retires - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लिवरपूल मिडफील्डर लीवा ने दिल की बीमारी के बाद संन्यास लिया
पोर्तो एलेग्रे। ब्राजील, लिवरपूल और लाजियो के पूर्व मिडफील्डर 36 वर्षीय लुकास लीवा ने नियमित चिकित्सा परीक्षणों में दिल की बीमारी का पता लगने के बाद शुक्रवार को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने ब्राजील के क्लब ग्रेमियो में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने 2005 में इस क्लब से अपने करियर की शुरुआत की थी और यहीं उनका फुटबॉल सफर समाप्त हुआ। लीवा ने 2007 से 2017 के बीच लिवरपूल का प्रतिनिधित्व किया और वह 2012 में इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे थे। वह पांच सीजन के लिये लाजियो में शामिल हुए और 2019 में इटालियन कप जीता। रक्षात्मक मिडफील्डर पिछले साल ग्रेमियो में लौट आये थे।

उन्होंने 2007-13 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिये भी 24 मैच खेले। ग्रेमियो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं जहां चाहता हूं, वहां अपना करियर खत्म कर रहा हूं, लेकिन उस तरह से नहीं जैसा मैंने सोचा था। मुझे बहुत उम्मीद थी कि मैं इसे बदल सकता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरा स्वास्थ्य मेरे लिये पहले आता है।

ग्रेमियो के डॉक्टर मर्सियो डोर्नेल्स ने कहा कि दिल की तीन महीने पूर्व पहली रिपोर्ट आने के बाद लीवा ने क्लब में काम करना बंद कर दिया था। हाल के परीक्षणों में उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखायी दिया। उन्होंने कहा कि हमने कल उनके परीक्षण समाप्त किये। जब हमने उसकी फाइब्रोसिस और उसके आसपास के जोखिमों का मूल्यांकन किया, तो हमने लुकास से कहा कि उन्हें उच्च प्रदर्शन वाली गतिविधियों को जारी नहीं रखना चाहिए। लीवा ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि भविष्य में उनके लिये क्या रखा है, लेकिन लिवरपुल हमेशा उनका घर रहेगा।

लीवा ने कहा कि मैं एक स्कॉउजर हूँ। दुनिया भर के सभी प्रशंसकों को धन्यवाद, मुझे यकीन है कि आप मेरे जीवन के इस नये चरण में मेरे लिए खुश रहेंगे।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
लंदन। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम से होने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और सुपरस्टार आॅलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। 2019 के वनडे विश्व कप विजेता स्टोक्स ने िटव्ाटर पर बयान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को डरहम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच उनके वनडे करियर का अंतिम मैच होगा। स्टोक्स को इसी साल इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि तीनों फॉर्मेट खेलना उनके लिए सही नहीं है और उन्हें लगा कि वह आने वाले उभरते खिलाड़ियों का स्थान रोक रहे हैं। स्टोक्स को इस साल घर पर इंग्लैंड के सभी छह वनडे मैच खेलने थे। इसके बाद उम्मीद थी कि वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी-20 मैचों में भी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसके बाद उन्हें द हंड्रेड प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। हालांकि अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपना सब कुछ समर्पित करने के लिए और टी-20 प्रारूप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
मैं अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकता
अपने बयान में स्टोक्स ने कहा, मैं अब इस प्रारूप में टीम के अपने साथियों को अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकता हूं। यह एक मुश्किल निर्णय रहा है और इंग्लैंड के लिए खेलने के हर एक पल ने मुझे आनंद दिया है। इस दौरान टीम के साथ मेरा सफर बेहतरीन रहा।
मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा
उन्होंने आगे कहा, तीनों प्रारूपों में खेलना अब मेरे लिए सही नहीं है। न केवल मुझे लगता है कि मेरा शरीर व्यस्त कार्यक्रम के कारण उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है बल्कि मेरा मानना है कि मैं एक ऐसे खिलाड़ी की जगह रोक रहा हूं जो जॉस (बटलर) तथा इस टीम को अपना 100 प्रतिशत दे सकता है।
सभी के लिए भविष्य में सफलता की कामना की
मैं टेस्ट क्रिकेट को अपना सब कुछ दूंगा और अब इस फैसले के बाद मैं टी-20 क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का पालन कर पाऊंगा। मैं जॉस बटलर, मैथ्यू मॉट, सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लिए भविष्य में सफलता की कामना करता हूं।
स्टोक्स ने आगे कहा, मैंने अब तक खेले गए 104 मैचों का आनंद लिया है। अब मेरे पास आनंद लेने के लिए एक और मैच है और विशेषकर अपने घरेलू मैदान डरहम पर मैं अपना अंतिम मैच खेलने जा रहा हूं।
इसी माह मोर्गन ने भी संन्यास लिया था
पिछले एक महीने में स्टोक्स, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता टीम से वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दूसरे सदस्य हैं। उनसे पहले टीम के कप्तान इयोन  मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस फैसले के बाद मॉट और बटलर के लिए अगले साल भारत में अपने खिताब को बचाने का कार्य और कठिन हो गया है। ईसीबी के पुरुष क्रिकेट के निदेशक रॉब की ने स्टोक्स के फैसले को निस्वार्थ बताया और कहा कि इससे इंग्लैंड को दीर्घकालिक लाभ होगा।
स्टोक्स एक प्रेरणादायक व्यक्ति है-कॉनर
ईसीबी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लेयर कॉनर ने कहा, बेन न केवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्ति भी हैं। हम उनके फैसले को पूरी तरह से समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

