lift - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - कोटा दक्षिण निगम में लगी नई लिफ्ट हुई शुरु, बुजुर्गों को मिली राहत, अब सीढ़ियों से नहीं चढ़ना पड़ेगा
कोटा। दशहरे के अवसर पर नगर निगम कोटा दक्षिण में आने वाले लोगों को अब सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर नहीं जाना पड़ेगा। वे अब लिफ्ट से ऊपर की तरफ जा भी सकते हैं और वापस नीचे आ भी सकते हैं। ऐसा संभव हुआ है नगर निगम कोटा दक्षिण कार्यालय में लगी नई लिफ्ट के चालू होने से। नगर निगम कार्यालय को व्यवस्था की दृष्टि से उत्तर व दक्षिण  में विभाजित किया हुआ है। हालांकि यह व्यवस्था 5 साल पहले हुई थी। जबकि कार्यालय बनने के दौरान निगम बिल्डिंग में दो तरफ लिफ्ट लगाई गई थी। निगम के ए ब्लॉक वाले कोटा दक्षिण निगम के हिस्से की लिफ्ट काफी पुरानी व जर्जर होने से लम्बे समय से बंद पड़ी हुई थी। पहले तो उसे मरम्मत के नाम पर बंद किया गया था। लेकिन उसकी हालत अधिक खराब होने पर किसी तरह का हादसा न हो उसे देखते हुए इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। वहीं पुरानी की जगह पर नई लिफ्ट लगाने की टेंडर प्रक्रिया की गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 28 लाख की लागत से ए ब्लॉक में दो नई लिफ्ट लगा तो दी थी। लेकिन उसे फिर भी चालू नहीं किया गया था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
निगम बिल्डिंग के ए ब्लॉक की लिफ्ट के बंद होने से आमजन को होने वाली परेशानी का मामला  दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 22 सितम्बर के अंक में पेज 11 पर‘ एक लिफ्ट के भरोसे निगम कार्यालय’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। उस समय निगम अधिकारियों ने लिफ्ट को शीघ्र ही चालू करने की जानकारी दी थी।  समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारियों ने इसे प्रमुखता से लेते हुए लिफ्ट का ट्रायल पूरा कर उसे चालू कर दिया है।  नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ए ब्लॉक में 27.87 लाख की लागत से नई लिफ्ट लगाई गई है। लिफ्ट लगने के बाद उसका ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल पूरा होने के बाद उसे आमजन के लिए चालू कर दिया है। जिससे अब लोग आसानी से आ जा सकते है। हालांकि अभी भी लिफ्ट का एक हिस्सा ही चालू है दूसरे हिस्से को भी जल्दी ही चालू कर दिया जाएगा।

एक लिफ्ट के भरोसे निगम कार्यालय, लम्बे समय से बंद है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट
कोटा। एक तरफ तो नगर निगम की ओर से आमजन को राहत देने के लिए निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ निगम आने वाले लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यह परेशानी हो रही है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट बंद होने से। नगर निगम कार्यालय बिल्डिंग में दो लिफ्ट लगी हुई है। एक ए ब्लॉक में और दूसरी बी व सी ब्लॉक में। बी व सी ब्लॉक की लिफ्ट नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में है और ए ब्लॉक की लिफ्ट कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में। हालत यह है कि कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट पिछले काफी समय से बंद है। पहले तो उसे रिपेयर कर चालू कर दिया था। लेकिन बाद में उसे मेंटेनेंस के नाम पर बंद किया गया तो फिर से चालू ही नहीं किया गया। जिससे दक्षिण निगम की तरफ पहली मंजिल तक तो लोग सीढ़ियों से आसानी से चढ़ जाते है। लेकिन दूसरी व तीसरी मंजिल तक काम के सिलसिले में जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। जिससे महिलाओं, बुजुर्ग व दिव्यांगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर निगम की मेंटेनेंस के बाद की चालू
कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट तो मेंटेनेंस के लिए बंद करने के बाद चालू ही नहीं हुई। जबकि कोटा उत्तर निगम की लिफ्ट भी मेंटेनेंस के लिए कई दिन तक बंद रही थी। जिसे मेंटेनेंस के बाद चालू कर दिया गया है। ऐसे  में एक ही लिफ्ट पर अधिक भार पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार उत्तर निगम की लिफ्ट की हालत भी अधिक सही नहीं है।

