Indian Railway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेल के एसी डिब्बों से चादरें-तकिये और कंबल चोरी, जयपुर में तौलिए सर्वाधिक गायब
जयपुर। भारतीय रेल के एसी डिब्बों में यात्रियों को उपलब्ध कराया जाने वाले कंबल, तकिये और चादरें बड़े पैमाने पर गायब हो रहे हैं। और इस मामले में राजस्थान के रेल मंडलों की तस्वीर चौंकाने वाली है। देश के सभी रेल मंडलों में बीकानेर मंडल से सबसे अधिक 25.76 लाख वस्तुएं वस्तुएं गायब हुईं। इनमें अकेली 12.42 लाख चादरें थीं। दूसरी ओर, जोधपुर मंडल में यात्रियों का सबसे अधिक निशाना कंबल बने, जहां चार वर्षों में 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब हुए। जयपुर मंडल में तौलिए सबसे अधिक चोरी हुए और इनकी संख्या 2.52 लाख रही। एक अखबार की पड़ताल के अनुसार जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच देशभर में रेलवे के एसी डिब्बों से कम से कम 1.27 करोड़ चादरें, तौलिए, तकिए, तकिया-कवर और कंबल चोरी अथवा गायब होने की श्रेणी में दर्ज किए गए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इनमें से अधिकांश सामान यात्री अपने साथ ले गए। देश के जिन दस रेल मंडलों में कुल वस्तुएं चोरी का लगभग 67% हिस्सा दर्ज हुआ, उनमें राजस्थान के तीन मंडल बीकानेर, जोधपुर और जयपुर शामिल हैं। इनके अतिरिक्त रांची, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सोनपुर, दानापुर और बिलासपुर सर्वाधिक प्रभावित मंडलों में हैं।

बीकानेर सबसे आगे
सामान गायब होने के मामले में बीकानेर मंडल देश में पहले स्थान पर है। यहां चार वर्षों में 25.76 लाख वस्तुएं चोरी या गायब हुई हैं। यहां 12.42 लाख चादरें गायब हुईं। वर्ष 2022 में मंडल में 2.99 लाख वस्तुएं गायब हुई थीं, जो बाद के वर्ष में बढ़कर 12.34 लाख तक पहुंच गईं। इस प्रकार बीकानेर में चोरी की वार्षिक संख्या चार गुना से भी अधिक हो गई। देश के किसी अन्य मंडल में इतनी बड़ी कुल संख्या दर्ज नहीं हुई।

जोधपुर में 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब
जोधपुर मंडल कुल चोरी के मामले में देश में पांचवें स्थान पर है। यहां 8.09 लाख वस्तुएं चोरी हुईं। जोधपुर में अन्य वस्तुओं की अपेक्षा कंबलों की चोरी सर्वाधिक हुई। यहां 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब हुए।

जयपुर में तौलिए सबसे ज्यादा गायब
जयपुर मंडल में चोरी का सबसे बड़ा हिस्सा तौलियों का रहा। यहां चार वर्षों में 2.52 लाख तौलिए गायब हुए। ये जयपुर मंडल से चोरी हुए कुल मामलों का लगभग 56% हैं। दिल्ली, रांची, मुंबई, दानापुर और अहमदाबाद की तरह जयपुर में भी तौलिया सबसे अधिक चोरी होने वाली वस्तु रहा।

भारतीय रेलवे के लिए गेम चेंजर बनेगी एआई, बढ़ेगी सुरक्षा और परिचालन दक्षता
जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारतीय रेलवे के परिचालन, अनुरक्षण और यात्री सेवाओं में बड़ा बदलाव ला सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार एआई के उपयोग से रेलवे की कार्यकुशलता, सुरक्षा, उत्पादकता और लागत नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार संभव है। एआई आधारित प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीक सेंसर और डेटा विश्लेषण के जरिए पटरियों में दरार, पुलों की कमजोरी, ट्रैक फिटिंग की खराबी और जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का पहले ही पता लगा सकेगी। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और समय पर मरम्मत संभव होगी। साथ ही अनुरक्षण कार्यो की बेहतर योजना, स्पेयर पार्ट्स प्रबंधन और कोच-वैगनों के टर्नअराउंड समय में भी सुधार आएगा।

उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी
रेलवे कर्मचारियों के लिए एआई एक डिजिटल नॉलेज रिपॉजिटरी की तरह काम करेगी, जिससे तकनीकी समस्याओं के समाधान और मानक प्रक्रियाओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी एआई लोको पायलटों को ईंधन दक्ष संचालन के सुझाव देकर ऊर्जा बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी।

