Sports News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत
जयपुर। आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला 25 अप्रैल को होने जा रहा है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा छात्रों के लिए दी गई विशेष रियायत ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स के लिए 1800 रुपए कीमत वाला टिकट मात्र 500 रुपए में उपलब्ध कराया गया, जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही स्टेडियम के मुख्य द्वार स्थित टिकट काउंटर पर छात्रों की लंबी कतार लग गई। रियायती टिकट पाने के लिए छात्र घंटों तक लाइन में डटे रहे, लेकिन सीमित संख्या के कारण केवल कुछ ही छात्रों को टिकट मिल सके।

रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ये टिकट “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिए जाएंगे। यही वजह रही कि टिकट कुछ ही समय में खत्म हो गए और कई छात्रों को निराश होकर लौटना पड़ा। प्रबंधन के अनुसार, टिकट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना वैध आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य है। साथ ही एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट जारी किया जा रहा है।

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास
अहमदाबाद। जब भारत आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो यह केवल क्रिकेट का एक और मैच नहीं होगा। मैच में भारत की नजरे जीत पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड भी जीत के लिए जी जान लगा देगा। आज का मैच केवल खेल नहीं यह भारत की दिल की धड़कन है।

जमेगा खेल, थमेगी सांसें भारत की मजबूती

भारत की जबरदस्त बैटिंग लाइनअप है। ईशान किशन और संजू सैमसन की शुरूआत ही मैच का आधार रख देती है। वहीं मध्यम क्रम में सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल रन रेट बढ़ाने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में देंखे तो बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को रोकने में दमदार हैं।

अहमदाबाद में दे दनादन न्यूजीलैंड की मजबूती

वहीं न्यूजीलैंड के लिए, एलन शुरू से ही लय में चल रहे हैं। साथ ही रचिन रवींद्र, डेरल मिचेल ग्लेन फिलिप्स और डेवेन कोनवे भी मजबूत बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही मेट हेरी, फर्ग्यूसन और कायल जैमिसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त, दक्षिण अफ्रीका संकट में
कोलकाता। रवींद्र जडेजा (चार विकेट) और कुलदीप यादव (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 93 पर सात विकेट झटक कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दक्षिण अफ्रीका अभी 63 रनों से आगे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त हासिल हुई। तीसरे दिन के स्टंप के समय दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

जडेजा के आगे लड़खड़ाए मेहमान बल्लेबाज

भारत को पहली पारी में 189 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की एक बार फिर शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आया। लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 29 रन पर चार विकेट लेकर मेहमान टीम को झकझोर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने 12 रन पर दो विकेट निकाले। लेफ्टआर्म स्पिनर अक्षर पटेल को 30 रन पर एक विकेट मिला।

दूसरे दिन गिरे कुल 15 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाये। रायन रिकलटन (11), वियान मुल्डर (11) और मार्को यानसन (13) ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। स्टंप्स के समय बाबुमा के साथ कॉर्बिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे और भारत को इस मुकाबले में जीत की सुगंध नजर आने लगी है।

वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) : गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया
वडोदरा। एश्ली गार्डनर (दो विकेट/ 52 रन) और डिएंड्रा डॉटिन (दो विकेट/ नाबाद 33) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) के तीसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया।

दो रन पर 2 विकेट गवांए :

यूपी वॉरियर्स के 143 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में मात्र दो रन के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान एश्ली गार्डनर ने लॉरा वुलफार्ट के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। नौ ओवर में सोफी एकल्सटन ने लॉरा वुलफार्ट (22) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एश्ली गार्डनर ने 32 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन 18 गेंदों में (33) और हरलीन देओल 30 गेंदों में (34) रन बनाकर नाबाद रही। गुजराज जायंट्स ने 18 ओवर में 144 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। यूपी वॉरियर्स की ओर से सोफी एकल्सटन ने दो विकेट लिये।

बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे (15) का विकेट गवां दिया। अगले ही ओवर में एश्ली गार्डनर ने दिनेश वृंदा (6) को बोल्ड कर यूपी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद उमा छेत्री और कप्तान दीप्ति शर्मा ने 51 रनों की साझेदारी बनाई। उमा छेत्री ने चार चौके लगाते हुए 24 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने 27 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। अलाना किंग 14 गेंदों में (19) नाबाद रही। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाये। गुजरात जायंट्स की ओर से प्रिया मिश्रा ने तीन, डिएंड्रा डॉटिन और एश्ली गार्डनर ने दो-दो  विकेट लिये।

