google - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
तेहरान। ईरान ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह क्षेत्र में स्थित अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों, बैंकों और गूगल एवं माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी कंपनियों को भी निशाना बना सकता है। यह बयान कथित तौर पर एक ईरानी बैंक पर हुए हमले की प्रतिक्रिया में आया है।

ईरान में रिवोल्यूशनरी गाड्र्स से संबद्ध खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एक ईरानी बैंक पर हुए हमले के बाद अब दुश्मन के वित्तीय संस्थान उनके निशाने पर हैं। ईरान ने क्षेत्र के नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा के लिहाज से इन बैंकों के एक किलोमीटर के दायरे से दूर रहें।

इसके साथ ही, ईरान ने उन दिग्गज अमेरिकी तकनीकी कंपनियों की सूची जारी की है जिनकी तकनीक का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां शामिल हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इन कंपनियों के इजरायल और कुछ खाड़ी देशों में स्थित कार्यालय और क्लाउड-आधारित बुनियादी ढांचे अब ईरान के वैध सैन्य लक्ष्य हैं। ईरान का कहना है कि जैसे-जैसे युद्ध का दायरा बढ़ रहा है, वह अपने हमलों का विस्तार आर्थिक और तकनीकी संपत्तियों तक करने के लिए मजबूर है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों के कार्यालय और क्लाउड सेवाओं से संबंधित बुनियादी ढांचे इजरायल के कई शहरों के साथ-साथ कुछ खाड़ी देशों में भी स्थित हैं, जो अब ईरानी हमलों के जोखिम के दायरे में आ गए हैं। ईरानी अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी है कि यदि उनके ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रहे, तो वे क्षेत्र की तेल सुविधाओं को निशाना बनाएंगे, जिससे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। खाड़ी देशों में पहले ही अमेजन के डेटा सेंटरों और तेल रिफाइनरियों पर छिटपुट हमलों की खबरें आ चुकी हैं।

'वर्क वीजा' वाले कर्मचारियों को अमेरिका छोडऩे से रोक रहे हैं गूगल, ऐप्पल, जानें क्यों?
वॉशिंगटन। अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल और ऐप्पल नौकरी वाले वीजा पर अमेरिका आये कर्मचारियों को देश छोडऩे से रोक रहे हैं। बिजनेस इनसाइडर ने एक ईमेल का हवाला देते हुए यह दावा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, गूगल और ऐप्पल कुछ 'वर्क वीजा' वाले कर्मचारियों को दूतावास में देरी के कारण अमेरिका से बाहर यात्रा न करने की सलाह दे रहे हैं। दोनों कंपनियों के बाहरी कानूनी सलाहकारों ने उन कर्मचारियों को ईमेल भेजे हैं जिन्हें अमेरिका में फिर से प्रवेश के लिए वीजा स्टैंप की जरूरत है। ऐसे कर्मचारियों को देश न छोडऩे की सलाह दी है क्योंकि वीजा प्रक्रिया में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है, यह देरी अमेरिका आने वाले कुछ खास तरह के यात्रियों के लिए सोशल मीडिया वेरिफिकेशन की जरूरतों को लागू करने के कारण हो रही है। पिछले हफ्ते, एनबीसी ने एक अमेरिकी सीमा-शुल्क एवं सुरक्षा (सीबीपी) के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिकी अधिकारी देश में प्रवेश चाहने वाले विदेशी यात्रियों से पिछले पांच सालों का सोशल मीडिया डेटा मांगने की योजना बना रहे हैं।

