ashwin - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Ind vs Aus Series: टीम इंडिया का ऐलान, अश्विन की वापसी, केएल राहुल को बनाया कप्तान
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप से पहले अब भारतीय टीम के पास सिर्फ तीन वनडे मुकाबले ही बचे हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली इसी घरेलू सीरीज के लिए आज भारतीय दल की घोषणा कर दी गई। कप्तान रोहित शर्मा के साथ सिलेक्शन कमेटी के हेड अजीत अगरकर ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय टीम का ऐलान किया। शुरूआती दो वनडे के लिए अलग टीम चुनी गई है, जिसमें कई सीनियर प्लेयर्स रोहित शर्मा, विराट कोहली  और  हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है और कप्तानी केएल राहुल करेंगे जबकि आखिरी वनडे में सीनियर खिलाड़ी आर अश्विन की वापसी हुई है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन तीनों वनडे मैचों के लिए टीम का हिस्सा हैं। वह लंबे समय बाद वनडे टीम में वापस लौटे हैं। उन्होंने आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 में खेला था। जून 2017 में भारतीय वनडे टीम से बाहर होने के बाद अश्विन ने पिछले छह साल में सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं। अक्षर पटेल तीसरे वनडे के लिए टीम में हैं, लेकिन उनकी फिटनेस संदेह के घेरे में बनी हुई है। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो अश्विन या वॉशिंगटन सुंदर को विश्व कप टीम में मौका मिल सकता है।

दो वनडे के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

आखिरी वनडे का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम :
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मैट शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, तनवीर सांघा, मिशेल स्टार्क और एडम जम्प।

अश्विन का करिश्मा, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत
डोमिनिका। रविचंद्रन अश्विन (71 रन पर सात विकेट) के करिश्मायी प्रदर्शन के बूते भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन शुक्रवार को पारी और 141 रन से जीत लिया। भारत की मिली यह जीत एशिया के बाहर के देश में मिली सबसे बड़ी जीत है।

इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन बने जिन्होंने मैच की दोनों पारियों में 131 रन देकर 12 विकेट लिए और आठवीं बार 10 विकेट लेने के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की। विंडसर पार्क में मेजबान टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी।

271 की बड़ी बढ़त लेने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 130 रन पर समेट दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी मे शुरू में सिर्फ चार ओवर तेज गेंदबाजों से कराये और पिच के मिजाज के भांपते हुये रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोडी को आगे कर दिया जिन्होने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। वेस्ट इंडीज का स्कोर अभी आठ रन ही पहुंचा था कि जडेजा ने सलामी बल्लेबाज तैगेनारिन चंद्रपॉल (7) को पगबाधा आउट किया जबकि पारी के 17वें ओवर में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (7) का विकेट चटका कर अश्विन ने अपने कातिलाना स्पेल का आगाज किया।

जर्मेनी ब्लैकवुड (5) के दूसरे शिकार बने वहीं रेमन रीफर (11) जडेजा की गेंद पर विकेट के आगे पाये गये। इस बीच मोहम्मद सिराज ने जोशुआ दा सिल्वा (11) को पगबाधा आउट किया जबकि बाद के पांच विकेट अश्विन के खाते में गये। एलिक अथानाजे (28) वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जबकि जेसन होल्डर 20 रन बना कर नाबाद पवेलियन लौटे।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी थी। भारत को मैच जिताऊ लीड दिलाने में यशस्वी जयसवाल (171),रोहित शर्मा (103) और विराट कोहली (72) की भूमिका उल्लेखनीय रही।

अश्विन, जडेजा की फिरकी में फंसी इंडीज 150 पर ढेर, भारत 80/0
डोमिनिका। पदार्पण टेस्ट में एलिक अथानजे (47) की उपयोगी पारी के बावजूद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 150 रन ही जुटा सकी।

विंडसर पार्क में अश्विन ने पांच और जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। भारत के लिए पहला टेस्ट खेलने उतरे यशस्वी जयसवाल (40) ने कप्तान रोहित शर्मा (30) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की अविजित साझेदारी की। भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज के 150 रन के लक्ष्य को पार करने के लिए 70 रन की और जरुरत है। रोहित का भाग्य ने उस समय साथ दिया जब भारत की पारी के दूसरे ओवर में जोरदार अपील के बाद अंपायर कॉल ने उन्हें आउट नहीं दिया। अंपायर कॉल पर इंडीज के खिलाड़यिों की अपील का कोई असर नहीं पड़ा जिसके बाद रोहित ने केमर रोच की गेंद पर एक हाथ से कवर ड्राइव लगाते हुए गेद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

