chinese - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : निगम टीम ने तीन दुकानों से जब्त किया 15 रोल चायनीज मांझा
कोटा । नगर निगम के फायर अनुभाग की टीम ने बुधवार को शहर में चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही दिन तीन दुकानों से 15 रोल मांझा जब्त कर मौके पर ही जलाकर नष्ट किया गया।नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकरी राकेश व्यास के नेतृत्व में फायर अनुभाग की टीम ने चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की। अग्निशमन अधिकारी अमजद खान समेत फायरमेन व अतिक्रमण की टीम ने नयापुरा व रामपुरा क्षेत्र में पतंगों की कई दुकानों पर दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान तीन दुकानों से 15 रोल चायनीज मांझा जब्त किया गया।

सीएफओ व्यास ने बताया कि कई दुकानों पर जांच करने पर तीन दुकानों में से एक दो तो कहीं पांच रोल मांझा जब्त किया गया। जिसे मौके पर ही दुकानदारों के सामने जलाकर नष्ट किया गया। व्यास ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा बाजार में बिक रहा है। लेकिन दुकानदार खुले आम नहीं बेचकर चोरी छिपे ही बीच रहे है। ऐसे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। शहर में चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त ने टीम का गठन कर आदेश भी जारी किया है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि चायनीज मांझे की बिक्री के बारे में दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 24 दिसम्बर के अंक में पेज 3 पर  फिर भी क्यों खतरनाक हो रहा मांझा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें जानकारी दी गई थी कि प्रतिबंध के बाद भी शहर में चायनीज मांझा बड़ी मात्रा में बिक रहा है। हालांकि पतंग के दुकानदार दुकानों की अपेक्षा गोदाम या घर से ही मांझे की बिक्री कर रहे हैं।हालत यह है कि अगले महीने मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। उस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पतंगे उड़ती है। जिसमें अधिकतर चायनीज मांझे का उपयोग होता है। इस मांझे के उपयोग से लोगों के हाथ, गर्दन व आंख तक में कट लगने के मामले हो रहे हैं। साथ ही पक्षियों के भी घायल व मौत होने की घटनाएं होती है। इस बार मकर संक्रांति पर ऐसा नहीं हो उसे रोकने के लिए निगम ने अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

विदेश मंत्री की चीनी समकक्ष से मुलाकात : दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों में विकास की समीक्षा की, जयशंकर ने कहा- चीन के साथ संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात कर सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति का प्रबंधन, कैलाश मानसरोवर यात्रा, उड़ान कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं के बारे में चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार डॉ. जयशंकर ने जी-20 विदेश मंत्री बैठक से इतर हुई इस बैठक में कहा कि मुझे खुशी है कि हम आज जोहान्सबर्ग में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर मिल सकते हैं। इस तरह की सभाओं ने हमारी बातचीत के लिए एक अवसर प्रदान किया है, तब भी जब हमारे संबंध एक कठिन चरण से गुजर रहे थे। हमें यह भी स्वीकार करना चाहिए कि ध्रुवीकृत वैश्विक स्थिति में, हमारे दोनों देशों ने एक संस्था के रूप में जी 20 को संरक्षित और संरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह अपने आप में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को प्रमाणित करता है।

बाद में नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में सवालों के जवाब में कहा कि दोनों मंत्रियों (भारत और चीन के विदेश मंत्रियों) ने नवंबर में पिछली बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में विकास की समीक्षा की। विशेष रूप से, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और शांति के प्रबंधन, कैलाश मानसरोवर यात्रा, उड़ान कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं पर चर्चा की गई।

हिन्द महासागर में बढ़ता चीनी वर्चस्व भारत के लिए मुफीद
नई दिल्ली। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। जबकि यहां भारत का बहुत कुछ दांव पर लगा है। भारत का समुद्री तट बहुत बड़ा है, लगभग 7,517 किलोमीटर। यह पश्चिम एशिया,अफ्रीका और पूर्वी एशिया के व्यस्त व्यापार मार्गों के लिए महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों के बीच में स्थित है। भारत के पास अभी केवल दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं,जो अब उतने सक्षम नहीं हैं। तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर नौसेना की जरूरत ही नहीं,बल्कि आर्थिक विकास,रणनीतिक आवश्यकता और वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में भारत के उदय का प्रतीक भी होगा। भारतीय नौसेना ने सरकार से भी इसकी मांग की है। जबकि चीन अपनी परमाणविक पनडुब्बियों के बूते क्षेत्र में लगातार अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