चैनल ने यह भी साफ किया कि सीबीपी आवेदकों के पिछले पांच सालों में इस्तेमाल किये गये फोन नंबर, ईमेल एड्रेस और परिवार के करीबी सदस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी इक्टटा करेगा। इसमें परिजनों के नाम, जन्मतिथि और रिहाइश की जगह शामिल है। उल्लेखनीय है कि, ट्रंप प्रशासन ने नवंबर में वीजा अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को इनके आधार पर वीजा देने से मना कर सकते हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग की नीति वीजा अधिकारियों को निर्देश देती है कि वे कई नये कारणों से आवेदकों को अमेरिका में प्रवेश देने से मना कर सकते हैं। इसमें रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचना, बूढ़े माता-पिता होना, और खास जरूरतों या विकलांगता वाले आश्रित होना शामिल है। इससे पूर्व, सीबीपी ने आंकड़े जारी करते हुए कहा था कि अमेरिका ने पिछले एक साल में देश में आने वाले विदेशियों के फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की रिकॉर्ड संख्या में तलाशी ली है।

एआई बताएगा फोन करने वाला धोखेबाज तो नहीं....?
नई दिल्ली। गूगल ने दिल्ली में सेफ एंड ट्रस्टेड एआई इवेंट का आयोजन किया। इसमें कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सुरक्षित बनाने और लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए आए अपडेट के बारे में बात की है। गूगल खास तौर पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों पर ध्यान दे रहा है। अब गूगल के पिक्सल डिवाइस पर कॉल के दौरान रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन की सुविधा मिलेगी।  यह सुविधा जेमिनी नैनो पर बेस्ड है। इस फीचर के तहत डिवाइस यानी फोन पर ही संदिग्ध पैटर्न का एनालिस किया जाता है और स्कैम की आशंका होने पर यूजर को अलर्ट भेजा जाता है। इसमें ऑडियो रिकॉर्ड नहीं होता और न ही डेटा गूगल के साथ शेयर होता है। आइए, सभी अपडेट के बारे में डिटेल में जानते हैं।

नए सेफ्टी अपडेट्स का ऐलान

गूगल ने भारत के लिए कई नए एआई सेफ्टी अपडेट्स का ऐलान किया है। इन नए फीचर्स में वित्तीय ऐप्स जैसे गूगल पे, पेटीएम या नवी के लिए सुरक्षा, एसएमएसए ओटीपी की जगह लेने वाली नई सुरक्षित तकनीक और वॉटरमार्किंग डिटेक्शन टूल को बढ़ावा देना शामिल है। गूगल का कहना है कि ये अपडेट एआई को इस्तेमाल करने में ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे । गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में इन नए अपडेट्स और पहलों के बारे में बताया है। गूगल पोस्ट के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य लोगों को ऑनलाइन स्कैम से होने वाले नुकसान से बचाना, कंपनियों के लिए मजबूत प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा टूल्स बनाना और ऐसे अक मॉडल तैयार करना है, जो सबके लिए सही हों।

एआई द्वारा बनाए गए कंटेंट को पहचानना होगा आसान

गूगल प्ले प्रोटेक्ट ने अब तक 11.5 करोड़ से ज्यादा बार ऐसे ऐप्स को इंस्टॉल होने से रोका है, जो जानकारियों का गलत इस्तेमाल करते हैं। बात दें कि SynthID AI गूगल का अपना एआई वॉटरमार्किंग और डिटेक्शन टेक्नोलॉजी है। अब इसे अकादमिक संस्थानों, शोधकर्ताओं और कई मीडिया प्रकाशकों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका मतलब है कि एआई द्वारा बनाए गए कंटेंट की पहचान करना आसान हो जाएगा। यह सब भारत में एआई के बढ़ते इस्तेमाल और उससे जुड़े सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए किया जा रहा है। गूगल का उद्देश्य है कि भारतीय यूजर्स अक का सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन

कंपनी ने यह भी बताया है कि रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन फीचर पिक्सल स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध हो रहा है। यह फीचर आपको फोन पर ही घोटालों को पहचानता है। यह फीचर ऑडियो रिकॉर्ड नहीं करता और ना ही कोई ट्रांसक्रिप्ट बनाता है। आपका कोई भी डेटा गूगल को नहीं भेजा जाता। खास बात यह है कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है यानी आपको इसे खुद चालू करना होगा।