कई मौकों पर कॉर्नवाल के सामने जयसवाल टाइमिंग नहीं कर पा रहे थे, लेकिन रोहित ने जोसेफ की गेंद पर एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर अपने हाथ खोले और फिर स्पिनर जोमेल वारिकन को उनके पहले ही ओवर में छक्का लगाकर 50 रन की साझेदारी पूरी की। रोहित के शॉट को देखते हुए जयसवाल का भी हौसला बढ़ा। जयसवाल ने कॉर्नवाल और वारिकन की लेंथ को जल्दी स भांप लिया और कुछ गेंद को कट के जरिये बॉउंड्री के पार पहुंचाने में सफल रहे। उन्होंने जेसन होल्डर की गेंद को भी कवर के क्षेत्र से सीमा पर कर अपनी पांचवी बाउंड्री लगायी और फिर दिन के आखिरी ओवर में वॉरिकन की गेंद पर रिवर्स-स्विप लगाकर चौका बटोरा।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों पर कोई ज्यादा दबाब नहीं बना पाए जबकि अश्विन ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट और टेगेनारिन चंद्रपॉल को वापस पवेलियन भेजा।  चंद्रपॉल एक ड्रिफ्टर का बचाव करने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए और ब्रैथवेट स्लॉग करने की कोशिश में लपके गए। अश्विन के ओवर में पगबाधा आउट की अपील करने पर भारतीय टीम ने डीआरएस की मांग की जिससे जर्मेन ब्लैकवुड बच गए। रेमन रीफऱ को शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर टेस्ट मैंच में डेब्यू कर रहे ईशान किशन ने विकेट की पीछे लपक लिया।

लंच ब्रेक से ठीक पहले सिराज के शानदार कैच की बदौलत जडेजा ने ब्लैकवुड को आउट किया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने जोशुआ दा सिल्वा को आगे खेलने को मजबूर किया और भारत ने डीआरएस का विकल्प चुना, लेकिन इस समय फैसला बल्लेबाज के पक्ष में गया। हालाँकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन वापस चला गया क्योंकि उसने जडेजा की गेंद को अपने शरीर के करीब से मारने की कोशिश की और उन्हें आउट करार दिया गया। इसके बाद इंडीज के टेलहेंडर अथानाज और होल्डर ने पारी को संभालने की कोशिश की और बल्लेबाजों ने ब्रायन लारा की तरह कुछ स्टाइलिश शॉट्स भी मारे और छक्का भी जड़ा। अश्विन को हालांकि दूसरे सत्र में अधिक टर्न मिल रहा था।

बाद में सिराज ने एक शॉर्ट गेंद पर होल्डर को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अश्विन ने जोसेफ को आउट करके अपना 700वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया और अथानाजे को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया। कॉर्नवाल ने चाय के तुरंत बाद अश्विन की गेंदों पर दो चौके लगाए। रोच ने कुछ समय के लिए उनका साथ दिया। रोच जडेजा का तीसरा शिकार बने क्योंकि भारत ने डीआरएस का सहारा लेकर नॉट-आउट के फैसले को पलट दिया जिसके बाद वह पगबाधा आउट हो गए। वॉरिकन को हालांकि अश्विन ने अपना पांचवां शिकार बनाया। उन्होंने शुभमन गिल को बैट-पैड कैच दिया, तीसरे अंपायर मराइस इरास्मस ने वॉरिकन को आउट दे दिया।

वेस्टइंडीज 150 रन पर ऑल आउट हो गयी जहां एलिक अथानाजे अपने अर्धशतक से चूक गये और 47 पर आउट हो गये, क्रैग ब्रैथवेट ने 20 रन को योगदान दिया। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 5-60, रवींद्र जड़ेजा 3-26 का योगदान रहा। भारत ने पहली पारी में बिना विकेट गवाये 80 रन बना लिए है और यशस्वी जयसवाल 40, रोहित शर्मा 30 रन पर नाबाद हैं। भारत वेस्ट इंडीज के 150 से महज 70 रन पीछे है।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के अश्विन शीर्ष पर बरकरार
दुबई। डब्ल्यूटीसी फाइनल में 209 रन की विशाल जीत के बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष तीन पायदान हासिल कर लिए हैं। आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार स्टीव स्मिथ 885 रेटिंग पॉइंट के साथ एक पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं, जबकि ट्रैविस हेड ने 884 रेटिंग पॉइंट के साथ तीन पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मार्नस लाबुशेन (903) अंक के साथ पहले पायदान पर बरकरार हैं।

