gram panchayat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
चौमहला । चौमहला ग्राम पंचायत मुख्यालय कुंडला के निवासी इन दिनों पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीण पेयजल दूर कुओं से ला रहे है, जनता जल योजना के कुएं में पानी नहीं होने से गर्मी में यह योजना फेल हो जाती है, घर घर नल, घर घर जल योजना में गागरिन परियोजना का पानी आधे से अधिक घरों में  नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। कुंडला गांव में जनता जल योजना में बस स्टेंड पर पानी की बड़ी टंकी बनी हुई है लेकिन जिस कुएं से यह टंकी भरी जाती है गर्मी के दिनों में कुएं में पानी रीत जाता है कुएं में पानी नहीं होने के कारण जनता जल योजना करीब डेढ़ माह से बंद है। गागरिन परियोजना का पानी पूरे गांव में नहीं आने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इन दिनों मुख्य रूप से सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक तथा मेहर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण महिपाल सिंह, योकेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि गर्मी की शुरुवात के साथ ही गांव में पेयजल समस्या शुरू हो जाती पेयजल दूर दूर कुओं से लाना पड़ रहा कई ग्रामीण टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति करते है उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। गागरिन परियोजना का पानी सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक नहीं पहुंच रहा है, तथा बस स्टेंड क्षेत्र में तो अभी गागरिन योजना की पाइप लाइन भी नहीं डल पाई है। ग्रामीणों इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होने से लोगों मेंरोष है।

सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक गागरिन परियोजना का पानी अभी तक नहीं पहुंचा, आठ साल से समस्या को प्रमुखता से रखा लेकिन समस्या है, हर बार शिवरों में इस समाधान नहीं हुआ।
- ओम प्रकाश बैरागी, कस्बेवासी

पानी की बहुत समस्या है दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, समस्या का स्थाई समाधान हो, जनता जल योजना की टंकी भी बंद है, गागरिन का तो पानी ही नहीं आता
- विजय सिंह झाला, कस्बेवासी

गांव में पानी की समस्या है इसका समाधान होना चाहिए । ग्रमीण दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
- रमेश चंद बैरागी, कस्बेवासी

हमारे घरों के नलों में पानी ही नहीं आ रहा है दूर कुएं से पानी लाना पड़ रहा है।
- जुझार सिंह झाला,कस्बेवासी

इनका कहना है
कुंडला गांव में गागरिन परियोजना का कार्य अभी अधूरा है, अभी तक 30% ही कार्य हो पाया है, 30 जून तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है, कार्य पूर्ण होने के बाद पूरे गांव में गागरिन का पानी पहुंचना शुरूहोगा।
- वीरेंद्र छिपा, सहायक अभियंता, गागरिन परियोजना

जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
बपावरकलां। कस्बे के हाट चौक के सामने वर्षों से लगा वाटर कूलर इन दिनों दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। लगभग 2000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी जिस लोहे के स्टैंड पर रखी हुई है, वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कई स्थानों से टूट भी गया है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वाटर कूलर के आसपास कई दुकानें संचालित होती हैं। रविवार को यहां ग्रामीण हाट भी लगता है। जिससे दिन भर भीड़ बनी रहती है। वाटर कूलर के एक ओर कोटा-छबड़ा मेगा हाइवे तथा दूसरी ओर आम रास्ता है। दोनों मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहते हैं। ऐसे में टंकी या स्टैंड के गिरने की स्थिति में जनहानि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत प्रशासन ने लंबे समय से इस ओर ध्यान नहीं दिया है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों को पेयजल की आवश्यकता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र मरम्मत कर वाटर कूलर को सुरक्षित रूप से चालू कराया जाए।

वाटर कूलर की टंकी और स्टैंड की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने पर ही संबंधित को भुगतान किया जाएगा।
- रविंद्र कुमार गुप्ता, सरपंच, ग्राम पंचायत बपावरकलां

यदि सरपंच द्वारा लिखित आदेश दिया जाता है तो तत्काल प्रभाव से मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, बपावरकला

राजस्थान में महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों में लड़ेंगे सड़कों पर लड़ाई: खान
जयपुर: महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नूरी खान ने महिला अत्याचार के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हम इसके खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान सहित देश भर में महिला अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं,उन्नाव पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए जब हमारी राजस्थान की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी तो पुलिस ने उन्हें घसीटा, हमारी कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं।

