immediately - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्यूरोक्रेसी पर उठे सवालों पर बोले डोटासरा: कोई भी मामला उठाए, सरकार तुरन्त लेती है संज्ञान
जयपुर। ब्यूरोक्रेसी को लेकर विधायकों की शिकायत पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि अगर विधायक शिकायत करते हैं तो संज्ञान लिया जाएगा। इससे पहले भी किया ऐसे मामलों में संज्ञान लेते रहे है। लोकतंत्र में सभी स्तंभों का अपना-अपना काम है। ब्यूरोक्रेसी और विधायिका एक-दूसरे की खिलाफ नहीं है। कमी-खामी बतानी चाहिए। ऐसे मामलों में तुरन्त संज्ञान लिया जाता है। गौरतलब है कि विधायक दिव्या मदेरणा, संयम लोढ़ा, गिर्राज मलिंगा, अमीन खान,धीरज गुर्जर, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, बलजीत यादव, हेमाराम चौधरी, पीआर मीणा , भरत सिंह कुंदनपुर  कई विधायक ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि बाड़ेबंदी की कांग्रेस को कोई जरूरत नहीं है हमारे यहां तो गुड गवर्नेंस है। हाल ही में 13 में से 12 निर्दलीय तो सीएम से मिले थे। बाड़ेबंदी की जरूरत तो बीजेपी को है, जहां इनके मुख्यमंत्री पद के कई के दावेदार बैठे हुए हैं। बीजेपी हमेशा से लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती है।

हॉर्स ट्रेडिंग में यकीन रखने वाली पार्टी है। यहीं कारण है कि बीजेपी दूसरी सीट पर उम्मीदवार उतार रही। बीजेपी की नीतियों से लोकतंत्र को खतरा है। यही कारण है कि कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चलाने जा रही,राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है।
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस चिंतन शिविर की घोषणा की पूरी पालना करेंगे । एक और 2 जून को घोषणाओं पर चर्चा होगी और उन्हें अमल में लाया जाएगा। अब हम कांग्रेस संगठन की मजबूती में जुटे है। उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणा की पालना में राज्यों से आगे रहेगी।

नसीराबाद में तनाव, तत्काल हालात काबू
नसीराबाद। शहर में शुक्रवार को बाइक की टक्कर लगने की मामूली सी बात को लेकर दो परिवार आमने-सामने हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। मौके की नजाकत भांपते हुए पुलिस तत्काल पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। अजमेर से जिला कलक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा भी नसीराबाद पहुंच गए। साथ ही कई थानों का जाप्ता भी बुलवा लिया गया। खबर लिखे जाने तक माहौल पूरी तरह कंट्रोल में है।

बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक पर बाजार जा रहा था। तभी अन्य युवक के टक्कर लग गई। इससे दोनों आपस में झगड़ने लगे। उनके परिजन को जानकारी मिली तो वे भी पहुंच गए और आपस में झगड़ने लगे। इस झगड़े को देखकर अन्य व्यक्ति एकत्रित होकर माहौल बिगाड़ते, इससे पूर्व ही सिटी एवं सदर थानाधिकारी जाप्ता लेकर मौके पर पहुंच गए और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक शर्मा भी पहुंच गए। साथ ही निकटवर्ती पुलिस थानों का जाप्ता बुलवा लिया गया।

सदर थाने में गणमान्य लोगों की बैठक

सदर पुलिस थाना परिसर में शहर के गणमान्य लोग एकत्रित हुए। जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़ सहित सिटी और सदर थाना अधिकारियों ने समझाइश की। बैठक में सभी का कहना रहा कि यह कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का विवाद था। इसलिए शहर में पूर्णतया शांति है। कलक्टर और एसपी ने घटनास्थल का भी अवलोकन किया। जहां पर पूर्णतया शांति होने पर संतोष जताया और पुलिस कमिर्यों को आवश्यक निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक जिला कलक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक शर्मा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नसीराबाद में ही मौजूद थे।

कुछ हिरासत में

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इनका कहना है

तनाव जैसी कोई बात नहीं है। दो परिवारों के बीच विवाद था जो हल हो गया। दोनों ने आपस में सुलह कर ली। माहौल शांत है। -अंशदीप, जिला कलक्टर

जोधपुर के उपद्रव क्षेत्र में लगा कर्फ्यू, गहलोत ने दो मंत्रियों सहित अधिकारियों की टीम को हेलीकॉप्टर से तुरंत भेजा जोधपुर
जयपुर। जोधपुर के जालोरी गेट सर्किल पर बीती रात हुए उपद्रव की गंभीरत को देखते हुए जोधपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।ये कर्फ्यू 4 मई की आधी रात तक लागू रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में पुलिस स्टेशन प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर व सरदारपुरा और पूर्वी जिले के पुलिस स्टेशन उदयमंदिर, सदर बाजार, सदर कोतवाली, नागौरी गेट व खांडा फलसा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया।