यानिक सिनर और वाडा के बीच समझौते की आलोचना, वावरिंका-किर्गियोस ने कहा तीन महीने बाद फिर लौट आएंगे
लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर पर डोपिंग मामले में तीन महीने का प्रतिबंध लगाने के समझौते की टेनिस खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। सिनर और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के बीच निलंबन को लेकर समझौता हो गया है। जिसका मतलब है कि इटली का यह खिलाड़ी पांच मई से फिर से खेल सकता है। इससे उनकी विश्व में नंबर एक रैंकिंग पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा तथा वह सभी ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट खेल पाएंगे। पिछले साल मार्च में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाए जाने वाले सिनर को कोई खिताब या पुरस्कार राशि भी नहीं गंवानी पड़ेगी।

साफ-सुथरे खेल में विश्वास नहीं : वावरिंका

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टैन वावरिंका ने एक्स पर लिखा, मैं अब साफ-सुथरे खेल में विश्वास नहीं करता। विंबलडन उपविजेता निक किर्गियोस ने एक्स पर कहा, टेनिस में निष्पक्षता मौजूद नहीं है। सिनर की टीम ने केवल तीन महीने का प्रतिबंध लगाने के लिए अपनी तरफ से पूरी शक्ति लगा दी। कोई खिताब नहीं खोया, कोई पुरस्कार राशि नहीं खोई। दोषी है या नहीं। टेनिस के लिए दुखद दिन।

फेंच ओपन खेलने के लिए होगें पात्र :

विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने मार्सिले ओपन के सेमीफाइनल में हारने के बाद कहा, मुझे उम्मीद है कि हर कोई वाडा के साथ चर्चा कर सकता है और अब से यानिक सिनर की तरह खुद का बचाव कर सकता है। विश्व के पूर्व नंबर एक ब्रिटिश खिलाड़ी टिम हेनमैन ने कहा, उसने अभी ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है और वह अगले तीन महीने तक एटीपी टूर में नहीं खेल पाएगा लेकिन फेंच ओपन में खेलने का पात्र होगा। सिनर के लिए प्रतिबंध झेलने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था लेकिन यह इस खेल के लिए कड़वे घूंट की तरह है।

प्रणाली कोई प्रणाली नहीं :

नोवाक जोकोविच और वासेक पोस्पिसिल द्वारा स्थापित प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन ने भी निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल पार्टियों की आलोचना करते हुए एक्स पर जारी बयान में कहा, प्रणाली कोई प्रणाली नहीं है। यह एक क्लब है। यह केवल अनुरूप सौदों, अनुचित व्यवहार और असंगत निर्णयों के लिए कवर है। इसमें पारदर्शिता की कमी और प्रक्रिया का अभाव है।

डब्ल्यूपीएल : आज से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का रोमांच, पांच फ्रेंचाइजी टीमें एक माह में खेलेंगी कुल 20 मुकाबले
नई दिल्ली। आगामी टूनार्मेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।

5 टीमें एक माह में खेलेगी 22 मुकाबले :

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत में अब 24 घंटे से भी कम समय शेष है। शुक्रवार को इस टूनार्मेंट के तीसरे संस्करण का आगाज होगा, जिसमें पांच टीमें खिताब के लिए जंग लड़ेंगी। एक महीने तक चलने वाले इस टूनार्मेंट में  कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान खेल, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी टूनार्मेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन में दो मैच नहीं खेले जाएंगे।

गुजरात-बेंगलुरु के बीच होगा उद्घाटन मैच :

महिला प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबले से होगा। यह मुकाबला वडोदरा में कोतांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगा।

उमेश-अंजली की जोड़ी ने शूटिंग में जीता रजत
जयपुर। राजस्थान के उमेश चौधरी और अंजली शेखावत की जोड़ी ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में रजत पदक जीता। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में त्रिशूल इंडोर शूटिंग रेंज पर उमेश और अंजली की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। हरियाणा की प्रमोद और सुरुची की जोड़ी ने उमेश और अंजली को फाइनल में 17-7 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के अरविन्द पाटिल और सनरोबत राही की जोड़ी ने उत्तराखंड की अभिनव देशवाल और यशस्वी जोशी की जोड़ी को 17-3 से शिकस्त दे कांस्य पदक अपने नाम किया।