भारतीय क्रिकेटर रुमेली धर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
जयपुर। राजस्थान को पहली बार नेशनल वनडे और टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया,  भारत के लिए 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाली रुमेली ने चार टेस्ट, 78 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका में हुए 2005 विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में रुमेली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इंस्टाग्राम पर की संन्यास की घोषणा

38 वर्षीय रुमेली ने इंस्टाग्राम पर सन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से शुरू होने वाला 23 साल का मेरा क्रिकेट करियर अपने अंत पर आ गया है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा करती हूं। मेरा सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना, 2005 में विश्व कप फाइनल खेलना और टीम की कप्तानी संभालना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा। कई बार चोट लगने के कारण मेरा करियर प्रभावित हुआ, लेकिन मैंने हमेशा और बेहतर वापसी की।

राजस्थान टीम के साथ रहा अच्छा अनुभव

बंगाल की रुमेली बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट में रेलवे, एयर इंडिया, दिल्ली, असम और राजस्थान की ओर से भी खेली हैं।  रुमेली ने 2014 और 2015 के सत्र में राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और 2014 में पहली बार राजस्थान महिला टीम ने सीनियर वनडे टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में जगह बनाई। रुमेली ने नवज्योति से बातचीत में कहा कि उनका राजस्थान टीम के साथ अनुभव अच्छा रहा। कई अच्छी खिलाड़ी टीम में थीं और पहली बार हम नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहे थे।

राजस्थान के लिए रुमेली का प्रदर्शन

रुमेली ने 2013-14 के सत्र में राजस्थन की ओर से खेलते हुए सीनियर नेशनल वनडे में 261 रन बनाए और छह विकेट ले टीम को सेमी फाइनल में पहुंचाया।  टी-20 में भी रुमेली के 67 रन और 6 विकेट के प्रदर्शन के साथ राजस्थान टीम प्लेट ग्रुप के अंतिम चार तक पहुंची। 2014-15 के सत्र में रुमेली ने चार वनडे मैचों में 122 रन बनाए और छह विकेट  लिए, जबकि टी-20 में 125 रन बनाए और पांच विकेट हासिल किए।

खेल परिषद ने बुलाया एक्सपर्ट कोच के रूप में

रुमेली राजस्थान खेल परिषद के माउंट आबू केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में कोचिंग भी दे चुकी हैं। परिषद की ओर से वर्ष 2018 में रुमेली को एक्सपर्ट कोच के रूप में बुलाया गया था। तब परिषद के अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाले जेसी मोहन्ती ने आबू शिविर का स्तर सुधारने के नजरिए से सभी खेलों में देश के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आबू शिविर के लिए आमंत्रित किया था। रुमेली ने कहा कि भविष्य में उनकी योजना कोचिंग से जुड़ने की है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान से भी उन्हें कोचिंग के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिलता है तो वे अवश्य स्वीकार करेंगी।

