curfew - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपुर में पांच दिवसीय बंद : जनजीवन अस्त-व्यस्त, 7 अप्रैल को हुई गोलीबारी में पांच साल के एक लड़के और लड़की की हुई थी मौत
इम्फाल। मणिपुर में रविवार को पांच दिवसीय पूर्ण बंद के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। गौरतलब है कि बिष्णुपुर जिले के त्रोंगलाओबी में सात अप्रैल को हुई गोलीबारी में पांच साल के एक लड़के और पांच साल की एक लड़की की मौत हो गई थी। इस मामले में सरकार की ओर से उचित कार्रवाई न होने के विरोध में यह बंद 25 अप्रैल तक लागू रहेगा। रॉकेट हमले में गंभीर रूप से घायल हुई इन बच्चों की माँ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि उनके पिताभी घर लौट आए हैं। उल्लेखनीय है कि पिता सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हैं।

इस मामले में सुरक्षाबलों ने अब तक पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। आज उरीपोक में वरिष्ठ नागरिकों ने धरना दिया और बच्चों की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मणिपुर सरकार ने इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थोउबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कुछ ढील के साथ कर्फ्यू लगा दिया है। कल ही सरकार ने इंटरनेट से प्रतिबंध हटाया था।

बच्चों की हत्या के खिलाफ बनी 'ज्वाइंट एक्शन कमेटी' (जेएसी) के अनुसार, सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। कर्फ्यू के बावजूद हजारों लोग रोज सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 80 से अधिक लोग, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राज्य के महिला संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर 25 अप्रैल तक आंदोलन की घोषणा की है। कल आधी रात को इम्फाल पश्चिम के सागोलबंद में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं घायल हुईं। सुरक्षाबलों की फायरिंग के कारण इलाके के एक चिल्ड्रेन अस्पताल से इलाज करा रहे बच्चों को बाहर निकालना पड़ा। इस बीच, घायलों और गंभीर मरीजों को लेने गई एंबुलेंस को भी रोका गया और जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के पास सुरक्षाबलों द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की कथित पिटाई का मामला भी सामने आया है। स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षाबलों से अपील की है कि वे उन पर हमला न करें। 'बबीना' अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी एंबुलेंस एक डॉक्टर को आपातकालीन सर्जरी के लिए ले जा रही थी, लेकिन उसे भी जगह-जगह रोककर परेशान किया गया।

धरने में शामिल वरिष्ठ नागरिकों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने सीसीटीवी, वाहन और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाया है। एक बुजुर्ग ने कहा कि फायरिंग होने पर महिलाएं, बच्चे और बूढ़े भागने की स्थिति में नहीं होते, इसलिए सुरक्षाबलों को केवल प्रदर्शनकारियों से निपटना चाहिए और बुजुर्गों को परेशान नहीं करना चाहिए।

अमेरिका में आव्रजन विरोध-प्रदर्शन में 400 लोग गिरफ्तार, लूटपाट और बर्बरता के जवाब में लगाया कर्फ्यू
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने आव्रजन विरोध प्रदर्शन में लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों में 330 अवैध प्रवासी और 157 लोग शामिल हैं, जिन्हें हमला और बाधा डालने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में मंगलवार रात से शुरू हुए कफ्र्यू की पहली रात में लोगों के तितर-बितर न होने के कारण 203 गिरफ्तारियाँ हुईं और कफ्र्यू का उल्लंघन करने के लिए 17 लोगों की गिरफ्तारियाँ हुई।

लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने मंगलवार शाम को शहर के डाउनटाउन के कुछ हिस्सों के लिए कफ्र्यू की घोषणा की, जो स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से बुधवार सुबह 6:00 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने दिन में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार रात शहर में हुई लूटपाट और बर्बरता के जवाब में सीमित कफ्र्यू लगाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम और अन्य स्थानीय अधिकारियों की आपत्तियों के बावजूद लॉस एंजिल्स क्षेत्र में 4,000 से अधिक नेशनल गार्ड सैनिकों और लगभग 700 सक्रिय नौसैनिकों को भेजा है।

नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन : काठमांडू में कर्फ्यू, एक की मौत
काठमांडू। नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के तिनकुने में एक इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई। प्रशासन ने काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया है और सेना की तैनाती कर दी है। इस आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए। प्रदर्शनकारी राजा आओ देश बचाओ, भ्रष्ट सरकार मुदार्बाद और हमें राजशाही वापस चाहिए, जैसे नारे लगा रहे थे। उन्होंने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों पर एक्शन नहीं लिया गया तो और ज्यादा उग्र विरोध प्रदर्शन होगा। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने 19 फरवरी को प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर लोगों से समर्थन मांगा था। इसके बाद से ही देश में राजा लाओ, देश बचाओ आंदोलन को लेकर तैयारियां चल रही थीं।

किंग ज्ञानेंद्र पर परिवार के नरसंहार के आरोप
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 1 जून, 2001 को हुए नारायणहिति हत्याकांड में अपने परिवार के सदस्यों की हत्या का आरोप लगा है। इस घटना में राजा वीरेंद्र, रानी ऐश्वर्या सहित शाही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई थी। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह नेपाल के पर्यटन स्थल पोखरा में 2 महीने के प्रवास के बाद 9 मार्च को काठमांडू लौटे थे। तब उनका हजारों लोगों ने स्वागत किया था।

87 साल के नवराज कर रहे आंदोलन का नेतृत्व
आंदोलन का नेतृत्व नवराज सुवेदी कर रहे हैं। वे राज संस्था पुनर्स्थापना आंदोलन से जुड़े हुए हैं। इसका मकसद नेपाल में राजशाही को बहाल करना है। नेपाल में साल 2006 में राजशाही के खिलाफ विद्रोह तेज हो गया था। कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र को शासन छोड़कर सभी ताकत संसद को सौंपनी पड़ी। लेकिन अब नेपाल की जनता देश में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बार-बार सत्ता परिवर्तन से परेशान हो गई है।

मेघालय : स्कूल निर्माण को लेकर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से हिंसक झड़प, 6 लोगों के घायल होने के बाद लगा कर्फ्यू
शिलांग। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावकिनर्यू गांव में रामकृष्ण मिशन स्कूल के निर्माण को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 6 लोग घायल होने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि  यह घटना उस समय शुरू हुई, जब ग्रामीण रामकृष्ण मिशन स्कूल के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और वहां एक गोल पोस्ट लगाने का प्रयास करने लगे। मावकिनर्यू और मावलें गांव के निवासियों का दावा था कि यह जमीन मावकिनर्यू स्पोर्ट्स क्लब को आवंटित की गई थी।

हालांकि सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूमि रामकृष्ण मिशन स्कूल प्रबंधन को गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की ओर से आवंटित की गई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने निर्माण कार्य तब शुरू किया, जब ग्राम प्रधान की ओर से इस जमीन पर स्कूल निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया गया। ग्रामीणों के इस दावे और सरकारी पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए वहां गोल पोस्ट लगाने की कोशिश की। पुलिस और प्रशासन ने जब उन्हें रोका, तो टकराव हिंसक हो गया। इस दौरान छह लोग घायल हो गए।

इस झड़प में चार महिला सशस्त्र शाखा कांस्टेबल और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। जिला पुलिस प्रमुख विवेक सीएम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन अब नियंत्रण में है। इस बीच ईस्ट खासी हिल्स की जिला मजिस्ट्रेट रोसेटा मैरी कुर्बाह ने अपने आदेश में बताया कि यह कफ्र्यू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा के तहत लगाया गया है। यह फैसला सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और रामकृष्ण मिशन स्कूल के निर्माणाधीन स्थल पर तोडफ़ोड़ की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया। घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और पुलिस हालात पर नजर रख रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने कफ्र्यू लागू करते हुए, क्षेत्र के नागरिकों से शांति बनाए रखने और आदेश का पालन करने की अपील की है।

