sri lanka - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईएमएफ की टीम सोमवार से श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की करेगी समीक्षा: प्राकृतिक आपदा के प्रति राजकोषीय प्रतिक्रिया एवं मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता, चक्रवात दितवाह के प्रभाव पर चर्चा संभव
वॉशिंगटन। वैश्विक ऋणदाता अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की पांचवीं और छठी समीक्षा पर चर्चा करने के लिए आईएमएफ की एक टीम अगले सोमवार से कोलंबो का दौरा करेगी। श्रीलंका के लिए आईएमएफ मिशन के प्रमुख इवान पापाजॉर्जियो ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "आईएमएफ के कर्मचारियों का एक दल 23 मार्च से नौ अप्रैल, 2026 तक श्रीलंका का दौरा करेगा ताकि आईएमएफ की विस्तारित निधि सुविधा द्वारा समर्थित श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की संयुक्त पांचवीं और छठी समीक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की जा सके।"

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में पापाजॉर्जियो के नेतृत्व में आईएमएफ की एक टीम ने छह दिवसीय मिशन के लिए श्रीलंका का दौरा किया और चक्रवात दितवाह के प्रभाव पर चर्चा की। चर्चाओं में प्राकृतिक आपदा के प्रति राजकोषीय प्रतिक्रिया एवं मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता पर इसके प्रभावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आईएमएफ को अभी भी तीन अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा की पांचवीं समीक्षा पूरी करनी है। मूल रूप से यह पांचवीं समीक्षा पिछले साल दिसंबर में पूरी होने की संभावना थी। हालांकि, चक्रवात दितवाह आपदा के कारण पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की लागत में वृद्धि हुई है जिसके कार्ण आईएमएफ द्वारा अतिरिक्त मूल्यांकन किया जाना आवश्यक हो गया है। परिणामस्वरूप, श्रीलंका को अभी तक कार्यक्रम की छठी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। अगर पांचवीं और छठी समीक्षा संयुक्त रूप से पूरी हो जाती है तो द्वीप राष्ट्र को लगभग 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्राप्त होंगे।

ईंधन संकट: श्रीलंका में आपूर्ति बाधाओं के बीच अनिवार्य क्यूआर कोड व्यवस्था लागू, साप्ताहिक ईंधन कोटा भी निर्धारित
कोलंबो। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति मार्गों में आए व्यवधानों को देखते हुए श्रीलंका सरकार ने रविवार से देश भर में वाहनों के लिए अनिवार्य क्यूआर कोड प्रणाली के माध्यम से ईंधन वितरण शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कदम देश के ईंधन भंडार का कुशल प्रबंधन करने और आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए उठाया गया है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आज सुबह से प्रभावी हो गई है। अब किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना पंजीकृत क्यूआर कोड के वाहनों को ईंधन जारी नहीं किया जाएगा। सरकार ने इस प्रणाली के साथ-साथ वाहनों के लिए साप्ताहिक ईंधन कोटा भी निर्धारित किया है। इसके तहत बसों को 60 लीटर, कारों को 15 लीटर, मोटरसाइकिल को 5 लीटर, वैन को 40 लीटर और भारी वाहनों (लॉरी) को 200 लीटर ईंधन आवंटित किया गया है। इसके अलावा थ्री-व्हीलर्स के लिए 15 लीटर और विशेष प्रयोजन वाहनों के लिए 40 लीटर की सीमा तय की गई है।

ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और घरेलू मांग में अचानक आई तेजी के कारण मौजूदा स्टॉक का सावधानीपूर्वक प्रबंधन करना आवश्यक हो गया था। मंत्रालय ने यह भी बताया कि ईंधन की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी ने भी मांग में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस क्यूआर प्रणाली का मुख्य उद्देश्य जमाखोरी पर लगाम लगाना और आम जनता के दैनिक कार्यों को बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने इससे पहले वर्ष 2022 के भीषण आर्थिक संकट के दौरान भी इसी प्रकार की क्यूआर प्रणाली का सफल कार्यान्वयन किया था। आवश्यक सेवाओं और उत्पादन गतिविधियों में लगे वाहनों के लिए अलग से वितरण व्यवस्था लागू की जाएगी।

आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर
पल्लेकेले। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (100) के नाबाद शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा अपनी लगातार तसरी जीत के साथ आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप में यह दूसरी करारी हार है। उसे सोमवार को तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था। लगातार दूसरी हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूनार्मेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं। अगर जिम्बाब्वे मंगलवार को होने वाले मैच में आयरलैंड को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन बना जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट का पहला शतक :

पथुम निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के ठोके। निसंका ने इस टूनार्मेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले।

सलामी जोड़ी मार्श-हेड की शतकीय साझेदारी :

इससे  पर्वू श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। नौवें ओवर में दुशान हेमंता ने ट्रेविस हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में दुनित वेल्लालगे ने कैमरन ग्रीन (3) का शिकार कर लिया। 11वें ओवर में हेमंता ने मिचेल मार्श को आउट कर श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। मिचेल मार्श ने 27 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए 54 रन बनाये। इसके बाद जॉश इंग्लिस (22) और ग्लेन मैक्सवेल (27) को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाजी श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण आगे दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुशान हेमंता ने तीन और दुश्मांता चमीरा ने दो विकेट लिये।

पीएम मोदी ने जताया श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके का आभार, पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कोलंबो के गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी यहां एक सरकारी विज्ञप्ति में दी गयी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने यह भी स्मरण करवाया कि अप्रैल 2025 में उनकी श्रीलंका यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि इन पवित्र अवशेषों को श्रीलंका लाया जाएगा, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका सदियों से चली आ रही साझा विरासत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से मजबूत होते गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों से बंधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत से पवित्र देवनीमोरी अवशेष श्रीलंका में पहुंचना दोनों देशों के बीच अटूट आध्यात्मिक बंधन का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सछ्वाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा और सीमाओं के पार एकता और समझ को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी अपना आभार जताते हुए लिखा, कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार। अप्रैल 2025 में मेरी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। हमारे राष्ट्र गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से जुड़े हुए हैं। भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सछ्वाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे।

श्रीलंका सरकार का बड़ा फैसला, नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर लग सकता है बैन
कोलंबो। श्रीलंका की सरकार ऑनलाइन कंटेंट के हानिकारक प्रभावों से जुड़ी चिंताओं में वृद्धि के बीच सोशल मीडिया तक नाबालिग बच्चों की पहुंच सीमित करने पर विचार कर रही है। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। डिजिटल अर्थव्यवस्था के उप मंत्री एरंगा वीरारत्ने ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी दुर्घटनाओं में वृद्धि के बाद विद्यार्थियों और नाबालिगों के सोशल मीडिया के उपयोग पर संभावित सीमाओं का पता लगाने के लिए चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाने का निर्णय जनसंचार मंत्रालय या शिक्षा मंत्रालय के तहत आएगा। एक बार नीति को अंतिम रूप देने के बाद, अधिकारी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

डिजिटल अर्थव्यवस्था के उप मंत्री एरंगा वीरारत्ने ने कहा कि सरकार अभी तक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है, लेकिन देश को सोशल मीडिया कंटेंट से नाबालिग बच्चों के दिमाग को होने वाले नुकसान को संज्ञान में लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां नियंत्रण लागू करने के लिए स्थानीय दूरसंचार प्रदाताओं के साथ काम कर सकती हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था के उप मंत्री एरंगा वीरारत्ने ने कहा कि इसी तरह के उपाय पहले ही कई देशों में अपनाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक तकनीकी क्षमता पहले से मौजूद है और इसे श्रीलंका में लागू किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रतिबंध के लिए लागू करने से पहले एक औपचारिक सरकारी नीति और एक व्यापक योजना की आवश्यकता होगी। विश्व स्तर पर सरकारें साइबरबुलिंग, नाबालिगों के हानिकारक कंटेंट के संपर्क में आने और बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य के बारे में ङ्क्षचताओं के कारण बच्चों की सोशल मीडिया मौजूदगी पर निगरानी बढ़ा रही हैं। इसका एक प्रमुख उदाहरण ऑस्ट्रेलिया है, जहां दिसंबर 2025 में नाबालिगों के लिए दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू हुआ।

