sariska - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वन्यजीव संरक्षण: राजस्थान में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संख्या 721, 8 प्रतिशत की वृद्धि
जयपुर।  फरवरी 2024 में जारी 'भारत में तेंदुओं की स्थिति, 2022 रिपोर्ट' ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्साहजनक तस्वीर पेश की। देशभर में तेंदुओं की संख्या 2018 के 12,852 से बढ़कर 2022 में 13,874 हो गई। जो करीब 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इस सूची में मध्य प्रदेश 3,907 तेंदुओं के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु भी प्रमुख राज्यों में शामिल हैं।  राजस्थान की बात करें तो यहां तेंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में जहां यह संख्या 476 थी, वहीं 2022 में बढ़कर 721 हो गई। यानी करीब 51.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार सरिस्का टाइगर रिजर्व में 167, रणथंभौर में 87, मुकुंदरा हिल्स में 49 और रामगढ़ विषधारी में 19 तेंदुए पाए गए हैं। इसके अलावा उदयपुर क्षेत्र में 56 और जयपुर के झालाना व आमागढ़ में 40 तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की गई।

सरिस्का देश का पहला टाइगर रिजर्व : जहां भालुओं को किया ट्रांसलोकेट
जयपुर। पिछले दिनों दो नर और एक मादा भालू को ट्रांसलोकेट कर सरिस्का टाइगर रिजर्व लाया गया। ऐसा करने पर सरिस्का टाइगर रिजर्व देश का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बन गया है, जहां भालुओं को ट्रांसलोकेट कर बसाया है। इसके अतिरिक्त यहां बाघों के बाद भालू दूसरे ऐसे वन्यजीव हैं, जिन्हें सैटेलाइट कॉलर पहनाए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक मादा और एक नर भालू को सैटेलाइट कॉलर लगाया हैं। कॉलर का वजन करीब तीन किलो बताया जाता है। साथ ही एक कॉलर की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। इससे पहले साल 2013-14 सरिस्का से 35 किमी दूर छाजू रामपुरा से भालू को रेस्क्यू कर यहां छोड़ा गया था। जो करीब डेढ़ साल नहीं दिखा था। गौरतलब है कि यहां 8 नर, 14 मादा और 6 शावकों सहित बाघों की संख्या 28 है। इनमें से एसटी 29 और एसटी 30 के सैटेलाइट कॉलर लगे हैं। वहीं एसटी 9 और एसटी 10 के लगाए कॉलर खराब हो गए हैं, जिन्हें जल्द हटाने की बात वन विभाग कर रहा है।

बाघ भी लाए थे ट्रांसलोकेशन के जरिए
अधिकारियों के अनुसार सरिस्का साल 2004-05 में बाघ विहीन हो गया है। इसके बाद साल 2008 में रणथम्भौर से चॉपर के जरिए ट्रांसलोकेट कर बाघ और बाघिन को यहां लाया गया।

बाघों को ट्रांसलोकेशन कर बसाने के मामले में भी सरिस्का देश का पहला टाइगर रिजर्व बना था। इसे देख पन्ना टाइगर रिजर्व में भी बाघों को ट्रांसलोकेट कर बसाया गया था।
सरिस्का देश का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व है, जहां भालूओं को ट्रांसलोकेट कर बसाया गया है। इससे पहले यहां बाघों को भी ऐसे ही बसाया था।
-डीपी जागावत, उप वन संरक्षक, सरिस्का टाइगर रिजर्व

सरिस्का ऐसा टाइगर रिजर्व बन गया है, जहां बाघों के बाद भालूओं के भी सैटेलाइट कॉलर लगाए हैं। यहां भालू को बसाने के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही थी।
-दिनेश दुर्रानी, फाउंडर सेके्रटरी, सरिस्का टाइगर फाउंडेशन

योद्धा टाइगर की जल्द कर सकते हैं सरिस्का शिफ्टिंग
सवाई माधोपुर। रणथंभौर से जल्द ही टाइगर शिफ्टिंग की जाएगी, इसकी तैयारी वन विभाग ने पूरी कर ली है। टाइगर शिफ्टिंग के लिए वन विभाग की टीम कुंडेरा रेंज में जमी हुई है। वन विभाग की टीम यहां डेरा जमाए हुआ है। यहां वन विभाग की टीम टाइगर की मॉनिटरिंग कर रही है। टाइगर को टेंकुलाइज करने के बाद टाइगर को सरिस्का टाइगर रिजर्व ले जाने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर की शिफ्टिंग को लेकर रामगढ़ विषधारी के डीएफओ संजीव शर्मा सवाई माधोपुर पहुंच चुके है, फिलहाल कुंडेरा रेंज में रणथंभौर के सीसीएफ एसआर यादव, डीएफओ संग्राम सिंह, एसीएफ मानस सिंह मौके पर मौजूद है, इससे पहले एनटीसीए की टीम रणथंभौर का दौरा भी कर चुकी है। जिसके बाद से ही यहां वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कैंप लगाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार टाइगर को सड़क मार्ग से सरिस्का भेजा जाएगा, इसकी वन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है। सूत्रों अनुसार जंगल से टाइगर को सड़क मार्ग से उसे सरिस्का भेजा जाएगा। इससे पहले पूर्व में रणथंभौर में क्षमता से ज्यादा बाघ बाघिन होने के चलते रणथंभौर के वनाधिकारियों एनटीसीए से बाघ को टेंकुलाइज करने की अनुमति मांगी थी, इसके बाद एनटीसीए की टीम रणथंभौर पहुंची थी। टीम ने यहां तालड़ा और कुंडेरा रेंज में जायजा लिया था। जायजा लेने के बाद अब जल्दी रणथंभौर से टाइगर शिफ्टिंग की जा रही है। हांलाकी वनाधिकारियों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है कि रणथंभौर कौनसे बाघ को शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्दी एक दो दिन में रणथंभौर से टाइगर की शिफ्टिंग की जा सकती है। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर से एक मेल टाइगर को सरिस्का भेजा जा सकता है। जिसकी उम्र की करीब 5 साल के लगभग है।