आगामी दिनों में हम महिला अत्याचार,मनरेगा और एसआईआर जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। खान ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मुद्दा हो, महंगाई का मुद्दा हो,इन सब मुद्दों पर हम संघर्ष करेंगे। मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किया गया है और 125 दिन के रोजगार के बाद कही है, लेकिन जिस तरह से हमारी सरकार ने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी, महिला मजदूरों को समान वेतन दिया था और गर्भवती महिलाओं और शिशु स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए शेल्टर बनाए थे, उन सब को इस सरकार ने खत्म करने का काम किया है। 125 दिन के रोजगार की बात की जा रही है, लेकिन गारंटी नहीं दी जा रही है।

ग्राम पंचायत के भी अधिकार छीन लिए गए हैं। इन सब मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। मनरेगा संग्राम की लड़ाई को हमने शहरों से शुरू किया था और इसे हम ग्राम पंचायत तक लेकर पहुंचे हैं। राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी और शेष बचे जिलाध्यक्षों को लेकर कहा कि लगातार इसकी घोषणा हो रही और जो शेष बचे जिलाध्यक्ष हैं उनकी भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

असर खबर का - जेसीबी की मदद से मलबे को बाहर फेंकवाया
नमाना। कस्बे में बालाजी मंदिर से बस स्टैंड तक ग्राम पंचायत की ओर से चलाए गए सफाई अभियान के दौरान नाले से निकाले गए कीचड़ और मलबे के ढेरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया और जेसीबी की मदद से मलबे को बाहर फेंकवाया गया। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और इसे आधा-अधूरा समाधान बताया। ग्रामीणों का कहना है कि नाले की वास्तविक और प्रभावी सफाई जेसीबी से नहीं, बल्कि मजदूरों द्वारा हाथों से की जानी चाहिए थी। जेसीबी से केवल ऊपर का मलबा हट पाया, जबकि नाले के भीतर जमी कीचड़ और गंदगी पूरी तरह साफ नहीं हो सकी। इससे आने वाले समय में फिर से जलभराव और बदबू की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गया और स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने पंचायत प्रशासन से मांग की कि नालों की सफाई मजदूरों के माध्यम से करवाई जाए, ताकि गहराई तक जमी गंदगी भी हटाई जा सके। इस संबंध में मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव मुजीबर रहमान ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद मलबा हटवाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक-दो दिन के भीतर मजदूरों द्वारा पूरी तरह से नाले की साफ-सफाई करवा दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की समस्या न रहे। फिलहाल, पंचायत प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही नाले की समुचित सफाई कर स्थायी समाधान किया जाएगा।

असर खबर का - अतिक्रमण की समस्या से आमजन को मिली राहत, ट्रैफिक व्यवस्था रहती थी प्रभावित
बकानी। ग्राम पंचायत बकानी द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर कर रखे अतिक्रमण को हटाया,जिससे जाम की समस्या से आमजन को  राहत मिलेगी। झालावाड़ जिले के बकानी के बाजार की सड़कों पर दुकानदारों  द्वारा रोड़ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था जिसकी वजह से पल-पल जाम के हालात पैदा होते रहते थे । यह खबर दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में दिनांक 4 दिसंबर 2025 को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी जिसका असर आज देखने को मिला, जिसके चलते कस्बे के मुख्य सड़क पर एक ओर ठेले लगे हुए थे वही दूसरी तरफ दुकानदारों द्वारा सड़क पर टीनशेड लगाकर समान आदि रखकर सड़क के दोनों तरफ जगह घेर रखी थी। जिससे सड़क पर निकलने वाले वाहन और पैदल जाने वाले राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था वही सड़क से होकर निकलने वाले वाहनों के लिए जगह कम रह जाती थी।

बाजार में दिनभर हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहती थी। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फांस जाती थी जिससे मरीजों की जान पर बन आती थी । बाजार में हर आधे घण्टे पर जाम के हालात बनते रहते थे। वही अब ग्राम पंचायत बकानी के प्रशासक सरपंच अंकित बरेठा के नेतृत्व में अस्थाई अतिक्रमण को हटवा दिया गया और इसी के साथ दुकानों के बाहर पीले कलर की बॉर्डर लाइन बनाई गई है जिससे बाहर निकलने पर ग्राम पंचायत द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

