siege - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : ट्रंप का ऐलान-ईरानी नौकाएं दिखते ही तुरंत नष्ट करें, अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने त्यागपत्र दिया
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव को और बढ़ाते हुए अपनी नौसेना को कड़े आदेश दिए हैं तथा कहा है कि यदि ईरान से जुड़ी कोई भी नाव इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाती हुई पाई जाए, तो उसे तुरंत ‘नष्ट’ कर दिया जाए। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि इस तरह की हरकतों को रोकने में किसी भी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना की टीमें इस रास्ते को साफ करने के काम में जुटी हुई हैं और सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाना जरूरी है।

ईरान की घेराबंदी : 31 जहाजों को वापस लौटने का निर्देश

ईरान के खिलाफ अपनी समुद्री घेराबंदी को और सख्त करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसने ‘ईरान के विरुद्ध अमेरिकी घेराबंदी के हिस्से के रूप में 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।’वापस लौटाए गए जहाजों में अधिकांश तेल टैंकर बताये जा रहे हैं।

अमेरिका पहले हार माने, तभी होगी बातचीत: ईरान

ईरान के सांसद हामिदरज़ा हाजी बाबाई ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी हार स्वीकार नहीं करता, तब तक उससे किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहा, अमेरिका के हार स्वीकार किए बिना कोई भी बातचीत निषिद्ध है।

अमेरिकी नौसेना प्रमुख जॉन फेलन ने त्यागपत्र दे दिया है। इसकी जानकारी अमेरिका के युद्ध विभाग ने दी। विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा, नौसेना प्रमुख जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। बयान में कहा गया है कि उप प्रमुख हंग काओ नौसेना के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में सेवा देंगे।

धार्मिक उन्माद की राजनीति नहीं चली, जनता से जुड़े हर मुद्दे पर करेंगे सदन में घेराबंदी: जूली
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जनता के बीच फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 7 महीने में जनता इनकी कार्यप्रणाली से दुखी हो गई है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विधानसभा में सरकार से जनता से जुड़े हर मुद्दे पर जबाव मांगेगी। नीट परीक्षा, पानी, बिजली, सड़क, मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार से जबाव मांगे जाएंगे।

जूली ने कहा कि भजनलाल सरकार ने पिछले 7 महीने में जनता के लिए कोई काम नहीं किया। चिरंजीवी जैसी पुरानी योजनाओं को बंद करने से नाराजगी का खामियाजा भाजपा  लोकसभा चुनाव में भुगत चुकी है। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था के चलते लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। हम विधानसभा में शेडो केबिनेट बनाकर हर विभाग के मुद्दे पर जनता की आवाज बनेंगे। मंत्री मदन दिलावर के विवादित बयानों और भाजपा विधायक गोपाल शर्मा तथा बलमुकुन्दाचार्य के धर्मिक बयानों पर कहा कि भाजपा हमेशा धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है। जनता ऐसी बातों को पसंद नहीं करती। दिलावर ने आदिवासी समुदाय को लेकर जो बयान दिया है, उससे उनकी और भाजपा की सोच नजर आती है। कांग्रेस इस तरह की नफरत की राजनीति को कभी पसंद नही करती।

