foundation stone - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का भद्राचलम दौरा: 351 करोड़ रूपए की विकास परियोजना की रखेंगे आधारशिला, जनसभा को करेंगे संबोधित
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को भद्राचलम का दौरा करेंग, जहां वह प्रसिद्ध श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में धार्मिक एवं आधिकारिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री मंदिर में विशेष प्रार्थना करेंगे और मंदिर के विस्तार एवं विकास कार्यों के पहले चरण के लिए भूमि पूजन करेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 351 करोड़ रुपये है।

सीएम रेड्डी श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं एवं अवसंरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद, सीएम रेड्डी मिथिला स्टेडियम में आयोजित होने वाले भगवान श्री सीता रामचंद्र स्वामी के दिव्य विवाह समारोह, तिरुकल्याण महोत्सव में शामिल होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री प्रमुख देवता को पारंपरिक रेशमी वस्त्र और मोती से बना तलमब्रालू भेंट करेंगे, जो इस शुभ अवसर पर सरकार की ओर से की जाने वाली औपचारिक भेंट का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर के दौरे पर आयेंगे और इस दौरान तेल एवं गैस, बिजली, रेलवे और सड़क क्षेत्रों में पांच हजार करोड़ रूपयों की लागत वाली कई प्रमुख विकासपरक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी बांकुड़ा और पुरुलिया में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य घरों और व्यावसायिक इकाइयों को पीएनजी की आपूर्ति के साथ-साथ ईंधन आउटलेट पर सीएनजी उपलब्ध कराना है। वह दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड का लोकार्पण करेंगे जो कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना का हिस्सा है। करीब 1,190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 132 किलोमीटर लंबा यह खंड पूर्व बर्धमान, हुगली और नादिया जिलों से होकर गुज़रेगा और लाखों घरों तक प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुगम बनाएगा। स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन में स्थापित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन प्रणालियों का उद्घाटन करेंगे।

करीब 1,457 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस प्रदूषण नियंत्रण पुनर्निर्माण परियोजना से उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने और वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में रोज़गार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। मोदी रेलवे क्षेत्र में 390 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 36 किलोमीटर लंबी पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के पूर्ण हो चुके दोहरीकरण कार्य को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना से रांची और कोलकाता के साथ जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के बीच माल ढुलाई में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे प्रचालन दक्षता में सुधार होगा और यात्रा समय कम होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान के तोपसी और पांडबेश्वर में सेतु भारतम योजना के तहत निर्मित दो सड़क ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे, जिन पर कुल 380 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है।

जेमफील्ड्स ने काजेम में पन्ना खनन को रोका
जयपुर। रंगीन रत्न खननकर्ता जेमफील्ड्स ग्रुप लिमिटेड ने चार प्रमुख चुनौतियों के जवाब में लागत में कटौती करने और अपने व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने के लिए कई रणनीतिक कार्रवाइयों की घोषणा की है। कंपनी की सबसे हालिया पन्ना और माणिक नीलामी में उम्मीद से कम राजस्व प्राप्त हुआ, क्योंकि जाम्बियन पन्ना की छूट वाली कीमतों पर अधिक आपूर्ति, प्रीमियम माणिक का कम उत्पादन, एक कमजोर लक्जरी बाजार और मोजाम्बिक में नागरिक अशांति थी। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, जेमफील्ड्स जाम्बिया में अपनी पन्ना खदान काजेम माइनिंग लिमिटेड में छह महीने तक के लिए खनन को निलंबित कर रहा है। यह मोजाम्बिक में अपनी माणिक विकास परियोजनाओं में गैर-आवश्यक खर्च और नियोजित पूंजीगत व्यय को भी रोक रहा है। जेमफील्ड्स अपनी नैरोटो गोल्ड परियोजना को बिक्री के लिए रख रहा है और अपने स्वामित्व वाले लक्जरी ब्रांड फैब्रिज के लिए रणनीतिक विकल्पों का आकलन कर रहा है।

स्थितियों से निपटने से मदद मिलेगी

जेमफील्ड्स को भरोसा है कि ये उपाय अस्थायी हैं और इससे उसे मौजूदा बाजार स्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। कंपनी मोंटेपुएज रूबी माइनिंग लिमिटाडा में अपने दूसरे रूबी प्रोसेसिंग प्लांट के पूरा होने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसके 2025 की पहली छमाही के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

मुख्य चुनौतियां
1. जाम्बियन नीलमों की अधिक आपूर्ति के कारण नीलम बाजार में अस्थिरता।
2. मोजाम्बिक स्थित एमआरएम में उच्च गुणवत्ता वाले माणिक उत्पादन में कमी।
3. चीन की आर्थिक स्थिति और भू-राजनीतिक उथल-पुथल के कारण रत्न- लक्जरी बाजार की कमजोरी।
4. मोजाम्बिक में नागरिक अशांति, जिसने आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है।