दो मंत्रियों और अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से गहलोत ने भेजा जोधपुर
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले की लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम निरस्त कर मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और जोधपुर के घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने जोधपुर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी देखें जिस क्षेत्र में यह उपद्रव हुआ।  मुख्यमंत्री ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और जोधपुर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, एसीएस होम  अभय कुमार, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर हवा सिंह घुमरिया को स्थिति के मद्धेनजर हेलीकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने को निर्देश दिए हैं।

आमजन से शांति बनाए रखने की अपील
मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाली घटना से समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था को क्षति पहुंचती है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सभी समाज और धर्मों के लोग सभी त्योहारों को प्रेम और भाईचारे से मनाते आए हैं और विशेषकर जोधपुर अपनी अपनायत के लिए जाना जाता है। यह परंपरा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना की उच्च स्तरीय समीक्षा की

साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह राज्यमंत्री  राजेन्द्र सिंह यादव, जोधपुर के प्रभारी मंत्री  सुभाष गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह  अभय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)  हवासिंह घुमरिया को हेलिकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने के निर्देश दिए।  गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर जोधपुर और हाल में हुई इस प्रकार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल्द ही प्रदेश के सभी थाना स्तर पर कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप की बैठक आयोजित कर विभिन्न समुदायों के बीच शांति का माहौल कायम करने तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य सचिव  ऊषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह  अभय कुमार, डीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, एडीजी क्राइम  आरपी मेहरड़ा, एडीजी कानून-व्यवस्था  हवासिंह घुमरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

घास तुरंत कटवाए, वरना अग्नि दुर्घटना की जिम्मेदारी आपकी होगी
कोटा । झालावाड़ रोड स्थित हवाई अड्डा परिसर में बार-बार सूखी घास व झाड़ियों में लग रही आग की घटनाओं को देखते हुए नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त ने हवाई अड्डा अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसके बाद हवाई अड्डा प्रबंधन ने जेसीबी से घास कटाई शुरू कर दी है। हालांकि गुरुवार को भी दिन में फिर से वहां आग लगी थी।

हवाई अड्डा परिसर में पिछले एक सप्ताह में  तीन बार सूखी घास व झाड़ियों में आग लग चुकी है। सबसे अधिक आग 23 अप्रैेल को दिन में लगी थी। जिस पर शाम तक काबू पाया गया था। उस दिन करीब डेढ़ किमी. क्षेत्र में आग फैल गई थी। जिसे काबू पाने में 2 लाख लीटर पानी काम में लिया था। उसके 24 घंटे बाद 25 अप्रैल को फिर से परिसर में आग लगी। दोनों बार आग परिसर की सूखी घास व  झाड़ियों में लगी थी। दूसरी बार कीे आग पेट्रोल पम्प के पीछे की तरफ लगी थी। जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में किया गया था। लगातार दो बड़ी घटनाएं जल्दी-जल्दी होने पर नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त ने हवाई अड्डा अधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में आयुक्त ने लिखा कि हवाई अड्डा परिसर में काफी समय से घास व सूखी झाड़ियां उगी हुई हैं। जिन्हें कटवाने के लिए पूर्व में कई बार पत्र लिखा जा चुका है। उसके बाद भी दो बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। एयरपोर्ट परिसर के आस-पास दुर्गा बस्ती, अभय कमांड सेंटर, दैनिक नवज्योति कार्यालय व पेट्रोल पम्प भी है। ऐसे में एयरपोर्ट परिसर में आग लगने व अधिक बढ़ने पर जान और माल का नुकसान भी हो सकता है। पत्र में लिखा कि एयरपोर्ट परिसर में अग्निशमन वाहनों में पानी भरने की व फायर उपकरणों को भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वे अविलम्ब एयरपोर्ट परिसर में उगी सूखी घास व झाड़ियों को कटवाएं। यदि भविष्य में कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी एयरपोर्ट प्रबंधन की होगी।

बार-बार पत्र का भी नहीं हो रहा असर
नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजोरा ने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन को पिछले तीन साल से घास कटवाने के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं। एक माह में दो बार पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। वे हर बार टेंडर होने के बात कहकर बचते रहते हैं। जबकि  एयरपोर्ट परिसर में आग लगने पर परेशानी प्रशासन को हो रही है। साथ ही जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीच होने से आग कभी भी फैली तो बड़ा हादसा हो सकता है।

तीसरी बार फिर लगी आग, दो दमकल भेजी
इधर नगर निगम कोटा दक्षिण के सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र गौतम ने बताया कि गुरुवार को दिन में भी एयरपोर्ट परिसर की झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर दो दमकलें मौके पर भेजी थी। हालांकि आग घोड़ा बस्ती के पीछे की तरफ लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे आग अधिक नहीं फैल सकी। एयरपोर्ट परिसर में एक सप्ताह में यह तीसरी बार आग लगी है।

