seized - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होर्मुज़ में तनाव जारी : केमिकल टैंकर पर ईरान की कार्रवाई, 12 भारतीय क्रू सुरक्षित
तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने टोगो के झंडे वाले एक केमिकल टैंकर को ओमान के शिनास बंदरगाह के बाहरी क्षेत्र के पास रोक लिया। इस जहाज पर 12 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बताया गया है। भारत के पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, सभी भारतीय क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, “एमटी चिरोन” नामक यह टैंकर अन्य जहाजों के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी ईरानी कोस्ट गार्ड ने उसे रोकते हुए चेतावनी के तौर पर फायरिंग की। घटना के बाद जहाज को नियंत्रण में ले लिया गया।

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि फारस की खाड़ी में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान पहले भी सख्त रुख अपनाता रहा है। ईरानी नौसेना ने साफ किया है कि उसकी अनुमति के बिना किसी जहाज को इस मार्ग से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हाल के दिनों में कई जहाजों को रोके जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मंडाना टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप गाड़ियों से अवैध डोडाचूरा की खेप बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी गई है।

लहसुन के कट्टों में छिपाया गया था नशा
सीबीएन टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम नपावली तहसील भदेसर निवासी तीनों डोडाचूरा तस्करों सहिल (20) पुत्र आशिफ पठान, महम्मूद (38) पुत्र भूरे खान और शाकिर खान (24) पुत्र मुस्ताक पठान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो बोलेरो पिकअप गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। प्रत्येक गाड़ी में 52-52 बैग थे।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत गुरुवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की दो पिकअप गाड़ियां मंदसौर (मध्य प्रदेश) से नागौर की ओर अवैध डोडाचूरा लेकर जा रही हैं। सूचना पर सीबीएन कोटा की टीम गठित कर संदिग्ध मार्गों पर निगरानी रखी गई।

मंडाना टोल पर पकड़ी गई गाड़ियां
कोटा-झालावाड़ हाईवे स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को रोककर पूछताछ की गई। आरोपियों ने गाड़ियों में लहसुन होने की बात कही, लेकिन तलाशी लेने पर वे घबरा गए। जांच में पाया गया कि लहसुन की बोरियों के नीचे डोडाचूरा छिपाकर ऊपर लहसुन की परत लगाई गई थी, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके।

कोर्ट में पेश, जांच जारी
तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि खेप को मंदसौर से नागौर ले जाया जा रहा था। सीबीएन ने डोडाचूरा और दोनों पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त
जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करने वालों का जिला रसद अधिकारी ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 222  गैस सिलेंडर जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर टीमें गठित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग एवं अनाधिकृत गैस कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष सतर्कता दस्तों का गठन कर चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में मौके से कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर,  2 पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 1 रिफलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 3 बांसुरी एवं 1 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इन स्थानों पर कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी प्रथम चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों ने जनता नगर राकड़ी सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां अवैध परिवहन, क्रय-विक्रय एवं अनधिकृत व्यापार की पुष्टि होने पर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 1 पिकअप वाहन जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार प्लॉट नंबर 42 बी, 43ए, जमना विस्तार सुशीलपुरा सोडाला में कार्रवाई के दौरान 49 खाली एवं 48 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल एवं 1 पिकअप वाहन जब्त किए गए। मौके पर पकड़े गए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चारण ने बताया कि उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला में मौके से 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 8 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 2 बांसुरी एवं 1 रबर पाइप जब्त कर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सतर्कता दल की चौथी टीम ने सौरव गृह संग्रह चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 रेगुलेटर मय पाइप, 1 बांसुरी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा एवं 1 रिफलिंग जुगाड़ जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