तेलंगाना: ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, शाम को होगी नतीजों की घोषणा
हैदराबाद। तेलंगाना में तीन चरणों वाले ग्राम पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो कि आज शाम को 1 बजे तक चलेगा और इसके बाद अपराह्न दो बजे बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। नतीजों की घोषणा शाम को होने की उम्मीद है।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, इस चरण में 56.19 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 28.78 लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। कुल 12,960 उम्मीदवार 3,834 सरपंच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 65,455 उम्मीदवार 27,628 वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं। औसतन, हर सरपंच पद के लिए 3.38 उम्मीदवार और हर वार्ड सदस्य पद के लिए 2.36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

असर खबर का : बपारवरकलां में टूटे नाले का निर्माण कार्य शुरू
बपावरकलां। बपावरकलां में ग्राम पंचायत प्रशासन ने कोलियों के मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते में बाधा बन रहे टूटे नाले के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने 23 नवंबर को समाचार प्रकाशित कर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसमें बताया था कि कोलियों के मोहल्ले की ओर जाने वाला रास्ता पिछले कई दिनों से टूटे नााले के कारण बाधित हो रहा था। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को प्राथमिकता देते हुए जैसे ही वह मुद्दा दैनिक नवज्योति उखबार में उठा, ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत प्रभाव से नाले के निर्माण कार्य की शुरूआत करवा दी गई। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सरपंच के निदेर्शानुसार कार्य शुरू कर मौके पर समस्या का समाधान किया गया। नाले का निर्माण शुरू होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सरपंच का आभार व्यक्त किया।

खस्ताहाल सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सड़क का नहीं हुआ नवीनीकरण
चौमहला। चौमहला कस्बे के बिलावली रोड से चौमहला तक की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है तथा सड़क के बीचों बीच जगह जगह घर गड्ढे हो रहे है, जिस कारण आएदिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे है। यह चौमहला कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।  कस्बे के बिलावली रोड  से चौमहला तक की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है।  इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। गत तीन चार दिन से बरसात होने से इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है। साथ ही सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। गंदगी के कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है। कीचड़ फिसलन के कारण दो पहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे है। शनिवार को दो दुपहिया वाहक इन गड्ढों में गिर गए उनके पीछे महिलाएं बैठी थी, गिरने से उनके कपड़े कीचड़ में गंदे हो गए। यह मार्ग चौमहला के लिए मल्हारगंज बिलावली बाई पास मार्ग का हिस्सा है जो चौमहला को जोड़ता है। इस मार्ग से बड़े बड़े ट्राले , ट्रक भी भरे हुए गुजरते है। कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सड़क का नवीनीकरण नहीं हो सका।

दो ग्राम पंचायतों की सीमा में यह मार्ग
बिलावली चौमहला मार्ग दो ग्राम पंचायतो की सीमा में होने के कारण इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर नालिया नहीं बन पाई है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत चौमहला में तथा तो तिहाई हिस्सा ग्राम पंचायत तलावली में आता है। देख रख के अभाव में आसपास के रहवासियों ने मिट्टी डाल कर अपने अपने घरों के सामने ऊंचा कर लिया।

बरसाते कारण सड़क पर गड्ढे हो गए पूर्व में भी मटेरियल डलवा गया था,पुन: मटेरियल डलवा कर सही करवाया जा रहा है। खुरंजे से कस्बे की मेन सड़क तक अटल पथ में शीघ्र निर्माण होगा।
- शंकर सिंह, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग चौमहला

इनका कहना है...
सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है जगह जगह गड्ढे हो रहे है। जिस कारण आएदिन दुर्घटना होती रहती है।सड़क को सही करवाया जाए। बरसात होने के कारण दुकान के सामने कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है।
- अजय जैन, बिलावली रोड चौमहला निवासी

बिलावली रोड से चौमहला तक की सड़क काफी खराब हो रही है। इस मार्ग से बड़े बड़े ट्राले ट्रक गुजरते है सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाए।
- सुनील पोरवाल, बिलावली रोड चौमहला निवासी

यह सड़क चौमहला कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। बाईपास से आने वाले वाहनों को इसी सड़क से चौमहला में प्रवेश करना होता है। मुख्य सड़क ऐसी दुर्दशा हो रही है।प्रशासन को सड़क को शीघ्र ठीक करना चाहिए। कई जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क से गुजरते है।
- महेश पिछोलिया, अनाज व्यवसाई