बांग्लादेश में भयावह हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील, कुछ घंटे के लिए खुले कार्यालय
ढाका। बांग्लादेश में एक सप्ताह से अधिक समय तक हिंसा के दौर के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। देश में इंटरनेट उपयोग और कार्यालयों के समय को सीमित कर दिया गया। ढाका और अन्य शहरों में विश्वविद्यालय के छात्रों ने 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के लिए लड़ने वाले युद्ध नायकों के रिश्तेदारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों को आरक्षित करने की प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसने हिंसक रूप ले लिया था और इसमें लगभग 200 लोगों की मौत हो गई थी। देश के अधिकांश हिस्सों में इंटरनेट शुरू नहीं किया गया, हालांकि अधिकारियों ने कर्फ्यू में सात घंटे की ढील दी गई। इस दौरान राजधानी की सड़कों पर हजारों गाड़ियां नजर आईं। बांग्लादेश में कार्यालय और बैंक कुछ घंटों के लिए खोले गए, जबकि अधिकारियों ने ढाका और दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव के कुछ इलाकों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट बहाल कर दिया।

स्कूल कॉलेज अभी बंद
देश में स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बांग्लादेश में 15 से आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी पार्टी द्वारा छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिए जाने के बाद इसने हिंसक रूप ले लिया और पूरे देश में हिंसा फैल गई। ढाका में कई सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए गए।

बंगलादेश में लगा कर्फ्यू, प्रदर्शन में अब तक 67 लोगों की मौत
ढाका। बंगलादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच राजधानी ढाका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 35 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 67 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मोबाइल , इंटरनेट और फोन लाइनें बंद होने तथा पूरी तरह से संचार लॉकडाउन होने के कारण हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कल नरङ्क्षसगडी जेल पर हमले के बाद कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया।

इस बीच पूरे देश में बस और ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, और मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में सड़कों पर दंगा-रोधी वर्दी में बड़ी संख्या में पुलिस को देखा जा सकता है। स्कूल और विश्वविद्यालय भी अगली सूचना तक के लिए बंद हैं। प्रदर्शनकारियों ने हालांकि अपना 'पूर्ण बंदÓ जारी रखने की प्रतिज्ञा की है तथा पूरे शहर में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। छात्रों का तर्क है कि कोटा प्रणाली भेदभावपूर्ण है और वे योग्यता आधारित भर्ती की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नरसिंगडी जिला जेल पर भी धावा बोला, जहां से कई सौ कैदियों की भागने की खबर सामने आयी है। मुख्य विपक्षी दल बंगलादेश नेशनल पार्टी ने भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

नेपाल में हिंसा के बाद लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
काठमांडू। नेपाल के नेपालगंज इलाके में सांप्रदायिक हिंसा हुई। इसके बाद भारी तनाव को देखते हुए पूरे नेपालगंज इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्य जिला अधिकारी बिपिन आचार्य ने कहा कि हिंसा और पथराव को देखते हुए आम लोगों की सुरक्षा के लिए यह कर्फ्यू लगाया गया है। किसी को भी इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी को कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में नेपाल के अंदर सांप्रदायिक हिंसा में काफी तेजी आई है। हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए अब स्थानीय प्रशासन को बार-बार कर्फ्यू लगाना पड़ रहा है। हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों की परेशानी बढ़ गई है।

गायों की रक्षा के लिए रैली निकाली
इसके बाद एक दूसरे गुट ने पूरे कोशी प्रांत से लोगों को जुटाया और गायों की रक्षा के लिए रैली निकाली। इस दौरान जमकर हिंसा और पत्थरबाजी हुई। हिंसा के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। अभी तक हिंसा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इसी तरह से मलंगवा और सरलाही इलाकों में हालात को काबू करने के लिए काफी लंबे समय तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था। इसी तरह से मलंगवा इलाके में भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हिंसा भड़क उठी थी। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में एक दर्जन लोग घायल हो गए और 24 साल के रुपेश यादव को चाकूओं से कई बार गोद डाला गया। बताया जा रहा है कि रुपेश पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया था।

