drama - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नारी शक्ति मास में गूंजेगा आमेर रंगमंच : 7 मार्च को ‘दहेज’ नाटक की विशेष प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार और नागरिक लेंगे भाग
जयपुर। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा “घर-घर रंगमंच - हर दर रंगमंच” अभियान के तहत नारी शक्ति मास 2026 के अंतर्गत 7 मार्च को शाम 6 बजे विशेष नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर आधारित सामाजिक नाटक “दहेज” का मंचन होगा। नाटक की परिकल्पना, निर्देशन और प्रकाश संयोजन रंगकर्मी राजीव मिश्रा ने किया है।

मंच के संस्थापक ओम प्रकाश सैनी के अनुसार यह पहल नारी सम्मान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है, जिसमें स्थानीय कलाकार और नागरिक भाग लेंगे।

पंचम नाट्यधर्मी रंग महोत्सव का समापन : गौरी सिनगार करे ढोलो पानी भरे, दिखावे की संस्कृति पर हास्य प्रहार
जयपुर। पंचम नाट्यधर्मी रंग महोत्सव का समापन रविवार को रवींद्र मंच पर हुए जोरदार हास्य नाटक गौरी सिनगार करे ढोलो पानी भरे के साथ हुआ। शुभकरण जोशी लिखित इस राजस्थानी नाटक का निर्देशन कुलदीप शर्मा ने किया, जबकि सहायक निर्देशन प्रभा शर्मा का रहा। नाटक की कथा एक सामान्य सरकारी क्लर्क चांदमल भाटी की पत्नी सरोज के ईद-गिर्द घूमती है, जिसे दिखावे और झूठी शान की आदत है।

सहेली पुष्पा के आगमन पर सरोज अपने पति को नौकर और मुंहबोले देवर को पति बनाने का आग्रह करती है। घटनाक्रम हास्य और उलझनों से भर जाता है और अंत में रिटायर्ड फौजी दादाजी के आते ही सारा दिखावा उजागर हो जाता है। कलाकारों ने अपने सधे अभिनय से दर्शकों को हंसी और सोच दोनों का अनुभव कराया। यह हास्यप्रधान प्रस्तुति समाज में व्याप्त दिखावे की संस्कृति पर गहरी चोट करती है और अंत में एक सुखद संदेश छोड़ जाती है।

जेकेके में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह के अवसर पर नाटक ‘चित्रांगदा’ का मंचन, संकेत जैन ने किया निर्देशन
जयपुर। जवाहर कला केंद्र की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह के अवसर पर शनिवार को नाटक ‘चित्रांगदा’ का मंचन हुआ। यह नाटक गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर की कहानी पर आधारित रहा जिसका निर्देशन संकेत जैन ने किया है। नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों ने अर्जुन और चित्रांगदा की प्रेम कहानी को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जिसमें बाह्य आकर्षण से ज्यादा आत्मिक सुंदरता को अपनाने का संदेश दिया गया।

मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा अर्जुन के प्रति बेहद आकर्षित है, लेकिन उसका हृदय जीतने में असफल रहती है क्योंकि उसमें कामुक सुंदरता की कमी है और सामान्य जीवन में वह एक निडर 'पुरुष' की तरह व्यवहार करती है। चित्रांगदा के अनुरोध पर, प्रेम के देवता, कामदेव, उसे एक वर्ष के लिए शारीरिक सौंदर्य प्रदान करते हैं, और परिणामस्वरूप अर्जुन उससे प्रसन्न होता है। तब उसकी पहिरन उसे ज्ञात नहीं थी। हालांकि वर्ष समाप्त होने से पहले, अर्जुन उससे विमुख होने लगता है, और योद्धा राजकुमारी के पराक्रम की सूचना से उसके मन में उसके लिए गहरी प्रशांसा पैदा हो जाती है। तब चित्रांगदा अपने असली रूप में प्रकट हो जाती है, और वह उससे और भी अधिक प्यार करने लगता है, और नाटक खुशी से समाप्त हो जाता है। नाटक प्रतीकात्मक रूप से शारीरिक सुख और कामुक संतुष्टि से परे, वास्तविक सुंदरतस की व्याख्या और अन्वेषण करता है। इस काव्यात्मक नाटक को काव्यात्मक बिंबों, प्रतीकों और अत्यंत सुंदर भावों के कारण संचार के लिए एक नई नाट्य भाषा की आवश्यकता है।