इनका कहना है
एयरपोर्ट परिसर में घास कटाई का ठेका किशनगढ़ से हो गया है। वह फाइनल स्वीकृति के लिए वित्त विभाग में गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही शीघ्र ही परिसर से घास कटाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन उससे पहले अपने स्तर पर ही जेसीबी मशीन लगाकर पेट्रोल पम्प के पीछे की तरफ से घास कटाई का काम शुरू कर दिया है।
-नरेन्द्र मीणा, हवाई अड्डा अधिकारी

सदन में गूंजा वकील की 49 दिन से लापता दो नाबालिग बच्चियों का मामला
जयपुर। राजधानी जयपुर में पिछले 49 दिन से एक वकील की दो बच्चियों के लापता होने के बाद भी सुराग नहीं मिलने का मामला बुधवार को विधानसभा में भी गूंजा। शून्यकाल में भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का चार्ली गुम होने पर पुलिस उसे 5 दिन में ढूंढ लेती है, आजम खान की भैंस चोरी होने पर पुलिस तत्काल ढूंढ लाती है, लेकिन आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, क्या वर्चस्व वाले लोगों की ही पुलिस पूरी तरह से सुनवाई करेगी?

लाहोटी ने कहा कि जयपुर की दो नाबालिग बच्चियां डेढ़ महीने पहले स्कूल से गायब हुई थी,  अभी तक पुलिस इन बच्चियों को नहीं ढूंढ सकी।  बच्चों का सुराग नहीं मिलने पर जब जयपुर शहर में वकील और आमजन सड़कों पर उतरे तो 46 दिन बाद दबाव पड़ने पर इस मामले में SIT गठन किया जाता है। अगर राजधानी के यह हाल है तो गांव ढाणियों में क्या होता होगा? लाहोटी ने कहा पुलिस व सरकार सो रही है? दो  दिन से वकीलों ने भी राजधानी में  सड़क जाम कर रखी है।

स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को दी सीख
एक सवाल के जवाब के दौरान स्पीकर सीपी जोशी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सीख देते हुए कहा कि कहा आप एक अच्छे कार्यकर्ता हो सकते हैं, लेकिन आपको एक अच्छा मंत्री होना साबित करना होगा। दरअसल अपने जवाब के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास पर भाजपा नेताओ ने टिप्पणी की तो खाचरियावास भी बोलने लगे। इस पर स्पीकर ने प्रताप सिंह को निजी टिप्पणियां करने से रोका। इस पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मंत्री तो बंध गए हैं स्पीकर साहब। इस पर स्पीकर ने कहा कि या तो मंत्री को या स्पीकर को बंधना तो पड़ेगा ही। अप्रिय फैसले हमेशा स्पीकर को ही करने पड़ते हैं।

विधानसभा में उठा कोटा में धारा 144 लगाने का मुद्दा
भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने  शून्यकाल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कोटा में धारा 144 लगाने का मामला सदन में उठाया। शर्मा ने कहा फिल्म के कारण से धारा 144 लगाई गई है, अब प्रशासन ने कहा है कि फिल्म को लेकर कोई रोक नहीं है, तो ऐसे में फिर अब कोटा शहर में धारा 144 लागू रहने का क्या औचित्य है? स्पीकर जोशी ने कहा कि मैंने आपकी भावना के अनुसार मैंने कोटा कलेक्टर से जानकारी मंगवाई है। अब सभी भ्रांतियां दूर कर दी गई है।

गहलोत बोले....कोविड के चलते राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगाए चुनाव आयोग
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के कारण चुनाव टाले नहीं जा सकते, परन्तु कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए। रैलियों की जगह प्रचार के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि आज सूचना प्रोद्योगिकी का युग है इसलिए प्रचार भी IT एवं सोशल मीडिया आधारित होना चाहिए।
चुनाव आयोग टीवी, रेडियो इत्यादि कम्युनिकेशन माध्यमों पर सभी पार्टियों को टाइम स्लॉट बांट दे जिससे सभी पार्टियों को प्रचार के समान अवसर मिल सकें। बड़ी रैलियों की जगह कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर-घर प्रचार किया जाए। हम अधिकांश देशवासी अभी तक कोविड की दूसरी लहर की भयावहता को भूले नहीं है। पिछले साल अप्रैल-मई के महीने में किस तरह अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे थे एवं ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की तड़पते हुए मृत्यु हुई। अब देश के सामने कोरोना की तीसरी लहर है। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रोन आगे जाकर क्या नया रूप लेगा यह अभी किसी को मालूम नहीं है।