निजी क्लिनिक पर इंजेक्शन लगाते ही महिला ने दम तोड़ा
बांदीकुई। समीपवर्ती गुढ़लिया गांव में सोमवार प्रात: एक निजी क्लिनिक पर उपचार कराने गई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद क्लिनिक संचालक क्लिनिक छोड़ कर भाग निकला। मामले में कोल्वा पुलिस में मृतका के पुत्र ने क्लिनिक संचालक भगवान सहाय शर्मा निवासी बांदीकुई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक बांदीकुई उदय सिंह मीना कर रहे हैं। देर  सांय एफएसएल  की टीम व  एमओबी टीम ने मौका का निरीक्षण किया। प्राथमिकी में मृतका कमली देवी बैरवा (55) के पुत्र राकेश  पुत्र कन्हैयालाल ने बताया कि मां कोबीति रात हाथ-पैर में दर्द होने पर वह सोमवार प्रात: गुढलिया गांव में भगवान सहाय शर्मा के निजी क्लिनिक पर उपचार करवाने लेकर गया। इजेंक् शन लगाने के बाद मां की मौत हो गई। महिला की मौत  होने की खबर लगते ही ग्रामीण क्लिनिक पर एकत्रित हो गए।  इसी बीच क्लिनिक संचालक मौके से भाग निकला। गुस्साए परिजन क्लिनिक के सामने धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलती ही कोल्वा थाना पुलिस मौके पर पहुची व क्लिनिक को सीज कर दिया। दूसरी तरफ गुढलिया चिकित्सालय के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पुलिस क्लिनिक को सीज कर चुकी थी।  परिजनों का कहना था कि बी.पी. जांच किए बिना महिला के इंजेक्शन लगा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश, कोतवाली का किया घेराव
झुंझुनूं। शहर में एक माह में करीब दर्जनभर से ज्यादा हुयी चोरिया व चोरियों का खुलासा नहीं होने विशेषकर करीब 17 दिन पूर्व स्थानीय मोदियों की जाव में अंकुर मोदी के घर हुयी करीब 70 लाख की चोरी के मामले में रविवार की देर सायं मोदियों की जांव में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया व जमकर पुलिस प्रशासन को कोसते हुुए कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

गत एक माह में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। विशेषकर मोदियों की जांव में अंकुर मोदी के घर से चोर 30 लाख नगद व 40 लाख के जेवरात चोरी कर ले गये थे। मोदी परिवार बेटी की शादी के लिये 19 मई की सायं खाटूश्याम जी गया हुआ था, चोरों ने सूने मकान से नकदी व जेवरात चुरा लिये थे जिसका पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। वक्ताओं ने तीन दिवस में चोरों का पता नहीं लगाने पर झुंझुनूं बंद की चेतावनी दी है।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता मुरारी सैनी, एमडी चोपदार, शिवसेना जिला प्रमुख शंकरलाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, भाजपा राष्टÑीय परिषद प्रतिनिधि विशम्भर पूनियां, वैश्व समाज महिला जिलाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, अखिल रा य ट्रेड एसोशियेशन चिड़ावा के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, कुमार महासभा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापत, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिम्मतरामका, अंकुर मोदी, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, वैश्व समाज के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, चिड़ावा भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश सर्राफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ आदि प्रमुख है।

इस अवसर पर बड़ी भारी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। बाद में उपस्थित गणमान्य लोग एक रैली के रूप में रात्री को कोतवाली पहुँचे व वहां जमकर प्रदर्शन किया, धरना दिया। कोतवाली पर शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा, शहर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने चोरो को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।

पायलट का घेराव और स्वागत: CHA कर्मियों ने किया घेराव, सरकारी नौकरी बहाल करने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कोविड हैल्थ असिस्टेंट (सीएचए) कर्मचारियों ने घेराव करते हुए सरकारी नौकरी में बहाल करवाने की मांग रखी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट नई दिल्ली (सराय रोहिल्ला) एक्सप्रेस द्वारा सोमवार श्रीगंगानगर पहुंचे। सीएचए कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुखदीप सुखी की अगुवाई में काफी संख्या में सीएचए कर्मचारियों ने पायलट को ट्रेन से उतरते ही घेर लिया। यह कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सरकारी सेवा में वापस लिए जाने की मांग करने लगे। पायलट के ट्रेन से उतर कर रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में अपनी गाड़ी तक पहुंचने के दौरान सीएचए कर्मचारी लगातार उनके आगे पीछे नारेबाजी करते रहे। वे बार-बार मांग कर रहे थे कि उनको वापिस सरकारी सेवा में लिया जाए।

