ifs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिविल सेवा के 15169 पद, 2834 खाली, राजस्थान में 64 आईपीएस और छह आईएएस कम
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने हाल ही में यूपीएसी सीएसई परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इस बीच केंद्र सरकार ने संसद में देश में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस के स्वीकृत पद और पोस्टिंग पर स्टेट्स रिपोर्ट रखी है। इसके अनुसार देश में 19 प्रतिशत सिविल सर्वेंट की कमी है। इसके साथ ही सरकार ने देश में एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी के कितने आईएएस-आईपीएस अधिकारी हैं और राज्य-कैडर में सबसे ज्यादा और कम का डेटा भी बताया है।

1 जनवरी 2025 तक लिस्ट में इतने आईएएस-आईपीएस और आईएफएस

केंद्र ने 12 फरवरी को संसद के सामने आॅल इंडिया सर्विसेज में संख्या, मौजूदा अधिकारियों और कैटेगरी के हिसाब से सीधी भर्ती का अपडेटेड डेटा रखा। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में शेयर की। 1 जनवरी 2025 तक तैयार की गई लिस्ट के अनुसार, तीनों आॅल इंडिया सर्विसेज में कैडर के हिसाब से वैकेंसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में 1,300, इंडियन पुलिस सर्विस में 505 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस  में 1,029 हैं।

सिविल सर्वेंट के 15 हजार से ज्यादा पद, 19 प्रतिशत खाली

केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में सिविल सर्वेंट्स यानी आईएएस, आईपीएस, आईएफएस के 15,169 पद स्वीकृत हैं। इनकी तुलना में 12,335 पदों पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की पोस्टिंग है और 2,834 पद खाली हैं। इस तरह लगभग 19 प्रतिशत सिविल सर्वेंट के पद खाली हैं।

कितने एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारी हैं?

सरकार ने आरक्षित वर्ग से भर्ती के आंकड़े भी जारी किए हैं। पिछले 5 साल (सीएसई 2020 से सीएसई 2024) के दौरान एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी से भर्ती किए गए अधिकारियों का डेटा इस प्रकार है-

निर्झरना के फतेहसिंह का आईएफएस में चयन, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर
लालसोट उपखण्ड के निर्झरना की डूंगरी वाली ढाणी निवासी फतेह सिंह मीना का आईएफएस में चयन होने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि फतेहसिंह मीणा वर्तमान में झालाना डूंगरी वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले फतेहसिंह मीणा के चयन पर गांव में खुशी का माहौल बना नजर आया और लोग उनके परिजनों को बधाई देने भी पहुंचे। वहीं फतेहसिंह मीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। फतेहसिंह ने बताया कि आईएफएस में ऑल इंडिया में 128 वी रैंक एवं एसटी कैटेगरी में छठी रैंक प्राप्त कर उन्हें सफलता मिली। उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग में जोइनिंग से पूर्व दो साल तक एसबीआई बैंक गुजरात में बैंक मैनेजर के पद पर कार्य किया। उसके बाद मन में कुछ अलग करने की चाह व लगन के आगे बैंक मैनेजर पद से रिजाइन देकर वाणिज्य कर विभाग की तैयारियों में जुटे फतेहसिंह कहते हैं परिश्रम का फल मीठा होता है। उसी के चलते वर्ष 2021 में वाणिज्य कर विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत हुए। वहीं वाणिज्य कर विभाग में अधिकारी पद पर रहकर ही आईएफएस की तैयारी करते हुए आज वर्ष 2023 01 जुलाई को आइएफएस में चयनित हुए। वहीं फतेहसिंह के भाई मानसिंह ने बताया कि फतेहसिंह ने तीस वर्ष की उम्र होने के बावजूद भी विवाह नहीं किया। अब उनकी आईएएस बनने की इच्छा है। जिसको लेकर वे तैयारी में लगे है। वहीं फतेहसिंह के बड़े भाई मानसिंह इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं। फतेहसिंह ने अपने ही गांव की स्कूल में पढ़कर अपने जीवन की शुरुआत की। फतेह सिंह के पिता किसान है तथा उन्हें खेती के साथ अपनी गरीब स्थिति के बावजूद बच्चों को शिक्षित कर इस पद पर पहुंचाया।

102 आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, देर रात तबादले भी हुए
जयपुर। नए साल में अखिल भारतीय सेवाओं के 102 अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इनमें 43 आईएएस, 45 आईपीएस और 14 आईएफएस शामिल है। प्रमोशन के बाद अधिकांशत: अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही प्रमोट कर यथावत रखा गया है। प्रमोशन के साथ ही देर रात दो बजे सरकार ने इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रमोशन और अन्य कई कई अधिकारियों के तबादले भी कर दिए। इनमें कुल 32 आईएएस अधिकारी , 29 आईपीएस अधिकारी और 2 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। वर्ष 1992 बैच के आईएएस अभय कुमार मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। पदोन्नति के साथ ये एसीएस बन जाएंगे। वर्ष 1992 बैच के रजत कुमार मिश्र को केंद्र में डेप्यूटेशन पर होने के चलते अपेक्स स्केल में परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा।