हास्य नाटक बगिया बांछाराम का मंचन रवीन्द्र मंच पर
जयपुर। हास्य नाटक बगिया बांछाराम की का मंचन रवीन्द्र मंच पर हुआ। मनोज मित्र के लिखे इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी राम सहाय पारीक ने किया। नाटक एक गरीब वृद्ध किसान बांछाराम की कहानी है, जिसने धरती के प्रति श्रद्धा और प्रेम के चलते जिन्दगी भर मेहनत करके अपनी बगिया को सजा के रखा है। गांव का जमींदार इस बाग को हड़पना चाहता है।

उसने बांछा को बहला फुसला के बाग अपने नाम लिखवा लिया। शर्त के अनुसार बांछा के मरने के बाद बाग जमींदार का हो जाएगा। इधर बांछा का इकलौता वारिस उसका नाती भी बाग को बेचकर व्यापार करना चाहता है। अंतत: जीत सच की होती है। नाटक में जहां एक ओर किसान की धरती के प्रति श्रद्धा चित्रित की गई है। वहीं दूसरी ओर धरती को व्यापार का साधन बनाने व सामन्तवादी सोच परिलक्षित होती है।

बालरूम डांसर संदीप सोपारकर ने वैक्स म्यूजियम की खूबसूरती को निहारा, पर्यटकों के साथ खिंचाई फोटो
जयपुर। रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित चित्रांगदा एक सशक्त नारी के मंचन के लिए जयपुर आए ख्याति प्राप्त बालरूम डांसर, कोरियोग्राफर, अभिनेता संदीप सोपारकर ने नाहरगढ़ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम का दौरा किया। वैक्स के पुतलों को देखकर संदीप ने सराहा और तारीफ करते हुए कहा कि वैक्स म्यूजियम का यही वास्तविक रूपी सेट माहौल अन्य वैक्स म्यूजियम से अलग अनुभव कराता है, बल्कि उनकी दुनिया में ले जाता है।

कांच के टुकड़ों से बने शीशमहल की चकाचौंध देखकर तो संदीप एक अलग ही दुनिया में चले गए और अपने खास बैले डांस वाले अंदाज में झूमने लगे। म्यूजियम में स्थित पर्यटकों के साथ भी संदीप ने उत्साह के साथ फोटो खिंचाई। संदीप सोपारकर के साथ चित्रांगदा नाटक की पूरी टीम ने भी वैक्स म्यूजियम का दौरा किया।

नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का दिया संदेश
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम ग्रेटर ने स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक पापी प्लॉस्टिक और रैली के माध्यम से आमजन तक स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अभियान में रुकमणी बिरला स्कूल के बच्चों और स्टाफ  ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और कचरे का स्रोत पर अलगाव पर भी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र प्लास्टिक दानव का रहा जिसनें लोगों को समझाया कि मैं कितना खतरनाक हूं। इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि जब बच्चे वार्ड की गलियों से संदेश देने के लिए गुजरे, तो आमजन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बच्चों का सम्मान फूलों की वर्षा कर किया। बजरंग विहार विकास समिति, शांति नगर विकास समिति, जैन समाज और व्यापार मंडलों द्वारा बच्चों के इस सार्थक प्रयास को देखकर स्वयं इस अभियान से जुड़ते हुए बच्चों का भव्य स्वागत सम्मान किया और उनकी कॉलोनियों में चॉकलेट, जूस आदि की व्यवस्था की।

इस अभियान की सफलता की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि रुकमणी बिरला स्कूल की प्रिंसिपल ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का वादा किया और अभियान में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब स्कूल में अब सप्ताह में एक दिन स्वच्छता की कक्षा लगेगी। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बच्चे वार्ड की दीवारों पर स्वच्छता का संदेश लिखेंगे।

बेहतर कहानी से पेपर लीक जैसे मुद्दों पर नाटक बनने की जरूरत : बेदी
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी ने कहा कि ओटीटी को कहां-कहां सेंसर करेंगे आप? बडे पर्दें पर कई अटैक हुए और लांछन लगे। जब टेलीविजन आया था तो लोगों ने कहा था कि बडे पर्दो खत्म हो जाएंगे। मेरे लिए तो फिल्में, सीरियल और थिएटर सब समान हैं और मैं किसी एक का चयन नहीं कर सकता हूं। बेदी ने यह बात रविवार को रवींद्र मंच पर मीडिया से रूबरू होने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कई समसामायिक मुद्दों पर बात करते हुए अपनी जर्नी शेयर की।