महिला कर्मी भी काफी संख्या में शामिल

घेराव करने वालों में महिला कर्मी भी काफी संख्या में शामिल रहीं। उन्होंने चिल्ला चिल्ला कर सचिन पायलट का ध्यान अपनी मांग की तरफ और जयपुर में शहीद स्मारक पर चल रहे धरने की तरफ आकृष्ट करवाया। कांग्रेसजनों द्वारा रेलवे स्टेशन पर सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। धक्का-मुक्की और रेलम पेल के बीच सीएचए कर्मचारी सचिन पायलट के समक्ष अपनी बात रखने में सफल रहे। प्रदेश संयोजक सुखदीप सिंह अटवाल ने बताया कि जब तक सभी कर्मचारियों को वापिस सेवा में नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कोविड सहायकों की अस्थाई तौर पर नियुक्तियां की थीं। वर्ष 2021 में भी इन सहायकों से इस महामारी से निपटने में सहयोग लिया गया। सी एच ए फ्रंटलाइन वर्कर बनकर काम किया। इस वर्ष संक्रमण कमजोर पडऩे पर राज्य सरकार ने 31 मार्च के बाद इनके सेवाकाल को नहीं बढ़ाया। अब यह कर्मचारी वापिस सेवा में लेने की मांग कर रहे हैं।

पायलट के श्रीगंगानगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सोमवार को श्रीगंगानगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए सूत और फूलों की मालाएं तथा फूल गुलदस्ते लेकर रेलवे स्टेशन पर आए। पायलट प्लेटफार्म पर सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही पहुंची और बी-वन बोगी से सचिन पायलट बाहर आए तो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पुलिस सचिन पायलट को रेलवे स्टेशन के बाहर उनकी गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए जूझती रही। उनको गाड़ी तक पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे धक्का-मुक्की, रेलम पेल और धकियाते हुए भीड पायलट को स्टेशन से बाहर ले आई। स्वागत के बाद पायलट तुरंत ही मानसा (पंजाब) के लिए रवाना हो गए। पंजाब में पिछले दिनों बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के यहां पायलट शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

कीव की घेराबंदी तेज, लड़ाई के बीच अमेरिकी पत्रकार की मौत
कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। इस बीच यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि दोनों मुल्कों के बीच चल रही बातचीत में अब तक काफी प्रगति हुई है।

पोप ने युद्ध रोकने की अपील की
इस बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए एक हार्दिक याचिका जारी करते हुए कहा कि नागरिकों पर हमले निंदनीय हैं। इसके साथ ही पोप ने यूक्रेन में निहत्थे आम नागरिकों और बच्चों की हत्या को बर्बर कृत्य करार दिया। पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा करीब 25 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गुजारिश है कि इस नरसंहार को
रोका जाए।

भारत ने यूक्रेन में दूतावास को पोलैंड स्थानांतरित किया
नई दिल्ली। यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने रविवार को कीव में अपने दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन में देश के पश्चिमी हिस्सों में हमलों सहित सुरक्षा की तेजी से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है तथा आगे के घटनाक्रम के आलोक में स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन की स्थिति बिगड़ती जा रही है और रूसी सेना के राजधानी कीव की ओर बढ़ने की जानकारी सामने आई है। रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में लवीव के पास एक सैन्य अड्डे पर रूसी हवाई हमले में 35 लोगों के मारे जाने और 134 अन्य के घायल होने की खबर है। इससे पहले शनिवार को रूसी सेना ने दक्षिण में मारियुपोल पर बमबारी की और राजधानी कीव के बाहरी इलाके में गोलाबारी की। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारतीय छात्रों के अंतिम समूह को स्वदेश वापस लाया। अब तक 22,000 से अधिक भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

मोदी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ साथ यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी की अध्यक्षता में रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई।इस बैठक में प्रधानमंत्री को ताजा घटनाक्रम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों, समुद्री और हवाई क्षेत्र में देश की सुरक्षा तैयारियों से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही वहां फंसे भारतीय नागरिकों तथा पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मोदी ने निर्देश दिया कि यूक्रेन के शहर खारकीव में मारे गए नवीन शेखरअप्पा के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम को घेराबंदी और तलाश अभियान में मिली सफलता, मुठभेड़ में तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। नए साल पर भारतीय जवानों ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर अपना फिर लोहा मनवाया है। दरअसल सुरक्षा बलों को बुधवार को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये , जिनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता बताया।कुमार ने ट्वीट किया है कि एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। दो एम-4 कार्बाइन और एक एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हमारे लिए एक बड़ी सफलता। दक्षिणी कश्मीर में सोमवार के बाद से यह दूसरी मुठभेड़ है। कुलगाम जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये थे।