rankings - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मंधाना और गायकवाड वनडे रैंकिंग के टॉप-10 में
दुबई। श्रीलंका में क्रमश: गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्मृति मंधाना और राजेश्वरी गायकवाड को वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है और वे क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज हो गई हैं। वहीं श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को भी अच्छे प्रदर्शन का लाभ हुआ है और वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 8वें स्थान पर हैं। इससे पहले वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 रन की विशाल पारी खेलने के बाद वह 8वें स्थान पर पहुंची थीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस वनडे सीरीज में 119 रन बनाए और दो विकेट भी झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में मिला है और वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर आ गई हैं। मंधाना ने दूसरे वनडे में नाबाद 94 रन की पारी खेली थी और शेफाली वर्मा के साथ रिकॉर्ड 174 रन जोड़े थे। वहीं तीसरे वनडे में गायकवाड ने तीन विकेट लिए थे, जबकि हरमनप्रीत ने 75 रन बनाने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया था। शेफाली वर्मा भी तीन स्थान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 33वें स्थान पर आ गई है, जबकि तेज गेंदबाज मेघना सिंह को भी चार स्थान का फायदा हुआ है और वह गेंदबाजी की रैंकिंग में 43वें स्थान पर हैं।

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर
दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

पांचवे स्थान पर फिसला वनडे रैंकिंग में भारत
दुबई। आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम गिरकर पांचवे स्थान पर आ गई है।आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन कैरिबियाई टीम को क्लीन स्वीप कर बाबर आजम की टीम 106 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। 105 रेटिंग वाली भारतीय टीम पांचवे स्थान पर खिसक गई है। अगस्त में होने वाली पाकिस्तान की अगली एकदिवसीय सीरीज से पहले भारत को इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं, जिनमें जीतकर भारत पाकिस्तान से आगे निकल सकता है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड 125 रेटिंग के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर रही, जबकि इंग्लैंड (124) ने दूसरा और आॅस्ट्रेलिया(107) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

टेस्ट में फिर नंबर वन का ताज रविंद्र जडेजा के नाम
दुबई। भारत के रवींद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के जैसन होल्डर को फिर से अपदस्थ कर आईसीसी पुरुष टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार  जडेजा पिछले सप्ताह दूसरे स्थान पर खिसक गए थे लेकिन वह 385 अंकों के साथ फिर से नंबर एक बन गए हैं भारत के रविचंद्रन अश्विन (341) तीसरे स्थान पाए कायम हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रमश: सातवें, नौंवें और दसवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नास लाबुशेन  (916) शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन और जसप्रीत बुमराह का दूसरा और चौथा स्थान बना हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का नंबर एक स्थान बना  हुआ  है

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में राहुल की 18 स्थान की छलांग, शमी, मयंक और बुमराह को भी फायदा
दुबई। सेंचूरियन टेस्ट में शतक बनाने वाले ओपनर लोकेश  राहुल को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 18 स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह वर्तमान में बल्लेबाजों की रैंकिंग में 31वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और  जसप्रीत बुमराह को भी रैंकिंग में फायदा मिला है।

पहली पारी में पंजा जड़कर मैच में कुल आठ विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर हैं। सेंचूरियन टेस्ट में पांच विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने टॉप 10 में वापसी की और वह नौवें स्थान पर हैं। वहीं मयंक अग्रवाल को भी पहली पारी में 60 रन की पारी खेलने का लाभ हुआ और वह एक स्थान आगे बढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अजिंक्य रहाणे को भी 48 और 20 की पारी खेलने का लाभ मिला और वह दो स्थान ऊपर पहुंचकर 25वें स्थान पर आ गए।

इसी मैच में आठ विकेट लेने वाले लुंगीसानी एनगिदी  को 16 स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 30वें स्थान पर आ गए हैं। पहले टेस्ट में 52 और नाबाद 39 का स्कोर बनाने वाले दक्षिण अफ़्रीकी उपकप्तान तेम्बा बवूमा को भी 16 स्थान का लाभ हुआ है और वह अब 39वें नंबर पर हैं।वहीं सात विकेट लेकर कैगिसो रबादा भी एक स्थान की बढ़ोतरी के साथ छठा स्थान हासिल किया है। डेब्यू करने वाले मार्को यानसन ने भी पांच विकेट लेकर 97वें स्थान से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

दक्षिण  अफ़्रीकी कप्तान डीन एल्गर को भी 77 रन की पारी से दो स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस शीर्ष पर हैं।