भारत के लिए समुद्री सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसलिए एयरक्राफ्ट कैरियर की जरूरत है। ये कैरियर समुद्र में भारत की ताकत को दर्शाते हैं और दूर देशों में भी हमारी रक्षा भी करते हैं। हॉर्मुज से मलक्का तक समुद्री रास्तों की सुरक्षा हमारे व्यापार के लिए जरूरी है। इस साल अदन की खाड़ी में हुए हमलों से भारत को भी नुकसान हुआ। भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। आईएनएस विक्रमादित्य रूस से 2013 में लिया गया था, जो पहले एडमिरल गोर्शकोव के नाम से जाना जाता था। आइएनएस  विक्रांत 2022 में शामिल हुआ,जो भारत में बना पहला कैरियर है। यह भारत की तकनीकी ताकत दिखाता है।

हालांकि,परिचालन सीमाओं के कारण कभी-कभी केवल एक ही वाहक युद्ध के लिए तैयार रह पाता है। एक तीसरा वाहक होने से लगातार दो वाहक हमेशा तैनात रहेंगे। इससे भारतीय नौसेना पूर्वी और पश्चिमी दोनों समुद्री तटों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेगी और साथ ही मानवीय सहायता और आपदा राहत  कार्यों के लिए भी तैयार रह सकेगी। चीन अपनी नौसेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। ये भारत के लिए भी सबक है। भारत को तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने की जरूरत है। इस हफ्ते कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें चीन का नया छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान पहली बार उड़ान भरता दिख रहा है। लेकिन चीन का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर,फुजियान हकीकत बन गया है। इसने पहला समुद्री परीक्षण पूरा कर लिया है। जल्द ही इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा,हालांकि कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।

फुजियान 1 मई को शंघाई जियांगनान शिपयार्ड से अपने पहले समुद्री परीक्षण के लिए निकला था। 8 मई को यह वापस शिपयार्ड लौट आया। आठ दिनों के समुद्री परीक्षण के दौरान,फुजियान ने अपने प्रणोदन विद्युत प्रणालियों और अन्य उपकरणों का परीक्षण किया। 80,000 टन का यह एयरक्राफ्ट कैरियर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम से लैस है। यह तकनीक चीन को दुनिया की कई नौसेनाओं से आगे रखती है। चीन की योजना 2050 तक और भी एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने की है।

तीसरा वाहक जहाज बनाना केवल एक रणनीतिक फैसला नहीं है,बल्कि यह अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। विक्रांत परियोजना से सीधे 2000 रोजगार सृजित हुए,लेकिन इसके अलावा 13,000 और रोजगार भी अप्रत्यक्ष रूप से पैदा हुए। इस जहाज के निर्माण में बड़े उद्योगों के साथ-साथ कई छोटे और मध्यम उद्योगों ने भी हिस्सा लिया। इसे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया था। इससे रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। एक नए वाहक जहाज की परियोजना से भी इसी तरह की आर्थिक गतिविधियां होंगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