जैमफील्ड्स ने ये कदम उठाए
जाम्बिया के काजेम खदान में खनन कार्य अस्थायी रूप से निलंबित।
अनावश्यक खर्च और पूंजीगत व्यय में कटौती।
नैरोटो गोल्ड प्रोजेक्ट के लिए संभावित खरीदारों की तलाश।
फैब्रिज ब्रांड के लिए रणनीतिक विकल्पों का मूल्यांकन।
मोजाम्बिक में दूसरा रूबी प्रोसेसिंग प्लांट पूरा करना है।

सीकर रोड पर पानी भराव से मिलेगी मुक्ति, डिप्टी सीएम दीया कल करेंगी सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास
जयपुर। राजधानी के सीकर रोड की लाखों की आबादी को हर मानसून में सड़कों के लबालब होने से मुक्ति मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मंगलवार को 36.62 करोड़ लागत के सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट शिलान्यास करेंगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत सीकर रोड पर मुरलीपुरा से द्रव्यवती नदी तक नए नाले का निर्माण किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सीकर रोड पर मानसून में पानी के भराव की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल पाएगी। अधिकारियों के मुताबिक़ अगले साल जून महीने तक सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण ने  इसके लिए 26.52 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी कर दिए गए है। सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट के पहले चरण में 16.09 करोड़ की लागत से सीकर रोड के पूर्वी तरफ तथा 20.53 करोड़ की लागत से सड़क की पश्चिमी दिशा में नाले का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में वीकेआई से सेन्ट्रल स्पाईन होते हुए बड़ी-खेड़ा और मुरलीपुरा में 19.21 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में 13.29 करोड़ की लागत से बाईपास रोड औऱ खेतान अस्पताल के पीछे नाले का निर्माण करवाया जाएगा।

12 करोड़ की लागत से 36 सड़कों का निर्माण
विद्याधर इलाक़े में पेयजल आपूर्ति के लिए 60 करोड़ के लिए विभिन्न वार्डों में पाईपलाइन परियोजनाओं को भी स्वीकृत किया गया है। पीने के पानी की समस्या के त्वरित निवारण के लिए इलाक़े में 30 ट्यूबवेल का निर्माण भी करवाया जाएगा।
बजट घोषणा के अनुसार विद्याधर नगर नगर में 5 करोड़ की सड़के स्वीकृत किया गया है। इसके साथ साथ 2 करोड़ की लागत से वीकेआई और झोटवाडा इंडस्ट्रियल एरिया में 12 सड़के, नगर निगम के माध्यम से 7 करोड़ लागत की 29 सड़के और सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 12 करोड़ की लागत से 36 सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है।

मेट्रो का अजमेर रोड चौराहा तक होगा विस्तार, मंत्री ने किया शिलान्यास
जयपुर। जयपुर मेट्रो का मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1 डी) तक विस्तार किया जाएगा। इसका राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर मेट्रो के सीएमडी पी रमेश, दिल्ली मेट्रो के सीएमडी विकास, जयपुर मेट्रो अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा तक 1.35 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर ट्रेन का संचालन होगा। इसमें 204.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका कार्य मार्च 2026 में पूरा किया जाएगा। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में देश भर में बहुत विकास कार्य हुआ है। इस मेट्रो के विस्तार से अजमेर, उदयपुर से आने व जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जयपुर मेट्रो की समयबद्धता 99.25 है। जयपुर में परिवहन सुविधा को सुगम बनाने के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

फैक्ट फाइल (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक)
कार्य की मियाद- वर्ष 2027
लागत- 980 करोड़ रुपए
लंबाई - 2.85 किलोमीटर (टनल 2.3 व एलिवेटेड 55 किलोमीटर) इसका कार्य चालू हो चुका।

विधायक सराफ ने सीवर लाइन का किया शिलान्यास
जयपुर। मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने वार्ड 130 मालवीय नगर डी ब्लॉक जी वी डी के सामने सीवर लाइन का शिलान्यास किया।

स्थानीय पार्षद राजुला सिंह ने बताया की काफी समय से मालवीय नगर में सीवर लाइन की परेशानी है आए दिन सीवर लाइन जाम हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग पर सराफ के प्रयास से नगर निगम ग्रेटर के द्वारा नई सीवर लाइन डाली जा रही है जिसका आज  शुभारंभ किया गया।

नटवर कुमावत ने बताया सराफ के प्रयास से मालवीय नगर में जितनी भी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है या बार-बार जाम होने की समस्या रहती है उन सभी सीवर लाइनों का अमृत योजना के अंतर्गत नवीनीकरण करवाया जायेगा।