यह सड़क मेरे वार्ड में आती है,सड़क मरम्मत के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया। बरसात होने से गड्ढों में पानी भरा हुआ है,सड़क को सही किया जाए।
- भारत बाई विश्वकर्मा, वार्ड पंच

खानपुर उपखंड की सरखंडिया ग्राम पंचायत का मामला : ओदपुर को सड़क नसीब नहीं, ‘रोड नहीं वोट नहीं’ की तैयारी
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क न होने से लोगों को आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुझना पड़ रहा है, ऐसा ही मामला खानपुर उपखंड की ग्राम पंचायत सरखंडिया के ओदपुर गांव में देखने को मिला। जहां पर ग्रामीणों को दो किलोमीटर पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है, जिसके लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पिछले विधानसभा चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया था, तब उपखंड के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश कर गांव तक पक्की सड़क निर्माण का करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब आज ग्रामीण अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए पुन: गांव तक सड़क के लिए कमर कस चुके हैं और आगामी पंचायती राज चुनाव में बहिष्कार की ठान चुके हैं। ओदपुर गांव निवासी श्याम बिहारी शर्मा,गोविंद शर्मा,बिट्टू मीणा,विजय जांगिड़,ललित जांगिड़,त्रिलोक मीणा सहित अन्य लोगों ने बताया कि आजादी के 79 वर्ष बीत जाने पर भी झालावाड़ जिले की आखिरी सीमा पर स्थित ओदपुर गांव आज भी जिले की सड़क से वंचित है। गांव से खुमावदा गांव तक जोड़ने वाली मुख्य सड़क नहीं बन पाने के कारण ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा जैसे अस्पताल,स्कूल,पंचायत मुख्यालय,उपखंड मुख्यालय जैसी कई सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। ओदपुर गांव से खुमावदा गांव की दूरी मात्र दो किलोमीटर है, जिस पर आज तक सड़क नहीं बन पाने से बारिश के मौसम में सड़क की हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाती है जिससे पैदल ही नहीं वाहनों से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं से लेकर बीमार व्यक्ति व राशन पानी लेने के लिए भी कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय,उपखंड मुख्यालय सहित बीमारी व महिलाओं को प्रसवपीड़ा होने पर ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचने के लिए कोटा जिले से सटे खजुरी गांव होकर अस्पताल पहुंचना पड़ता है जिसमें भी तेज बारिश में खजुरी गांव की नांगली नदी की पुलिया नीची होने के कारण पानी में डूबी रहती है वहा भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ट्रैक्टरों की मदद से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर अस्पताल जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता हे जिससे ग्रामीणों का समय के साथ धन की बबार्दी हो रही है ।

झालावाड़ जिले की अंतिम सीमा पर स्थित ओदपुर गांव आज तक जिले की सड़क से नहीं जुड़ पाया है। दो किलोमीटर कच्ची सड़क के अभाव के ग्रामीणों सहित विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कच्चे रास्ते से ही स्कूल जाना पड़ रहा है। अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
- श्याम शमा, ओदपुर निवासी

ओदपुर गांव से ग्राम पंचायत मुख्यालय तहसील मुख्यालय पर सरकारी कामकाज रोजमर्रा के कामों के लिए आने जाने के लिए खजुरी होकर जाना पड़ता है जिसमें लगभग 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ता है जिससे धन और समय की हानि होती है।
- बंटी शमा, ओदपुर निवासी

ओदपुर गांव सड़क जैसी सुविधा के अभाव में जूूझ रहा है, दो किलोमीटर कच्ची होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- गोविंद शमा, ओदपुर निवासी

ओदपुर गांव में सड़क की मांग के लिए कई बार अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
- त्रिलोक मीणा, ओदपुर निवासी

खुमावदा से ओदपुर तक सड़क का पहले से स्टीमेट बनाकर भेज रखा हैं। फिर स्टीमेट बनाकर भेज देंगे, स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू  कराया जाएगा।
- विश्वेंद्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खानपुर