पीएलए 12-मील क्षेत्र में प्रवेश करती है, तो चीनी सेना पर हमला कर सकता है ताइवान : हुआंग
ताइपे। ताइवान ने चीनी युद्धपोतों और विमानों के द्वीप के 12 समुद्री मील के भीतर आने पर हमला करने का अपना दृढ़ संकल्प दोहराया है। ताइवान रक्षा मंत्रालय के युद्ध योजना प्रमुख मेजर जनरल लिन वेन-हुआंग ने मंगलवार को यह बात कही। ताइवान का रक्षा मंत्रालय द्वीप के पास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के युद्धपोतों और विमानों की गतिविधि पर नियमित रूप से रिपोर्ट करता है। शनिवार को आ चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की तथाकथित मध्य रेखा को पार किया और उन्हें द्वीप से 24 समुद्री मील दूर देखा गया। ताइवान सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने लिन के हवाले से कहा कि अगर पीएलए पक्ष रास्ते में हमारी चेतावनियों को नजरअंदाज करता रहा और हमारे क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र और समुद्र में जबरदस्ती घुसता रहा, तो हम राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से जवाबी हमला करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि छह महीने में यह पहली बार है कि चीनी युद्धक विमान द्वीप के इतने करीब पहुंचे थे।

गौरतलब है कि ताइवान 1949 से मुख्य भूमि चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान का कहना है कि यह एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा करने से कतराता है। चीन ताइवान के साथ किसी भी आधिकारिक विदेशी संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है। ताइवान के आसपास नवीनतम तनाव अप्रैल में तब हुआ जब ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अमेरिकी सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से मुलाकात की। बीजिंग ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करके जवाब दिया, जिसे उसने ताइवानी अलगाववादियों और विदेशी शक्तियों के लिए चेतावनी कहा।

भूटान की सीमा में नहीं है कोई चीनी गांव : शेरिंग
थिम्पू। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग का ताजा बयान भारत सरकार के लिए चिंताजनक साबित होने वाला है। बेल्जियम से निकलने वाले एक अखबार के साथ बातचीत में शेरिंग ने इस बात से इनकार कर दिया है कि चीन ने उनकी सीमा में 10 गांव बना लिए हैं। जबकि नवंबर 2020 में जो रिपोर्ट्स आई थीं उनमें साफ नजर आ रहा था कि भूटान की सीमा में चीन के 10 नए गांव हैं।

अब शेरिंग के इस नए बयान के बाद डोकलाम की स्थिति पर अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। साल 2017 में डोकलाम को लेकर भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने थीं। करीब 72 दिनों के बाद दोनों देश सेनाओं को पीछे करने पर राजी हुए थे।

भारत में चीनी सीसीटीवी पर लगाएं प्रतिबंध: सीएआईटी
तिरुवनंतपुरम। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने केंद्र सरकार से देश में चीनी सीसीटीवी कैमरों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है और आरोप लगाया कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। सीएआईटी के राष्ट्रीय सचिव एसएस मनोज ने रविवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि डेटा संरक्षण कानून या निगरानी तंत्र के अभाव में ऐसे सीसीटीवी उपकरण किसी के डाटा की जानकारी दुनिया में कहीं भी आसानी से भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह गौर करने योग्य है कि सीसीटीवी नेटवर्क में इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) कैमरों का उपयोग होता है और सीसीटीवी के इंटरनेट द्वारा संचालित डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग (डीवीआर) को कभी भी अपने मन मुताबिक किसी भी स्तर पर परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए केंद्र सरकार को चीनी सीसीटीवी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जैसा कि इससे पहले चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि चीन सरकार द्वारा नियंत्रित या आंशिक स्वामित्व वाले चीनी सीसीटीवी कैमरों का भारत में बहुत बड़े स्तर में उपयोग किया जा रहा है, जबकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चीनी सीसीटीवी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएआईटी के राष्ट्रीय सचिव यह भी कहा कि सीएआईटी ने अपनी एक राष्ट्रीय बैठक में इस विषय पर केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें चीनी सीसीटीवी के उपयोग पर ङ्क्षचता व्यक्त की गई है और भारत में इसपर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने केंद्र सरकार से देश में सीसीटीवी के निर्माण को प्रोत्साहित करने और डेटा सुरक्षा के लिए डेटा संरक्षण अधिनियम लाने का आग्रह किया। मनोज ने कहा कि बैठक में देश में छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए एक राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति बनाने की भी मांग की गई।