आज से शुरू होगी हैंडबाल :

राष्ट्रीय खेलों में पुरुष और महिला वर्ग के इंडोर हैंडबाल मुकाबले रुद्रपुर शिवालिक इंडोर हॉल में शुक्रवार से शुरू होंगे। राजस्थान हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव यशप्रताप सिंह के अनुसार पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम को सर्विसेज, मध्य प्रदेश और मेजबान उत्तराखंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं महिला वर्ग के ग्रुप ए में राजस्थान के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं।

मुक्केबाजी में जीता कांस्य :

राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह के अनुसार मुक्केबाजी में पुरुष वर्ग के 75-80 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के पुष्पेन्द्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग में तरुण शर्मा ने अपना मुकाबले जीत फाइनल में जगह बना ली।

कर्नाटक शीर्ष पर :

कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक सहित कुल 54 पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने 27 स्वर्ण, 10 रजत, नौ कांस्य सहित कुल 46 पदक जीते। एमपी 17 स्वर्ण, सात रजत, 10 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ तीसरे व महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है।

मगन सिंह एकेडमी ने जीता खिताब, अंडर-15 खेलो इंडिया अस्मिता फुटबाल लीग का खिताब जीता
जयपुर। बीकानेर की मगन सिंह राजवी फुटबाल एकेडमी ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में एमजेएएस अजमेर को 11-0 से रौंदते हुए उदयपुर के रॉकवुड स्कूल ग्राउण्ड पर आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की अंडर-15 खेलो इंडिया अस्मिता फुटबाल लीग का खिताब जीत लिया।

मगन सिंह राजवी एकेडमी की टीम लीग में अजेय रही। उन्होंने अपने सभी आठ मैच जीते और 24 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर रही।  मंगलवार को दूसरे मुकाबले में जिंक एकेडमी जावर माइंस ने बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी को 3-0 से पराजित किया।

राजस्थान यूनाइटेड-डेम्पो के बीच मैच ड्रॉ रहा
जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड एफसी और डेम्पो स्पोर्टिंग क्लब के विद्यासागर नगर स्टेडियम में खेला गया आई-लीग का रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।  यह मुकाबला दोनों टीमों के शानदार खेल और संघर्ष का उदाहरण बना, जिसने अंतिम सीटी तक दर्शकों को बांधे रखा।

जेरार्ड ने राजस्थान का खाता खोला :

राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने 30वें मिनट में शानदार शुरूआत की, जब स्पेनिश फॉरवर्ड जेरार्ड आर्टिगास ने एक शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल मिडफील्डर एलन की परफेक्ट असिस्ट से आया, जिसने डेम्पो के रक्षण को चीरते हुए आर्टिगास के लिए बेहतरीन मौका राजस्थान यूनाइटेड को पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिलाई।

डेम्पो के गोलकीपर का शानदार बचाव :

हालांकि, राजस्थान यूनाइटेड के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका था, जब एलन ने पेनल्टी स्पॉट से गोल करने की कोशिश की। लेकिन डेम्पो के गोलकीपर ने एक शानदार बचा8 कर इस मौके को नाकाम कर दिया।

डेम्पो ने 77 वें मिनट में बराबरी का गोल दागा :

दूसरे हाफ में राजस्थान यूनाइटेड ने आक्रामक शुरूआत की और लगातार अटैक किया। लेकिन डेम्पो एससी ने 77वें मिनट में मैच में वापसी की और बराबरी का गोल दागा। यह गोल डेम्पो के बेहतरीन तालमेल और सूझबूझ का नतीजा था, जिसने स्कोरलाइन को 1-1 कर दिया। अंतिम समय में दोनों टीमों ने जीत के लिए भरपूर कोशिश की। राजस्थान यूनाइटेड ने अंतिम पलों में कई मौके बनाए, लेकिन डेम्पो की डिफेंस ने मजबूती से उनका सामना किया। दोनों टीमों की आक्रामकता और संघर्ष के बावजूद, निर्णायक गोल नहीं हो सका। अंत में मैच का नतीजा 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जहां दोनों टीमों ने अंक साझा किए।