''इंसानियत हुई शर्मसार'' पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजा एक्सपायरी खाना, भड़का कोलंबो
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने दोस्त तुर्की के बाद अब श्रीलंका के साथ धोखा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान ने मानवीय सहायता के नाम पर चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को एक्सपायरी फूड आइटम भेज दिया है। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायोग ने जो तस्वीरें जारी हैं, उससे ही इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है। पाकिस्तान ने राहत सामग्री के नाम पर पानी, दूध और बिस्कुट भेजा है।

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर इसकी तस्वीरें देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की इस घटिया हरकत को पकड़ लिया। अब वे तस्वीरें शेयर करके कंगाल पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं। इससे जहां श्रीलंका की सरकार भड़क उठी है, वहीं पाकिस्तान को राजनयिक शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर देखकर बताया कि पाकिस्तान ने जो राहत सामग्री भेजी है, उसकी एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 है। इससे पहले साल 2023 में भी तुर्की में भूकंप के दौरान पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस तुर्की को भेज दी थी जो उसने कराची में बाढ़ के दौरान उसने भेजा था।

श्रीलंका ने पाक को जमकर सुना दिया

पाकिस्तान के तुर्की के साथ किए धोखे से उसकी जमकर किरकिरी हुई थी। इसके बाद कंगाल पाकिस्तान की सरकार नहीं सुधरी और अब श्रीलंका को एक्सपायरी खाना भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपायरी और बेकार खाना देखकर अधिकारियों को श्रीलंका के आपदा प्रबंधन और विदेश मंत्रालय से इसको लेकर गंभीर चिंता जतानी पड़ी। इसके बाद श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान से औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से इस पर घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है।

भारत ने बताया पाकिस्तानी झूठ का सच

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे भारतीय हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति मांगते हुए आधिकारिक अनुरोध किया था। अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि अनुरोध श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए किया गया था, इसलिए भारत ने इसे शीघ्रता से मंजूरी दे दी और सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक माध्यम से पाकिस्तान को इसकी सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि इस पर बेहद कम यानी मात्र चार घंटे की नोटिस अवधि में कार्रवाई की गई।

एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी मीडिया हमेशा की तरह दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने में लगा हुआ है। ये आरोप बेबुनियाद और भ्रामक हैं। हवाई क्षेत्र से गुजरने के सभी अनुरोधों पर स्थापित प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति पर भारत के निर्णय मानक परिचालन, तकनीकी और सुरक्षा आकलनों से संचालित होते हैं, न कि राजनीतिक विचारों से। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया में प्रसारित खबरें गलत और गैर-जिम्मेदाराना हैं।

आखिर क्यों भारत ने दी पाकिस्तानी विमानों को देश में एंट्री करने की परमिशन? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान ने भारत के विमानों को अपने अपने देश में एंट्री देने से इंकार कर दिया था, लेकिन हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के विमानों को भारत में एंट्री करने की परमिशन दे दी है, ताकि पाकिस्तानी विमान इस सकंट की घड़ी में श्रीलंका तक मानवीय मदद और राहत सामग्री पहुंचा सके। जानकारी के अनुसार, कल यानी 1 दिसंबर 2025 की दोपहर पाकिस्तान ने श्रीलंका जाने के लिए भारत से इंडियन एयरस्पेस से परमिशन मांगी थी,​ जिसके करीब 4 घंटे बाद ही भारत ने पाकिस्तान को परमिशन देते हुए ऑफिशियल रिप्लाई दे दिया था।

