seat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की दौड़ में सुनीता बैंसला की एंट्री, सियासी चर्चाएं तेज
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें अगले माह खाली होने जा रही हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा में संभावित उम्मीदवारों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, समाजसेवी नरसी कुलारिया और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के नाम चर्चा में थे। लेकिन अब पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता बैंसला का नाम भी राजनीतिक गलियारों में तेजी से उभर रहा है। सुनीता बैंसला गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता रहे दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। सुनीता लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में दिल्ली में उनकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है, जिसके बाद उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं। राजस्थान की राज्यसभा सीटों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन मौजूदा चर्चाओं ने प्रदेश की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 18 जून को होगा मतदान
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान की तीन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। अधिसूचना एक जून को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून और मतगणना उसी दिन होगी। इन सीटों पर 21 जून को रिटायर होने वाले सदस्यों के स्थान भरे जाएंगे। राजस्थान विधानसभा की वर्तमान संख्या बल के अनुसार भाजपा दो सीटें आराम से जीत सकती है, जबकि तीसरी सीट पर अंतरात्मा (क्रॉस वोटिंग) का खेल खेलने की रणनीति बना रही है।

भाजपा ने तीनों सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, अलका गुर्जर जैसे नाम चर्चा में हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम फैसला लेंगे। कांग्रेस की ओर से भी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी अपनी एक सीट बचाने की कोशिश में है, लेकिन संख्या बल के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति है। नीरज डांगी जैसी मौजूदा सदस्यता और आंतरिक चर्चाओं के बीच उम्मीदवार चयन पर मंथन जारी है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव केवल सीटों का नहीं, बल्कि दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और अनुशासन का भी परीक्षण होगा। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच पार्टियां अपने विधायकों पर कड़ी नजर रख रही हैं।

NEET में सीट ‘ब्लॉकिंग’ का खेल
जयपुर। राजस्थान में पीजी नीट में सीट की ब्लॉकिंग कर कम रैंक के अभ्यर्थियों को मौका दिलाने के बड़े खेल का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। इसकी कड़ी पुलिस के हाथ लग गई है। चार ऐसे डॉक्टरों मोहम्मद सरफराज आलम, मोहम्मद शाहबाज, अमित कुमार और आदित्य रोशन को पकड़ा है। सभी बिहार के रहने वाले हैं। ये अपने ओरिजनल दस्तावेजों की जगह कलर फोटोकॉपी के जरिए राजस्थान के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पीजी की सीट को ब्लॉक करने की तैयारी में थे। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के चेयरमैन डेंटल कॉलेज के डॉ. संदीप टंडन को काउंसलिंग में शक हुआ तो 30 अप्रैल को शास्त्री नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। चौबीस घंटे में ही पुलिस ने चार एमबीबीएस डॉक्टरों को पकड़ लिया। मॉर्कशीट इत्यादि कलर फोटोकॉपी ही निकली। अब पुलिस आगे की गहन जांच कर इनके पीछे बड़े रैकेट का अंदेशा जता रही है।

यूं होती है ब्लॉकिंग, कॉलेजों के मोटे डोनेशन से एडमिशन का अंदेशा
एमबीबीएस के बाद पीजी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीट होती है। चयनित सीटों में रैंक के मुताबिक अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों का आवंटन होता है। जब तक सीट पूरी नहीं भर जाती काउंसलिंग चलती रहती है। जिनकी कम रैंक आती है, उनका चयन नहीं हो पाता है। ऐसे में एडमिशन का रैकेट सक्रिय होता है। जिनकी रैकिंग ठीक-ठाक होती है उनसे कॉलेजों में पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद मॉपअप राउंड में एडमिशन का आवेदन करवाया जाता है। इनका कॉलेज में चयन होने पर ये एडमिशन के लिए आते नहीं है। सीट खाली रहने पर दोबारा से काउंसलिंग को आवेदन लिए जाते हैं, जिनमें पहले से तय कम रैंक के अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए एंट्री करवा ली जाती है। इसे ही सीट ब्लॉकिंग कहते हैं। फिर कॉलेज मोटे डोनेशन लेकर एडमिशन करता है। इसमें संभवत: सीट ब्लॉक करने वाले डॉक्टरों को मोटी रकम दी जाती है।

काउंसलिंग को आए तो इन डॉक्टरों को जिन प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते थे, उनकी फीस तक पता नहीं थी। उनके मॉर्कशीट, दस्तावेज भी कलर फोटो कॉपी लग रहे थे। शक हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई।
-डॉ. संदीप टंडन, चेयरमैन, नीट काउंसलिंग, राजस्थान

पूछताछ में पता लगा है कि चारों सीट ब्लॉक कर रहे थे। संबंधित मेडिकल कॉलेज या दलाल से मिलीभगत कर रुपए मिलने के बाद पीजी में एडमिशन नहीं लेते। उसके बाद कॉलेज अन्य अभ्यर्थी को डोनेशन के आधार पर कॉलेज में एडमिशन दिया जाता। अभी जांच जारी है।
-परिस देशमुख, पुलिस उपायुक्त, उत्तर

सीट ब्लॉकिंग का क्या खेल है। इन्होंने किस से कितने पैसे लिए, कौन लोग हैं जो इनसे यह करवा रहे थे। पूरी जांच होने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
-दिलीप सिंह, थाना प्रभारी, शास्त्री नगर

नीट पीजी काउंसलिंग में गड़बड़ी, एक सीट दो स्टूडेंट्स को अलॉट की
जयपुर। नीट पीजी काउंसलिंग में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। काउंसलिंग में एक ही सीट दो स्टूडेंट्स को अलॉट कर दी गई। मामले में जयपुरिया अस्पताल प्रशासन और राजस्थान नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड के सदस्य अब एक दूसरे पर गलती का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हॉस्पिटल प्रशासन असमंजस में है कि आखिर किस स्टूडेंट को एडमिशन दें और किसे नहीं।