गेंदबाजी में अश्विन शीर्ष पर बरकरार
दूसरी पारी में चार विकेट चटकाने वाले आस्ट्रेलियाई आफ-स्पिनर नाथन लायन गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर रहने के बावजूद भारत के रविचंद्रन अश्विन शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं।

ऋषभ पंत टॉप 10 में अकेले भारतीय
लाबुशेन, स्मिथ और हेड के अलावा आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हैं। ऋषभ पंत (10वां पायदान) शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं।

आलराउंडरों में शार्दुल की बड़ी छलांग
इसी बीच शार्दुल ठाकुर डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में अपने आॅलराउंड प्रदर्शन के दम पर जबरदस्त छलांग लगाकर हरफनमौलाओं की सूची में 31 स्थान पर आ गए हैं। शार्दुल ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में दो विकेट चटकाने के अलावा 51 रन की महत्वपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी भी खेली थी।

एंडरसन को पछाड़कर अश्विन बने शीर्ष टेस्ट गेंदबाज
दुबई। भारत के अग्रणी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अहमदाबाद टेस्ट में कुशल गेंदबाजी करके टेस्ट गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अश्विन 869 रेटिंग पॉइंट के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इससे पहले अश्विन और एंडरसन (859) ने शीर्ष रैंकिंग साझा की हुई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अहमदाबाद टेस्ट में अश्विन के प्रदर्शन ने उन्हें एंडरसन से जुदा कर दिया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बेजान पिच पर अश्विन ने पहली पारी में 91 रन देकर छह विकेट लिये, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने मैच ड्रॉ होने से पहले एक सफलता हासिल की। अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अन्य मुकाबलों में भी दमदार रहे। उन्होंने चार टेस्ट मैचों की शृंखला में 86 रन बनाने के अलावा 25 विकेट चटकाये, जिसके लिये उन्हें रवींद्र जडेजा के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

अश्विन के अलावा चौथे टेस्ट में बल्ले से कमाल करने वाले विराट कोहली ने भी बल्लेबाजों की सूची में लंबी छलांग लगायी। टेस्ट क्रिकेट में 1205 दिन बाद शतक जडऩे वाले कोहली ने 364 गेंद की अपनी पारी में 186 रन बनाये। उन्होंने न सिर्फ लंबे समय बाद शतकीय आंकड़े को छुआ बल्कि ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में भारत को 571 रन तक पहुंचाकर हार की संभावनाएं भी लगभग समाप्त कर दीं। इस नायाब प्रदर्शन की बदौलत कोहली टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में सात पायदान चढ़कर 13वें स्थान पर आ गये हैं। वह ऋषभ पंत (नौंवा) और रोहित शर्मा (10वां) के बाद इस सूची में तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

इसी बीच, बल्ले के साथ अक्षर पटेल के प्रदर्शन ने उन्हें दो सूचियों में फायदा पहुंचाया है। अक्षर बल्लेबाजों की सूची में आठ पायदान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गये हैं, जबकि ऑलराउंडरों की सूची में वह एक स्थान के इजाफे के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में कई दफा भारत को संकट से निकालते हुए कुल 264 रन बनाये। अहमदाबाद टेस्ट में भी उन्होंने 79 रन की पारी खेलते हुए कोहली के साथ 163 रन की साझेदारी की जिसके दम पर भारत पहली पारी में बढ़त ले सका।

शीर्ष टेस्ट रैंकिंग पर अश्विन और एंडरसन के बीच टाई
दुबई। भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की सूची में छह पॉइंट गिरने के बावजूद जेम्स एंडरसन के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अश्विन 859 अंक के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के एंडरसन इतने ही अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। पिछले हफ्ते शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे अश्विन आस्ट्रेलिया के विरुद्ध इंदौर टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ चार विकेट ले सके, जबकि आस्ट्रेलिया ने मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।