पाकिस्तान को परमिशन देने के बाद भारत ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, हमने यह मंजूरी मानवीयता दिखाते हुए दी है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी मीडिया के उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि, श्रीलंका के इस संकट की घड़ी में भारत ने अपने एयरस्पेस में हमें एंट्री देने से इंकार कर दिया है।

इसके साथ ही बता दें कि, हाल ही में आए चक्रवाती तूफान दित्वाह ने श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई है, जिससे तटीय इलाकों में घर तबाह हो गए और पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस तूफान के कारण श्रीलंका में करीब 334 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। भारत ने भी श्रीलंका की इस संकट की घड़ी में मदद करते हुए ऑपरेशन सागर बंधु चलाया और करीब 53 टन राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री में भारत ने टेंट, तिरपाल, कंबल, क्लीनिंग किट, खाने-पीने की तैयार सामग्री, दवाइयां और सर्जिकल उपकरण, 5 लोगों की मेडिकल टीम, NDRF की 80 लोगों की टीम और USAR टीमों सहित 31.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई है ।

एशिया कप : फाइनल के लिए दावा पेश करने उतरेंगी श्रीलंका-पाक, शेख जायेद पर पाक का प्रदर्शन रहा है शानदार
अबू धाबी। एशिया कप 2025 में सुपर-4 चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी करने और फाइनल के लिए अपना दावा भी पेश करने के लिए मैदान में उतरेंगी। पाकिस्तान का इस मैदान पर प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने इस मैदान पर पिछले छह मैच जीते हैं, जिनमें श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच भी शामिल हैं। पाकिस्तान के समक्ष अपनी इस लय को जारी रखने की चुनौती होगी। वहीं श्रीलंका के लिए यह केवल विरोधी टीम के खिलाफ ही नहीं, बल्कि अबू धाबी में पिछले पांच मैच हार चुकी निराशाजनक यादों के सिलसिले के खिलाफ भी एक जंग है। श्रीलंका को बांग्लादेश के हाथों हार नसीब हुई जबकि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में दूसरी बार भारत से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका सुपर-4 चरण में जीत की हैट्रिक लगाकर पहुंची थी, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार से सबक लेकर श्रीलंका की टीम वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

पाकिस्तान को अब तक इस टूर्नामेंट में दो हार नसीब हुई है और दोनों ही बार उसे भारत ने हराया है। श्रीलंका की टीम मजबूत नजर आ रही है। इस समय पाकिस्तान के बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं हैं। प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का गेंद के साथ प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

निसंका ने बनाए हैं सर्वाधिक रन :

पथुम निसंका ने इस टूर्नामेंट में अब तक श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 136 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कम से कम 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ अभिषेक शर्मा और मोहम्मद नबी का स्ट्राइक रेट ही निसंका से अधिक है। अभिषेक ने जहां 208.43 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं, वहीं नबी ने 171.42 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं। वहीं निसंका के बल्ले से 136 रन 148.97 के स्ट्राइक रेट से निकले हैं।

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम रही है फायदे में :

शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अक्सर सफलता मिली है। इस ग्राउण्ड पर पिछले 20 मैचों में से 13 में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद   है, लेकिन पलड़ा पाकिस्तान के पक्ष में थोड़ा झुका हुआ है। हालांकि श्रीलंका एक ऐसे मुकाबले में इतिहास पलटने की कोशिश करेगा।

एशिया कप-2025 : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, बांग्लादेश ने सुपर 4 में बनाई जगह, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर हुआ खत्म
अबु धाबी। एशिया कप-2025 का 11वां मुकाबला 18 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच अफगानिस्तान के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन वे जीत दर्ज करने में नाकाम रहे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मैच की शुरुआत में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए, वहीं कामिंदु मेंडिस ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 13 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, पहले से ही एक जीत के साथ मौजूद बांग्लादेश की टीम ने भी सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली। अफगानिस्तान की हार ने उनके अभियान को यहीं समाप्त कर दिया।

श्रीलंका में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस : हादसे में 15 की मौत, घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर
कोलंबो। श्रीलंका के उवा प्रांत में एला-वेल्लावेया मार्ग पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर है। बस में सवार यात्री एक समूह में थे। पुलिस ने बताया कि दुर्गम इलाके में पुलिस, सेना, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहा।