जेरोक्स व एनयूएलएम अनुभाग सबसे ऊपर
लोगों का कहना है कि निगम कार्यालय में जेरोक्स मशीन तीसरी मंजिल पर लगी हुई है। किसी कागज की जेरोक्स करवाने के लिए बार-बार इतनी ऊपर जाना पड़ता है। वहीं एनयूएलएम अनुभाग भी तीसरी मंजिल पर है। ऐसे में पीएम व सीएम स्वनिधि योजना और स्वयं सहायता समूह के लोग संबंधी कार्य के लिए तीसरी मंजिल पर ही जाना पड़ रहा है।

दूसरी लिफ्ट की जानकारी नहीं
निगम कार्यालय आए लोगों का कहना है कि उन्हें दूसरी व तीसरी मंजिल पर जाना है लेकिन लिफ्ट ही बंद है। ऐसे में सीढ़ियों से इतनी ऊपर तक जाने में थकान के साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। साजी देहड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस का कहना है कि उनका काम दक्षिण निगम में पड़ता है। ऐसे में वे दक्षिण निगम की बिल्डिंग में आए। यहां से उन्हें तीसरी मंजिल पर जाना है। लेकिन लिफ्ट ही बंद है। कोटा उत्तर निगम की तरफ वाली लिफ्ट की उन्हें जानकारी ही नहीं है।

अधिक जर्जर होने से किया बंद
नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिकारियों का कहना है कि ए ब्लॉक वाली लिफ्ट अधिक जर्जर है। उसे पहले सही करवाकर चालू कर दिया था। लेकिन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इसे फिलहाल बंद किया गया है। वैसे तो यहां नई लिफ्ट लगाने की योजना है। उसी की प्रक्रिया चल रही है।

निगम में कई दिन से बंद है लिफ्ट, ऊपर चढ़ने में लोग हो रहे हैं परेशान
कोटा। आमजन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण विभाग के सरकारी कार्यालय नगर निगम में पिछले कई दिन से एक लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। जिससे निगम कार्यालय आने वालों  विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाओं व दिव्यांगों को ऊपरी मंजिल पर काम के लिए जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के बी व सी ब्लॉक में कोटा उत्तर नगर निगम के कार्यालय संचालित है। निगम कार्यालय तीन मंजिला है। जिससे ऊपर की मंजिल पर बने अनुभागों में जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट भी लगी हुई है। लेकिन हालत यह है कि यह लिफ्ट पिछले कई दिन से बंद है। लिफ्ट के गेट पर एक नोटिस चस्पा है जिस पर लिखा है लिफ्ट अंडर मेंटेनेंस। ऐसे में नगर निगम की दूसरी  व तीसरी मंजिल पर स्थित डे एनयूएलएम अनुभाग में जाने वाली महिलाओं को सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। वहीं तीसरी मंजिल पर स्थित कई  अनुभागों के अलावा जेरोक्स मशीन भी तीसरी मंजिल पर ही लगी हुई है।ऐसे में यदि किसीको जेरोक्स करवाने तीसरी मंजिल पर जाना है तो पहले तो लोग कई बार सोचते हैं कि कैसे जाएं। यदि जाना भीपड़ता है तो उनकीसांसे फूल रही है। वहीं आमजन ही नहीं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिन में कई बार दूसरी व तीसरी मंजिल से ऊपर नीचे आना जना पड़ जाए तो उनकी हालत खराब हो रही है।

पानी के कैम्पर व निर्माण सामग्री भी लिफ्ट से
जानकारों के अनुसार नगर निगम में लिफ्ट लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई है। लेकिन हालत यह है कि निगम में पानी के कैम्पर भी लोग लिफ्ट से लेकर ही चढ़ रहे है। इतना ही नहीं वर्तमान में निगम कार्यालय में कई जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माण सामग्री ईंट, बजरी व सीमेंट के कट्टे तक लिफ्ट से ही लेकर जा रहे है। कई बार मजदूर व अन्य लोगों को लिफ्ट चलाना नहीं आने से उनके द्वारा बार-बार बटन दबाने से भी लिफ्ट में गड़बड़ी हो रही है।