रियल टाइम निगरानी भी होगी
एआई-सक्षम कैमरे और लेजर स्कैनर ट्रैक अवरोध, ओएचई की खराबी और अनधिकृत गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी भी कर सकेंगे। यात्रियों के लिए एआई आधारित प्लेटफॉर्म कोच, प्रतीक्षालय, चिकित्सा और ऑनबोर्ड सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ भीड़ प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई का व्यापक और योजनाबद्ध उपयोग भारतीय रेलवे को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट, टिकाऊ और यात्री-केंद्रित बनाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें समयसारणी
जयपुर। रेलवे प्रषासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोडी स्पेषल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बीकानेर-साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में दो फरवरी तक, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में 26 जनवरी तक, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में 1 फरवरी तक, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 26 जनवरी तक, अजमेर-दौंड- अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि 30 जनवरी तक, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 29 जनवरी तक विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान 43 हजार से अधिक रेल सेवाएं कीं संचालित, सबसे बड़े विशेष रेल अभियानों में से एक
जयपुर। भारतीय रेलवे ने प्रमुख धार्मिक आयोजनों और व्यस्त यात्रा के मौसम के दौरान बड़ी संख्या में विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कर यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक उपाय किए हैं। 2025 में विशेष रेलगाड़ियों के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई। 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के लिए अपने सबसे बड़े विशेष रेल अभियानों में से एक का संचालन किया, जिसमें 13 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 के बीच 17 हजार 340 विशेष ट्रेनें चलाई गई, ताकि बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके।
होली के लिए जो 1 मार्च से 22 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई, 1144 विशेष ट्रेनें चलाई गई, जो होली 2024 के दौरान चलाई गई ट्रेनों की संख्या से लगभग दोगुनी थीं, जिससे बेहतर उपलब्धता और सुगम यात्रा सुनिश्चित हुई।

1 अप्रैल से 30 जून तक चलने वाले 2025 के ग्रीष्मकालीन यात्रा सत्र में 12417 ग्रीष्मकालीन विशेष रेल यात्राएं संचालित की गईं, जिससे छुट्टियों के चरम महीनों के दौरान भी उच्च स्तर की सेवा सुनिश्चित हुई। छठ पूजा-2025 के लिए विशेष व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया, जिसके तहत 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच 12383 विशेष रेल यात्राएं संचालित की गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती हैं। 2025 में की गई ये उन्नत व्यवस्थाएं 2024 में निर्मित मजबूत परिचालन आधार पर आधारित थीं। 30 जनवरी से 11 मार्च 2024 तक संचालित आस्था विशेष सेवाओं के दौरान तीर्थयात्रियों की सुगमता के लिए 326 विशेष चक्रीय रेल यात्राएं संचालित की गईं। होली-2024 के लिए 12 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक, भारतीय रेलवे ने त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए 604 विशेष रेल यात्राएं संचालित कीं। 2024 की गर्मियों में 12919 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई, जबकि छठ पूजा 2024 के लिए 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच 7990 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। 2025 में स्पेशल ट्रेनों के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि भारतीय रेलवे की यात्रियों की सुविधा, कुशल भीड़ प्रबंधन और अधिक मांग के समय में विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने की किराए में बढ़ोतरी, जानें कब लागू होगी नई दरें और कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने रविवार को 26 दिसंबर 2025 से लागू होने वाले नए किराया ढांचे की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस संशोधित टिकट प्राइसिंग स्ट्रक्चर से रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का अनुमान है। नया ढांचा खासतौर पर लंबी दूरी की यात्राओं को प्रभावित करेगा, जबकि कम दूरी और उपनगरीय यात्रियों को राहत दी गई है।

नए नियमों के तहत, 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को ऑर्डिनरी क्लास में प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 2 पैसे अधिक चुकाने होंगे। हालांकि, 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर, 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही रेलवे ने क्रिसमस और नए साल 2025-26 के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की भी घोषणा की है। आठ रेलवे जोनों में 244 अतिरिक्त ट्रिप के साथ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त रूट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार आगे और ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर लागू होगी ओटीपी आधारित प्रणाली, यात्री सुविधा और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
जयपुर। भारतीय रेलवे आगामी दिनों में तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर ओटीपी आधारित प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है। आम यात्रियों के लिए सुविधा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा इस ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली को प्रस्तावित किया है।
सबसे पहले, रेलवे ने जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकटिंग के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण शुरू किया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में सभी आरक्षित टिकट प्राप्त करने के पहले दिन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ओटीपी-आधारित आरक्षण प्रणाली लागू की गई। यह दोनों पहल आम उपयोगकर्ताओं (रेल यात्रियों) द्वारा सफलतापूर्वक अपनाई गईं, जिससे आरक्षण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हुई।
रेलवे ने 17 नवंबर, 2025 को आरक्षण काउंटरों पर ओटीपी- आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। वर्तमान में यह प्रणाली कुल 52 ट्रेनों तक विस्तारित की जा चुकी है। इस व्यवस्था के तहत, जब कोई यात्री काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराता है, तो आरक्षण फ़ॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। सफल ओटीपी सत्यापन के बाद ही टिकट की पुष्टि की जाती है। आगामी दिनों में यह ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली सभी शेष ट्रेनों पर लागू कर दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य तत्काल कोटे के दुरुपयोग को रोकना और वास्तविक यात्रियों को उच्च मांग वाले टिकटों तक बेहतर पहुँच प्रदान करना है। यह रेलवे टिकटिंग में पारदर्शिता, यात्री सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य, रेल यातायात रहेगा प्रभावित
जयपुर। रेलवे की ओर से बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड के मारवाड छापरी-खजवाना-मारवाड मुडवा स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 16 नवम्बर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से एक घंटे, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा 16 नवम्बर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से एक घंटे, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा 16 नवम्बर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी जोधपुर-मेडता रोड के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें समय और रूट
जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर एवं जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 9 से 16 नवम्बर तक (2 ट्रिप) एवं समस्तीपुर से 11 से 18 नवम्बर तक, जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जोधपुर से 8 से 15 नवम्बर तक (2 ट्रिप) एवं पटना से 9 से 16 नवम्बर तक (2 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक जयपुर रवि जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई। शपथ में सभी को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील रहने,साथ ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलाई।