ओटीटी टैलेंट दिखाने का जरिया
बेदी ने थिएटर के बारे में कहा कि जो थिएटर करते हैं वे करते ही हैं। कुछ और आ जाने से उनको ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। बात कि जाए ओटीटी की तो वह भी एक चैनल है पैसा कमाने या टैलेंट दिखाने का। फिर भी यदि आप थिएटर के लिए पेशनेट हैं तो आप वो करोगे ही।

थिएटर नहीं लेता ज्यादा समय
बेदी ने थिएटर के बारे में कहा कि ये भ्रम है कि थिएटर ज्यादा समय मांगता है। ऐसा कुछ भी नहीं है। आप एक प्ले 15 से 20 दिन में तैयार कर लेते हैं और फिर सिर्फ  एक शाम आपसे थिएटर मांगता है जब आप उसे प्ले करते हैं। मैंने भी बहुत प्ले लिखे और डायरेक्ट भी किए हैं। देखा जाए तो थिएटर आपको लाइव रखता है। इससे आदमी के रिएक्शन शार्प रहते हैं।

सामाजिक मुद्दों पर नाटक होने चाहिए
पेपर लीक पर नाटक बनने की जरूरत के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां ऐसे नाटक बनने की जरूरत है। नाटक समाज का दर्पण हैं और एक-दूसरे के प्रतिबिंब हैं। उन्होंने अपनी पहली चॉइस के बारे में कहा कि फिल्म, थिएटर और सीरीयल्स में से किसी एक को चुनने का मतलब है कि तीन बच्चों में से किसी एक को चुनना। मेरे लिए सब समान हैं और सबके लिए समय-समय पर काम करता हूं। मूवी, थिएटर अ‍ैर सीरियल सब अपनी-अपनी जगह पर हैं। कुछ हो सकते हैं जो सिनेमा और ओटीटी के बाद थिएटर को अवॉइड करते हो मगर मैं ऐसा नहीं करता।

यहां किया पार्टिसिपेट
बेदी रवींद्र मंच पर 17वें कोलाज आफ किलकारी चिल्ड्रन्स-टीनेजर्स थिएटर वर्कशॉप के समापन समारोह में रूबरू हो रहे थे। कला संस्कृति विभाग राजस्थान, ललित कला अकादमी, क्यूरियो चिल्ड्रंस थिएटर, रवींद्र मंच और हिमालयीय यूनिवर्सिटी उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न एक्टिविटी की। लगभग 90 बच्चों ने रवींद्र मंच पर आउटडोर और मुख्य मंच पर क्रिएटिव नाटय प्रस्तुतियां दीं।

तीन नाटकों का मंचन
समापन समारोह में तीन नाटकों का मंचन हुआ। पहला कॉमेडी ड्रामा भूतों की धमाचौकड़ी रहा। इस नाटक की कहानी एक छोटे से गांव के एक किसान के ईद-गिर्द घूमती है। दूसरे नाटक मेहनत का इत्र और तीसरे अक्ल का जादू नाटक में भी बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शनी मिश्रा और गगन मिश्रा ने किया।

Kakori-The Train Action नाटक का हुआ मंचन
जयपुर। नेट थियेट कार्यक्रमों की शृंखला में रंगकर्मी सुधांशु शुक्ला द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक काकोरी-द ट्रेन ऐक्शन का मंचन हुआ। यह नाटक पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित नाटक गगन दमामा बाज्यो से प्रेरित है।

नाटक 9 अगस्त 1925 को काकोरी स्टेशन पर भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश हुकूमत का खजाना ले जा रही ट्रेन में उस खजाने को लूटने की घटना पर आधारित है। इस डकैती ने अंग्रेजी शासन की बुनियाद हिला कर रख दी थी। नाटक में संगीत और गायन के माध्यम से क्रांतिकारी संघर्ष को भी दर्शाया गया है। नाटक  क्रांतिकारियों के जज्बे और देश प्रेम की कहानी बयां करती है।