Manipur Violence: हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या की, कर्फ्यू जारी
इंफाल। मणिपुर में विष्णुपुर जिले क्वाक्टा के पास उखा तम्पक गांव में हमलावरों ने चाकू और गोलियों से तीन लोगों की उनके घर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक व्यक्तियों के शरीर पर चाकुओं और गोली लगने के निशान थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में घुसे कुकी हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। इनमें से दो मृतक पिता-पुत्र थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोग विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुकी उपद्रवियों ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और भारी हथियारों, मोर्टार और लंबी दूरी के  हथियारों से लोगों पर हमला किया। इस बीच प्रशासन ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में सुबह 10.30 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।

गोलीबारी के बाद अमेरिका के मियामी में आपातकाल और कफ्र्यू लागू
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी बीच शहर में दो जगहों पर हुई घातक गोलीबारी के बाद रविवार को आपातकाल और कफ्र्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कफ्र्यू स्थानीय समयानुसार रविवार  (अंतरराष्ट्रीय समय अनुसार सोमवार तड़के 03.59 ) रात 11:59 बजे से लागू हुआ और सोमवार सुबह 6 बजे (अंतरराष्ट्रीय समय अनुसार सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक रहा। अधिकारी गुरुवार से अगले सोमवार तक इसी तरह के अतिरिक्त कफ्र्यू प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात साउथ बीच में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और रविवार सुबह मियामी बीच में घातक गोलीबारी की एक अन्य घटना घटित हुई। मियामी बीच के मेयर डैन गेलबर ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि भीड़ और बंदूकों की उपस्थिति ने Þएक ऐसा संकट पैदा कर दिया है, जिससे लोग चिंतित है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दक्षिणी फ्लोरिडा के द्वीप शहर मियामी बीच के अधिकारी सोमवार अपराह्न सोमवार से आगे के प्रतिबंधों पर चर्चा करने के लिएÞ एक विशेष आयोग की बैठक करेंगे। गौरतलब है कि गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार इस साल अब तक अमेरिका में गोलीबारी में 8,960 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

कर्फ्यू: हनुमानगढ़ के गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी गांवों में इंटरनेट बंद , गोकशी मामले से तनाव
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गोकशी का मामला गहराने से पैदा हुए तनाव के बाद गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी गांवों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार इलाके में आगामी आदेश तक इंटरनेट भी बंद रहेगा। इस मामले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में संघर्ष के बाद इन दो गांवों में कानून और शांति बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले पथराव-लाठीचार्ज में कुछ पुलिस और प्रदर्शनकारी घायल भी हुए और इस सिलसिले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। उल्लेखनीय है कि चिडिय़ागांधी गांव में इस मामले को लेकर बीती 21 जुलाई से ही माहौल तनावपूर्ण बन गया था। गोकशी के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण धरना दे रहे थे और मंगलवार को प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से खदेडऩे के बाद हालात बिगड़ गए।

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैया का अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब, सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी, अनिश्चिकाल के लिए इंटरनेट बद
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल का उनकी हत्या के दूसरे दिन बुधवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि कुछ समय के लिए उनके पार्थिव देह को शमशान में रखकर परिजनों ने दरिंदों को फांसी की मांग की। वहीं इससे पहले कन्हैया का पार्थिव देह जब उनके घर से शमशान तक लाया गया तो उनके अंतिम संस्कार में मानो उदयपुर का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

सख्त फांसी की सजा देने की मांग

उदयपुर में दर्जी का काम कर रहे कन्हैयालाल की मंगलवार को दो व्यक्तियों ने कपड़े का नाप देने के बहाने घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसके बाद उदयपुर तनाव व्याप्त हो गया और सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। घटना के बाद कन्हैया लाल के शव को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया था बाद में उनके अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने प्रयास किया और उनके आश्रितों को राज्य सरकार के 31 लाख का मुआवजा देने एवं संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन के बाद आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई और वह आरोपियों को सख्त से सख्त फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।

कन्हैया के घर में कोहराम

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद कन्हैयालाल का शव घर ले जाया गया, तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी जशोदा ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए,  नहीं तो ये लोग कई लोगों को मारेंगे। घटना के विरोध में पूरा शहर बंद है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