इस अवसर पर विकास समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों के द्वारा सराफ का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा,पार्षद हिमांशु जैन,अभिषेक सैनी, राजेश कुमावत,कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, वेदु सिंह, विष्णु विजयवर्गीय,सीए शुभम शर्मा, बीपी अग्रवाल,शंकर खंडेलवाल,अशोक शर्मा,रजनीकांत,आशीष पारीक, कपिल,संजीव एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

आचार संहिता के चलते बिना शिलान्यास किए लौटे मंत्री, संतों ने कराया कार्यक्रम सम्पन्न
जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता की वजह से जलदाय मंत्री महेश जोशी को शिलान्यास के बिना ही लौटना पड़ा। बाद में साधु-संतों ने ही कार्यक्रम को संपन्न कराया। हुआ यूं कि ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित गढ़ गणेश मंदिर के लिए रोप-वे बनाया जाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका शिलान्यास गुरुवार सुबह 11 बजे होना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री महेश जोशी थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोशी शिलान्यास करने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पुलिस ने जोशी के नाम की पट्टिका को भी अपने कब्जे में ले लिया और वहां लगे टेंट भी हटा दिए। पुलिस ने शिलान्यास स्थल के चारों तरफ रस्सी भी बांध दी। इसके बाद मंत्री जोशी बिना शिलान्यास किए ही वापस लौट गए। उनके जाने के बाद वहां मौजूद गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदिच्य, गोविंददेवजी मंदिर के प्रबंधक मानस गोस्वामी, सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया, पंच मुखी हनुमंदिर के रामरचित दास महाराज और धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे आदि ने भूमि पूजन किया।

ईआरसीपी योजना पर बीजेपी के नेता क्यों हैं परेशान : गहलोत
हिंडोली। बूंदी के हिण्डोली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में 1514 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी प्रोजेक्ट (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को बीजेपी वाले बंद क्यों करने की कोशिश में हैं, पैसा हमारा, योजना हमारी फिर बीजेपी के नेता परेशान क्यों है। वह लगातार प्रधानमंत्री से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषणा करने की मांग करते आ रहे है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तक किसी के खाते में  15 लाख रुपए नहीं आए है। केंद्र सरकार युवाओं को नौकरी भी नहीं दे रही है। हमने पिछली बार दवाइयां फ्री की।

एक लाख को रोजगार दिया, सवा लाख की नौकरियां प्रोसेस में
गहलोत ने कहा कि अब तक एक लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। सवा लाख नौकरियां प्रोसेस में है। एक लाख  युवाओं को ओर नौकरी दी जाएगी। मनरेगा योजना के मामले ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर नगरी क्षेत्र में भी मनरेगा चालू कर दी है जिसका काम जारी है। उन्होंने वृद्धा विकलांग, पेंशन का दायरा बढ़ाया गया है। पहले 14 लाख  लोगों को पेंशन मिलती थी, अब 90 लाख  लोगों को पेंशन मिल रही है। पहली बार किसानों के लिए अलग बजट पेश किया। 50 यूनिट तक बिजली का बिल माफ  कर दिया गया।

ग्रामीण ओलंपिक खेल की शुरुआत की गई। 29 अगस्त से राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। उनका ऐसा मानना है कि किसी भी आयु से व्यक्ति ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगला बजट युवाओं पर होगा। मेरी कलम से किसी को लाभ हो, तो वह किया जाएगा। प्रदेश मंत्री अशोक चांदना ने हिंडोली में आईटीआई का नाम भीमराव अंबेडकर एवं सब्जी मंडी का नाम स्व. रघुनाथ मीणा  के नामकरण करने की मांग थी। वह पूरी होगी। नेगढ़ से बसोली तक 15 करोड़  की लागत से सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश की एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जायेगा। स्मार्टफोन में 3 साल का इंटरनेट भी फ्री मिलेगा।

आर्मी वाहनों के लिए अण्डरब्रिज का लोकार्पण
जयपुर। जेडीए ने जनरल सगत सिंह मार्ग स्थित आर्मी के पूर्वी एवं पश्चिमी कंटोनमेंट एरिया को आपस में जोड़ने एवं शहर के ट्रैफिक को बाधित किए बिना आर्मी के वाहनों के सुगम तथा सुरक्षित आवागमन के लिए इस मार्ग पर निर्मित रोड अण्डरब्रिज (आरयूबी) का लोकार्पण जनरल अधिकार कमान्डिंग मेजर जनरल राजेन्द्र राय ने किया। इस कार्य में 22 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जेडीसी रवि जैन ने बताया कि एमईएस की ओर से इस परियोजना की डिजाइन एवं निर्माण का कार्य जेडीए को डिपॉजिट वर्क के तहत आवंटित किया। आरयूबी के निर्माण के लिए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज ने परियोजना की वास्तविक लागत के अतिरिक्त 10 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज जेडीए को दिया था। जेडीए ने इस परियोजना का निर्माण तय समय में पूर्ण कराया। जनरल ऑफिसर कमान्डिंग इन चीफ लेफ्टीनेन्ट जनरल एएस भिण्डर, जेडीए के निदेशक अभियांत्रिकी (तृतीय) देवेन्द्र गुप्ता एवं अधिशाषी अभियन्ता मोहित चौधरी को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।

