Cricket News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन
जयपुर। भावेश यादव के 106 रन और वैभव खटाना के 80 रन और वचन सिंह 4 विकेट की बदौलत दिशा ने कैंडलविक को हराया। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दोनों टीमों के बीच मैच में दिशा ने 4 विकट से जीत हासिल की है। दिशा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और कैंडलविक को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसमें कैंडलविक ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 265 बनाए। कैंडलविक की ओर से देवांग ने शानदार शतक लगाया, उन्होंने अपने शतक में 72 गेंदो पर 15 चौके और 2 छक्के लगाकर 121 रन बनाए लेकिन यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा ।

भव्य-52, खुशलेंद्र-26, प्रखर-14 ने रन बनाकर कैंडलविक को 265 रनों तक पहुंचाया। दिशा की ओर से गेंदबाजी में वचन-4, और राघव-मयंक और वैभव ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की शुरूआत आक्रामक अंदाज में हुई। कैंडलविक की ओर दिया लक्ष्य दिशा ने 38.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। जिसमें भावेशयादव 106 रन की शतकीय पारी खेली और वैभव खटान-80 बनाकर इस जीत में मजबूती से साथ दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। कैंडलविक के प्रखन को 4 और कार्तिक-वत्सल ने 1-1 सफलता मिली।

शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला सोच-समझकर और बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

पंचायत स्तर की प्रतिभाओं को मंच देना ही प्रतियोगिता का उद्देश्य : राकेश शर्मा
जयपुर। जयपुर ग्रामीण में पंचायत स्तरीय खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से टेनिस बॉल क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आगाज 1 फरवरी से होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में 256 टीमों के करीब 3800 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक माह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 255 मुकाबले खेले जाएंगे।

आमेर विधानसभा क्षेत्र के चौंप और बगवाड़ा स्थित खेल मैदानों में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर रविवार को टी-शर्ट लॉन्चिंग कार्यक्रम और टीमों के ड्रा निकाले गए। ड्रा दौलतपुरा थानाधिकारी सुनील गोदारा द्वारा निकाले गए। आयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पंचायत स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल क्रिकेट के इतिहास में राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को सुबह 8 बजे चौंप खेल मैदान में जाटावाली और भानपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। सह-आयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख इक्कीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही बेस्ट परफॉर्मर खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दर्शकों के लिए भी एक हाथ से कैच पकड़ने पर नकद इनाम रखा गया है।

कार्यक्रम में आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच कालूराम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य कैलाश इंदौरा, नानू पायलेट, नाथू दूधवाला, भाजपा नेता सोहन, वार्ड पंच मदन बागड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना मुख्य चुनौती: रवि शास्त्री
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अनुभव के बावजूद भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना बड़ी चुनौती होगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी) रिव्यू कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रबंधन कोच का प्रमुख काम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इसे कैसे करता है। उसके पास ये सब करने का पर्याप्त अनुभव और साधन है। वह खिलाड़ियों को जल्द से जल्द समझने का प्रयास करेगा कि उनकी क्या विशेषता है, वे किस तरह के इंसान हैं, उनका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। एक इंसान को समझने के लिए कई तरह के मानक होते हैं।

उन्होंने कहा कि वह समकालीन है और मेंटॉर के रूप में उसका पिछला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र अच्छा गया है। उसकी उम्र भी सही है और वह अभी युवा भी है। वह नए आइडियाज के साथ टीम में आएगा। इसके अलावा वह अधिकतर खिलाड़ियों को करीब से जानता है क्योंकि खिलाड़ी और मेंटॉर के रूप में वह अलग-अलग आईपीएल टीमों का हिस्सा रहा है। कुल मिलाकर यह बिल्कुल ही एक नया और तरोताजा कदम है।