उदयपुर में सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी
राजस्थान के उदयपुर में एक युवक की हत्या के बाद उत्पन्न  तनाव के मध्यनजर  लगाए गए सात  थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू बुधवार को  दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मामले के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने  जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है। मामले में 'UAPA' के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में अनिश्चकाल के लिए इंटरनेट सुविधा बंद की गई है। पहले इंटरनेट 24 घंटों के लिए बंद किया गया था। लेकिन अफवाहों पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्रिम आदेश तक इंटरनेट सेवा बाधित की गई है। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने इस संबंध में आदेश जारी किये है।

परीक्षार्थियों और जरुरी सेवा देने वालों को कर्फ्यू में छूट
उदयपुर के धान मंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अम्बामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा एवं सविना थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है और इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है। इस दौरान हालांकि परीक्षार्थियों और जरुरी सेवा देने वाले  कर्मियों को कर्फ्यू से छूट दी गयी है। पुलिस महानिरीक्षक(एटीएस) प्रफुल्ल कुमार के अनुसार  एसआईटी  उदयपुर पहुंच गयी है और उसने  जांच शुरू कर दी है। वह बर्बर हत्याकांड से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करेगी। वहीं इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) की टीम भी उदयपुर पहुंच गई है।

सभी जिलों में पुलिस चौकसी बढ़ाई

इस मामले के बाद उदयपुर सहित राज्यस्थान के सभी जिलों में एहतियात के लिए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है और उदयपुर, जयपुर भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर सहित कई जिलों में इंटर सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इस मामले से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार किया  था और उनकी निशानदेई पर राजसमंद से तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कार्यक्रमों को छोड़कर जयपुर पहुंच गए हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर  उच्चस्तरीय बैठक ली हैं।

उदयपुर घटना के पीछे विद्वेष की भावना लिए कोई एजेंसी कर रही काम-कटारिया
राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि उदयपुर में युवक की हत्या के पीछे जिहादी एवं तालीबानी स्वभाव के लोग अपनी बात जनता में पहुंचाने का प्रयास एवं विद्वेष की भावना मन में लिए कोई एजेंसी काम कर रही हैं। कटारिया ने आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की जानकारी में था और कन्हैया लाल ने सुरक्षा भी मांगी थी। वह अपनी दुकान को भी बंद रखा और मंगलवार को दुकान खोलते ही उसकी हत्या हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा को लेकर टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज होता है और वह इस मामले में जमानत पर बाहर आते ही सुरक्षा की मांग की जाती है कि लेकिन उसकी हत्या हो जाती हैं, क्या पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं। उन्होंने कहा कि इसमें बड़े अधिकारी से लेकर सब जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर समस्या के समाधान के प्रयास होते तो ऐसी घटना नहीं होती।

गर्मी का सितम: सड़क पर कर्फ्यू के हालात
मण्डावर। यहां गत दो माह से लगातार पड़ रही भीषणगर्मी व तेज धूप के चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने से मजबूर हो रहे हैं। वहीं लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं उल्टी,दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी है, ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नीबू का शरबत,शिकंजी इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे है।

शुक्रवार को हल्का मौसम बारिश का हुआ लेकिन दोपहर बाद कभी गर्मी तो कभी लू के थपड़ों ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया। दिनभर लोग भीषणगर्मी की तपन के पसीने से तरबतर होते रहे। लोगों ने कहा कि भीषणगर्मी से घरों से बाहर निकला नही जा रहा है। मानव जाति तो फिर भी मकान एवं पेड़-पौधों एवं टीनशेड़ों की शरण लेकर भीषणगर्मी से बचाव कर रहे है। लेकिन पशु-पक्षियों का भीषणगर्मी से बुरा हाल हो रहा है। पशु-पक्षी भीषणगर्मी की तपन से झूलस कर दम तोड़ रहे है। वहीं पानी नही मिलने से प्यासे ही दम तोड़ रहे है।पशु-पक्षियों के लिए बुरा हाल हो रहा है। भीषणगर्मी लू के थपेड़ों से सुबह दस बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है दूर-दूर तक वाहन नजर नही आते हैं।