रोड रोमिया पर कसा शिकंजा : छह थार, दो स्कॉर्पियो और चार मॉडिफाइड बाइक जब्त
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रोड रोमियो पर शिकंजा कसते हुए ब्लैक फिल्म लगी छह थार, दो स्कॉर्पियो और चार मॉडीफाइड बाइक जब्त की हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर काली थार और स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी की रील्स बनाने वाले उत्पातियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोशल मीडिया पर काली थार, स्कॉर्पियो तथा मॉडीफाइड बाइक से स्टंट करने के वीडियो वायरल हो रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्टंटबाजों के खतरनाक स्टंट लोगों के लिए दहशत और जान का खतरा पैदा कर रहे थे।

अभियान चलाकर टीम ने जवाहर सर्किल क्षेत्र में गश्त के दौरान जांच की तो ज्यादातर थार और काले रंग की स्कॉर्पियो पर लागे ब्लैक फिल्म लगाकर आस-पास बड़ी सड़कों पर रात के समय स्टंट कर लोगों में दहशत फैला रहे थे। गाड़ियों की जांच की तो किसी के पास दस्तावेज नहीं थे। किसी ने नंबर प्लेट नहीं लगा रखी थी। गाड़ियों पर रेड पट्टी लगा रखी थी। गाड़ियों को एमवी एक्ट के तहत जब्त किया और एक ‘स्टंटबाज’ को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली के बाद जयपुर में भी कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन, गुरूकृपा और कलाम कोचिंग को किया सीज
जयपुर। दिल्ली में कोचिंग संस्थान में डूबकर 3 छात्रों की मौत के बाद जयपुर में भी कोचिंगों पर बड़ा एक्शन लिया जा रहा है। मानसरोवर जोन कमिश्नर और नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने शहर में स्थित गुरूकृपा और कलाम कोचिंग को सीज किया है। सुरक्षा पैमानों पर खरे नहीं उतरने के बाद यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने मंगलवार को कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया था।

निरीक्षण करने पहुंची सौम्या गुर्जर ने पाया कि आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम (फायर एनओसी) नहीं होने और एनओसी नहीं मिलने के कारण इन कोचिंग को सीज किया गया। इसके अलावा मेयर ने क्लासरूम का भी निरीक्षण किया और छात्रों से बात करते हुए उन्हें बताया कि जहां आप एडमिशन ले पहले सुरक्षा सिस्टम को चेक कर ले। उनके पास फायर एनओसी है या नहीं है।

सट्टा खेलते चार गिरफ्तार, दो लाख, 76 हजार जब्त
जयपुर।  पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) की डीएसटी टीम और मुहाना थाना पुलिस ने सट्टा खेलते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाख, 76 हजार रुपए जब्त किए हैं। डीसीपी दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि जुआ,सट्टा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नेतराम शर्मा 36 निवासी मुहाना, रोहित राठौड़ 30 कैश्यावाला मुहाना, कमलेश बागड़ा 33 निवासी केश्यावाला और नवरत्न शर्मा 37 निवासी 12 गैस गोदाम, सांगानेर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख, 76 हजार रुपए नकद और ताश की एक जोड़ी जब्त की है।