उन्होंने कहा कि हम गौतम के बारे में जानते हैं वह एक सीधा-सादा आदमी है। उसके पास अपने आइडिया भी होंगे। उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास एक परिपक्व और स्थिर टीम है। भले ही आपको लगता हो कि आप परिपक्व हैं, लेकिन आपको नए आइडियाज से लाभ हो सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह दिलचस्प समय होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह उसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे इसमें कोई समस्या आएगी, क्योंकि वह समकालीन है। उसने इसमें से बहुत से लोगों के साथ खेला है, बहुत लोगों के साथ काम किया है।

उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद टीम संतुलन करने पर कहा कि इन तीनों के अलावा शेष सभी खिलाड़ी अगले कुछ वर्षो तक बने रहेंगे और वह शायद दो साल बाद होने वाले अगले टी-20 विश्व कप का भी हिस्सा होंगे। इसलिए वहां भी कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है। आपके पास कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं हैं, जहां से ही इन तीनों खिलाड़ियों का विकल्प चुनना भी एक मीठा सिरदर्द होगा।

Aus vs Afg : अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर 21 रनों की ऐतिहासिक जीत
किंग्सटाउन। रहमानउल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गुलबदीन नईब (चार विकेट) और नवीन उल हक (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर 21 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

यह जीत इसलिए ऐतिहासिक है क्योंंकि अफगानिस्तान ने क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया है वो भी विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में। इसी जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंंचने की संभावना बढ़ गई है। अगर अफगानिस्तान, बंगलादेश को हरा देता हैं और भारत, ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड 118 रनों की साझेदारी करते हुए पारी की शानदार शुरुआत की। 16वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस ने रहमानउल्लाह गुरबाज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रहमानउल्लाह गुरबाज ने 49 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। इसके बाद 17वें ओवर में एडम जम्पा ने अजमतउल्लाह उमरजई (2) को आउट कर दूसरी और इसी ओवर की आखिर गेंद पर इब्राहिम जदरान को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। इब्राहिम जदरान ने 48 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (51) रनों की पारी खेली। करीम जनत (13), कप्तान राशिद खान (2) और गुलबदीन नईब (शून्य) पर आउट हुये। मोहम्मद नबी (10) और नांगेलिया खरोटे (1) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 148 का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। एडम जम्पा को दो विकेट मिले। मार्कस स्टॉयनिस ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। नवनी उल हक ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड (शून्य) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। इसके बाद मोहम्मद नवी ने तीसरे ओवर में डेविड वॉर्नर (3) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। छठवें ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (12) भी नवीन उल हक का शिकार बन गये ऐसे सकंट के समय जब ऑस्ट्रेलिया ने 32 रनों पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। ग्लेन मैक्सवेल ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 39 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने का प्रयास किया। नईब को स्टोइनिस (11) को आउट करा कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मैच का पांसा पलट गया। टिम डेविड (2) को नईब ने पगबाधा आउट किया। 15वें ओवर में गुलबदीन नईब ने मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैक्सवेल ने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुये (59) रनों की पारी खेली। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), ऐश्टन एगार (2), एडम जम्पा (9) को ढ़ेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी का 19.2 ओवर में 127 रन पर अंत कर मुकाबला 21 रनों से जीत लिया।

अफगानिस्तान की इस जीत ने सुपर-आठ ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग को रोमांचक हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी सुपर-आठ मुकाबला भारत के साथ और अफगानिस्तान को बंगलादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमों को जीत की दरकार होगी। दोनों के हारने पर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने का निर्णय होगा।

नवीन उल हक और गुलबदीन नईब इस जीत रहे। गुलबदीन को चार विकेट मिले। नवीन उल हक ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अजमतउल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे से लिया संन्यास
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। वॉर्नर ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में कहा कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। इसके बारे में मैंने विश्व कप के दौरान सोचा था। भारत में पूरा विश्वकप खेलना और उसे जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी। मैं इस प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय ले रहा हूं, ताकि मुझे दुनिया भर में टी-20 लीगों में जाने और खेलने का समय मिल सके। इसके साथ ही हमारी एकदिवसीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका भी मिलेगा।