लिफ्ट का पैंदा खराब होने से की बंद
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता (विद्युत) सचिन यादव ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में दो लिफ्ट लगी हुई है। उनमें से कोटा उत्तर निगम वाली लिफ्ट का पैंदा खराब हो गया था। जिससे उसमें से लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ था। जिससे उसे मेंटेनेंस के लिए कुछ दिन पहले बंद किया गया था। हालांकि उसकी मेंटेनेंस करवा दी है। लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे फिलहाल बंद किया हुआ है। यादव ने बताया कि लिफ्ट लोगों के आने-जाने के लिए है। लेकिन उसमें भारी भरकम वजन लेकर जाने से उसके पैंदे में खराबी हो गई थी। अधिकारियों का आदेश मिलते ही लिफ्ट को फिर से चालू कर दिया जाएगा।

एमबीएस ओपीडी ब्लॉक की सात में से पांच लिफ्ट खराब
कोटा। एमबीएस अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में मौजूद सात लिफ्ट में से केवल दो लिफ्ट ही चालू अवस्था में हैं बाकी पांच लिफ्ट कई दिनों से बंद पड़ी हैं। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल की कई विभागों की ओपीडी द्वितीय तल पर संचालित होती हैं जो समस्या को और बढ़ा देती हैं। लिफ्ट के बंद होने के चलते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ना पड़ रहा है। करीब एक महीने से बंद पड़ी लिफ्ट : अस्पताल की नई ओपीडी में मरीजों की सुविधा हेतु कुल सात लिफ्ट लगाई गई थी। जो शुरूआत में तो अच्छे से चली लेकिन समय के साथ एक एक करके खराब होती रही। वहीं वर्तमान में आलम यह है कि ओपीडी में मौजूद सात में से पांच लिफ्ट बंद हैं जिनका सारा भार केवल दो लिफ्ट पर आ गया है। जिसके कारण पैर में फैक्चर वाले मरीज भी सीढ़ियों से जाने पर मजबूर हैं। करीब एक महीने से बंद पड़ी इन लिफ्टों को अभी चालू नहीं किया जा सका है। अस्पताल में हड्डियों से लेकर अस्थमा तक के मरीज दिखाने आती हैं। साथ ही अस्पताल की रोजाना लगभग 3000 की ओपीडी रहती है। ऐसे में लिफ्ट की आवश्यकता और बढ़ जाती है।

लोगों का कहना है
ओपीडी की लिफ्ट कई दिनों से बंद पड़ी हैं, जिसके चलते लोगों को सीढ़ियां से दूसरे तल पर जाना पड़ रहा है। अस्पताल में सुविधा होने के बाद भी लोगों को उसके लिए परेशान होना पड़ रहा है।
- साहिद मोहम्मद, गुमानपुरा

अस्पताल की सात में से केवल दो लिफ्ट चालू हैं पांच बंद पड़ी हैं, सारा भार दो लिफ्टों पर आ जाने से जिन मरीजों को लिफ्ट की सबसे ज्यादा आवश्यकता है वो भी इससे वंचित रह जाते हैं।
- दिलीप शर्मा, बोरखेड़ा

मैं गुरूवार को एमबीएस अस्पताल में दिखाने गया था, मुझे अस्थमा की शिकायत है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि लिफ्ट बंद हैं। सीढ़ियां चढ़ना मरे लिए मना है, फिर भी मजबूरन सीढ़ियों से जाना पड़ा।
- अदनान कुरैशी, रामपुरा

इनका कहना है
ओपीडी ब्लॉक की बंद पड़ी लिफ्टों की मरम्मत के लिए बिल्डिंग प्रभारी को पत्र लिखा हुआ है। साथ ही केडीए को भी समस्या से अवगत कराकर मरम्मत के लिए लिखा हुआ है। लिफ्टों को जल्दी ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।