भारत और श्रीलंका खेलेंगे उद्घाटन मैच : महिला वनडे वर्ल्डकप कार्यक्रम जारी, 30 सितम्बर को होगा आगाज
दुबई। आगामी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अक्टूबर को होने वाला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जारी किए महिला एकदिवसीय विश्वकप कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 26 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में होगा। गत विजेता आॅस्ट्रेलिया अपना अभियान एक अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी, वह आठ अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 अक्टूबर को इंदौर में होगा।

कुल 28 लीग मैच, फाइनल 2 नवम्बर को
टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले होगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जो पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा। दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल मुकाबला दो नवम्बर को बेंगलुरु या कोलंबो खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2022 जैसा ही होगा, जिसमें 8 टीमें एक-दूसरे से राउण्ड रोबिन मुकाबले खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमी फाइनल में पहुंचेंगी।

12 साल बाद भारत कर रहा है मेजबानी
बारह साल बाद भारत महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे क्वालीफाई किया था। वहीं पाकिस्तान और  बांग्लादेश ने लाहौर में हुए क्वालीफायर के बाद टूर्नामेंट में जगह बनाई। वेस्ट इंडीज की टीम नेट रन रेट में बांग्लादेश से पीछे रहकर टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सकी।

हाइब्रिड समझौते के तहत पाक के मैच कोलंबो में होंगे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। महिला विश्वकप में पाकिस्तान के शेष मैच दो अक्टूबर को बांग्लादेश, 15 अक्टूबर को   इंग्लैंड, 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 24 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ होंगे।

भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से
बेंगलुरु में 30 सितम्बर को भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर में एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, तीन अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो में पांच अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान, इंदौर में छह अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी में 11 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो 15 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, इंदौर में 22 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम आॅस्ट्रेलिया, इंदौर में 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम आॅस्ट्रेलिया, गुवाहाटी में 26 अक्टूबर (अपराह्न) को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु में 26 अक्टूबर को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मैंच होंगे।

अमेरिकी टैरिफ के आर्थिक प्रभाव को रोकने के लिए श्रीलंका ने किया भारत का रुख, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सात सहमति ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली। श्रीलंका ने अमेरिका की ओर से लगाए गए नए टैरिफ के बीच देश की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रतिकूल असर को रोकने के लिए भारत का रुख किया है। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की बैक के दौरान इस मामले पर चर्चा की गई और भू-आर्थिक निहितार्थों के साथ ऐसी कार्रवाइयों के नतीजों से निपटने के लिए भारत के साथ श्रीलंका के आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को बताया कि मोदी और दिसानायके के बीच द्विपक्षीय चर्चा के दौरान इस पहलू का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान इस मामले पर जोर दिया और दोनों पक्ष ऐसी कार्रवाइयों के नतीजों से निपटने के लिए आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने की कोशिश करेंगे। दोनों नेताओं ने सात सहमति ज्ञापनों (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग, ऊर्जा, डिजिटलीकरण और बिजली ग्रिडों के अंतर्संबंध तथा देश के त्रिंकोमाली क्षेत्र को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मोदी ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना, दांबुला में तापमान नियंत्रित गोदाम और 500,000 धार्मिक संस्थानों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

उन्होंने त्रिंकोमाली में थिरुकोनेश्वरम मंदिर, अनुराधापुरा के पवित्र शहर परिसर और नुवारा-एलिया में सीता मंदिर के विकास के लिए सहायता की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कल राष्ट्रपति के साथ दो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए श्रद्धेय अनुराधापुरा का भी दौरा किया। रक्षा सहयोग के मुद्दे पर दिसानायके ने कहा कि हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन में यह आश्वासन दिया गया है कि श्रीलंका की धरती और जल का इस्तेमाल कभी भी भारत के हितों के खिलाफ नहीं किया जाएगा।