चैंपियन्स ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो वापसी करूंगा
वार्नर ने कहा कि मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रहा है। अगर मैं अगले दो साल के समय में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय था जिसके साथ मैं बहुत सहज था। भारत में हमने वनडे वर्ल्ड कप में जिस तरह से वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती वह आश्चर्यजनक था। जब हम भारत में लगातार दो मैच हार गए तो टीम में एक-दूसरे के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हुए। हालांकि फाइनल जीतना कोई संयोग नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी, कमिंस की बेहतरीन कप्तानी में जिस तरह से हमने फाइनल खेला वह अभूतपूर्व था।

प्रदर्शन से प्रभावित किया चयनकर्ताओं को
वार्नर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले मेरे और मेरे फार्म के बारे में बहुत चर्चा हो रही थी। साथ ही उस्मान ख्वाजा के साथ भी मेरी साझेदारी अच्छी नहीं चल रही थी। हालांकि उसके बाद हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेलीं। मैंने कभी भी इंग्लैंड में शतक नहीं बनाया था और मैं हमेशा से वहां शतक बनाना चाह रहा था। उस सीरीज के दौरान हमने एक टीम के रूप में भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं टीम या चयनकर्ताओं को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता था जहां उन्हें मेरे बारे ज्यादा सोचना पड़े। मेरा करियर बहुत अच्छा रहा है।

वनडे में बनाए 22 शतक
उल्लेखनीय है कि अगर वॉर्नर दो वर्ष के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी नहीं करते हैं तो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला गया विश्वकप फाइनल उनका अंतिम एकदिवसीय रहेगा। इस प्रारूप में वॉर्नर ने 22 शतकों के साथ 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। वह पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और रिकी पोंटिंग के बाद शतकों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

आखिरी बार चेन्नई के लिए खेल सकते हैं धोनी
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों को साल 2024 में कई बड़े टूनार्मेंट देखने को मिलेंगे। अंडर-19 विश्व कप, पुरुष टी-20 विश्व कप और महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल होना है। इसके अलावा हर साल होने वाला आईपीएल भी रोमांच पैदा करेगा। पुरुष टी-20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन होना है। क्रिकेट का यह महाकुंभ रोमांचक मैचों और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का एक और दौर शुरू करने के लिए तैयार है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी 10 फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 में कुछ अच्छे भाग्य और सनसनीखेज प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होंगी। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल के दौरान सुर्खियों में हो सकती हैं।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। 42 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है। वह 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बावजूद वह आईपीएल में लगातार बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान वह जिस भी मैदान पर जाते थे फैंस उनको ही सपोर्ट करते थे। विपक्षी टीम के प्रशंसक भी धोनी की जर्सी पहनकर मैदान पर आते थे। तब सबको लगा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन है, लेकिन माही अब फिर से खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार वह संन्यास ले लेंगे और किसी अन्य भूमिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ेंगे।

ऋषभ पंत की वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वब फिट होने के लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत की अनुपस्थिति में पिछली बार डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी।

सेंचुरियन में धीमे ओवर के कारण भारत पर मैच फीस का जुर्माना और दो डब्ल्यूटीसी अंक गंवाए
सेंचुरियन। भारतीय क्रिकेट टीम को सेंचुरियन टेस्ट में धीमे ओवर रेट के कारण 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्मना लगाया है और उसे दो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन(डब्ल्यूटीसी) अंक गंवाने पड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई। भारतीय टीम निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे थी।

इस जुर्माने और अंक गंवाने के कारण भारतीय टीम तालिका में पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम तय समय से दो ओवर पीछे थी। खिलाड़ी पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और प्रति ओवर एक अंक भी गंवाया।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रनों से हराया
सेंचुरियन। नांद्रे बर्गर, मार्को यानसन और कगिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को गुरुवार को पारी और 32रनों से हरा दिया है।