सरिस्का टाइगर रिज़र्व में पानी की तलाई में बाघिन एसटी -9 और एसटी -21 की एकसाथ साईटिंग
जयपुर/अलवर। सरिस्का टाइगर रिज़र्व में इन दिनो टाइगर की अच्छी साईटिंग हो रही है। सोमवार को टाइगर रिज़र्व में बनाई पानी की तलाई में बाघिन एसटी -9 और एसटी -21 एकसाथ दिखाई दिए। इन पलों को पर्यटकों ने अपने कैमरे में क़ैद किया। नेचर गाइड अजय कुमार ने बताया कि अभी एसटी-9 और एसटी-21 को अक्सर साथ देखा जा रहा है। यहां इन दोनो की अच्छी साईटिंग हो रही है।

सरिस्का के जंगल में फिर आग
अलवर। सरिस्का बाघ परियोजना की टहला रेंज के अंतर्गत जहाज वाले हनुमान मंदिर के समीप के जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पर वन विभाग एवं दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जहाज वाले हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी पर सूखी घास व पत्तों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो हवा के साथ फैल गई। जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। इससे पहले अभी हाल ही में 27 मार्च को भी सरिस्का के जंगल में भीषण आग लगी थी। इसे बुझाने में वन विभाग, दमकल कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

सरिस्का में भीषण आग: प्रशासन सायरन से कर रहा सावधान, वन्य जीवों का गांवों की ओर की ओर पलायन
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का अभ्यारण क्षेत्र में लगी भीषण आग के बाद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा वन्यजीव की जान बचाने के लिए सायरन बजा कर लोगों को सावधान किया गया है।  उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा अनुराग हरित ने बताया सरिस्का अभ्यारण वन क्षेत्र के डाबली, सुकोला, रोटक्याला, बालेटा, पृथ्वीपुरा की सीमा तक आग का प्रकोप बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा के लिए मालाखेड़ा थाना पुलिस वन्यजीवों से बचाव करने और परिवार को सुरक्षित रखने की अपील कर रही है। भीषण आग लगने के कारण जंगल में रहने वाले वन्यजीव जिसमें प्रमुख रुप से सूअर सियार लकड़बग्घा के अलावा अन्य खूंखार जानवर अपना जीवन बचाने के लिए गांव की ओर पलायन करने लगे हैं।

वन्यजीवों से बचाव करने की अपील मालाखेड़ा पुलिस और प्रशासन आमजन से कर रहा है और सायरन लगाकर वाहन घुमा रहे है। पास के गांव की ओर पलायन करेंगे खूंखार वन्यजीव से आमजन को वन्यजीवों से कोई हानि नहीं होगी इसलिए सुरक्षित रहें इसके लिए मालाखेड़ा पुलिस और प्रशासन की ओर से जागरूकता की रणभेरी बजाई है और पुलिस की ओर से अपने वाहन में माइक लगा कर बालेटा पृथ्वीपुरा रेबारी बाबा नाहर शक्ति धाम सहित आसपास के गांवों में चेतावनी दी जा रही है कि लोग अपने घर पर रहे रात्रि को बाहर नहीं निकले और कोई भी खूंखार वन्यजीव गांव में आता है तो तुरंत मालाखेड़ा पुलिस प्रशासन या अलवर कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।