जुआ खेलते 32 लोग गिरफ्तार, 17 लाख जब्त
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मालवीय नगर के एक मकान की पांचवीं मंजिल पर जुआ खेलते 32 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 17 लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है। डीसीपी पूर्व कावेन्द्र सागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसीपी आदित्य पूनियां, थानाधिकारी विनोद सांखला की टीम 22 जून की देर रात मालवीय नगर 11 सेक्टर के 227 नम्बर के निर्माणाधीन मकान की पांचवी मंजिल को पुलिस ने घेर लिया और 32 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार: पुलिस सुधीर कुमार जैन  (55) सेंट्रल स्पाइन विधाधर नगर, भरत खत्री (36) निवासी कृष्णा सागर धौलाई, जयपुर, मुकेश कुमार सिंधी (44) विधाधर नगर, हरिमोहन बैरवा (43) कोलवा दौसा, सतीश कुमार बैरवा (34) निवासी कोलवा दौसा, युनूस खान (33) नाहरी का नाका शास्त्रीनगर, गुलाम कुरैशी (29) निवासी रमजान मारूति नगर प्रतापनगर, सुरेश झाबलू सिंधी (38) निवासी 64/376 सांगानेर प्रतानगर, लुणकरण सोनी (52) निवासी मुद्डा की गली डीडवाना नागौर, कल्लू कुरैशी (49) निवासी अमरनाथ की बगीची आदर्श नगर, पंकज रामानी (44) सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर, अमराराम मेघवाल (31)  निवासी खियाला थाना जायल नागौर, जितेन्द्र कुमार सिंधी (53) जनता कॉलोनी घाटगेट, प्रकाश कुमार सैनी (40) निवासी घाटी वालों की ढाणी जयसिहपुरा खोर, गुलाम रियाज अहमद (45)  निवासी बगरूवालो का रास्ता चांदपोल बाजार, अजमद  हुसैन (59)   निवासी सुदामापुरी नाहरी का नाका, रिंकू किशनानी सिंधी (28)प्रतापनगर सेक्टर 26 प्रतापनगर, बालमुकंद भारद्वाज (18) निवासी फि ल्म कॉलोनी चौडा रास्ता, नवीन खण्डेलवाल (45) निवासी केजीबी का रास्ता जौहरी बाजार, नौसाद कुरैशी (47) निवासी आजाद नगर, सुरेश सेवानी सिंधी (29) निवासी वरूण पथ, आलोक विजय (45) गणेश विहार मालवीय नगर, जावेद कुरैशी (36) निवासी आजाद नगर ट्रांसपोर्टनगर, अशोक कुमार  सिंधी (52) निवासी मालवीयनगर गिरधर अस्पताल, अब्दुल अजीज (28) नागौर, गोपाल विश्नोई (30) निवासी गांव हाथीनाडा नागौर, मो.महराज (41) निवासी धन्नादास की बगीची आदर्शनगर, प्रहलाद बौराना (40) निवासी नागौर, सिराज खान (40) निवासी बलदेव नगर पुलिस थाना देवनगर जोधपुर, असलम (42) निवासी मकान घाटगेट छप्पर बन्दो का रास्ता, धर्मसिंह मीना (53) तोदपुरा हिण्डौन को गिरफ्तार किया है।

PhyscisWala कोचिंग का प्रशासनिक ब्लॉक सीज
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण की फायर टीम ने फिजिक्सवाला कोचिंग समेत दो संस्थानों का औचक निरीक्षण करअग्निशमन की व्यवस्थाओं को देखा। दोनों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके  प्रशासनिक ब्लॉक, कॉन्फ्रेंस रूम, मीटिंग रूम और मार्केटिंग रूम को सीज किया गया। नगर निगम कोटा दक्षिण के सीएफओे राकेश व्यास ने बताया कि फायर टीम फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान पहुंची। वहां मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करने का गेट छोटा है, जबकि मुख्य बिल्डिंग काफी अंदर की तरफ है। ऐसे में वहां फायर की गाड़ियां पहुंचने में परेशानी होती है। साथ ही वहां पम्प यूनिट भी सिंगल लगी हुई है, जबकि बच्चों की संख्या को देखते हुए यह पम्प दोगुनी क्षमता का होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि करीब 11 माह पहले फायर एनओसी के लिए आवेदन करने के दौरान भी कोचिंग संस्थान संचालकों को फायर सेफ्टी से संबंधित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। जब फिर से निरीक्षण किया तो वही कमियां फिर से मिली। मामले में फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के रीजनल मार्केटिंग हैड दिनेश जैन का कहना है कि उन्होंने फायर एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। ऐसे में फायर की टीम निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्हें वहां कुछ कमियां मिली। विशेष रूप से पम्प यूनिट की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उसमें सुधार कर लिया जाएगा।