ये है मामला
दरअसल ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड में जयपुरिया हॉस्पिटल की जनरल मेडिसिन की सीट डॉ. ललित धाकड़ को अलॉट की गई और उन्होंने अपनी फीस के साथ फिजिकल रिपोर्ट भी दे दी, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं की। डॉ. धाकड़ सेकंड राउंड का इंतजार करने लगे। जब दो मार्च को सेकंड राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग हुई तो इसी सीट को वैकेंट दिखाते हुए डॉ. साबीर मोहम्मद को अलॉट कर दी गई। उन्होंने भी तीन मार्च को फीस जमा करा दी, लेकिन डॉ. साबीर जयपुरिया हॉस्पिटल में जब रिपोर्टिंग देने पहुंचे तो उन्हें ज्वाइनिंग देने से मना कर दिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि ये सीट पहले ही डॉ. धाकड़ को अलॉट है। इस मामले में जब डॉ. साबीर ने नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग के मेम्बर्स से संपर्क कर उन्हें लिखित में दिया तो बोर्ड ने कहा अब कुछ नहीं हो सकता। ये तकनीकी गलती थी। अब तुम्हारी सीट कैंसिल हो जाएगी। वहीं डॉ. साबीर का कहना है कि वे ओबीसी मेरिट में 175वें नंबर पर हैं, जबकि ओवरऑल रैंकिंग में 420 नंबर पर हैं।

अधीक्षक ने पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण
एक सीट पर जब दो मेडिकल स्टूडेंट ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो जयपुरिया हॉस्पिटल प्रशासन भी दुविधा में पड़ गया। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता ने चेयरमैन नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग को पत्र लिखकर इस मामले में दिशा निर्देश मांगे है कि किस स्टूडेंट को ज्वाइनिंग दे और किसे नहीं, क्योंकि दोनों ही स्टूडेंट को स्टेट कोटे से सीट अलॉट हुई है। वहीं राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ. संदीप टंडन का कहना है कि इस पूरे मामले में बोर्ड की कोई गलती नहीं है। जयपुरिया अस्पताल प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है, फिर भी मैनें राज्य सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा सोना, फ्लाइट की सीट के नीचे छिपाकर लाया 30 लाख का सोना
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को कस्टम विभाग की टीम ने सोना तस्करी का एक और मामला पकड़ा है। गोल्ड तस्करी का मामला पकड़ा है। कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से आए एक यात्री को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यात्री ये सोना हैंडबेग में लेकर आया था और बाद में उसे फ्लाइट की सीट के नीचे छुपाकर प्लेन से बाहर आ गया था। कस्टम की टीम ने जब प्लेन में जाकर सीट की जांच की तो वहां से 5 बिस्किट गोल्ड एक पॉलिथिन में पैक निकले।

कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि एक यात्री जो दुबई से आ रहा है वह अपने साथ गैनकानूनी तरीके से गोल्ड लेकर आ रहा है। जैसे फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो उस यात्री ने गोल्ड को अपने साथ लाने के बजाए सीट के नीचे छुपाकर आ गया। हमारी टीम जब फ्लाइट में पहुंची और सीट की तलाशी ली तो वहां जांच में पोलीथिन का एक पैकेट मिला, जिसे खोलकर देखा तो उसमें 5 गोल्ड बिस्किट बरामद हुए। गोल्ड का जब वजन किया था वह 583.20 ग्राम निकला, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 30 लाख 564 रुपए है। अवैध तरीके से गोल्ड लाने के मामले में कस्टम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में 45 वर्षीय यात्री ने बताया कि वह झुंझुनूं का रहने वाला है और दुबई में मजदूरी करता है। एयरपोर्ट पर एक दो लोग मिले थे, जिन्होंने ये पैकेट दिया था। उन्होंने ही दुबई से जयपुर का एयर टिकट करवाया था। इसके बदले उन्होंने इस पैकेट को जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट के बाहर एक युवक मिलेगा जो पहचानने के बाद पैकेट ले लेगा।

2023 तक अपने आसन पर आ जाएंगे भगवान राम : चंपत राय
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के न्यासी चंपत राय ने कहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान श्रीराम अपने स्थाई आसन पर विराजमान हो जाएंगे।  राय ने बुधवार को यहां राम मंदिर निर्माण स्थल पर कहा कि भगवान राम अभी अस्थाई निवास पर हैं और भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वर्ष 2023 के अंत तक रामलला को स्थाई रूप से मंदिर में विराजमान कर दिया जाएगा।

मजबूत है मंदिर की बुनियाद
उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण स्थल की भूमि पर मंदिर निर्माण की बुनियाद को बड़े-बड़े इंजीनियरों और विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार किया गया है और जनवरी के आखिर से इस पर आगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि इसकी बुनियाद को इस तरह से मजबूती प्रदान की जा रही है कि अगले 1000 साल तक कैसी भी बाढ़ और तूफान आए इसकी नींव पर उसका काई असर नहीं होगा।

ग्रेनाइट पत्थर बेंगलुरु से मंगाए
राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए ग्रेनाइट पत्थर बेंगलुरु से मंगाए गए हैं और सफेद पत्थर राजस्थान से आए हैं। ग्रेनाइट पत्थर करीब 17 से 18 हजार के आसपास हैं और उनके निर्माण स्थल पर लगने के बाद कह सकते हैं कि मंदिर का कार्य पूरा हो चुका है।