सरकार के सामने ढीले पड़े जैक मा तो बाहर निकले
बीजिंग। चीनी उद्यमी जैक मां दो साल तक दुनिया की आंखों से ओझल रहे। अब वे एक सप्ताह के लिए यूरोपीय देशों का दौरा कर रहे हैं। इससे यह संकेत मिला है कि चीन सरकार उन पर दबाव कम कर रही है। सरकार की इस नरमदिली के लिए उन्होंने भी कई समझौते किए और कई मामलों में ढीले पड़े। सरकार के इस कदम का कारण मूलत: यह है कि उन्होंने अपने औद्योगिक और वाणिज्य साम्राज्य पर अपने अधिकार बहुत कम कर दिए। जिस पर आधिपत्य के कारण वे अत्यधिक अधिकार सम्पन्न हो गए थे। जैक मा की उम्र फिलहाल 57 वर्ष है। वे अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के सहसंस्थापक हैं। बाद में वे जमाने की आंखों से ओझल हो गए। हाल में उन्हें ऑस्ट्रिया के रेस्तराओं में देखा गया।

उन्होंने नीदरलैंड्स के एक विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। जहां उन्होंने खेती की तकनीकें सीखीं। ब्लूमबर्ग और स्थानीय मीडिया के अनुसार उन्होंने अपना लक्जरी याट स्पेन के मल्लोरका द्वीप पर भी लगा दिया। उल्लेखनीय है कि अपनी फिनटेक कम्पनी एंट ग्रुप को. के नियमन के बाद वर्ष 2020 में उन्होंने चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों की निंदा की थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें देश से बाहर नहीं जाने की सलाह दे डाली। इससे चीन के निवेशकों को जैक मा की किस्मत को लेकर आशंकित होना वाजिब ही था। नतीजा यह हुआ कि दो महीने में ही अलीबाबा के शेयरों में 26 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई। जैक मा को सरकारी बंदिशों से बाहर निकलने के लिए कई समझौते करने पड़े। उनकी एंट कम्पनी ने सार्वजनिक रूप से जिन पहलों  और नुमाइशों की घोषणा की थी, सरकार ने उन्हें रोक दिया। तब जैक मा ने घुटने टेक दिए। उन्होंने सख्त नियंत्रणों से भी समझौता करना शुरू किया और देश के सेंट्रल बैंक से अपने कामकाज में सुधार लाने पर मशविरा करने लगे। एंट कम्पनी ने मौखिक रूप से यह कहना भी शुरू किया कि जैक मा कम्पनी पर अपना अधिकार छोड़ना चाहते हैं। उनके व्यवहार में इन परिवर्तनों को देखते हुए सरकार ने उन पर बंदिशें कम करनी शुरू कीं और वे यूरोप में दिख सके।

जापानी जलक्षेत्र में घुसे दो चीनी जहाज
टोक्यो। चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है। जापान के तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के हवाले से जानकारी है कि चीनी जहाजों ने सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 04.30 बजे  उत्सुरी द्वीप से जापानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया और एक मछली पकडऩे वाली नाव से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 04.50 बजे तक चीनी जहाज उत्सुरी द्वीप से लगभग 19 से 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जापानी जलक्षेत्र में नौकायन कर रहे थे। इस साल यह 12वीं बार है , जब चीनी सरकारी जहाजों को द्वीपों से जापानी जल में प्रवेश करते देखा गया है।

चीनी रक्षा मंत्री का दावा: हमें बहुत सारे भारतीय हथियार मिले सीमा विवाद के लिए भारत जिम्मेदार
सिंगापुर। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग ने लद्दाख में सैन्य गतिरोध के लिए भारत को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत पड़ोसी हैं और उनके लिए अच्छे संबंध रखना समझदारी है। चीनी रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया कि उन्हें भारतीय पक्ष के स्वामित्व वाले बहुत सारे हथियार मिले हैं। हालांकि, उन्होंने इन हथियारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जनरल वेई फेंग ने कहा कि भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 15 दौर की वार्ता की है और दोनों पक्ष इस क्षेत्र में शांति के लिए काम कर रहे हैं।