रबाड़ा-नाथन ने लगाई छलांग
इसी बीच नाथन लायन और कैगिसो रबाडा ने भी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट गेंदबाजों की सूची में छलांग लगाई है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने इस सूची में तीन पायदान की छलांग लगाई है। रबाडा 807 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं, हालांकि वह तीसरे पायदान पर कायम आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (849) से अब भी काफी दूर हैं। आस्ट्रेलिया के अनुभवी आफ-स्पिनर लायन ने भारत के सामने इंदौर में मैच-जिताऊ प्रदर्शन की बदौलत छह पायदान की बड़ी छलांग लगाई है। इंदौर टेस्ट की दो पारियों में 11 विकेट लेने वाले लायन 769 रेटिंग पॉइंट के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में नौंवे स्थान पर आ गए हैं।

एंडरसन को पछाड़कर अश्विन बने टेस्ट मैच में नंबर एक गेंदबाज
दुबई। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नायाब गेंदबाजी की बदौलत नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गये, जबकि पिछले हफ्ते शीर्ष पर पहुंचे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (859) दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। अश्विन ने शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बनने की उपलब्धि सबसे पहली बार 2015 में हासिल की थी और उसके बाद से वह कई बार नंबर एक पर पहुंच चुके हैं।

अश्विन ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दिल्ली में खेले गये दूसरे टेस्ट में कुल छह विकेट हासिल किये थे। उन्होंने पहली पारी में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को चलता करने के बाद एलेक्स कैरी का विकेट लिया। दूसरी पारी में उन्होंने स्मिथ और मैट रेनशॉ को आउट करने के अलावा ट्रैविस हेड का बहुमूल्य विकेट लिया था। अश्विन ने जहां दिल्ली टेस्ट में भारत की जीत के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के हाथों इंग्लैंड की एक रन की हार के बाद एंडरसन दूसरे पायदान पर खिसक गये। एंडरसन ने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट लिये थे हालांकि दूसरी पारी में वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।

इसी बीच, अश्विन के साथी हरफनमौल रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में मैच-जिताऊ प्रदर्शन के दम पर गेंदबाजों की सूची में एक पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर आ गये हैं। जडेजा (763 रेटिंग) ने दिल्ली टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाये और विशेषकर दूसरी पारी में सात विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 114 रन के स्कोर पर धराशाई किया।

जडेजा अपने निरंतर प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट मैच में हरफनमौलाओं की सूची में 460 रेटिंग के साथ नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि अश्विन 375 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली टेस्ट में औसत प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की सूची में दो पायदान फिसलकर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि विराट कोहली इस सूची में 17वें स्थान पर हैं।

बेंगलुरु पर रॉयल जीत दर्ज कर राजस्थान शीर्ष पर पहुंचा
पुणे।  तेज गेंदबाज कुलदीप सेन (20 रन पर चार विकेट) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (17 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कम स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में 29 रनों से हरा दिया। राजस्थान की आठ मैचों में यह छठी जीत है और वह तालिका में नंबर एक स्थान पर पहुंच गई है।

आरसीबी 115 रन ही सिमट गई : बेंगलुरु ने मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और वनिंदू हसरंगा के दो-दो विकेटों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया था लेकिन बेंगलुरु के बल्लेबाज इस छोटे लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए और बेंगलुरु की टीम 19.3 ओवर में 115 रन  पर सिमट गयी । बेंगलुरु को इस तरह नौ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

विराट की खराब किस्मत ने उनका साथ नहीं छोड़ा
लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉर्म सुधारने के लिए ओपनिंग में उतारे गए विराट कोहली की खराब किस्मत ने उनका साथ नहीं छोड़ा और वह दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रियान पराग को कैच दे बैठे। विराट ने 10 गेंदों में दो चौकों के सहारे नौ रन बनाये। कप्तान फॉफ डुप्लेसी 21 गेंदों में 23 रन बनाकर कुलदीप सेन का शिकार बने। सेन ने फिर ग्लेन मैक्सवेल के रूप में बड़ा शिकार कर लिया। मैक्सवेल का तो खाता ही नहीं खुला।

स्कोर बोर्ड:

राजस्थान रॉयल्स :