भनग्याखेड़ी में पक्की सड़क का इंतजार
सांगोद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमृतकुआं के भनग्याखेड़ी गांव की 3 किलोमीटर सम्पर्क सड़क आजादी के 78 साल बाद भी कच्ची है। ग्रामीण बताते हैं कि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव के कई कार्यकाल निकल चुके हैं। परंतु अब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंची है। आजादी के इतने सालों बाद भी गांव तक सड़क का नहीं पहुंच पाना सरकार की विफलताओं को दर्शाता है। सालों से ग्रामीण कच्ची सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा हर चुनाव में गांव तक सड़क पहुंचाने का वादा किया जाता है परंतु चुनाव निकलने के बाद ना सत्ता दल गांव तक पहुंच पाता है न हीं सड़क।

कई बार जिम्मेदारों को करवा चुके हैं अवगत
कई बार ग्रामीणों ने लिखित में सड़क की समस्या से अवगत करा दिया है। परंतु अब तक सड़क बनने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती राज चुनाव निकट है फिर से ग्रामीणों को सड़क बनाने के स्वप्न दिखाकर वोट बटोर लिए जाएंगे। परंतु सड़क निर्माण कार्य न तो भाजपा शासन काल में शुरू हुआ न ही कांग्रेस शासन काल में शुरू हुआ था।

भनग्याखेड़ी गांव की सम्पर्क सड़क अभी भी कच्ची सड़क है। बारिश में कीचड़ से सने पंचायत, तहसील, जिला मुख्यालय व अपने गंतव्य स्थल हेतु इस सड़क का उपयोग करना पड़ता है। ग्रामीण को अभी भी पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है।
- रघुनंदन मीणा, ग्रामीण

भनग्याखेड़ी गांव की कच्ची सड़क आजादी के 78 साल बाद भी पक्की नहीं बन पाई है। ग्रामीण कच्चे सड़क से अपने गंतव्य स्थल होकर आते जाते हैं।
- कुलदीप नागर, सोशल वर्कर, खजूरी

कच्ची सड़क से रोज आना व जाना पड़ता है। बारिश के समय बीमार पड़ने या प्रसव पीड़ा होने पर कच्ची सड़क से मुसीबत से होकर निकलना पड़ता है। बारिश में कच्ची सड़क पर दुपहिया वाहन निकलना चुनौती बन जाता है।
- अचल मीणा, ग्रामीण

यह सड़क भनग्याखेड़ी गांव की सम्पर्क सड़क है जो 3 किलोमीटर की कच्ची सड़क है। इस सड़क के लिए कई बार लिखकर दे चुके हैं। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
- दिनेश मीणा, ग्रामीण

इनका कहना है
जनसंख्या के अनुरूप सड़क निर्माण के मानक पूरे नहीं हो पाने के कारण यह रोड नहीं बन पा रहा था। लोकसभा अध्यक्ष व ऊर्जा मंत्री को अवगत करा दिया है। जल्दी निर्माण कार्य शुरू होगा।
- जयवीर सिंह अमृतकुआं, प्रशासक व प्रधान, सांगोद

सड़क का सर्वे हो चुका है। गांव को गुरायता सारोला संपर्क सड़क से जोड़ा जाएगा।
- महावीर सिंह, भाजपा जनप्रतिनिधि, अमृतकुआं

आम रास्तों पर कीचड़ और गंदगी से परेशान लोग
कुंदनपुर। कुंदनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडाप के आमली गांव में प्रवेश करने वाले एक मात्र रास्ते पर लंबे समय से गंदगी और कीचड़ का ढेर जमा है। ग्रामीण मुरलीधर, सतीश, प्रेमचंद और लोकेश ने बताया कि करीब एक माह पहले पंचायत के सफाईकर्मी नाले की सफाई कर गए थे। सफाई का कचरा सड़क किनारे छोड़कर कहा गया था कि सूखने के बाद ट्रॉली में भरकर डंपिंग यार्ड ले जाएंगे। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी मलबा वहीं पड़ा है।

बारिश में और खराब हुआ रास्ता
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के कारण कीचड़ और बदबू से रास्ता और भी खराब हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रास्ते पर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आमली गांव की गंदगी की जानकारी मिली है। ग्रामीणों की समस्या हमारी भी समस्या है। जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
- रामप्रसाद गुर्जर, पंचायत प्रशासक, मंडाप

इनका कहना
ग्राम सेवक मुरलीधर वैष्णव के एपीओ होने के कारण कुछ दिक्कत आई है। सरपंच प्रशासक रामप्रसाद गोचर ने समस्याओं पर ध्यान देने और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। नए ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति होने तक थोड़ी परेशानी रहेगी।
- नरेश गोचर, एलडीसी, ग्राम पंचायत मंडाप