इन 32 आईएसएस अधिकारियों की बदली---------
नाम                नवीन पद
डॉ.नीरज कुमार पवन        बीकानेर उपनिवेशन आयुक्त के साथ ही सभांगीय आयुक्त
डॉ.वीना प्रधान            प्रबन्धन निदेशक, राजसीको, जयपुर
कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी        उतिरिक्त आयुक्त आबाकारी विभाग, उदयपुर
रामावतार मीणा            प्रबन्ध निदेशक, एससी-एसटी वित्त विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जयपुर
रामदयाल मीणा            सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
खजान सिंह             सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
एमएल चौहान            सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
लक्ष्मी नारायण मंत्री        सदस्य, राजस्थान कर बोर्ड, अजमेर
इकबाल खान            संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर
कल्पना अग्रवाल        निदेशक, राज्य बीमा प्रावधायी निधि, विभाग, जयपुर
सुनील शर्मा            आयुक्त खाद्य सुरक्षा, निदेशालय, जयपुर
श्वेता चौहान            उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी, जोधपुर-पाली,-मारवाड़ क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण, जोधपुर
डॉ.गौरव सैनी            सीईओ, जिला परिषद, कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस व पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, अलवर
डॉ.सौम्या झा            संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
अतुल प्रकाश            सीईओ, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक््रम समन्वयक, ईजीएस व पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, डूंगरपुर
अभिषेक सुराणा        सीईओ, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, जोधपुर
देशल दान            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, टोंक
टी शुभमंगला            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, जैसलमेर
रामप्रकाश            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, पाली
मुहम्मद जुनैद पीपी        मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, श्रीगंगानगर
मयंक मनीष            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, उदयपुर
नित्या के            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, बीकानेर
अभिषेक खन्ना            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, सवाईमाधोपुर
उत्साह चौधरी            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, राजसमंद
अपर्णा गुप्ता            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी,  चित्तौडगढ़
कनिष्क कटारिया        उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, माउंट आबू, सिरोही
राहुल जैन            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, ब्यावर, अजमेर
सलोनी खेमका            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट,गिर्वा, उदयपुर
गिरधर            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, टोंक
धिगदे स्रेहल नाना        उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, बाली, पाली
ललित गोयल            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, पाली

इन 29 आईपीएस अधिकारियों की बदली-----
नाम                 नवीन पद
विशाल बंसल            अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्यूनिटी पॉलिसिंग, राजस्थान,जयपुर
विजय कुमार सिंह        अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात, राजस्थान ,जयपुर
एस सेंगथिर            अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस, सुरक्षा, जयपुर
रुपेन्द्र सिंह             महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज
उमेश चंद दत्ता            पुलिस महानिरीक्षण, इंटेलिजेंस-एक, जयपुर
किशन सहाय मीणा        महानिरीक्षण पुलिस, आरएसी, जयपुर
राजेन्द्र सिंह            महानिरीक्षक पुलिस, क्राइम ब्रांच, जयपुर
जय नारायण            महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता,जयपुर
संदीप सिंह चौहान        महानिरीक्षणक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, जयपुर
प्रीति चन्द्रा            उपमहानिरीक्षक, सीआईडी-सीबी,जयपुर
हरेन्द्र कुमार महावर        उपमहानिरीक्षक पुलिस, जयपुर विकास प्राधिकारण,जयपुर
विकास पाठक            उपमहानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स एंड एंटी ह्ययूमन ट्रेफिक्रिंग पुलिस
ओम प्रकाश-द्वितीय        उपमहानिरीक्षक पुलिस, आर्म्स बटालियन, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
राजेश सिंह            उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसओजी, जयपुर
जगदीश चन्द शर्मा        उपमहानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा,जयपुर
राजेन्द्र प्रसाद गोयल        उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसीबी, उदयपुर
सुनील कुमार विश्नोई        पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर
शिवराज मीणा            पुलिस अधीक्षक, धौलपुर
भंवर सिंह नाथावत        पुलिस अधीक्षक, सीआईडी-सीबी,जयपुर
मामन सिंह यादव        पुलिस उपायुक्त , जयपुर मेट्रो
केसर सिंह शेखावत        पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर
पूजा अवाना            पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, अजमेर
मृदुल कच्छावा            पुलिए उपायुक्त, जयपुर शहर दक्षिण, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया        पुलिस अधीक्षक, करौली
वंदिता राणा            पुलिस उपायुक्त, क्राइम पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
विकास सांगवान        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजमेर
ज्येष्ठा मैत्रीय            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा
अमित कुमार            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीकानेर
कुंदन कवरिया            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उदयपुर

ये 2 आईएफएस भी बदले----
पी काथिरवेल            मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, जयपुर
हनुमाना राम            वन संरक्षक, वन्य जीव, जोधपुर