रन

गेंद

4

6

बटलर को. सिराज बो. हेजलवुड

8

9

1

0

पडिकल पगबाधा बो. सिराज

7

7

0

1

अश्विन को एण्ड बो. सिराज

17

9

4

0

सैमसन बो. हसारंगा

27

21

1

3

मिचेल को. मैक्सवेल बो. हेजलवुड

16

24

0

0

पराग अविजित

56

31

3

4

हेत्मायर को. प्रभूदेसाई बो. हसारंगा

3

7

0

0

बोल्ट को. कोहली बो. हर्षल

5

7

0

0

प्रसिद्ध रन आउट

2

5

0

0

चहल अविजित

0

0

0

0

अतिरिक्त :     3

कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन।

विकेट पतन : 1-11 (पडिकल), 2-33 (पडिकल), 3-33 (बटलर), 4-68 (सैमसन), 5-99 (मिचेल), 6-102 (हेत्मायर), 7-110 (बोल्ट),  8-121 (प्रसिद्ध).

गेंदबाजी : शाहबाज 3-0-35-0, सिराज 4-0-30-2, हेजलवुड 4-1-19-2, हसारंगा 4-0-23-2, हर्षल 4-0-33-1, मैक्सवेल 1-0-4-0.

स्कोर बोर्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :

रन

गेंद

4

6

कोहली को. पराग बो. प्रसिद्ध

9

10

2

0

प्लेसिस को. बटलर बो. कुलदीप

23

21

3

1

रजत बो. अश्विन

16

16

0

1

मैक्सवेल को. पडिकल बो. कुलदीप

0

1

0

0

शाहबाज को. पराग बो. अश्विन

17

27

0

1

प्रभुदेसाई को. पराग बो. अश्विन

2

7

0

0

कार्तिक रन आउट

6

4

1

0

हसारंगा को. एण्ड बो. कुलदीप

18

13

2

0

हर्षल को. पराग बो. कुलदीप

8

11

0

1

सिराज को. कुलदीप बो. प्रसिद्ध

5

5

1

0

हेजलवुड अविजित

0

2

0

0

अतिरिक्त :     11

कुल : 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन।

विकेट पतन : 1-10 (कोहली), 2-37 (प्लेसिस), 3-37 (मैक्सवेल), 4-58 (रजत), 5-66 (प्रभुदेसाई) , 6-72 (कार्तिक), 7-92 (शाहबाज) , 8-102  (हसारंगा) , 9-107 (सिराज), 10-115 (हर्षल).

गेंदबाजी : बोल्ट 3-0-20-0, प्रसिद्ध 4-0-23-2, अश्विन 4-0-17-3, कुलदीप  3.3-0-20-4, मिचेल 1-0-7-0, चहल 4-0-23-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)

विश्व कप  अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

राजस्थान रॉयल्स

8

6

2

12

+0.561

गुजरात टाइटंस

76

1

1

12

+0.396

हैदराबाद

7

5

2

10

+0.691

लखनऊ जायंट्स

8

5

3

10

+0.334

आरसीबी

9

5

4

10

-0.572

पंजाब किंग्स

8

4

4

8

-0.419

दिल्ली कैपिटल्स

7

3

4

6

+0.715

केकेआर

7

3

5

6

+0.080

सीएसके

8

2

6

4

-0.538

मुंबई इंडियंस

8

0

8

0

-1.000

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान : राहुल कप्तान, अश्विन, धवन, सुन्दर व चाहर की वापसी
मुम्बई।  बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा फिट नहीं हैं, इस वजह से केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शिखर धवन, वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर की वापसी हुई है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को भी टीम में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
चोट के कारण कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या इस टीम में नहीं हैं। टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। कुलदीप यादव भी टीम में वापसी करने में नाकाम रहे।

चार साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं अश्विन
टी-20 के बाद अब रविचंद्रन अश्विन की वनडे क्रिकेट में भी वापसी हुई है। टी-20 विश्व कप से अश्विन की चार साल बाद टी-20 टीम में वापसी हुई थी। अश्विन ने अपना आखिरी वनडे 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। भारत के लिए 111 वनडे मैचों में अश्विन के नाम 150 विकेट हैं।

बतौर बल्लेबाज खेलेंगे विराट
विराट कोहली भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं। वह बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही विराट से वनडे टीम की कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को सौंपी गई थी।

छह तेज गेंदबाजों को मौका
बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम में छह तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल, आर अश्विन और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।