नडाल 14वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में
पेरिस। लाल बजरी के बेताज बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के दो सेट के बाद टखने की चोट से रिटायर हो जाने से वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के फाइनल में 14वीं बार प्रवेश कर लिया। ज्वेरेव ने जब मैच छोड़ा तब नडाल 7-6, 6-6 से आगे थे।  मैच तीन घंटे से अधिक चला मुकाबला। तीन घंटे से अधिक चल चुका था और दूसरा सेट टाई ब्रेक में प्रवेश करने वाला था लेकिन ज्वेरेव ने मैच छोड़ दिया। जर्मन खिलाड़ी बेसलाइन के पीछे नडाल के फोरहैंड को पकड़ने की कोशिश में अपना दायां टखना चोटिल कर बैठै और उन्हें व्हीलचेयर में कोर्ट से बाहर जाना पड़ा।  36 साल के हो चुके नडाल ने इस तरह 14वीं बार फाइनल में जगह बना ली।

पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
मुंबई। वेस्टइंडीज़ के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणी कर दी है।

15 वर्षों से अधिक समय तक टीम प्रतिनिधित्व किया  : पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर साझा किए अपने वीडियो में कहा, काफी विचार-विमर्श करने के बाद मैंने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। जब मैं दस साल का था, तभी से वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरा सपना था। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने क्रिकेट के टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में 15 वर्षों से अधिक समय तक वेस्टइंडीज क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया है।

2007 में किया था पदार्पण : पोलार्ड ने क्रिकेट करियर के दौरान अपनी यादों को साझा करते हुए कहा मुझे अपने बचपन के नायक, ब्रायन लारा के नेतृत्व में 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण अब भी स्पष्ट रूप से याद है। उन मैरून रंगों को पहनना और ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है।

मैंने कभी भी खेल के किसी पहलू को हल्के में नहीं लिया-चाहे वह गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण। पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए 123 वनडे और 101 टी-20 मैच खेले। उन्होंने अप्रैल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया और अगले वर्ष ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी-20 करियर की शुरुआत की। पोलार्ड इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
कराची। पाकिस्तान के अनुभवी और सीनियर ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हफीज ने एक बयान में कहा कि आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को गर्व और संतोष के साथ अलविदा कहता हूं। मैंने शुरुआत में जितना सोचा था, उससे अधिक कमाया और हासिल किया है और इसके लिए मैं अपने सभी साथी क्रिकेटरों, कप्तानों, सपोर्ट स्टाफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे करियर के दौरान मेरी मदद की। मैं बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित हूं कि मुझे 18 वर्षों तक पाकिस्तान के लिए खेलने का अवसर मिला।

हफीज ने कहा कि जब आपके पास इतना लंबा पेशेवर करियर होता है तो आपकी ङ्क्षजदगी में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं और मैं इससे अलग नहीं था। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मेरे पास और अधिक ऊंचाइयां थीं, क्योंकि मुझे अपने युग के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का सौभाग्य मिला।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने इस बारे में कहा कि हफीज एक दिलदार क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने लंबे और फलदायी करियर के लिए अपने खेल में अथक परिश्रम किया। उन्होंने हरे रंग का ब्लेजर गर्व के साथ पहना है जिसके लिए पीसीबी उनका आभारी है। मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और पाकिस्तान क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें फिर से धन्यवाद देता हूं।

उल्लेखनीय है कि 2003 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले 41 वर्षीय हफीज  हालांकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने 2018 में टेस्ट  क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। आईसीसी रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने  अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल नवंबर में आईसीसी टी-20 विश्व कप  सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बल्ले और गेंद दोनों के साथ  उनका विश्व कप अभियान अच्छा रहा था।

हफीज ने पाकिस्तान के लिए ओवरऑल  55  टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सभी  प्रारूपों में 12,780 रन बनाए हैं और 253 विकेट लिए हैं। उन्होंने 32 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी भी की। वह इंग्लैंड एंड वेल्स में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य भी थे।