सीमा विवाद पर शांति का पीटा ढोल
चीनी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 15 दौर की वार्ता की है और दोनों पक्ष इस क्षेत्र में शांति के लिए काम कर रहे हैं। चीन सरकार के मुखौटा दर्शन का बखान करते जनरल वेई फेंग ने कहा कि हमारी दुनिया ऐसे कई संकटों का सामना कर रही है जो इतिहास में शायद ही कभी देखे गए हों, आगे का रास्ता बहुपक्षवाद को बनाए रखने से ही निकलेगा। उन्होंने चीनी नीति की जमीनी हकीकत के खिलाफ शेखी बघारते हुए कहा कि शांति और विकास मानवता का साझा लक्ष्य होना चाहिए।

शांगरी-ला डायलॉग 2022 के सत्र में पूछे गए सवाल
जनरल वेई फेंग ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग 2022 के पांचवें पूर्ण सत्र में गलवान संघर्ष को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चीन और भारत पड़ोसी हैं। अच्छे संबंध बनाए रखना दोनों देशों के हितों को पूरा करता है और हम इसी पर काम कर रहे हैं। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष पर मुद्दे स्पष्ट हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से रक्षा मंत्री के रूप में टकराव की शुरूआत और अंत का अनुभव किया। हमें भारतीय पक्ष के स्वामित्व वाले बहुत सारे हथियार मिले हैं। उन्होंने लोगों को चीनी क्षेत्र में भी भेजा है।

महिला खिलाड़ी का दर्द: मासिक धर्म के कारण हारने के बाद चीन की टेनिस खिलाड़ी किन्वेन झेंग बोली... '' काश मैं मर्द होती''
पेरिस। चीन की युवा टेनिस खिलाड़ी किन्वेन झेंग ने फ्रेंच ओपन में हार के लिये अपने मासिक धर्म को दोष देते हुए कहा कि ''काश वह मर्द होतीं'' तो उन्हें इसका सामना नहीं करना पड़ता। किन्वेन झेंग को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयातेक  के खिलाफ हुए मैच में 5-7(5), 6-0, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद 19 वर्षीय झेंग ने कहा कि ''लड़कियों वाली समस्या'' के कारण उन्हें दर्द उठा जो उनकी हार का कारण बना। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के संघर्ष के बारे में भी निराशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ''यह सिर्फ लड़कियों की समस्या है, आप जानते हैं। पहला दिन हमेशा इतना कठिन होता है, फिर मुझे खेलना होता है और पहले दिन मुझे हमेशा इतना दर्द होता है। मैं अपने स्वभाव के खिलाफ नहीं जा सकती। काश मैं कोर्ट में एक आदमी हो सकती, मैं वास्तव में चाहती हूं कि मैं आदमी बन जाऊं ताकि मुझे इससे न जूझना पड़े। यह कठिन है।''

दुनिया की 74वें स्थान की खिलाड़ी झेंग को दूसरे सेट में 3-0 के बाद मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा, जिसके दौरान उन्होंने अपनी पीठ की मालिश करवाई और अपनी दाहिनी जांघ पर पट्टी बांधकर वापस आ गईं। उन्हें इलाज से ज्यादा मदद नहीं मिली और वह लगातार आठ गेम हार गयीं। उन्होंने कहा, ''पहले सेट में मैं खेल पर ध्यान दे रही थी और मुझे •ा्यादा दर्द भी नहीं था। उसके कुछ देर बाद मेरे पेट में बहुत ते•ा दर्द उठा। मैं उससे लडऩा चाहती थी, मैं सचमुच लडऩा चाहती थी, लेकिन मेरे अंदर और शक्ति नहीं बची थी और हालात बहुत कठिन हो गये थे। मैं अपने प्रदर्शन से बिल्कुल $खुश नहीं हूं।''

अमेरिका-चीन में बढ़ सकती है तनातनी, अमेरिका ने चीन को क्यों दी चेतावनी.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग को यूक्रेन के शहरों और नागरिकों पर हमलों के बीच रूस को साजोसामान की सहायता देने पर 'गम्भीर परिणाम' की चेतावनी दी है।दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को करीब दो घंटे तक  टेलीफोन पर बातचीत हुई।  (एजेंसी)  का केन्द्र  यूक्रेन पर रूसी हमला था। नवंबर के बाद दोनों नेताओं के बीच यह सम्भवत: यह पहली (एजेंसी) थी।