-धर्मराज मीणा, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल

एमबीएस ओपीडी की लिफ्ट खराब
कोटा। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में आए दिन मरीजों को किसी ना किसी परेशानी से दोचार होना पड़ रहा है। कभी जांच नहीं होने तो कभी लंबी कतारों से। सोमवार को एमबीएस अस्पताल की नई ओपीडी की लिफ्ट खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन मंजिला इमारत पर अलग अलग फ्लोर पर ओपीडी संचालित हो रही है। सबसे ज्यादा दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्थि रोग विभाग में जाने में हुई। मरीजों को सीढ़ियों के द्वारा ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने जाना पड़ा। मौसमी बीमारियों के प्रकोप बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ अस्पताल में लगी लिफ्ट मरीजों के बोझ से हाफने लगी है। जिससे गंभीर मरीजों को भी सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के एमबीएस अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही लिफ्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है। जिससे लिफ्ट आए दिन खराब हो रही है। अस्पताल में लिफ्ट मरीजों का भार नहीं उठा पा रही जिससे दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मरीजों को सीढ़ियों का सहरा लेना पड़ रहा है।  सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा होने से दो लिफ्ट बंद रही।

लिफ्ट 2, 3,4,6 हुई खराब
इलाज कराने आए अख्तर खान ने बताया कि अस्पताल में एक ही लिफ्ट चालू थी जिसमें मरीजों को स्ट्रेचर से ले जाया जा रहा था। अस्पताल की दो नंबर, तीन नंबर, चार नंबर और छह नंबर लिफ्ट सोमवार को काम नहीं कर रही थी। जिससे मरीजों को फर्स्ट, सैंकड, थर्ड फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा कई बुजुर्गो को सीढ़िया चढ़ने में परेशानी हुई ।वहीं बीपी और हार्ट के मरीज सबसे ज्यादा परेशान हुए। अस्पताल की लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती है। ऐसे में मरीजों को तीसरे माले तक जाने में भारी परेशानी होती है।

पैर में चोट लगी थी बडी मुश्किल से ओपीडी में पहुंची
कुन्हाडी से पैर का चोट का इलाज कराने आई तेजी बाई वर्मा ने बताया कि पैर में सिर में चोट लगी थी अस्थि व न्यूरोलॉजी विभाग में दिखाने लिए जाना था लेकिन लिफ्ट खराब थी सीढ़ियों से जाना पड़ा।

इनका कहना है
ओपीडी की लिफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी उनको ठीक करा दिया है। अभी ओपीडी की सभी लिफ्ट काम करना शुरू कर दिया है।
- डॉ. धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

अस्पताल की मरीजों वाली एकमात्र लिफ्ट भी खराब
कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एकमात्र चालू लिफ्ट खराब हो गई। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिनभर रैंप का इस्तेमाल करने पर मजबूर रहे। लिफ्ट सुबह ओपीडी के समय ही खराब हो गई थी। जिसके बाद से ही भर्ती मरीजों को ऊपर से नीचे तक आने में रैंप का रास्ता लेना पड़ा। वहीं अस्पताल में मरीजों के लिए केवल एक ही लिफ्ट संचालित हो रही है। ऐसे में परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।

पहले भी हो चुकी लिफ्ट खराब
यही लिफ्ट इससे पहले भी खराब हो चुकी है, उस समय भी ठीक होने में दो से तीन दिन का समय लग गया था। वहीं अस्पताल में केवल यही लिफ्ट संचालन करने की स्थिति में है, जिससे इस पर भार अधिक हो जाता है। ओपीडी के साथ ही आपातकालीन और भर्ती मरीज तीनों ही स्थिति में इसी लिफ्ट का उपयोग होता है। बुधवार को भी लिफ्ट बंद हो जाने से सभी मरीज लिफ्ट की जगह रैंप और सीढ़ियों पर निर्भर रहे। पहले भी खराब होने की स्थिति में मरीज कई दिनों तक परेशानी उठा चुके हैं। चार में से एक ही लिफ्ट संचालित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार कुल लिफ्ट मौजूद हैं। जिसमें से एक गेट नंबर 1 पर, एक रेडयोडायग्नोसिस विभाग के पास, एक ब्लड बैंक के पास और एक लिफ्ट गेट नंबर 2 के पास मौजूद है। लेकिन चारों लिफ्ट में से केवल ब्लड बैंक के पास मौजूद लिफ्ट ही मरीजों के लिए संचालित है। अन्य तीनों लिफ्ट में से दो लिफ्ट सालों से खराब पड़ी हैं। वहीं गेट नंबर 1 वाली लिफ्ट केवल डॉक्टर और स्टाफ के लिए संचालित है। ऐसे में भर्ती मरीजों को ऊपर नीचे आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना होता है।