‘ताबूत जिंदगी’ में दिखा नि:स्वार्थ भाव
जयपुर। दस दिवसीय रंग राजस्थान के सातवें दिन जेकेके में शनिवार को महोत्सव की शुरुआत सुबह 10 बजे फिल्म निर्देशक, लेखक आकर्ष खुराना की मास्टर क्लास से हुई। 35 लोगों की इस क्लास में रंगमंच के सफर और फिल्मों में आसानी से काम मिलने पर खूब सारी बातें हुई। इसके बाद जेकेके के कृष्णायन सभागार में स्टोरीटेलिंग का सत्र रंग गाथा रखा गया, जिसमें वक्ताओं ने अपनी कहानियां सुनाई। इसके बाद जेकेके के अलंकार में बातचीत सत्र रंग चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें अतिथि के रूप में अभिनेता तारुक रैना, अभिषेक शाह और वृंदा कैकर उपस्थित रहें। इसके बाद कृष्णायन सभागार में विजय कुमार नायक द्वारा निर्देशित नाटक ‘ताबूत जिंदगी’ का मंचन हुआ। ताबूत जिंदगी एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गोवा में अपने परिवार के साथ रहता है। और ताबूत बनाने का काम करता है। उस व्यक्ति की एक खासियत है कि वो ताबूत बनाते वक्त गाने गाता है। मगर ताबूत बनाते वक्त गाने गाना उसकी पत्नी कर लड़के को पसंद नहीं है। क्योंकि किसी की मौत पर ताबूत बनाते वक्त गाना गाना अच्छा नहीं ऐसा उनका मानना है और वहीं उस व्यक्ति की बेटी उस व्यक्ति को प्रेम करती है। बस इसी कहानी के इर्द गिर्द ये नाटक चलता है। इसके बाद सात बजे जेकेके के रंगायन सभागार में नाटक देयर समथिंग इन द वाटर का मंचन हुआ। फिल्म निर्देशक और लेखक आकर्ष खुराना लिखित-निर्देशित ये नाटक दिल्ली के फ्रेंड सर्कल की एक कहानी है जहां एक मेडिकल डॉक्टर है, जिसके इर्द गिर्द ये नाटक होता है। वहां एक मंदिर निर्माण होने जा रहा है जहां नीचे पानी में कुछ गड़बड़ है बस इसी को लेकर सभी दृश्य है और नाटक खेला जाता है।

जेकेके में नाटक पद्मकाया गाथा का मंचन
जयपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और जवाहर कला केंद्र की ओर से भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में रविवार को महोत्सव के तहत पियल भट्टाचार्य के निर्देशन में नाटक पद्मकायागाथा का मंचन हुआ। यह नाटक प्रसिद्ध संस्कृत नाटककार शुद्रक द्वारा रचित रूपक पद्म प्रभृत्कम्श का एक रूपांतरण है। नाटक हमें चौथी शताब्दी के भारत से साक्षात्कार कराता है, इसकी शुरुआत उज्जैन के बाजार से होती है। मुख्य पात्र संवत्सर विट पाटलीपुत्र के राजा के आदेश से उसकी प्रेमिका तक उसके प्रेम की निशानी के तौर पर कमल पहुंचाने उज्जैन पहुंचा है। पाटलीपुत्र के राजा मूलदेव को अपनी पत्नी की बहन शैलिका से प्रेम होता है।

संवाद प्रवाह में बोले निर्देशक संदीप भट्टाचार्य
ये बात काबिल-ए-गौर है कि रंगकर्मियों को अभावों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इससे हम काम करना नहीं छोड़ सकते, जहां संसाधनों का अभाव होता है। वहीं रचनात्मकता का विकास होता है, कहानी कहने के लिए हमारे पास जज्बा होना चाहिए। नाट्य निर्देशक संदीप भट्टाचार्य ने रविवार को जेकेके की ओर से संवाद प्रवाह के दौरान यह बात कही। वे साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा और सूत्रधार दौलत सिंह के साथ बात कर रहे थे।

रैली असफल हुई BJP इसलिए सुरक्षा में चूक की राजनीतिक नौटंकी और ड्रामा किया:डोटासरा
जयपुर। पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत कर भाजपा के रवैया को दुखद बताया।

इस मौके पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि पीएम की रैली असफल हो गई थी। इसलिए सुरक्षा में चूक का मसला उठाया गया। जब बिना देश को सूचना दिए पीएम बिरयानी खाने पाक चले जाते हैं, तब खतरे की बात नहीं दिखी। पंजाब के सीएम इस मामले में राज्य सरकार का पक्ष भी पेश कर चुके हैं। ऐसे दलित वर्ग के व्यक्ति पर लांछन लगाना प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

पंजाब में किसान पहले से मोदी का विरोध कर रहे थे इसीलिए उन्हें पता था कि रैली असफल हो रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक नौटंकी और ड्रामा किया। प्रधानमंत्री नया षड्यंत्र करके झूठे राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ना चाहते। पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन थी। बकायदा स्टेट कैबिनेट मंत्री गए। पीएम पर कोई हमला नहीं हुआ।