकल गया। करीब आधे घंटे बाद वापस ATM बूथ में घुसा। बदमाश ने लोहे के सरिए की मदद से ATM को तोड़ने का प्रयास किया। ATM के कवर को तोड़ ही रहा था, इसी दौरान पड़ोसी युवक आवाज सुनकर घर से बाहर आ गया। ATM को देखने पहुंचा तो उसमें बदमाश तोड़फोड़ करता दिखाई दिया। शोर मचाकर पकड़ने के लिए भागने पर बदमाश तेजी से फरार हो गया।

दिनदहाड़े 8 लाख से भरा बैग लूटने का प्रयास
रामगंजमंडी । रामगंजमंडी शहर में व्यस्ततम बाजार में शुक्रवार को दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने कृषि उपज मंडी के एक मुनीम से 8 लाख से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। बदमाशों का लूट का प्रयास विफल हो गया। जैसे ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए छीना झपटी की। इस दौरान मुनीम भी गिर गया और दोनों बदमाश बाइक सहित गिर गए। मुनीम ने मौके पर एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि एक बदमाश भाग गया।

कृषि उपज मंडी में स्थित फ र्म मोहनलाल मदनलाल का मुनीम रामेश्वर धाकड़ बैंक से 8 लाख रुपए निकलवा कर बाजार नंबर 7 में होता हुआ लौट रहा था। तभी दो अज्ञात मोटर बाइक बदमाशों ने उनका आठ लाख से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। यह घटना बाजार नंबर 7 में इलेक्ट्रिक शॉप के सामने हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार हड़कंप मच गया और लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश धाकड़ मौके पर पहुंचे। बदमाश को पकड़कर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर के रामगंज में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, बीमार मां के लिए दवा लेने गई थी बच्ची, क्लीनिक में कंपाउंडर ने कर दी गंदी हरकत
जयपुर। ख़बर जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र से है। जहां रामगंज थाना पुलिस ने 9 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कंपाउंडर मोहम्मद अजलान को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामगंज इलाके में रहकर निजी क्लीनिक चलाता है। रामगंज एसीपी सुनील प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले थाना इलाके में रहने वाली 9 साल की बालिका आरोपी के क्लीनिक पर बीमार मां के लिए दवा लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने यह बात अपने घर आकर बताई। इसके बाद बालिका के पिता ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी जेल में है, अब पुलिस उसे मुकदमे में गिरफ्तार करेगी।

फिर सवालों के घेरे में पुलिस, पीड़िता को बयान बदलने के लिए पांच लाख का ऑफर
उदयपुर। जिले के पानरवा थाना क्षेत्र की डैया चौकी पर गत दिनों विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, उससे जूठे बर्तन मंजवाने और झाडू-पौंछा लगवाने के मामले में उदयपुर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बताया गया कि मंगलवार रात को बावलवाड़ा थानाधिकारी व तीन कांस्टेबल कार लेकर पीड़िता के परिजनों के घर पहुंचे और पीड़िता की ओर से बुधवार को न्यायालय में होने वाले धारा 164 के बयानों को बदलने का दबाव बनाया। इस दौरान दो से पांच लाख रुपए की पेशकश भी की गई।

पीड़िता सहित परिजनों की ओर से मामले को लेकर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा गया है। इसमें बताया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने और शिकायत करवाने के बाद से स्थानीय पुलिस लगातार परेशान कर रही है। मंगलवार शाम को पानरवा के पूर्व थानाधिकारी सकाराम अपने थाने के तीन कांस्टेबल के साथ झेर गांव पहुंचे और बयान बदलने का दबाव बनाया। इस दौरान उन्होंने एसपी और एएसपी की नौकरी बचाने का हवाला दिया और समझौते की एवज में 2 से 5 लाख रुपए देने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि एसआई सकाराम के साथ पानरवा थाने के हेड कांस्टेबल मोटाराम, मुकेश कुमार और मगललाल मौजूद थे। सभी लोग गुजरात नंबर की एक गाड़ी लेकर उनके गांव आए और उसके बाद कांस्टेबल के पक्ष में बयान देने की बात कही। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मीडिया सहित कई लोगों को वीडियो दिखाकर उनकी पहचान को सार्वजनिक कर उसकी बदनामी कर रहा है।इस मामले पर एसआई सकराम से पूछे जाने पर कहा कि वे मंगलवार को छुट्टी पर था। मैंने किसी परिवार से मुलाकाम नहीं की। वे झेर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। डैया चौकी में कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पर दुष्कर्म के प्रयास आरोप में पहले दिन से पुलिस आरोपों के घेरे में रही है।

बुधवार को ट्यूर पर था। पीड़ित पक्ष की ओर से परिवाद मेरे कार्यालय में पेश किया गया है। गुरुवार को परिवाद की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। - हिंगलाज दान, आईजी उदयपुर रेंज