लोगों का कहना है
अस्पताल में एक ही लिफ्ट चालू अवस्था में है, जिस पर भी दिनभर भीड़ रहती है। जबकि अस्पताल में चार लिफ्ट मौजूद हैं फिर भी लोगों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है।
- सुभाष राठी, सुभाष नगर

मेरा भाई अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती है, दिन में उसकी जांच करवानी थी तो नीचे लाना पड़ा। लिफ्ट खराब होने के कारण रैंप से गए जिससे समय भी लगा और उसे भी परेशानी हुई। दुसरी लिफ्ट चालू रहती तो परेशान नहीं आती।
- इंद्र कुमार, रायुपरा

अस्पताल की चारों में से तीन लिफ्ट तो चालू अवस्था में रहनी चाहिए है। क्योंकि गेट नंबर 2 के बाहर वाल लिफ्ट भी सालों से खराब पड़ी है। जिससे गायनिक, पोस्ट गायनिक और अस्थि रोग वार्ड जुड़े हैं। इनके मरीजों को चक्कर लगाकर दुसरी ओर जाना होता है।
- कौशल राज, केबल नगर

इनका कहना है
कुछ तकनीकी समस्या के कारण लिफ्ट खराब हो गई है। जिसके ठीक कराने के लिए मेंटिनेंस टीम बुला ली है। आज कल में लिफ्ट ठीक हो जाएगी। अन्य लिफ्टों को ठीक कराने के लिए पीडब्लूडी और चिकित्सा विभाग को पत्र लिखा हुआ है।
- डॉ. आर पी मीणा, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

11वी मंजिल से गिरी लिफ्ट, छात्र की मौत
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में रविवार शाम करीब 8:30 बजे माय हवेली बिल्डिंग की लिफ्ट 11वीं मंजिल से सीधा बेसमेंट पर आकर गिरी। लिफ्ट में एक छात्र फंस गया। जिसे रात को वहां मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बारें में कॉलोनी वासियों ने बिल्डिंग के मेंटेनेंस करने वालों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट में लिखा है कि माई हवेली बिल्डिंग की 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में मणिपाल यूनिवर्सिटी का छात्र कुशाग्र किराए से रहता था। वह रविवार शाम करीब 8:30 बजे लिफ्ट से नीचे आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ छात्रों ने लिफ्ट रोकी तो दरवाजा तो इस दौरान खुल गया लेकिन लिफ्ट नहीं रुकी। लिफ्ट सीधे जाकर बेसमेंट में गिर गई।

हादसे की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को टेढ़ा किया और अंदर अचेत अवस्था में पड़े छात्र कुशाग्र को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बिल्डिंग का मेंटेनेंस करने वाले लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि वे हर महीने हर साल मेंटेनेंस का किराया देते हैं लेकिन फिर भी समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है।

महिला ने थाने जाने के लिए मांगी लिफ्ट, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जयपुर। बजाज नगर इलाके में परिजनों से नाराज एक महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने घर से निकली, रास्ते में उसने बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे थाने छोड़ने के बजाय होटल ले गया और दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी रूप सिंह राठौड़ निवासी राम नगर सोडाला को गिरफ्तार कर लिया, वह निजी कंपनी में मैनेजर है। थाना प्रभारी शीशराम मीणा ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे 46 वर्षीय अविवाहित महिला परिजनों से झगड़ा कर उनके खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराने की कहते हुए घर से निकली थी। टोंक फाटक पुलिया के नीचे उसे आरोपी ने थाने पर छोड़ने की कहकर बिठा लिया। रास्ते में उसने एक ढ़ाबे से दोनों का खाना पैक कराया और जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंच गया। यहां उसने होटल कर्मचारियों को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक कराया। कमरे में खाना खाने में बाद महिला बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अजमेर जाने की कहते हुए होटल से निकल गया।