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति  बाइडेन ने चर्चा में इस संकट पर संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी- भागीदारों के विचारों को व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चीन रूस को साजोसामान की सहायता प्रदान करता है तो इसका मतलब यूक्रेनी शहरों और नागरिकों के खिलाफ क्रूर हमले में साथ देना होगा। राष्ट्रपति ने संकट के राजनयिक समाधान के लिए अपने समर्थन को स्पष्ट किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के प्रबंधन के लिए खुले संवाद की व्यवस्था को बनाए रखने के महत्व पर भी दोनों नेता सहमत थे ।

चर्चा में बाइडेन ने यह भी साफ़ किया कि ताइवान पर अमेरिकी नीति नहीं बदली है, और अमेरिका यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव का विरोध करना जारी रखेगा। इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी के हवाले से बताया कि उन्होंने बाइडेन से कहा है कि संघर्ष और टकराव किसी के हित में नहीं  है। अब शीर्ष प्राथमिकताएं संवाद और संवाद जारी रखना, नागरिकों को हताहत होने से बचाना, इस मानवीय संकट और युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना है। चीन के राष्ट्रपति ने  जोर देकर कहा कि  यूक्रेन संकट एक ऐसी चीज है जिसे हम नहीं देखना चाहते हैं। यह  जानकारी 'द गार्जियन' ने चीनी मंत्रालय के हवाले से दी है।

सुजानगढ़ में पकड़ा पांच क्विंटल चाइनीज मांझा
सुजानगढ़। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के लिए अवैध रूप से बिक रहे चाइनीज मांझे के खिलाफ गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने व्यापारियों के घरों से पांच क्विंटल चाइनीज मांझा जब्त किया है।  उपखण्ड मूलचंद लूणिया व आयुक्त सोहनलाल नायक ने गुरुवार सुबह ही टीम के साथ नया बाजार स्थित व्यापारी ताराचंद भरतिया की दुकान पर रेड मारी, जहां कट्टों में भरा दो क्विंटल चाइनीज मांझा मिला। इसके बाद रमेश नामक व्यापारी के यहां से नगरपरिषद कार्मिकों ने कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा पकड़ा। टीम के सदस्य दुकानों के अलावा व्यापारियों के घर पर भी पहुंचे। पंतग-डोर के व्यापारी आसिफ अली, समीर अली के घर में दबिश दी, जहां पर स्टोर रूम सहित अन्य स्थानों पर चाइनीज मांझा छुपाया हुआ मिला। करीब चार से पांच कार्टन में भरी चाइनीज मांझे की चरखियां देख प्रशासनिक अधिकारी भी दंग रह गए। आयुक्त सोहनलाल ने बताया कि कुल 5 क्विंटल से अधिक चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। इसे नगरपरिषद में ले जाकर कार्मिकों ने मीडिया के सामने जलाकर नष्ट कर दिया।

चाइनीज मांझे से कटा था आठ वर्षीय बालक का पैर
बुधवार को ही पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले सुरेश पुत्र ढालाराम जाट का पारीक भवन के पास पैदल चलते समय एक बाइक में फंसा चाइनीज मांंझे से पैर उलझ गया था। अचानक बाइक चलते ही बच्चे का बायां पैर मांझे की चपेट में आकर कट गया। चाइनीज मांझा नहीं टूटने की वजह से पूरा मांस-हड्डी सहित सभी नसें कट कर पैर के टकने का हिस्सा पूरी तरह से लटक गया।

नवज्योति की अपील
पतंगबाजी करते समय पक्षियों व आमजन के जीवन से आप खिलवाड़ न करते हुए चाइनीज मांझे का उपयोग ना करें। चाइनीज मांझे का बहिष्कार करते हुए प्रण लें कि इसका उपयोग करने वाले दूसरे लोगों से भी इस मांझे का उपयोग नहीं करने की अपील करेंगे।