दक्षिण अफ्रीका को मिली 163 रन की बढ़त
दो टेस्ट मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को तीसरे ही दिन पारी और 32 रनों की हार का सामना करना पड़ा। बारिश कारण पहले दो दिन करीब 134 ओवर का ही खेल हो पाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए 163 रनों की बढ़त बनाई थी। इसके जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी सिर्फ 131 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

एल्गर दोहरे शतक से चूके
दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी में 185 रन बनाने वाले डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह अपने करियर की आखिरी टेस्ट शृंखला में खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए।

नांद्रे बर्गर को पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों को आउट किया। विराट ने बनाए 76 रन  भारत की दूसरी पारी में विराट कोहली 76 रन और शुभमन गिल 26 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। यानसन 84 रन पर नाबाद रहा इससे पहले डीन एल्गर 185 रन शतकीय, मार्को यानसन 84 रनों और डेविड बेडिंघम 56 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में तीसरे दिन मैच 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए 163 रन की बढ़त बनाई।

बवुमा ने नहीं की बल्लेबाजी: दक्षिण अफ्रीका ने कल खराब रोशनी के कारण अंपायर्स ने दूसरे दिन के खेल रोके जाने के समय पांच विकेट पर 256 के स्कोर के आगे खेलना शुरु किया। तीसरे दिन भारत को पहली सफलता 95वें ओवर में शार्दुल ने डीन एल्गर को 185 रनों के स्कोर पर के एल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर दिलाई।

इसके बाद अश्विन ने गेराल्ड कोएत्जी 19 रन को पवेलियन भेज दिया।

जसप्रीत बुमराह ने लंच के बाद कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर का विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को नौ विकेट पर 408 रनों के स्कोर पर समेट दिया। कप्तान तेम्बा बवुमा बल्लेबाजी करने नहीं आए। मार्को यानसेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे।

बुमराह ने झटके 4 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। वहीं शार्दुल ठाकुर, अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

टी-20 सीरीज टीम इंडिया के नाम, ऑस्ट्रेलिया को हरा सबसे ज्यादा टी-20 जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
रायपुर। रिंकू सिंह (46) की धुंआधार पारी के बाद अक्षर पटेल (16 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से पराजित कर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

इसी के साथ भारत ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 मैच जीत पाकिस्तान को पीछे छोड़ा जिनके नाम 135 टी-20 जीत है।  पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

भारत ने बनाए 174 रन
रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में आॅस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

पावरप्ले में ओपनर्स लौटे
175 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे आॅस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से 7 रन लेने के बाद मुकेश कुमार के पहले ओवर में 11 रन लिए। इन दोनों ने दीपक चाहर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 22 रन बना डाले। 3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन था।

बिश्नोई ने पहली गेंद पर विकेट लिया
ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई और जोश फिलिप्स को चलता किया। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन था।

टाई सहित जीते 138 मैच
भारत ने आज 136वां मुकाबला जीताए टीम को 67 में हार मिली। 4 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा भी रहा। सबसे ज्यादा टी-20 जीत में टीम ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा,  जिन्होंने 135 मुकाबले जीते हैं। हालांकि टी-20 में टाई मुकाबलों के बाद भी अब सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकलता है। उन नतीजों को भी जोड़ें तो भारत अब तक 139 और पाकिस्तान 136 टी-20 मैच जीता है। भारत ने अपने घरेलू मैदान पर 14 टी-20 सीरीज से अजेय है। भारत को आखिरी हार 2019 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। तब आॅस्ट्रेलिया 2-0 से जीता था।

भारत ने बनाए 9 पर 174 रन
टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए।  यशस्वी जायसवाल (37) व जितेश शर्मा (35) और रुतुराज गायकवाड (32) ने भी अच्छा योगदान दिया। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके जबकि जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर संघा को 2-2 विकेट मिले।

भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा
रायपुर। भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। पांच टी-20 मैचों की शृंखला में भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे है।  भारतीय टीम इस मुकाबले में ओडिशा में खेले गये पिछले मैच में अपने दम पर 48 गेंदों में 104 की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। अनुभवी कप्तान मैथ्यू वेड ने भी पिछले मैच में बहुत उपयोगी पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा भी आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के व्यस्त अभियान के बाद स्वदेश लौट गये है।    हालाँकि मैच जीतने के लिए भारत के गेंदबाजों को टिम डेविड, जोश फिलिप और बेन मैकडरमॉट जैसे विध्वंसक बल्लेबाजों की नई जोड़ी को समेटते हुए सीमित ओवरों के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

श्रेयस की वापसी
श्रेयस अय्यर की वापसी से भारत की बल्लेबाजी में कुछ बल मिलेगा। अब तक खेले गए तीन मैचों में शीर्ष क्रम ने पूरी ताकत झोंक दी है। एकमात्र अपवाद तिलक वर्मा थे जिन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।  चौथे मैच में यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कप्तान सूर्या और रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर भारतीय टीम की जीत निर्भर करेगी।    दीपक चाहर का शामिल होने से टीम गेंदबाजी विभाग में मजबूत होगा, क्योंकि वे नई गेंद के उपयोगी गेंदबाज हैं और मुकेश कुमार की शादी समारोह में भाग लेने के बाद उनकी दोबारा वापसी से डेथ बॉलिंग की संभावनाएं बढ़ेंगी।

IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हार्दिक पांड्या
मुंबई। आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। ऐसी अटकले थीं कि आज हार्दिक के मुंबई में जाने की घोषणा हो सकती है, लेकिन गुजरात ने लिस्ट में हार्दिक को कप्तान बनाकर फिलहाल इन सभी अटकलों को समाप्त कर दिया।

ट्रेड विंडो अभी भी खुला है
हालांकि, क्या आपको पता है कि हार्दिक अभी भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं और उनके लिए रास्ते खुले हैं। ट्रेड विंडो अभी भी खुला है, लेकिन इसके कुछ नियम और कानून होंगे।

मिनी ऑक्शन 29 दिसंबर को दुबई में
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में है। उससे सात दिन पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी। यानी 12 दिसंबर तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी।

इस तरह मुंबई में जा सकते हैं हार्दिक
अभी तक यह खबरें थी कि हार्दिक को मुंबई ट्रेड विंडो से ऑल कैश यानी 15 करोड़ रुपये चुका कर अपनी टीम में शामिल करेगी। हालांकि, ऑफिशियल टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव शो के दौरान ईएसपीएन क्रिकइन्फो के दिग्गज पत्रकार ने कहा कि ट्रेड विंडो अभी खुली हुई है और अभी भी हार्दिक मुंबई में जा सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ नियम होंगे। यानी अब हार्दिक कैश से नहीं बल्कि प्लेयर टू प्लेयर स्वैप यानी दोनों टीमों से खिलाड़ियों की अदला बदली से मुंबई में जा पाएंगे।

कैसे हो सकती है अदला-बदली
यानी हार्दिक को अपनी टीम में लेने के लिए मुंबई को किसी खिलाड़ी को गुजरात में भेजना होगा। साथ ही मुंबई द्वारा गुजरात भेजा जाने वाला खिलाड़ी 2024 आईपीएल के लिए होने वाले आॅक्शन में खरीदा गया नहीं हो। यानी 2023 आईपीएल या इससे पहले के आॅक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों से हार्दिक की मुंबई के साथ अदला बदली की जा सकती है।

मुंबई के किन खिलाड़ियों से हो सकता है स्वैप
हार्दिक गुजरात के कप्तान हैं और उनकी सैलरी वहां 15 करोड़ रुपये है। ऐसे में मुंबई को किसी खिलाड़ी को स्वैप करने के लिए उसकी सैलरी 15 करोड़ रुपये होनी चाहिए। उससे कम में हार्दिक शायद ही मुंबई में जा पाएं। ऐसे में मुंबई में जिन खिलाड़ियों की सैलरी 15 करोड़ या उससे ज्यादा है, उनमें रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये, कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ रुपये और ईशान किशन 15.25 करोड़ रुपये शामिल हैं।
ऐसे में मुंबई इन्हीं तीन खिलाड़ियों में से किसी को गुजरात से स्वैप कर सकती है। यह देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित की हार्दिक से अदला बदली की अटकलें सही साबित होती हैं या नहीं।

मुंबई - गुजरात ने किया रिलीज इन खिलाड़ियों को
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, जे रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर के नाम शामिल हैं। वहीं, गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका के नाम शामिल हैं।

गुजरात की मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकांडे, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, राशिद खान।

मुंबई की मौजूदा टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद,नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)।

कैसे हो सकती है खिलाड़ियों की अदला-बदली
फ्रेंचाइजी को जारी किए गए दिशा निदेर्शों के अनुसार, ट्रेड विंडो के दौरान, एक फ्रेंचाइजी बीसीसीआई को उस खिलाड़ी का नाम भेज सकती है, जिन्हें वे ट्रेड के जरिए भेजना चाहते हैं और उस खिलाड़ी का नाम भी लिखा होगा जिसे वह हासिल करना चाहते हैं। इसके बाद बोर्ड को दूसरे फ्रेंचाइजी को उस खिलाड़ी के लिए प्राप्त अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई/एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट) के बारे में सूचित करना होगा। दूसरे फ्रेंचाइजी को सबसे पहले यह तय करना है कि क्या वह अपनी टीम से किसी खिलाड़ी को ट्रेड विंडो में डालना चाहते हैं या नहीं। यदि हां तो वह ईओआई की प्राप्ति के 48 घंटों के भीतर बोर्ड को ईमेल द्वारा इसकी पुष्टि करेगा।  यदि 48 घंटे की अवधि के भीतर कोई पुष्टि प्राप्त नहीं होती है, तो ईओआई अस्वीकार कर दिया जाएगा। यदि पुष्टि समय सीमा के भीतर भेजी जाती है, तो खिलाड़ी को एक सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा जो ट्रेड के हिस्से के रूप में बातचीत के लिए एनुअल लीग फीस पर सहमति बनानी होगी।

रोहित और हार्दिक की हो सकती है अदला बदली
दरअसल, यह भी अटकलें थीं कि मुंबई रोहित को हार्दिक से स्वैप करेगी, यानी रोहित गुजरात में चले जाएंगे और हार्दिक मुंबई में आ जाएंगे। अब यह भी संभव होता नजर आ रहा है। ईशान किशन का गुजरात में जाना न के बराबर है। ऐसे में आखिरी विकल्प कैमरन ग्रीन बचते हैं। ग्रीन को गुजरात में भेजा जा सकता है। अगर हार्दिक अदला बदली से आते हैं तो उन्हें मुंबई की कप्तानी दी जा सकती है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि लगभग 10 साल बाद क्या मुंबई को एक नया कप्तान मिलेगा? रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, रोहित के टी-20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला करने पर विचार कर रहा था।

हार्दिक का गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन
हार्दिक ने 2022 में गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब दिलाया था। हार्दिक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 2023 में टाइटंस ने लगातार दो सीजन में दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए। दोनों सीजन में हार्दिक की अगुआई में टाइटंस लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप पर रही थी। हार्दिक और कोच आशीष नेहरा की जोड़ी सुपरहिट रही थी। टाइटंस के लिए दो सीजन में हार्दिक ने 30 पारियों में 41.65 की औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट के साथ 833 रन बनाए। उन्होंने 8.1 की इकोनॉमी के साथ 11 विकेट भी लिए।

ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले तीसरे कप्तान बन सकते हैं हार्दिक
हार्दिक इस समय चोटिल हैं और उन्हें भारत के वनडे विश्व कप अभियान के दौरान टखने में चोट लगी थी। अगर हार्दिक मुंबई में शामिल होते हैं तो ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले आईपीएल के तीसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2020 में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स से अपनी टीम में ट्रेड से शामिल किया था। वहीं, 2020 में ही अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था।