मुझे किसी ने बंधक बना लिया
थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि महिला घर नहीं पहुंची तो रात 12:30 बजे परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आए। परिजनों से उसके नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। रात 2:30 बजे फिर से फोन किया तो महिला ने कहा कि मुझे किसी ने कमरे में बंधक बना रखा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची, उसके बाद महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। महिला से मिले आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे गुरुवार को बिरला मंदिर से पकड़ लिया। आरोपी ने कबूल किया कि दुष्कर्म के समय उसने महिला को अपना नाम मयंक बताया था। होटल से निकलने के बाद बिरला मंदिर के पास बाइक को पेट्रोल खत्म हो गया था। अगले दिन वह पेट्रोल लेकर कैब से बिरला मंदिर बाइक लेने पहुंचा था।

सदन में घिरे जलदाय मंत्री, कांग्रेस विधायक मेवा राम बोले-बाड़मेर- मोहनगढ लिफ्ट कैनाल पेयजल प्रोजेक्ट 10 साल से पूरा नहीं हुआ
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को जलदाय मंत्री महेश जोशी एक सवाल में घिरते नजर आए। कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर- मोहनगढ लिफ्ट कैनाल पेयजल प्रोजेक्ट 10 साल से पूरा नहीं होने का मामला उठाया, लेकिन जलदाय मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

कांग्रेस विधायक जैन ने मंत्री को घेरते हुए कहा कि बाड़मेर- मोहनगढ लिफ्ट कैनाल पेयजल प्रोजेक्ट 10 साल से पूरा नहीं हो रहा है, जवाब में  जलदाय मंत्री  जोशी ने कहा कि 2024 तक बाड़मेर-मोहनगढ़ लिफ्ट पेयजल प्रोजेक्ट को 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। विधायक जैन ने मंत्री के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए कहा कि जेजेएम 2024 तक प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे, लेकिन 10 साल में 10 टंकियों में पानी नहीं पहुंचा, फिर इस जलजीवन मिशन का मतलब ही क्या रह जाएगा। जब स्कीम ही पूरी नहीं होगी तो कब पानी पुहंचेगा? इस पर मंत्री ने कहा कि इस पेयजल प्रोजेक्ट पर 2013 से काम चल रहा है। पानी पहुंचेगा तभी मिशन पूरा होगा। तीनों क्लस्टर का काम जल्द पूरा करवाने का प्रयास होगा।

आईसीयू निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नही
प्रश्नकाल के शुरू होते ही विधायक मनोज मेघवाल ने राजकीय चिकित्सालय सुजानगढ़ में आईसीयू निर्माण से जुड़ा सवाल पूछा, जवाब में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि बजट2021-22को घोषणा की गई है, इसके आदेश भी जारी हो चुके है। आईसीयू निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नही है। पुराने भवन में आईसीयू के लिए भवन उपलब्ध नही है। सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि -कितनी जगह आईसीयू के लिए होनी चाहिए? इस पर मंत्री ने कहा कि 150 बेड का अस्पताल है, उसी हिसाब से जगह होनी चाहिए, जगह उपलब्ध होने पर शुरू होगा।

12 जनवरी से फरवरी तक पानी उपलब्ध करवाया गया
विधायक संतोष के इंदिरा गांधी नहर से रवि फसल की सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति का मामला उठाया। जवाब में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि 12 जनवरी से फरवरी तक पानी उपलब्ध करवाया गया। पानी से फसल खराबे की कोई संभावना नही है। किसाने से चार बारी का पानी देने का समझौता हुआ है, लेकिन छह बारी पानी उपलब्ध करवाया गया है। विधायक संतोष ने कहा - डेम मे पानी के अभाव की सूचना नहीं देने से फसल की बिजाई नही हुई। सरकार उन किसानो की भरपाई करेगी क्या?