कैंडलविक अकादमी की जीत में ओशनिक, हसन व असद चमके
जयपुर। ओशनिक की शानदार शतकीय पारी और अली हसन के उपयोगी 77 रनों के बाद असद मिर्जा (3 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर कैंडलविक एकेडमी ने अंडर-19 मुश्ताक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एनबी एकेडमी को 158 रनों से पराजित कर दिया। कैंडलविक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में चार विकेट पर 284 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

ओशनिक ने नेबाद 101 रनों की पारी खेली। एनबी एकेडमी की ओर से प्यार सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में एनबी एकेडमी की टीम 29.3 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई। प्यार सिंह ने नाबाद 56 रन बनाए। कैंडलविक की ओर से असद मिर्चा ने तीन विकेट लिए, जबकि अभिषेक मूंड और कुशाग्र ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। ओशनिक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

टी-20 विश्वकप खिताब को लेकर हैं आश्वस्त
कुआलालंपुर। भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निकी प्रसाद ने कहा कि मलेशिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20  विश्वकप 2025 में हम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। निकी ने कुआलालंपुर के प्रतिष्ठित पेट्रोनास टि्वन टावर्स में कैप्टन्स डे पर 16 अन्य टीमों के कप्तानों के साथ ट्रॉफी  के साथ फोटो खिंचवाए जाने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी को देखते हुए मैं अपने साथियों के साथ  2023 में भारतीय टीम द्वारा जीती गई ट्रॉफी को इस बार फिर से पाने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने  कहा कि कैप्टन्स डे पर आना और अन्य 15 कप्तानों से मिलना एक शानदार अनुभव  था, और कुआलालंपुर में टावरों के सामने ऐसा करना इसे और भी खास बनाता है। इस दौरान टूर्नामेंट में पदार्पण करने जा रहे समाओ की टीम की  कप्तान एवेटिया फेटू मापू ने इस विस्मयकारी क्षण और ऐतिहासिक आयोजन का  हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। मापू ने कहा कि यह एक अच्छी  मुलाकात थी, अन्य लड़कियों से मिलना अविश्वसनीय रहा। मेरा दबाव थोड़ा कम  हुआ।

उन्होंने कहा कि यह अनुभव अच्छा था। यह 18 जनवरी को  शुरू होने वाले ग्रुप स्टेज मैचों से पहले सभी 16 कप्तानों के लिए एक जगह  पर एकत्रित होने का एकमात्र अवसर था। टूर्नामेंट में 41 मैच  खेले जाएंगे। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में  जाएंगी। ग्रुप मैचों से प्राप्त अंकों के आधार पर टीमें सेमी फाइनल में  प्रवेश करेंगी।

बंगाल ने जीता महिला क्रिकेट का खिताब, पंजाब को अंडर-15 के फाइनल में 47 रनों से हराया
जयपुर। सलामी बल्लेबाजों अदरिजा सरकार (62) और तोरिया सिंह राय (43) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने यहां आरसीए एकेडमी ग्राउण्ड पर खेले फाइनल मुकाबले में पंजाब को 47 रनों से पराजित कर बीसीसीआई की अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। बंगाल के लिए अदरिजा सरकार और तोरिया सिंह ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की शानदार साझेदारी कर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद बंगाल के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम 8 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। अदरिजा सरकार ने 63 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं तोरिया सिंह ने सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान संदिप्ता पात्रा ने नाबाद 22 रन बनाए।

जवाबी पारी में पंजाब की टीम निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 110 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान ज्योति ने सर्वाधिक 25 और वर्षा रानी ने नाबाद 24 रन बनाए। शेष बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। बंगाल की ओर से संदिप्ता पात्रा और देवजानी दास ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक बल्लेबाज को स्निग्धा बाग ने आउट किया। बंगाल की अदरिजा सरकार को उनकी शानदार 62 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। समापन समारोह में राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर आरसीए की एडहॉक कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत और हरीशचन्द्र सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। धर्मवीर ने आरसीए की ओर से राजस्थान टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 21 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।