टॉप डाउन तकनीक से किया निर्माण
सड़क के दोनों ओर आर्मी क्षेत्र होने के कारण निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का उपयुक्त मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क पर यातायात को पूर्णत: बन्द किया जाना सम्भव नहीं था। आरयूबी के अलाइनमेन्ट में 220 केवी की एक्स्ट्रा हाई वॉल्टेज की चार केबल है, जिनको शिफ्ट करने में 3 से 4 करोड़ का व्यय होता एवं 6 माह से अधिक का समय भी लगता। तकनीकी विश्लेषण के बाद जेडीए की तकनीकी शाखा ने इस आरयूबी का निर्माण टॉप डाउन तकनीक से करने का निर्णय लिया।

यह है तकनीक
टॉप डाउन तकनीक के तहत पहले पाइलिंग कर सड़क के आधे-आधे भाग में आरयूबी की छत का निर्माण मिट्टी की खुदाई किए बिना ही किया। छत निर्माण के बाद अन्य निर्माण कायों को पूर्ण किया गया। सम्पर्ण निर्माण कार्य के दौरान आरयूबी की छत के ऊपर यातायात सुचारू रूप से चालू रहा। टॉप डाउन तकनीक का प्रयोग राजस्थान में पहली बार जेडीए ने किया। निर्माण कार्य के लिए टॉप डाउन तकनीक अपनाने से विद्युत केबलों की शिफ्टिंग में होने वाले व्यय एवं लगने वाले समय दोनों की ही बचत हुई।

तीन साल बाद बेणेश्वर धाम टापु में नहीं होगा तब्दील,132 करोड की लागत से बनने वाले हाई ब्रिज का राहुल गांधी के हाथों हुआ शिलान्यास
डूंगरपुर/पूंजपुर। वागड के आलौकिक संत मावजी की तपोस्थली,जन जन के आस्था का केन्द्र,आदिवासियों का महाकुंभ,वागड के प्रयाग बेणेश्वर धाम पर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सोमवार को बेणेश्वर धाम पर शिरकत की।

कार्यक्रम के समय चक्र अनुसार राहुल गांधी ने सुबह 11 बजे वागड प्रयाग बेणेश्वर धाम पर पहुंचे इसके बाद हवाईपेड से कार से 11 बज कर 10 मिनट पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए व गादीपति अच्युतानंद महाराज से भेंट की। फिर 11 बजकर 20 मिनट पर 132 करोड़ की लागत से निर्मित हाई लेवल पुल का राहुल गांधी के करकमलों व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में संपन्न हुआ। 11 बजकर 35 मिनट से पौने  12 बजे तक धाम पर स्थित देवालयों मे दर्शन किए पश्चात संबोधन किया। संबोधन के बाद दोपहर 1:30 बजे सभा संपन्न कर हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत  उदयपुर के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी ने वागड प्रयाग से बीजेपी पर साधा निशाना:

आदिवासियों का महाकुंभ कहा जाने वाला वागड का प्रयाग बेणेश्वर धाम पर सोमवार को  132 करोड की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास  करने के पश्चात राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। गांधी ने कहा कि आस्था के केंद्र पर सरकार ने बहुत ही बड़ा कार्य किया है 132 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से आप सभी को बहुत ही फायदा होगा।

वही राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार सभी को साथ लेकर व जोड़ने वाली सरकार है व  सभी के हित में रहकर कार्य करने वाली सरकार हैं।वही विपक्षी  बीजेपी सरकार सभी को बांटने व  दबाने का कार्य करने वाली सरकार है बीजेपी सरकार आदिवासियों के इतिहास को भी दबाना चाहती है व कांग्रेस सरकार आदिवासियों के इतिहास की रक्षा करने वाली सरकार है कांग्रेस इस इतिहास को मिटाना व दबाना नहीं चाहती? है।