सरिस्का के बाद रणथम्भौर से भी आई खुशखबरी, कैमरा ट्रेप में नजर आए दो शावक
जयपुर/सवाईमाधोपुर। सरिस्का टाइगर रिजर्व से खुशखबरी मिलने के बाद मंगलवार को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से भी खुशखबरी सामने आई है। टाइगर रिजर्व के फलौदी रेंज में भैरुपुरा, पांड्या की ताल क्षेत्र में बाघिन टी-79 ने 2 शावकों को जन्म दिया है। कैमरा ट्रेप में इनके फोटोज आए हैं। जिनसे इसकी पुष्टि हुई है। शावक तकरीबन 3 से 4 माह के बताए जा रहे हैं। बाघिन टी-79 की उम्र लगभग 9 वर्ष है। इसने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इन 2 नए शावकों के जन्म से रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के अधीन क्षेत्र में 23 बाघ, 30 बाघिन एवं 24 अल्प वयस्क/शावक सहित कुल संख्या 77 बाघ-बाघिन हो गई है। डीसीएफ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि शावकों के दिखाई देने के बाद क्षेत्र की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इसके लिए स्टॉफ को निर्देश दिए गए हैं।

वहीं इससे पहले सरिस्का टाइगर रिज़र्व से मंगलवार को ख़ुशखबरी सामने आइ थी। सरिस्का के फ़ील्ड डायरेक्टर आर एन मीना ने बताया कि बाघिन एसटी 17 के साथ दो शावकों की फ़ोटो कैमरा ट्रैप में नज़र आइ है। ऐसे में यहाँ नर, मादा और शावकों को मिलाकर टाइगर की संख्या 27 हो गई है। दोनो शावकों की उम्र क़रीब दो से तीन माह बताई जा रही है। इससे पहले अक्टूबर-नवम्बर, 2021 से ही  बाघिन एसटी-17 की मोनिटरिंग की जा रही थी। ड़ीसीएफ  सुदर्शन शर्मा ने बताया कि 6 मार्च को शावकों की फ़ोटो कैमरा ट्रैप में आइ है। इसके बाद उस एरिया की निगरानी बड़ा दी गई है। शावक दिखाई देने के बाद से वन्यजीव प्रेमियों में ख़ुशी की लहर है। बाघिन की उम्र क़रीब चार साल बताई जा रही है।

नवजात शावक के रूप में अच्छी खबर: गहलोत

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरिस्का में नवजात शावकों की फोटो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया जाहिर की कि सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघिन एसटी17 के नवजात शावक के रूप में अच्छी खबर ट्रैप कैमरों में कैद हो गई है। अब टाइगर रिजर्व में कुल 27 बाघ हैं जिनमें 9 बाघ, 11 बाघिन और 7 शावक शामिल हैं। उनकी बढ़ती संख्या खुशी की बात है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन के साथ 2 शावकों की फोटो कैमरे में ट्रैप
जयपुर। सरिस्का टाइगर रिज़र्व से मंगलवार को ख़ुशखबरी सामने आइ है। सरिस्का के फ़ील्ड डायरेक्टर आर एन मीना ने बताया कि बाघिन एसटी 17 के साथ दो शावकों की फ़ोटो कैमरा ट्रैप में नज़र आइ है। ऐसे में यहाँ नर, मादा और शावकों को मिलाकर टाइगर की संख्या 27 हो गई है। दोनो शावकों की उम्र क़रीब दो से तीन माह बताई जा रही है। इससे पहले अक्टूबर-नवम्बर, 2021 से ही  बाघिन एसटी-17 की मोनिटरिंग की जा रही थी। ड़ीसीएफ  सुदर्शन शर्मा ने बताया कि 6 मार्च को शावकों की फ़ोटो कैमरा ट्रैप में आइ है। इसके बाद उस एरिया की निगरानी बड़ा दी गई है। शावक दिखाई देने के बाद से वन्यजीव प्रेमियों में ख़ुशी की लहर है। बाघिन की उम्र क़रीब चार साल बताई जा रही है।

ये है संख्या:

नर टाइगर : 9
बाघिन : 11
शावक : 7

नवजात शावक के रूप में अच्छी खबर: गहलोत

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघिन एसटी17 के नवजात शावक के रूप में अच्छी खबर ट्रैप कैमरों में कैद हो गई है। अब टाइगर रिजर्व में कुल 27 बाघ हैं जिनमें 9 बाघ, 11 बाघिन और 7 शावक शामिल हैं। उनकी बढ़ती संख्या खुशी की बात है।

बाघिन एसटी - 19 की दो शावकों के साथ पहला फोटो सेशन
अलवर/जयपुर। सरिस्का बाघ परियोजना से बुधवार को ख़ुशखबरी सामने आई है। अलवर बफ़र रेंज के बारालिवाली वन एरिया/वन संरक्षक एवं सरिस्का के कार्यालय वाले बफ़र वन एरिया में बाघिन एसटी - 19 की दो शावकों के साथ पहली बार कैमरा ट्रैप में फ़ोटो आईं है। सरिस्का बाघ परियोजना के फ़ील्ड डायरेक्टर आर.एन.मीना ने बताया कि शावकों की उम्र दो माह के आसपास लग रही है। पिछले साल अक्टूबर- नवम्बर माह से बाघिन की मोनिटरिंग की जा रही थी। आर.एन.मीना ने शावकों के दिखाई देने के बाद उस एरिया की निगरानी बढ़ा दी है।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बाघिन एसटी - 19 की दो शावकों के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा की है।