साथ ही सत्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा मंडल कार्यालय में रेलवे अधिकारियो-कर्मचारियों को सतर्कता विषय पर व्याख्यान दिये जायेगें साथ ही कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक एवं सतर्कता संगोष्ठी भी आयोजित किये जायेगे।

फेस्टिवल सीजन में रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्री भार बढ़ने के चलते रेलवे ने लिया फैसला
जयपुर। रेलवे की ओर से आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक पूजा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार हावडा-खातीपुरा (जयपुर) पूजा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 12, 19, 26 अक्टूबर व 2 नवंबर को हावडा से रविवार को रात 11 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 3.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी।

इसी प्रकार खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14, 21, 28 अक्टूबर व 4 नवम्बर को खातीपुरा से मंगलवार को सुबह 7.35 बजे रवाना होकर बुधवार को शाम 4.50 बजे हावडा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

20 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, जानें नई समय सारणी
जयपुर। रेलेवे की ओर से 20 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर 30 सितंबर से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बाडमेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा, बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा, बरेली-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा, फुलेरा-जयपुर सवारी गाडी रेलसेवा, उदयपुर सिटी-कोलकाता सुपरफास्ट रेलसेवा, बाडमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा, भोपाल- जयपुर रेलसेवा, अजमेर- गंगापुर सिटी डेमू रेलसेवा, हिसार-बीकानेर रेलसेवा, तिरूपति-हिसार रेलसेवा, बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर रेलसेवा, हिसार-दिल्ली रेलसेवा, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा,  हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा,  जोधपुर-दिल्ली  सराय रेलसेवा, बाडमेर -जोधपुर सवारी गाडी रेलसेवा, दिल्ली-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिविर्तत किया गया है।

भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा भूटान : चार हजार करोड़ की लागत से बनेंगे दो रेलवे ट्रेक, दोनों देशों में हुआ एमओयू
नई दिल्ली। भारत और भूटान पहली बार रेल मार्ग से जुड़ेंगे। दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों, कोकराझार-गेलफू और बनरहाट-सामत्से रेल मार्ग के जरिए जोड़ा जाएगा। रणनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो भारत और भूटान के बीच यह रेल परियोजनाएं बेहद अहम हैं। सोमवार को दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में इसे लेकर सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यहां बताया कि इन परियोजनाओं का खर्च भारतीय इलाके में बनने वाले रेल मार्ग का भारत सरकार और भूटान के इलाके में बनने वाले ट्रेक का खर्च भारतीय विदेश मंत्रालय वहन करेगा। रेल मंत्री ने बताया कि इन दोनों ही परियोजनाओं पर कुल खर्च 4033 करोड़ रुपए आएगा। जो कुल 89 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कोकराझार-गेलफू 69 किलोमीटर और बनरहाट-सामत्से रेल मार्ग 20 किलोमीटर लंबा होगा।

द्विपक्षीय साझेदारी होगी मजबूत
यह दोनों रेल मार्ग न केवल भूटान को उसकी पहली रेलवे कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। बल्कि भारत एवं भूटान की द्विपक्षीय साझेदारी को गहरे सामरिक और आर्थिक आयाम देगी।

चीन के बीआरआई का जवाब!
माना जा रहा है कि यह परियोजना सीमा पार संपर्क को मजबूत करने, राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने और स्थानीय एवं क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा जानकार भारत के इस कदम को चीन के बीआरआई का जवाब भी मान रहे हैं। क्योंकि चीन लगातार भूटान में अपनी पैठ बढ़ा रहा है।