कांग्रेस सरकार गरीबों की मदद करती है तो बीजेपी सरकार गिने चुने की मदद करती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को डामा डोल कर दिया है।बीजेपी दो हिंदुस्तान पैदा कर रही है एक अमीरों को अलग गरीबों को अलग व उद्योग पतियों को अलग करने का कार्य कर रही हे। राहुल गांधी ने कहा की इस पुल के बनने के बाद तो आऊंगा ही बल्कि बनने से पहले इस पावन धरा पर आशीर्वाद लेने व आदिवासियों के महाकुंभ बेणेश्वर मेले मे भी जरूर? आऊंगा।

राजस्थान सरकार सभी मामलों में अव्वल: राहुल गांधी

जन जन की आस्था के केंद्र से राहुल गांधी ने प्रदेश की गहलोत सरकार की तारिफ करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने राज्य में बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं। जिसमे गरिबों को 10 लाख तक इलाज नि शुल्क,साढे पांच लाख किसानों को प्रतिमाह 1 हजार रूपया पेंशन,कोविड प्रोटोकॉल मे इलाज फ्री, मृत्यु होने पर विधवा महिलाओं को 1,50 लाख रुपए तक की अनुग्रह राशि।वहीं कहा की गहलोत सरकार, चिकित्सा,शिक्षा रोजगार, योजनाओ में अव्वल है राज्य की सरकार का हर कार्य काबिले तारिफ है।

तीन साल में बनेगा पुल:

बेणेश्वर धाम पर 132 करोड की लागत से बनने वाला पुल अनुमानित 3 साल में पुरा हो जाएगा, इस पुल की लम्बाई 1387 मीटर होगी, 13 मीटर पुल की उंचाई व 36 पिल्लरों पर पुरा पुल खडा होगा।

दुल्हन सा सजा हुआ नजर आया धाम:

राहुल गांधी के धाम पर आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियों मे जी जान से लगे रहे। वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम का नजारा दुल्हन की भांति सजा हुआ लगा।वहीं सभी स्थाई दुकानदारों की दुकानें बंद करवा कर सफेद पर्दा लगवा दिया गया जिससे धाम की सड़कों पर और सुंदरता दिखी। बेणेश्वर धाम पर राहुल गांधी की आम सभा को लेकर सडक डामरीकरण का कार्य भी किया गया। वहीं तीनों पुलो पर कांच की भांति साफ सुथरा कर सजाया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा।

शिक्षा,रोजगार, स्वास्थ्य,कोविड राहत हर वादे राज्य सरकार ने किए पुरे: गहलोत

शिलान्यास कार्यक्रम में आम सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार पूरे देश में दौरे किए गए वह कांग्रेस कार्यकतार्ओं को आह्वान किया कि एक बार कांग्रेस को मौका दो जिस पर सरकार खरी उतरी, राहुल ने सरकार को जनता को ऋण माफ करने के जन घोषणा पत्र में जनता की भावना के अनुसार घोषणा पत्र जारी किया व आप सभी के आशीर्वाद से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी।जो वादे हमने किए वो सभी पुरे जिसमें शिक्षा, रोजगार, राजस्थान के 1 करोड़ 33 लाख लोगों का 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कर दिया, कोविड प्रोटोकॉल में भी राजस्थान सरकार ने जो जो योजनाएं जारी की थी उन सब को पुरा किया।

किसानों को एक एक हजार रूपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि सरकार दे रही है।प्रतिमाह 1 हजार बिल आ रहा है, उनके बिजली बिल माफ किए जिनके 0 बिल आ रहा है। जब जब भी इस धरा पर आता हुं तो मुझे राजीव गांधी की याद आती है। प्रधानमंत्री बनने के बाद राजीव गांधी ने सबसे पहले आदिवासियों से मुलाकात की जिसमें मध्य प्रदेश, उड़िसा, राजस्थान, गुजरात भी शामिल हैं। कांग्रेस से गांधी परिवार का पुराना रिश्ता है। गहलोत ने कहा की सोनिया गांधी की अध्यक्षता व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश को समझा रही है।अभी देश में अंशाति,हिंसा,दंगे आदि का भय है।देश इन चीजो से नहीं बल्कि, प्यार, महोबत्त, स्नेह, भाइचारे से उम्मीद करेगा।

आदिवासी वोट बैंक साधने का प्रयास:

राहुल गांधी हरि मंदिर में दर्शन के बाद सभा स्थल पहुंचे तथा हरि मंदिर डुंगरपुर जिले की सीमा है, परन्तु सभा बांसवाडा जिले में आयोजित हुई। हालांकि दोनों कार्यक्रम के बीच डेढ दो किमी दुरी रही। कार्यक्रम बडे पैमाने पर आयोजित हुआ। राहुल गांधी की ये सभा राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई मायने खास है। राहुल गांधी ने इस सभा से परम्परागत वोट बैंक को साधने का प्रयास किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा दो दिन तक किया गया जनसंपर्क, आमजनो व कार्यकतार्ओं से खचाखच भरा पांडाल:

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के धाम पर आने को लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं में अपार उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दो दिन लगातार गांव गांव आसपुर व साबला उपखण्ड के साबला, मुंगेड, बडौदा, माल, पिण्डावल, आसपुर, पूंजपुर, मोवाई, पुनाली पहुंचकर कर जनसंपर्क किया व अधिक से अधिक संख्या में आमजन व कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में आने का आह्वान करवाया था।उसी के चलते सोमवार को जनसभा में आमजन व कार्यकर्ताओं से पांडाल खचाखच भरा हुआ नजर आया।

मालवीया व खोडनिया के आह्वान पर अधिक से अधिक संख्या में आए कार्यकर्ता व आमजन:

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री मालवीया व जिला अध्यक्ष खोड़निया ने राहुल गांधी की सभा को लेकर परिंदा भी पर नहीं मारे ऐसी माकुल व्यवस्था करवाई व जिले का बडे से बडा कांग्रेस का कार्यकर्ता बेणेश्वर धाम पर डेरा डालकर बैठे हुआ रहा व कांग्रेस ने कई दिग्गज नेताओ पिछले कई दिनों से सभा स्थल का जायजा लिया था। मालवीया व खोड़निया ने आमसभा में कार्यकतार्ओं व आमजन को अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान करवाया था। आह्वान पर कार्यकर्ताओ व आमजन अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।

सभा में 60 से 70 हजार लोग पहुंचे:

राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत की सभा में करीबन 60 से 70 हजार लोगो ने भाग लिया तथा बांसवाडा-बेणेश्वर, वालाई-बेणेश्वर, साबला बेणेश्वर के तीनों पुलो पर लोगों के आने की रेलमपेल लगी रही।साथ पांडाल भी खचाखच भर गया था। बांसवाडा-डुंगरपुर सहित आसपास के गांव साबला, तालौरा, मुंगेड, आसपुर, बडौदा, गणेशपुर, रामगढ, पूंजपुर, बोडिगामा, माल, मोवाई, दोवडा, पुनाली सहित सागवाड़ा से भी लोग आम सभा में पहुंचे।

दशक भर में दर्जनों बडी सभाएं:

चुनावी दृष्टिकोण से  वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा आज की सभा से ही लगाया जा सकता है कि, पिछले दशक भर में धाम पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की दर्जनों सभाएं हो गई है।2008 में सोनिया गांधी ने यहां सभा कि थी। इसके बाद 2013-14 में चुनावी सभाएं हुई। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा हुई थी।अब आगामी चुनावो को मद्देनजर रखते हुए राहुल गांधी की सभा हुई। इसके अलावा पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी समय समय पर डूंगरपुर में अपनी चुनावी यात्राओं में बेणेश्वर धाम पर मत्था टेका है।

प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्था:

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की आम सभा को लेकर पिछले कई दिनों से संभाग सहित दोनों जिलो का प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्थाओ में लगा हुआ था प्रशासन द्वारा धाम पर माकुल व्यवस्थाएं की गई। संभाल आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी हिंगलाजदान चारण, जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, बांसवाड़ा जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, बांसवाडा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, आसपुर उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, साबला तहसीलदार दिशा गांधी,नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, आसपुर पुलिस उपाधीक्षक नोपाराम भाकर,साबला थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल,साबला विकास अधिकारी राहुल बैरवा द्वारा समय समय पर व्यवस्थाओं व सभा स्थल का जायजा लेकर माकुल व्यवस्थाएं की गई थी जिस पर प्रशासन खरा उतरा। प्रशासन द्वारा सभा स्थल की सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, अग्निशमन, हेलीपेड सहित सभी प्रकार की माकूल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया।

चार देवालयों में किए दर्शन, मंहत का लिया आशीर्वाद:

वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने धाम पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, बेणेश्वर महादेव, वाल्मीकि मंदिर व ब्रह्मा मंदिर सहित बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

पुलिस रही मुस्तैद:

आईजी, डुंगरपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, बांसवाडा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा रविवार शाम को धाम पर पुलिस जवानों से वातार्लाप कर कानुन व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी अनुसार धाम पर  कानुन व्यवस्था को बनाए रखने हेतु 1500 जवान लगाए गये थे,   जिन्होंने कर्तव्य निष्ठा से अपना कार्य किया। पार्किंग व आमजन की सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका रही।

जर्मन तकनीक से बना डोम,आमजन को मिली गर्मी से निजात:

भीषण गर्मी से निजात पाने हेतु बेणेश्वर धाम पर राहुल गांधी के संबोधन को लेकर कांग्रेस  कार्यकताओं द्वारा जर्मन तकनीक से डोम पांडाल को तैयार करवाया गया जिससे आमजन को काफी निजात मिली। पांडाल में कुलिंग सिस्टम भी लगाया गया। जर्मन तकनीक से तैयार किए डोम को से कुछ इस प्रकार गर्मी से निजात मिली  की अगर बाहर तापमान 42 है तो अंदर 26 ही रहा। पांडाल में 8 एमएम की एल्यूमीनियम की चद्दर लगाई गई थी जिससे गर्मी से राहत मिली, वहीं 120 कुलर,17 टन के 8 ऐसी व अन्य 8 ऐसी लगाए गये थे। साथ ही पांडाल के बीच मे फव्वारा पट्टी चली जो हल्की हल्की बौछार करती रही जिससे वातानुकूलित माहौल बना रहा व आमजन को भीषण गर्मी से निजात मिली।

इन दिग्गजों नेताओं की कार्यक्रम में शिरकत:

सभा के मंच पर सचिन पायलट, प्रभारी महामंत्री अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,हरिश चौधरी, कबीर मीणा, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, डुंगरपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन बामनिया,प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी, प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार, ताराचंद भगोरा, नगराज, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, रमिला गड़ियाल, प्रिती शक्तावत सहित कांग्रेस के असंख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्र से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद:

इस अवसर पर साबला आसपुर  ब्लॉक से प्रधान लक्ष्मण कोटेड, आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह खरोडिया, प्रवीण कोठारी, मणिलाल जोशी, शिवसिंह, दुर्जन सिंह,नानु भाई कलाल, पुर्व जिला परिषद सदस्य विरेन्द्रसिंह सिसोदिया,साबला सरपंच संघ अध्यक्ष मोतीराम मीणा, नारायण लाल जानी, महावीर जैन, कालूराम डीलर, जयकृष्ण मीणा, रमेश चंद्र सुथार,वालजी पाटीदार, दिनेश रावत, रणजीत सिंह पडियार, लोकेश पाटीदार जसपुर सहित आसपास के गांवों के आमजन, सरपंच व कार्यकर्ता की मौजूदगी रही।

भारत के विकास का सशक्त माध्यम बनेगी पंचायतें : मोदी
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भारत को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का सशक्त माध्यम बन सकती है। मोदी ने पंचायतों के संसाधनों के वाणिज्यिक प्रयोग कचरे से कंचन तथा बायो सीएनजी की पहल के माध्यम से आय के नए स्त्रोत निकालने और पंचायत स्तर पर जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत हो या संसद इनमें से कोई भी काम किसी से छोटा नहीं है और हर स्तर पर काम कर रहा व्यक्ति देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का जम्मू-कश्मीर के एक गांव में आयोजन बड़े परिवर्तन का संकेत है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर सांबा जिले के पल्ली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के जरिए देश के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का  कुपोषण और एनिमिया से बचाव की पहल के बारे में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए पौष्टिक तत्व से युक्त चावल वितरित करने का अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह काम पंचायत स्तर पर लोगों की भागीदारी से ही संभव होगा।

मोदी ने पंचायत स्तर पर जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इस समय तीन लाख पंचायतों में पानी समितियां बन चुकी है, जिनमें 50 प्रतिशत महिलाएं और 25 प्रतिशत कमजोर वर्ग के लोगों के प्रतिनिध्तिव की व्यवस्था है। पानी समितियों का गठन जरुरी है। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं पानी के महत्व को जानती हैं और पानी के प्रबंध में उनपर पूरा भरोसा किया जा सकता है। पंचायत स्तर पर पानी के प्रबंध के बारे में अबतक सात लाख लोगों को परशिक्षण दिया जा चुका है और मैं चाहता हूं कि इसका दायरा बढ़े और यह काम तेजी से हो। पानी के काम में जितना ज्यादा महिलाओं पर भरोसा करेंगे उतना ही समस्या का समाधान जल्द होगा। मोदी पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए उनके संसाधनों के वाणिज्यिक प्रयोग पर ध्यान देने का सुझाव दिया और कहा कि इसके लिए गांव-गांव में एनजीओ के माध्यम से रणनीति बनानी होगी। कचरे और अपशिष्ट के बेहतर प्रबंध और छोटे-छोटे बायो सीएनजी संयंत्र लगाकर पंचायतों के लिए अतिरिक्त कोष जुटाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पन बिजली का उत्पादन बढ़ाने और सड़क संपर्क के विस्तार की 20 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलांयास और उद्धाटन किया। कार्यक्रम को केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी संभोधित किया।

CM गहलोत ने किया IPD टॉवर और कार्डियक सेंटर का शिलान्यास
जयपुर। एसएमएस हॉस्पिटल में बनाए जाने वाले आईपीडी ब्लॉक का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिलान्यास किया। इस मौके पर आए देश के जाने-माने डॉक्टर्स ने देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने देश में ज्यादा से ज्यादा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोलने की भी बात कही। वहीं लोगों में हेल्थ से जुड़ी जानकारी बचपन से ही मिले इसके लिए प्राथमिक शिक्षा से ही हेल्थ एज्युकेशन को कोर्स में जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आईपीडी टॉवर की नींव रखने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में आज हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर देश के सभी राज्यों से बेहतर है। हम जल्द ही विधानसभा में राइट टू हेल्थ का कानून भी लाने वाले है, ताकि लोगों को हेल्थ के प्रति सोशल सिक्योरिटी मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चे बचपन से ही हेल्थ के प्रति अवेयर रहे इसके लिए हम ऐसा सिस्टम डवलप करने का प्रयास कर रहे है, जिससे मेडिकल से जुड़ी जरूरी जानकारियों को एज्युकेशन में प्राथमिक कक्षा से ही मिल सके।

SMS का लोड कम करने के लिए खोलेंगे चार सेटेलाइट हॉस्पिटल
गहलोत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि इस समय एसएमएस हॉस्पिटल पर मरीजों का दबाव है और ये बढ़ता जा रहा है। इस दबाव को कम करने के लिए हमने जिले के चारो बाहरी इलाकों में 4 सैटेलाइट हॉस्पिटल खोलने की योजना बना रहे है। ताकि ग्रामीण अंचल से आने वाले मरीज वहीं इलाज करवाकर लौट जाए। इसके लिए हमने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है।

डॉ. पॉल का सुझाव, सिलिकोसिस मरीजों के लिए बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
कार्यक्रम में आए नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के पॉल ने मंच से सरकार को कई अहम सुझाव दिए। इसमें सबसे मुख्य सिलिकोसिस मरीजों के लिए आईपीडी टॉवर में ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिपार्टमेंट खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बीमारी से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे है और सरकार ने इस बीमारी के लिए पहले से ही पॉलिसी बना रखी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा हम हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा देंगे देश उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कई नियम और शर्तो को कम कर दिया है। ऐसे में सरकार और मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों का प्रयास रहना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले।

ये भी रहे मौजूद:
कार्यक्रम में मंत्री शान्ति धारीवाल, मंत्री परसादी लाल मीणा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, डॉ, रणदीप गुलेरिया, डॉ शिव सरीन, डॉ नरेश त्रेहान ने भी संबोधित किया।

मीडिया से बातचीत में ये बोले गहलोत:
राजस्थान पूरा देश में सबसे बड़ा प्रदेश हो गया है, भौगोलिक दृष्टि से भी, पानी तो एक पर्सेंट ही है यहां पर, परंतु भू-भाग जो है वो 10 पर्सेंट है देश का, आबादी साढ़े पांच पर्सेंट है, लोग ढाणियों में गांव में रहते हैं तो इतने बड़े प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं की टॉप प्रायोरिटी रहनी चाहिए, दूर-दूर से लोग आते हैं, पैसा नहीं होता है, उधार लेकर खर्च करते हैं, टॉप प्रायोरिटी पर रखा है स्वास्थ्य सेवाओं को हम लोगों ने, इसलिए आप देख लीजिए की जो प्रोविजन किया गया है, उसके अंदर मैंने प्रोविजन बजट का देख लीजिए करीब 7.6 पर्सेंट किया है, जबकि ऐवरेज राज्यों में 6 पर्सेंट है। तो सब तरीके से हम चाहते हैं कि यहां पर एजुकेशन भी अच्छी हो स्वास्थ्य सेवाओं की, निरोगी राजस्थान का कंसेप्ट है वो Prevention of Medicine, मेडिसिन लेने की जरूरत ही नहीं पड़े, नौबत ही नहीं आए, उसके प्रोटोकॉल को आगे बढ़ाना चाहते हैं हम लोग। इसलिए हम चाहते हैं कि शिक्षा बचपन से ही मिलने लगे बच्चों को मेडिकल के संबंध में, जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, पाठ्यक्रम बदलता जाएगा। तो तमाम तरह से कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आईपीडी टावर, हेल्थ इंस्टीट्यूट, बायोलॉजी लैब, जो जो इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं हैवी इन्वेस्टमेंट हो रहा है और मैं चाहूंगा कि राजस्थान की जनता साथ दे रही है और हम चाहेंगे गांव तक सब सेंटर, पीएचसी, सीएचसी, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स, सब जगह उनको सुविधा मिले, यह हमारा प्रयास है, उसमें हम कामयाब होंगे।