excavation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चारागाह भूमि की खुदाई के दौरान मिला सिल्वर का देग
निवाई। ग्राम पंचायत सींदडा के गांव देवरी में शनिवार खुदाई के दौरान देग मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे चरागाह भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने ताजा गुलाब की पत्तियां बिखरी हुई और एक चप्पल जोडी दिखाई दी। ग्रामीणों ने मामले से सरपंच रामसहाय मीणा को अवगत कराया। सरपंच ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों ने इस स्थान पर शव दबा होने की बात कहीं। जेसीब बुलाकर इस स्थान पर खुदाई करवाई गई।

खुदाई के दौरान जमीन में लगभग 10 फीट नीचे एक सिल्वर का देग निकाला। देग देखकर ग्रामीणों ने खजाना मिलने की संभावना जताई। सूचना पर थानाधिकारी घासीराम, तहसीलदार नरेश गुर्जर, भू अभिलेख अधिकारी लक्ष्मण मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देग को थाने पर ले आए। तहसीलदार ने बताया कि कलक्टर के आदेश अनुसार देग को ट्रेजरी ऑफिस में सुरक्षित रखवा सुरक्षा में दो जवान तैनात किए गए। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही देग को खोला जाएगा।

पाइप लाइन डालकर छोड़ दिया मलबा, आए दिन लोग परेशान
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहबाद में पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी पाइप लाइन डालने के बाद कई जगह तो पाइप लाइन को डालकर बंद कर दिया गया एवं गिट्टी सीमेंट लगाकर ठीक किया गया परंतु कई जगह अभी भी जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। उन्हें ठीक नहीं किया गया। साथ ही जो मलवा पाइप लाइन की खुदाई के समय निकला था उसको गलियों में ही छोड़ दिया गया जिसके चलते लोगों को परेशानियां हो रहे हैं और बरसात होते ही वह मलबा नालियों में भर गया। इससे नालियां जाम हो गई और जगह-जगह कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है यहां तक कि चार पहिया वाहन भी गलियों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसके चलते मोहल्ले ने वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार उक्त समस्या को लेकर ग्राम पंचायत को सूचित कर दिया गया परंतु ग्राम पंचायत द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे लोगों का रास्ता गुजरना मुश्किल हो रहा है।

छात्र-छात्राओं को निकलने में आती है परेशानी....
राजपुर रोड पर बने हॉस्टल की छात्र छात्राओं को व अन्य विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि 7 बच्चे स्कूल को जाती है। वही समय पानी नल आदि का रहता है नल आने से नालियां ओवरफ्लो होती हैं और वह पानी रोड पर वह नहीं लगता है। जिसके चलते छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो पैर फिसल कर कीचड़ में तक गिरने की नौबत आ जाती है।

कीचड़ से मच्छर पनप रहे, लोग हो रह बीमार
वही नरीया मौहल्ला में नालियों की साफ-सफाई मलवा भरा होने के कारण जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है और मच्छर पनप रहे हैं। जिसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं परंतु ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई आदि पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा  लोगों द्वारा उक्त समस्या को लेकर कई बार ठेकेदार के कार्मिकों को अवगत कराया गया। ठेकेदार कार्मिकों की लापरवाही ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उक्त एजेंसी जिसके द्वारा पाइप लाइन डालने आदि का काम किया जा रहा है। जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर उसको ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।

पाइप लाइन खुदाई में निकले मलबे से नालियां जाम हो गई है। जिससे नालियों की गंदगी निकलकर रास्ते पर आ जाती है। जिससे रास्ते में कीचड़ फैलने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- रामलखन मीणा, कस्बावासी।

रास्ते में कीचड़ फैलने से वहां से निकलने वाले विद्यार्थियों को निकलने में परेशानी आती है। कई बार विद्यार्थी फिसलकर कीचड़ में गिर जाते है।
- कन्हैयालाल, ग्रामीण।

ठेकेदार से कहकर दो-तीन दिन में मलबे को हटाया जाएगा, जो भी कमी पाइपलाइन खुदाई के बाद रह गई है। उसे पूरा कराया जाएगा।
- लोकेश माली, सरपंच, ग्राम पंचायत शाहाबाद।

खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में लीकेज , मचा हड़कंप
कोटा । बारां रोड पर  कृषि विश्वविद्यालय  बोरखेड़ा के सामने बन रहे नव निमार्णाधीन पुलिया की रोड पर मोबाइल की केबल में तकनीकी खामी को दुरूस्त करने के लिए केईडीएल द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान सड़क के नीचे जा रहीं  राजस्थान राज्य गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) की गैस लाइन टूट गई और उससे 20 किग्रा. के प्रेशर के साथ निरंतर गैस का रिसाव शुरू हो गया।  सूचना मिलते ही कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान एव अग्निशमन अधिकारी अमजद खान  दमकलों के साथ मौके पर पहुँचे और आरएसजीएल के अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक एवं  बोरखेड़ा थानाधिकारी  के साथ एक किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करवाया एवं क्षेत्र को सील कर दिया। गैस रिसाव को बंद करने का कार्य चल रहा है।  अचानक हुई गैस लाइन के रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बारां रोड से जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर  देवली अरब की तरफ से निकाला । काफी देर तक गैस लाइन लीकेज को रोकने के लिए प्रयास किए गए । हालांकि गैस लीकेज होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई थी और लोगों में घबराहट भी होने लगी थी । मौके पर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों ने मास्क लगाकर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया ।

नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान ने बताया कि रेस्क्यू लगातार किया जा रहा है लेकिन किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है । मौके पर सभी विभागों के अधिकारी काम में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बूंदी रोड पर भी एक बहुमंजिला इमारत की सड़क खुदाई के दौरान गैस की पाइपलाइन  लटक गई थी जिससे वहां हड़कंप मच गया था । मौके पर नगर निगम की टीम पहुंची थी लेकिन किसी तरह की कोई लीकेज नहीं होने से सभी ने राहत महसूस की थी ।निगम की टीम ने जेल अधिकारियों के साथ मिलकर लाइन को सीधा कर दिया था।

सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान हादसा: मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा घायल
कोटा ।  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार को सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी    ढहने से दो मजदूर दब गए । जिससे एक मजदूर की मौत हो गई तथा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया ।  जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है ।  पुलिस निरीक्षक मुनींद्र कुमार ने बताया रेलवे स्टेशन काला तालाब में यूआईटी के द्वारा सीवरेज लाइन खुदाई का कार्य चल रहा है । इस खुदाई के दौरान मजदूर सीवरेज लाइन की खुदाई कर रहे थे तभी खुदाई करते समय अचानक मिट्टी ढह गई । जिसमें डोलू उम्र 34 साल ग्राम धनपुरा झबुआ मध्य प्रदेश तथा राकेश दब गए ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकालकर निजी अस्पताल लेकर गए । जहां चिकित्सकों ने डोलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश का उपचार जारी है।   मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है ।

CM के प्रयास रंग लाए: पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण में उत्खनन की अनुमति मिली
जयपुर। राज्य की थर्मल इकाइयों को कोयला आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयास रंग लाए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण के तहत 1136 हेक्टेयर क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति दे दी है। अब प्रदेश की थर्मल इकाइयों को कोयले की सुचारू आपूर्ति हो सकेगी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को रायपुर जाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी और राजस्थान को कोयले की सुचारू आपूर्ति के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को आवंटित कोल ब्लॉक में माइनिंग करने की स्वीकृति शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री की  बघेल के साथ  बैठक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण में कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ को समुचित कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने राजस्थान को वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ के पारसा ईस्ट-कांटा बासन (पीईकेबी) में 15 एमटीपीए तथा पारसा में 5 एमटीपीए क्षमता के कोल ब्लॉक आवंटित किए थे। पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के प्रथम चरण में खनन इस माह में पूरा हो चुका है। ऐसे में राजस्थान की विद्युत उत्पादन इकाइयों के लिए यहां से कोयले की आपूर्ति नहीं होने से राज्य में विद्युत संकट उत्पन्न होने की स्थिति बन गई थी।  गहलोत ने पर्यावरण संरक्षण और राजस्थान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से इस विषय पर जल्द समुचित सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया था।

तलाई की खुदाई में निकले प्राचीन सिक्के, अधिकारी पहुंचे मौके पर
जमवारामगढ़। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवर में मनरेगा के तहत चल रहे एक तलाई की खुदाई कार्य में 82 श्रमिक कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जब श्रमिकों ने मिट्टी की खुदाई की तो अचानक एक पत्थर के पास किसी मिट्टी के कुल्हड़ में प्राचीन काल के सिक्के निकले। लोगों का कहना है कि यह सिक्के मुगल कालीन सिक्के हो सकते हैं। सिक्के मिलते ही लोगों में खजाना मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कार्यस्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर आंधी के नायब तहसीलदार बाबूलाल कुमावत, जमवारामगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर प्यारेलाल और हल्का पटवारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान जो सिक्के मिले उनमें 6 सिक्के तो बड़े थे और 76 सिक्के छोटे थे। कुल 82 सिक्कों को लेकर अधिकारियों ने जमवारामगढ़ पहुंचकर उपकोष कार्यालय में जमा कराए। नायब तहसीलदार बाबूलाल ने बताया कि सोमवार को सुबह पुरातत्व विभाग की टीम पहुंचेगी। वही बता पाएगी कि यह सिक्के किस समय के है और चांदी या सोने के हैं या अन्य किसी धातु के। वहीं ग्रामीण चांदी के सिक्के होने का बात कह रहे हैं।