ग्राम विकास अधिकारी नवल मीणा मेडिकल अवकाश पर हैं। पंचायत व्यवस्था फिलहाल कनिष्ठ सहायक देख रहे हैं। एक-दो दिन में नए अधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। जिससे व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
- कुलेश्वर सिंह, बीडीओ, पंचायत समिति सांगोद

जनप्रतिनिधि सुनवाई नहीं करते, अब केवल चुनाव का इंतजार है।
- देवेश गोचर, ग्रामीण

गंदगी और कीचड़ से लोग आए दिन फिसल जाते हैं।
- रौनक नागर, ग्रामीण

मेरे मकान के पास गंदगी का ढेर है। कई बार पंचायत को अवगत कराया। लेकिन सफाईकर्मी समय पर भुगतान न मिलने से काम नहीं करते।
- मुरलीधर, ग्रामीण

बरसात में पानी सड़कों पर जमा होकर गंदगी और बदबू फैलाता है, उम्मीद है पंचायत जल्द समाधान करेगी।
- प्रेमचंद, ग्रामीण

छह माह भी नहीं चला 41 लाख से निर्मित पीएचसी भवन
इटावा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को चिकित्सा सुविधा जनक मिले, इसके लिए रजोपा ग्राम पंचायत के केशोपुरा गांव में 41 लाख का भवन निर्मित हुआ था। जनवरी 2025 में इस भवन का लोकार्पण कर आमजन के लिए समर्पित किया था। लेकिन सरकारी स्तर पर हुए निर्माण की पोल 6 माह मे ही खुल गई। भवन में लोगो को इलाज कराने में भी डर लगने लग गया है कि आखिर कब  हादसा हो जाए। इस बारे में जिम्मेदार भी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर समय रहते भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण होता तो इस तरह भवन जर्जर नहीं होता। जानकारी के अनुसार केशोपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र को बने 6 माह ही हुए हैं। लेकिन उस भवन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। भवन की स्थिति इस तरह है कि अधिकाश दीवारों में दरारें आ गई हैं। कई जगह  ज्वाइंट छूट गए हैं। भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वहीं कई जगह से टपकने भी लग गया है ।

ग्रामीणों में आक्रोश
केशोपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र भवन में गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है। ग्रामीणों को कहना है जब निर्माण हुआ उस समय भी शिकायत की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। वहीं उद्घाटन के बाद से ही भवन में दरारें आना शुरू हो गई। जिसकी भी अधिकारी से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । अब भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इलाज कराने जाने में भी डर लगता है। लेकिन विभाग के अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे।

केशोपुरा में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ था, उसमें दीवारों पर दरारें आने की शिकायत मिली थी। जिसको उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उनके निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- डॉक्टर जयकिशन मीना, ब्लॉक सीएमएचओ, इटावा

उपस्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्ताहीन निर्माण हुआ है। जिसके चलते जगह-जगह दरारें आ गई हैं। जब निर्माण हो रहा था, तब भी अवगत कराया था। लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
- रामचरण बैरवा, नागरिक

स्वास्थ्य केंद्र भवन को अभी बने कुछ समय ही हुआ है। लेकिन भवन की हालत जर्जर हो गई है। अब तो इलाज कराने आने में भी डर लगता है।
- ओमप्रकाश मीना, नागरिक

इनका कहना
जनवरी में इसका लोकार्पण हुआ था। अब भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। निर्माण की जांच होकर कार्यवाही हो।
- बंशीलाल मीना, नागरिक

समय रहते अगर विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि गुणवत्ता पर ध्यान दे लेते तो 41 लाख से निर्मित इस भवन की इस तरह दुर्दशा नहीं होती जिम्मेदारों पर भी कार्यवाही हो। इसका पुन निर्माण कराया जाए।
- बृजसुंदर मीना, ग्रामीण

उपस्वास्थ्य केंद्र केशोपुरा के संवेदक को नोटिस जारी किए हुए हैं। जल्द ही जो निर्माण है उसको सही करवा दिया जाएगा।
- जुगल किशोर, अधिशासी अभियंता, एनएचआरएम, कोटा

मुझे अभी जानकारी मिली है। जो भी मामला है उसको दिखवाकर कार्यवाही की जाएगी।
- नरेंद्र नागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा