stampede - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Air India में 600 पदों पर भर्ती; वॉक-इन-इंटरव्यू में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, मची भगदड़
मुंबई। एयर इंडिया द्वारा 1802 पदों पर निकाली गई यूटिलिटी एजेंट पोस्ट के लिए वॉक इन इंटरव्यू में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए। इतनी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने पर वहां एयर इंडिया के ऑफिस के बाहर भगदड़ मच गई। सीमित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवदकों की भीड़ को संभालना कठिन हो गया।

इतनी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने पर एयर इंडिया प्रशासन ने इंटरव्यू कैंसिल कर दिए और सिर्फ सीवी लेकर वापस भेज दिए। आवेदक घंटों तक बिना खाए-पीए इस वेकेंसी में आवेदन के लिए खड़े रहे।

प्रियंका गांधी बोली- रिकॉर्ड टूटा जरूर है लेकिन चरम बेरोजगारी का
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "प्रधानमंत्री जी कुछ दिन पहले मुंबई में कह रहे थे कि हमने जाने कितने करोड़ रोजगार देकर रिकॉर्ड तोड़ डाले। आज उसी मुंबई में कुछ वैकेंसीज के लिए आए बेरोजगारों की अपार भीड़ का वीडियो वायरल है। इसके पहले गुजरात के एक होटल में 25 वैकेंसीज के लिए 15 लाख बेरोजगार आए और भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। यह दिखाता है कि रिकॉर्ड टूटा जरूर है लेकिन चरम बेरोजगारी का। देश ऐतिहासिक बेरोजगारी का सामना कर रहा है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि अब खोखले वादों और ध्यान भटकाने की राजनीति कृपया बंद करें और देश के युवाओं के बारे में सोचें। जिन होनहार युवाओं की उम्र बीत रही है, उन्हें करोड़ों नये अवसरों की जरूरत है।"

मधुमक्ख्यिों ने किया हमला तो मची भगदड़
कोटा। कलक्ट्रेट चौराहे पर शुक्रवार को दिन में उस समय अचानक भगदड़ मच गई जब मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों पर हमला बोल दिया। उनसे बचने के लिए किसी ने कोट ओढ़ा तो किसी ने रूमाल ढका। यहां तक कि मधु मक्खियों से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। कई लोग उनकी चपेट में आने से अस्पताल तक पहुंचे। जानकारों के अनुसार सुबह कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन था। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद जब अधिकतर लोग वहां से चले गए थे। कई पुलिस कर्मी व राहगीर और अन्य लोग ही वहां मौजूद थे। इसी दौरान कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास अचानक से मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों पर हमला कर दिया। एक साथ झुंड में आई मधु मक्खियों से बचने के लिए कलक्ट्रेट पर भगदड़ मच गई। पैदल जा रहे वकील, पुलिस कर्मी, स्थानीय लोग और वाहन चालक सभी ने उनसे बचने का प्रयास किया। वकीलों ने तो कोट मुंह पर ढका और भागने लगे।

हेलमेट के अंदर भी नहीं छोड़ा
किसी ने रूमाल चेहरे पर ढका तो कोई बेल्ट निकालकर मक्खियों को हटाते हुए भागने लगा।  प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि स्टेशन की तरफ से आ रहे और कलक्ट्रेट से स्टेशन की तरफ जा रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। यहां तक कि वाहन चालकों के हैलमेट में और वाहन पर पीछे बैठी महिलाओं के कपड़ों तक में मधुमक्खियां घुस गई।  हालत यह थी कि कलक्ट्रेट गेट से लेकर अदालत चौराहे तक मधु मक्खियों ने लोगों का पीछा किया। करीब आधा घंटे तक भगदड़ मचती रही। कैंटीन व चाय की थड़ी पर बैठे लोग आधी अधूरी चाय तक छोड़कर भागते नजर आए। जब तक उस क्षेत्र में मधु मक्खियां रहीं तब तक वहां लोग नजर नहींं आए। करीब आधा से पौन घंटे बाद जब मधु मक्ख्यिां वहां से चली गई तब लोगों ने राहत महसूस की। जानकारों के अनुसार कलक्ट्रेट गेट के पास कहीं मधु मक्खी का छत्ता होगा। जिसे किसी ने छेड़ दिया जिससे वे एक साथ बाहर आ गई और हमला कर दिया। मधु मक्खियो के हमले में कई पुलिस कर्मी व आमजन चपेट में आए। उनके काटने व डंक मारने से कई लोगों के चेहरे सूज गए। करीब आधा दर्जन लोग एमबीएस अस्पताल में उपचार करवाने भी पहुंचे।

वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, भगदड़ मचने से 19 यात्री घायल
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर दिल्ली से बिहार के सहरसा जंक्शन जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में आग लग गयी। इस हादसे भगदड़ मचने से 19 यात्री घायल हो गये।

राजकीय रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन के एस-6 कोच के शौचालय में धुआं उठने से रेल यात्रियों में दहशत फैल गयी और भगदड़ मचने से करीब 19 रेल यात्रियों को चोटें आयीं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों 11 यात्रियों को सांस लेने की दिक्कत के चलते सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रिफर कर दिया जबकि आठ यात्रियों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सीओ जीआरपी के मुताबिक घटना रात्रि करीब ढाई बजे की है। ट्रेन में आग बुझाने के बाद उसको गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

राजकीय रेलवे पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली से सहरसा जा रही ट्रेन की बोगी के बाथरूम अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नही है। 19 यात्री घायल है। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले कोच में आग और धुंआ उठता देख चीख पुकार मच गई और ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया।

डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से 19 यात्रियों को लाया गया था। जिसमें 11 यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिनको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भेज दिया गया है। आठ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार को इटावा के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गयी थी जिसमे एस-1 बोगी पूरी तरह जल कर खाक हो गयी थी। इस हादसे में भी सभी रेल यात्री बाल बाल बच गये थे।

रेलवे प्रशासन के अनुसार घायल यात्रियों में मुन्नाराम, निवासी सिवान,दीपक, मोहित कुमार , गोविंद,पुत्र निवासी सहरसा, राहुल कुमार निवासी अलवर राजस्थान,गुलशन निवासी,संदीप निवासी सिवान बिहार,मनीष कुमार ठाकुर,नंद कुमार ठाकुर, सिवान बिहार, दुष्यंत कुमार ,धनपति, बख्तियार पुर गोपाल गंज बिहार,असुरूद्दीन सहमऊ मधेपुरा बिहार, सरिता देवी, अगारघाट समस्तीपुर बिहार, छोटू कुमार महतोश मधुबनी बिहार,विवेक बहरिया सीवान बिहार,सच्चिदानंद प्रसाद,सिवान बिहार, श्वेता कुमारी, भोला ठाकुर बेरियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार, लक्ष्मी,अशोक, गोंडा यूपी और अच्छे लाल बख्तियारपुर गोपालगंज बिहार शामिल हैं।

अल सल्वाडोर फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से नौ की मौत, 90 घायल
मेक्सिको सिटी। अल सल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर के कुस्कतलान फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत हो गयी और 90 से अधिक अन्य घायल हो गये है। राष्ट्रीय नागरिक पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि कुस्कटलान स्टेडियम में भगदड़ के बाद मरने वालों की संख्या नौ लोगों की है। कई घायल प्रशंसकों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि भगदड़ शनिवार की रात उस समय हुई जब प्रशंसकों ने एलियांजा और एफएएस फुटबॉल क्लबों के बीच मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास किया और खेल रोक दिया गया।

राष्ट्रपति के प्रेस कार्यालय ने कहा कि यह घटना नकली टिकटों की बिक्री के कारण हुई और निराश प्रशंसकों ने स्टैंड में प्रवेश करने की कोशिश की। स्वास्थ्य मंत्री फ्रांसिस्को अलबी ने ट्विटर पर कहा कि आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है और नाबालिगों सहित लगभग 90 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने ट्विटर पर कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी, और वादा किया कि जो भी अपराधी हैं, वे सजा से बचे नहीं रहेंगे। मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि पुलिस ने स्टेडियम के बाहर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे भगदड़ मच गई।

यमन में मची भगदड़ में 80 लोगों की मौत
सना। यमन की राजधानी सना के बाब अल-यमन इलाके में एक सहायता केंद्र में मची भगदड़ में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 220 से ज्यादा लोग घायल हो गये। यह जानकारी गुरुवार को हाउती द्वारा संचालित स्वास्थ्य प्राधिकरण ने दी। हूती स्वास्थ्य प्राधिकरण के आधिकारिक प्रवक्ता अनीस अल-सुबैही ने बुधवार को कहा कि चिकित्साकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए सना के कई अस्पतालों में भेजा गया है।

हाउती द्वारा संचालित अल-मसीराह टीवी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों द्वारा नकदी वितरण करने के दौरान यह भगदड़ मची, जिसका आयोजन बिना किसी संगठन या मंत्रालय के सहयोग के किया गया था। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल खालिक अल-अजरी के हवाले बताया गया है कि नकदी का अनियंत्रित वितरण करने के लिए जिम्मेदार दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है और घटना की जांच चल रही है।

वर्षों के संघर्ष से गरीब हुए कई यमनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चैरिटी केंद्रों में उमड़ पड़े क्योंकि मुसलमानों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार ईद अल-फितर नजदीक आ रहा है। यमन 2014 के अंत से गृह युद्ध में घिर गया है, जब ईरान समर्थित हौउती मिलिशिया ने कई उत्तरी प्रांतों पर नियंत्रण कर लिया और सऊदी समर्थित यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया था। युद्ध में  हजारों लोगों की मौत हो गयी थी और 40 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और गृह युद्ध ने यमन को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया था।

हिन्दू रणभेरी रैली पर पथराव मची भगदड़, 12 गिरफ्तार
जमवारामगढ़। हिंदू नववर्ष पर रविवार को विशाल रणभेरी वाहन रैली चंदवाजी से रवाना हुई। रैली में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। दोपहर करीब दो बजे ताला जोहड़ा से एक समाज विशेष के युवकों ने रैली पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पथराव करने वाले लोगों को पुलिस बार-बार रोकती रही, लेकिन वह लगातार पथराव करते रहे। मामला बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, वृताधिकारी शिवकुमार भारद्वाज, रायसर थानाधिकारी रामधन सांडीवाल सहित आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा।

पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। उधर, रैली पर पथराव के मद्देनजर पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीना, भाजपा नेता महेंद्र पाल मीणा सहित अनेक लोग रायसर थाना पहुंचे और पथराव करने वाले के खिलाफ  कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि जमवारामगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाल रहे बहुसंख्यक समुदाय के लोगों पर पथराव की घटना कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति का नतीजा है। शासन व प्रशासन उपद्रवियों पर तत्परता से कठोर कार्रवाई करे। वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिन्दू रैली पर हुए कथित हमले पर कहा कि कांग्रेस सरकार भाईचारे का अर्थ तुष्टिकरण से लगाती है। नवरात्र पर हुई इस घटना को कांग्रेस कैसे देखती है। हम शांति और सौहार्द चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार कर रवैया इस मामले में हमारे विपरीत और खतरनाक है।

रणभेरी रैली पर पथराव करने के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य के वीडियो व सीसीटीवी फुटेज देखकर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, ताकि कार्रवाई हो सके। मौके पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। शांति कायम है।
-डॉ. राजीव पचार, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण

दक्षिण कोरिया: भगदड़ में जान गवांने वालों की संख्या हुई 154
सोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के इटावन जिला में हैलोवीन समारोहों के दौरान शनिवार की रात मची भगदड़ में हताहत होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 154 हो गयी है।  द. कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में कम से कम 154 लोग मारे गए और 149 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से 33 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 26 विदेशी थे और अन्य 15 घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भगदड़ सोल के लोकप्रिय नाइटलाइफ़ जिले में एक संकीर्ण ढलान वाली गली में भारी भीड़ के बढ़ने और एक दूसरे के ऊपर गिरने के कारण मची थी। सरकार ने इस त्रासदी को लेकर शनिवार तक एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

IND vs AUS T-20 मैच की टिकट बिक्री के दौरान भगदड़, 6 लोग घायल
हैदराबाद। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 मैच की टिकटों की बिक्री के दौरान जिमखाना मैदान में भगदड़ हुई, जिसमें 2 महिलाओं सहित कम से कम 6 प्रशंसक मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसियेशन (एचसीए) को टिकटों की बिक्री के लिये आठ से 10 काउंटर लगाने थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ 2 काउंटर खोले। पुलिस ने यह भी कहा कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के कुप्रबंधन के कारण जिमखाना मैदान में भगदड़ की घटना हुई।

तेलंगाना के खेल मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि टी20 के लिए कालाबाजारी में टिकट बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने मैच की व्यवस्था को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने टिकटों की बिक्री एवं स्टेडियम में दर्शकों के इंतजाम संबंधी रिपोर्ट तलब की।

इससे पहले एचसीए ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि 22 सितंबर को जिमखाना ग्राउंड में टिकट ऑफलाइन खरीदारी के लिए पूर्वाह्न 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध होंगे। लोग सुबह से ही टिकट खरीदने के लिए कतार में लग गए थे। जब कि पेटीएम ऐप के जरिए 15 सितंबर को ऑनलाइन टिकटों की बिक्री मिनटों में ही खत्म हो गयी थी।

ग्वाटेमाला में संगीत कार्यक्रम के अंत में भगदड़, 9 लोगो की मौत
ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटजाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये। रिपोर्टो के मुताबिक क्वेटजाल्टेनंगो में आयोजित संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ के स्पेन से स्वतंत्रता की 201 वीं वर्षगांठ थी।

खाटूश्याम मंदिर में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत
सीकर। खाटूश्याम के मासिक मेले में सुबह भगदड़ होने से 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर भेजा गया, जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसा सुबह करीब 5 बजे का है। एकादशी का पर्व होने से खाटूश्याम में श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा है। सुबह जब मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला, तो भगदड़ हो गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटूश्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। श्रद्धालुओं के परिजन एक-दूसरे के बारे में जानकारी लेने लगे।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

खाटूश्याम मन्दिर में हुए हादसे के मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए एवं घायलों को 20-20 हजार रुपए सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) से मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की है। साथ ही इस मामले की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। गहलोत ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

थानाधिकारी निलंबित

मंदिर में भगदड़ मामले में थानाधिकारी रिया चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी और भीड़ को समय पर नियंत्रित करने के लिए किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लेने के कारण थानाधिकारी को निलंबित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने जिला कलक्टर के साथ भीड़ का निरीक्षण किया हैं और सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कई ज्यादा दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इसे भगदड़ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि सुबह दर्शनों के लिए भीड़ एकत्रित हो गई और भीड़ एक साथ प्रवेश करने की कोशिश में बने दबाव में ये महिलाएं गिर गई। उन्होंने कहा कि ये बेहोश होकर गिरने या भीड़ में फंस जाने से उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में 70-80 पुलिसकर्मी तैनात किये जाते रहे है, लेकिन पुलिस एवं होमगार्ड सहित 400 कर्मी तैनात किए गए। भीड़ के एक जगह ज्यादा एकत्र होने एवं समय पर उसे व्यवस्थित नहीं करने से यह हादसा हो गया और इसके लिए थानाधिकारी को निलंबित करने का फैसला किया गया हैं। राष्ट्रदीप ने कहा कि ऐसे हालात में लक्खी मेले के समय की जाने वाली बैरीकेड की जरुरत है और मंदिर में आने का जो रास्ता हैं। उसके मद्देनजर सामान्य दिनों में लक्खी मेले जैसी बैरीकेड नहीं की जा सकती, क्योंकि वहां रहने वाले लोगों के आने जाने की समस्या हो जाती है। उन्होंने बताया कि बेरीकेड और लगाये जाने की जरुरत हैं और उस पर हम लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में पहले सामान्य दिनों के समय आने वाली भीड़ अब सामान्य दिनों में दस-बारह गुना ज्यादा आने लगी हैं, ऐसे में अब हमेशा के लिए लक्खी मेले के समय किए जाने वाली बैरीकेड अब हमेशा के लिए लगाये जायेंगे।

मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर परिसर में भगदड़ में लोगों की मौत की पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट में कहा कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर परिसर में भगदड़ में लोगों की मौत का हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

स्पेन की सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत
मैड्रिड। स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र मेलिला में प्रवासियों और सीमा अधिकारियों के बीच दो घंटे की झड़प के बाद सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गईं और कई घायल हो गये।मोरक्को और स्पेनिश अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हजार प्रवासियों ने शुक्रवार को सीमा पर एक ऊंचे बाड़ पर धावा बोल दिया, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इसी दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गईं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि घटना में पांच प्रवासियों की मौत हुई है और 76 अन्य घायल हुए हैं। बाद में 13 और लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गईं। मोरक्को के सुरक्षा बलों के लगभग 140 सदस्य भी घायल हुए हैं , जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गईं है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वैष्णो देवी माता मंदिर में भगदड़, 12 तीर्थयात्रियों की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने जताया शोक
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिला के काटरा शहर में त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में (आज तड़के) शनिवार को भगदड़ मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भवन में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ थी और भगदड़ मच गई। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।  पुलिस, श्राइन बोर्ड, अर्ध सैनिक बलों, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

इस बीच एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह किसानों के विरोध को देखते हुए ट्रेनों के निलंबन के कारण यात्रा में गिरावट आई थी, लेकिन ट्रेनों के फिर से शुरू होने के बाद नए साल की पूर्व संध्या पर माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री कटरा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नए साल पर गुफा मंदिर में प्रार्थना करने और माता रानी के दर्शन करने के लिए, तीर्थयात्री भवन की ओर दौड़ पड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण मची भगदड़: राय
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि माता वैष्णो देवी भवन में कुछ श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण संतुलन बिगड़ने से भगदड़ मची थी और इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राय ने कहा कि नव वर्ष के कारण भवन में जाने वालों की भीड़ बढ़ गई थी और ढलान पर कुछ श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण संतुलन बिगड़ने से लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और स्वयं प्रधानमंत्री जिस मामले में संपर्क बनाए हुए हैं तथा स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वहां पर स्थिति सामान्य हो रही है और व्यवस्था बनाकर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी तथा किसी को भी वापस नहीं लौटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा," माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर जताया शोक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी, मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी और श्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान जाएगी।

कोविंद ने कटरा हादसे पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू- कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। कोविंद ने शनिवार को ट्विटर पर अपने शोक संदेश मैं कहा कि यह जानकर बड़ा दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की जान गई है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।