ये आईएएस हुए पदोन्नत
वर्ष 1992 बैच के आईएएस अभय कुमार मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नत हो गए हैं। पदोन्नति के साथ ये एसीएस बन जाएंगे। वर्ष 1992 बैच के रजत कुमार मिश्र को केंद्र में डेप्यूटेशन पर होने के चलते अपेक्स स्केल में परफॉर्मा प्रमोशन मिला है। इसी प्रकार वर्ष 1998 बैच के आईएएस वैभव गालरिया, टी.रविकांत और सुबीर कुमार सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से अबॉव सुपर टाइम वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। प्रमोशन के बाद सचिव से प्रमुख सचिव बने। इसी प्रकार वर्ष 2006 बैच के आईएएस गौरव गोयल, आरती डोगरा, रोहित गुप्ता, वी सरवन, उर्मिला राजोरिया, सुधीर कुमार शर्मा, नरेश कुमार ठकराल और बाबूलाल मीना चयन से सुपर टाइम स्केल  में पदोन्नत हुए हैं। ये विशिष्ट सचिव से सचिव बने। वर्ष 2006 बैच के ओमप्रकाश असम-मेघालय कैडर और अमित ढाका पंजाब कैडर के हैं और ऐसे में संबंधित कैडर से उन्हें पदोन्नति मिली है।इसी तरह 2009 बैच के आईएएस कुमारपाल गौतम, चित्रा गुप्ता, अंतर सिंह नेहरा, आराधना सक्सेना, घनेन्द्र भान चतुर्वेदी, करण सिंह, परमेश्वर लाल, महावीर प्रसाद शर्मा, विश्राम मीणा कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से चयन वेतन श्रृंखला में प्रमोट हुए हैं। इनके साथ ही वर्ष 2013 बैच के आईएएस आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहेन, अरविंद पोसवाल और प्रदीप कुमार गवांडे, वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। इसी तरह 2018 बैच के आईएएस अतुल प्रकाश, अभिषेक सुराना, देशल दान, शिल्पा सिंह, टी. शुभमंगला, रामप्रकाश, मोहम्मद जुनैद, मयंक मनीष, नित्या के., अभिषेक खन्ना, उत्साह चौधरी और अपर्णा गुप्ता कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नत हो गए हैं।

ये आईपीएस हुए पदोन्नत:
वर्ष 1997 बैच के आईपीएस विशाल बंसल, विजय कुमार सिंह, हवासिंह घुमरिया, एस. सेंगाथिर महानिरीक्षक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। वर्ष 2004 बैच के आठ आईपीएस उपमहानिरीक्षक से महा निरीक्षक पुलिस वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। इनमें गौरव श्रीवास्तव, शरत कविराज, एस.परिमाला, ओमप्रकाश प्रथम इस वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। सी संतोषकुमार, तुकाराम, के बी वंदना, विकास कुमार, दीपक कुमार को केंद्रीय सेवा में प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा प्रमोशन मिला। इसी प्रकार 13 आईपीएस चयन वेतन श्रंखला से उपमहानिरीक्षक पुलिस वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए।

इनमें लवली कटियार, डॉ. राहुल जैन को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा पदोन्नति मिली है। प्रीति चंद्रा, हरेंद्र कुमार महावर, राहुल कोटोकी, विकास पाठक, ओमप्रकाश द्वितीय, समीर कुमार सिंह, तेजराज सिंह, राजेश सिंह, जगदीश चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, कालूराम रावत शामिल है। इसी तरह 14 आईपीएस कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन संख्या से चयन वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। वर्ष 2009 बैच की आईपीएस श्वेता धनखड़, प्रीति जैन, अजय सिंह, योगेश यादव, पंकज चौधरी, कुंवर राष्टÑदीप, कल्याणमल मीणा, अनिल कुमार द्वितीय, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, सुनील कुमार विश्नोई, मनीष अग्रवाल द्वितीय और डॉ. रामेश्वर सिंह शामिल है। शिवराज मीना को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा प्रमोशन मिला। हिम्मत अभिलाष टाक निलंबित होने से उनके प्रमोशन को लेकर तब ही विचार किया जाएगा जब वे बहाल हो गए हैं। वर्ष 2013 बैच की आईपीएस तेजस्विनी गौतम और चूनाराम जाट वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। इसी प्रकार 2018 बैच के चार आईपीएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन संख्या में पदोन्नत होंगे। इनमें विकास सांगवान, ज्येष्ठा मैत्रेयी, अमित कुमार और कुंदन कांवरिया शामिल है।

ये आईएफएस हुए पदोन्नत:
वर्ष 1997 बैच के तीन आईएफएस मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। इनमें राजेश कुमार गुप्ता, केसीए अरुण प्रसाद और कैलाश चन्द्र मीना शामिल है। वर्ष 2004 बैच के तीन आईएफएस वन संरक्षक वेतन श्रंखला से मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। इनमें पी कथिरवेल,शैलजा देवल और  एस.आर वेंकटेश्वर मूर्ति शामिल है।  वर्ष 2013 बैच के चार आईएफ एस वरिष्ठ वेतन श्रंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। इनमें सविता दहिया, आलोक नाथ गुप्ता और अजित उचोई शामिल है, जबकि हेमन्त सिंह दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं इसलिए उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा। वर्ष 2019 बैच के चार आईएफएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। इनमें अरुण कुमार डी, मानस सिंह, मारिया शाइन और पी. बालामुरुगन शामिल है।