स्क्रीन शेयर करते समय मिलेगा अलर्ट

गूगल, गूगल पे डिवीजन और नवी, पेटीएम जैसे ऐप्स के साथ मिलकर भारत में एक नया स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम अलर्ट फीचर शुरू कर रहा है। यह फीचर एंड्रॉयड 11 और उससे नए वर्जन पर काम करेगा। अगर कोई यूजर किसी अनजान व्यक्ति के साथ कॉल पर स्क्रीन शेयर करते हुए इन ऐप्स में से किसी को खोलता है तो उसे एक अलर्ट दिखाई देगा। यह फीचर लोगों को स्क्रीन शेयरिंग के दौरान होने वाले घोटालों से बचाने में मदद करेगा।

सुरक्षित और सिम-आधारित जांच

इसके अलावा, गूगल एक नए एंड्रॉयड बेस्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी काम कर रहा है। यह मौजूदा एसएमएस ओटीपी सिस्टम की जगह आएगा। गूगल का कहना है कि, यह एक सुरक्षित और सिम-आधारित जांच है, जो ओटीपी से जुड़े खतरों को खत्म करती है। यह तरीका आपके फोन नंबर के वेरिफिकेशन के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा।

गूगल ने जारी किया जेमिनी एआई अपडेट
वॉशिंगटन। गूगल ने कंपनी के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ 2024 में अपनी एआई मॉडल श्रृंखला जेमिनी के नवीनतम नवाचारों का अपडेट जारी किया है। कंपनी ने मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल जेमिनी 1.5 प्रो के नए संस्करण के निजी पूर्वावलोकन की मंगलवार को घोषणा की। यह 20 लाख तक टोकन ले सकता है। जेमिनी 1.5 प्रो का नया संस्करण किसी भी व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मॉडल के सबसे बड़े इनपुट का समर्थन करता है। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कहा कि हमारे सभी दो करोड़ यूजर्स जेमिनी उत्पाद का उपयोग करते हैं। पन्द्रह लाख से अधिक डेवलपर्स हमारे टूल में जेमिनी मॉडल का उपयोग करते हैं, हम अपने उत्पादों में जेमिनी की महत्वपूर्ण क्षमताओं को भी शक्तिशाली तरीकों से ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेमिनी की शक्ति बहुविधता, लंबे संदर्भ और एजेंटों के साथ हमें हमारे अंतिम लक्ष्य के करीब लाती है। एआई को सभी  लिए मददगार बनाना। पिचाई ने सम्मेलन में कंपनी की छठी पीढ़ी के टीपीयू, जिसे ट्रिलियम कहा जाता है की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ट्रिलियम आज तक हमारा सबसे प्रदर्शन करने वाला और सबसे कुशल टीपीयू है। हम 2024 के अंत में ट्रिलियम को अपने क्लाउड ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएंगे। गूगल ने कहा कि कंपनी वैश्विक स्तर पर सभी डेवलपर्स के लिए जेमिनी 1.5 प्रो का उन्नत संस्करण लाई है। इसके अलावा दस लाख संदर्भ के साथ जेमिनी 1.5 प्रो अब जेमिनी एडवांस्ड में उपभोक्ताओं के लिए सीधे उपलब्ध है, जिसे 35 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।

AIBA ने गलत सूचना के प्रसार पर गूगल के खिलाफ मोदी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। ऑल-इंडिया बार एसोसिएशन (एआईबीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल पर सार्वजनिक डोमेन में भ्रामक और शरारती जानकारी डालकर प्रधानमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ऑल-इंडिया बार एसोसिएशन (एआईबीए) के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी. अग्रवाल ने कहा कि गूगल ने सार्वजनिक डोमेन में भ्रामक और शरारती जानकारी डालकर भारतीय दंड संहिता की समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने संबंधी धाराओं के तहत अपराध किया है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गूगल के कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच जेमिनी ने भारत के प्रधानमंत्री के बारे में अत्यधिक ङ्क्षनदनीय गलत जानकारी सार्वजनिक डोमेन में डाल दी है।

पत्र में कहा गया है, ''कंपनी, मशीन की निर्माता होने के नाते मशीन से होने वाले नुकसान के परिणामों से बच नहीं सकती है। एक मशीन को तथ्यों को कैसे सीखना है और उनकी व्याख्या कैसे करनी है, यह उसके प्रोग्रामर द्वारा डिजाइन किया जाता है।"

इसमें कहा गया है कि देश आम चुनाव के कगार पर है और किसी भी नेता की छवि खराब करने के दुर्भावनापूर्ण अभियानों को रोका जाना चाहिए। पत्र के अनुसार, ''प्रधानमंत्री ने भारत को उसका उचित स्थान दिलाने के लिए प्रयास किया है। लेकिन कुछ लोग देश की तरक्की से उत्साहित नहीं हैं और वे द्वेष फैलाकर इसके सम्मान को धूमिल करना चाहते हैं। ऐसी हरकतों पर लगाम लगायी जानी चाहिए। इसलिए यह आग्रह किया जाता है कि दंडात्मक कानून लागू किया जाये और उपरोक्त अपराधों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

Google ने 10 से ज्यादा भारतीयों ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया
Google ने 10 से ज्यादा भारतीयों ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया है। इन कंपनियों द्वारा बिलिंग पॉलिसी की अवमानना के आरोप पर गूगल द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

ये ऐप्स है शामिल
गूगल द्वारा भारत मैट्रिमोनी, शादी डॉट.कॉम, नौकरी.कॉम, स्टेज, अहा, ट्रूली मैडली, क्वैक क्वैक, कुकू एफएम आदि कंपनियों पर कार्रवाई की गई हैं।

गूगल ने लॉन्च किया एआई का नया मॉडल ‘जैमिनी’
न्यूयॉर्क। गूगल ने को अपना नया एआई मॉडल जैमिनी पेश किया। इसमें बार्ड चैटबॉट भी मिलाया गया है, जो बार्ड यूजर्स को अपग्रेड के रूप में मिलेगा।  उल्लेखनीय है कि गूगल ने ओपेन आई के चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए इस साल की पहली तिमाही में बार्ड नामक मॉडल को लॉन्च किया था। लेकिन इस एआई टूल ने लोगों को पर्याप्त आकर्षित नहीं किया। चैट जीपीटी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता इससे कहीं अधिक थी। अब गूगल उसकी टक्कर में अपना नया प्रोडक्ट लेकर आया है।

जीपीटी-4 और लामा 2 को टक्कर की तैयारी
गूगल जैमिनी नामक इस नए मॉडल की मदद से ओपेन आई के जीपीटी-4 और मेटा के लामा 2 को टक्कर दे सकेगा। जल्द ही दुनिया भर के बार्ड और पिक्सेल यूजर्स के लिए जैमिनी एआई अपडेट उपलब्ध होगा।

बेहद एडवांस
जैमिनी एआई बेहद एडवांस्ड है। यह रियल टाइम में मल्टीटास्किंग कर सकेगा। यह अलग-अलग तरह की जानकारियों जैसे टेक्स्ट, इमेज, कोड और वीडियो पर एक ही समय में काम कर सकेगा। यह रीजनिंग, कोडिंग और प्लानिंग को बेहतर तरीके से समझने की काबिलियत से लैस है।

तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगा
जैमिनी एआई को यूजर्स और उनकी जरूरतों के आधार पर तीन वैरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। पहला होगा अल्ट्रा, जो हाई काम्पलेक्स टास्क कम्पलीट कर सकेगा। इसके अलावा प्रो और नानो वैरिएंट भी होंगे। शुरुआत में यह अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा, जिसे 170 से अधिक देशों में यूज किया जा सकेगा। बाद में इसे दूसरी भाषाओं में सपोर्ट उपलब्ध होगा। गूगल डीपमाइंड की वाइस प्रेसिडेंट आॅफ प्रोडक्ट एली कोलिन्स ने एक ब्रीफिंग में बताया कि यह पहला एआई मॉडल है, जो इंसानी एक्सपर्ट द्वारा सेट किए गए बेंच मार्क से काफी आगे है।

Google ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कपड़ा परंपरा पर बनाया डूडल
नई दिल्ली। इंटरनेट सर्चइंजन गूगल ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने होमपेज पर कपड़ा परंपरा को प्रदर्शित करते डूडल की प्रस्तुति दी है। डूडल में देश के विभिन्न हिस्सों के कृषकों , कुशल वस्त्र कारीगरों, बुनकरों, रंगरेजों, मुद्रकों और कढ़ाई करने वालों की सामूहिक शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया है।

गूगल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि विविधता, विरासत, आत्मनिर्भरता। कुछ चीजें जो भारतीय वस्त्रों का प्रतीक हैं और हमारे देश को आकार देने में उनकी भूमिका हैं। हम 77वें स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में अपने इस गूगल डूडल के साथ इन कपड़ा परंपराओं का जश्न मना रहे हैं।

Diversity, heritage, self-reliance: some of the things that symbolize Indian textiles and their role in shaping in our country 🧵
In honour of the 77th #IndependenceDay, we’re celebrating these textile traditions with this #GoogleDoodle 💙
Read more about it here: 🔗… pic.twitter.com/ZDHIPI43hU

— Google India (@GoogleIndia) August 14, 2023

गौरतलब है कि गूगल विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के साथ ही देश-विदेश की ख्यातिनाम हस्तियों के सम्मान में डूडल प्रदर्शित करता है। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के लिए पहला डूडल 2004 में बनाया था और तब से प्रत्येक वर्ष अलग -अलग स्वरुपों में डूडल के जरिए आज के दिन की महत्ता को परिलक्षित करता है।

डेढ़ घंटे बंद रही गूगल की ई-मेल सर्विस
जयपुर। गूगल की जी-मेल सर्विस 10 दिसंबर शाम को करीब डेढ़ घंटे बंद रहने के कारण चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत भी की। करीब डेढ़ घंटे के बाद जीमेल सर्विस को शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गूगल की जीमेल सर्विस करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। करीब साढे 7 बजे डाउन हुई यह सर्विस करीब 9 बजे सुधारी जा सकी। इस डेढ़ घंटे के बीच जीमेल और वेब दोनों ही ठहर गए थे।

टेक्सास ने किया गूगल पर मुकदमा
ह्युस्टन। अमेरिका के टेक्सास राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने गूगल पर अपने व्यावसायिक हितों के लिए टेक्सास के लाखों नागरिकों का बायोमेट्रिक डाटा अनधिकृत रूप से एकत्रित करने और उसका उपयोग करने को लेकर मुकदमा दायर किया है।
कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि गूगल ने टेक्सास की अनुमति के बिना गूगल फोटोज, गूगल असिस्टेंट और नेस्ट हब मैक्स जैसे अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से वॉयसप्रिंट और फेस ज्योमेट्री सहित लाखों बायोमेट्रिक डेटा एकत्रित किया है। गूगल द्वारा अपने व्यावसायिक हितों के लिए टेक्सस के लोगों की निजी जानकारी का उपयोग करना राज्य का अधिकार और बायोमेट्रिक पहचानकर्ता अधिनियम का उल्लंघन है।

गूगल के प्रवक्ता जोस कास्टानेडा ने एक बयान जारी कर कहा कि गूगल सीधे अदालत में इन आंकड़ो को प्रस्तुत करेगा और कहा कि अटॉर्नी जनरल पैक्सटन एक बार फिर कमजोर मुकदमे के माध्यम से हमारे उत्पादों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
यह मुकदमा कथित रूप से ऑनलाइन गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए बड़ी तकनीकी कंपनियों के खिलाफ कई राज्यों द्वारा दायर की गई मुकदमों में नवीनतम है।

गूगल बना शायर
इन दिनों गुगल पर एक शिकायत काफी ट्रेंडिग है.. दरअसल अधिकारिक ट्विटर पर अपनी शिकायत एक व्यक्ति ने गूगल के साथ शेयर की। कार्तिक ने अपने ट्वीट में लिखा, कि डियर गूगल इतने बढ़िया मैप्स बनाए, छोटा एक सा फीचर और डाल देते कि साफ-साफ बोल दे फ्लायर ओवर पर चढ़ना है या नीचे से जाना है। 5 इंच के स्क्रीन पर आधे मिलिमीटर का डेफ्लेक्शन से देखे आदमी? आपका अपना’ 2 किलोमीटर से यू टर्न लेते हुआ आदमी।

कार्तिक द्वारा की गई इस शिकायत को गूगल ने भी हल्के में नहीं लिया और बेहद ही शायराना अंदाज़ में उसका जवाब दिया और लिखा, “शुक्र मनाते हैं आप जैसे यूजर्स का, जो हमें सही राह दिखाते हैं. बेहतर बनाते जाने का ये सफ़र रुकेगा नहीं, मेरे हमसफ़र.”

हर कर्मचारी का सपना ऑफिस होतो गूगल जैसा: किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है 'GOOGLE' का नया OFFICE
वॉशिंगटन। आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद गूगल का बे व्यू कैंपस गूगल के कर्मचारियों के लिए आधिकारिक तौर पर खुल गया है। यह ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू में बनाया गया है। गूगल का ये ऑफिस कितना आलीशान है, इसका शायद ही कोई व्यक्ति अंदाजा लगा सके। इसकी तस्वीरें आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

खुल गया गूगल का नया ऑफिस
आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद गूगल का बे व्यू कैंपस गूगल के कर्मचारियों के लिए आधिकारिक तौर पर खुल गया है। यह पहला ऐसा ऑफिस है, जिसे गूगल ने बनाया है। इसकी जानकारी गूगल ने खुद एक ब्लॉग के जरिए दी है। यह ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू में बनाया गया है।

हरियाली भी और नेचुरल डेलाइट भी
इस कैंपस को बायोफिलिक डिजाइन प्रिंसिपल के आधार पर बनाया गया है। इसके तहत ऑफिस में हरियाली, नेचुरल डेलाइट और हर डेस्क से बाहर का नजारा भी देखा जा सकता है।इस कैंपस को बायोफिलिक डिजाइन प्रिंसिपल के आधार पर बनाया गया है। इसके तहत ऑफिस में हरियाली, नेचुरल डेलाइट और हर डेस्क से बाहर का नजारा भी देखा जा सकता है।

वेंटिलेशन के लिए 100 फीसदी बाहरी हवा
आम तौर पर वेंटिलेशन सिस्टम सिर्फ 20-30 फीसदी ही बाहर की हवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गूगल के इस ऑफिस में 100 फीसदी बाहर की हवा इस्तेमाल हो रही है। ऑफिस को शानदार बनाने के लिए तमाम तरह की पेंटिंग भी लगाई गई हैं।

हर बारीकी पर दिया है ध्यान
गूगल ने कहा है कि इस ऑफिस को ऐसे बनाया गया है ताकि तमाम टीमों को उनका स्पेस मिल सके और उन्हें दूसरी आवाजों से दिक्कत ना हो। इस तरह वह अपने काम में अच्छे से फोकस कर सकेंगे।

प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी
इससे ऑफिस में काम करने वालों को एक अलग एक्सपीरियंस भी मिलेगा और उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, अंदर के डिजाइन को भी बेहद शानदार बनाया गया है, जिससे ऑफिस में काम करने में मजा आए। गूगल का ये ऑफिस किसी आलीशान होटल से कम नहीं है।

कर्मचारियों की राय लेने के बाद बनाया
गूगल के अनुसार इस ऑफिस को बनाने से पहले कर्मचारियों से भी उनकी राय ली गई थी।