इनका कहना है
दक्षिण निगम कोटा केसीएफओ राकेश व्यास ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि समयावधि में भी सुधार नहीं होता है तो पूरे भवन को सीज किया जाएगा।

नामी कंपनियों के मसाले मिले घटिया, प्रदेशभर में सीज होंगे
जयपुर। राजस्थान में खाद्य पदार्थों पर मिलावट के खिलाफ चल रही कार्रवाई में देश के नामी मसाला ब्रांड एमडीएच, एवरेस्ट, गजानंद, श्याम, शीबा ताजा कंपनियों के प्रोडेक्ट अनसेफ मिले हैं। इनमें पेस्टीसाइड और इनसेक्टिसाइड की मात्रा ज्यादा मिली है।

कंपनी के मसालों की जांच के सैंपलों में कु छ नमूनों में इसकी पुष्टि हुई है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इन मसालों को तत्काल सीज करने के निर्देश के बाद राज्यभर में सीएमएचओ और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर अनसेफ मसालों को सीज करने के आदेश दिए हैं। सीएचएचओ को इन ब्रांड के मसालों के संबंधित लॉट या बैच को निर्माता, सीएंडएफ डिस्ट्रीब्यूटर एवं हॉल सेलर के यहां से तत्काल प्रभाव से सीज करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने बताया कि 8 मई को चलाए गए अभियान में विभिन्न कंपनियों के 93 मसालों के नमूने लिए गए थे। इनकी राज्य केन्द्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की जांच में कुछ नमूनों में पेस्टीसाइड और इनसेक्टिसाइड काफी अधिक मात्रा में मिले हैं। एमडीएच मसालों की निर्माण इकाई हरियाणा और एवरेस्ट, गजानंद मसालों की निर्माण इकाई गुजरात में है। वहां के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। साथ ही दिल्ली स्थित भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

अब अन्य मसालों की भी होगी जांच
इन कंपनियों के अन्य मसालों तथा अनसेफ  बैच के अतिरिक्त अन्य बैचों के भी नमूने लिए जाएंगे। साथ ही सवालों के घेरे में आए इन ब्रांड के अन्य मसाला एवं मसाला पाऊडर के सैम्पल भी लेने के भी निर्देश चिकित्सा विभाग ने दिए हैं। इसके लिए हरियाणा एवं गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भी पत्र लिखा गया है।

किस ब्रांड पर कैसे लगे अनसफे होने के सवाल
खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि जांच में एमडीएच कंपनी के गरम मसाले में एसिटामिप्रिड, थियामेथोक्साम, इमिडाक्लोप्रिड, सब्जी मसाला एवं चना मसाला में ट्राईसाइलाजोन, प्रोफिनोफोस, श्याम कंपनी के गरम मसाला में एसिटामिप्रिड, शीबा ताजा कंपनी के रायता मसाला में थियामेथोक्साम एवं एसिटामिप्रिड, गजानंद कंपनी के अचार मसाला में इथियोन तथा एवरेस्ट कंपनी के जीरा मसाला में एजोक्सीस्ट्रोबिन व थियामेथोक्साम पेस्टीसाइड-इनसेक्टीसाइड निर्धारित मात्रा से काफी अधिक पाए गए हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

पुलिस ने ड्राई डे पर 45 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की
जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने मतगणना दिवस पर ड्राई डे पर 45 पेटी अवैध शराब और एक स्कूटी जब्त की है। डीसीपी क्राइम दिगंत आनन्द ने बताया कि रात के समय रिंग रोड पर स्लिप लाइन पर वाटिका की तरफ से एक पिकअप में दो लोग अवैध देशी शराब का भण्डारण कर रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों पिकअप लेकर फरार हो गए, जिसका पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल हो गए।

Rajkot Accident के बाद जागा नगर निगम प्रशासन, आधा दर्जन गेमिंग जोन सीज
जयपुर। गुजरात के राजकोट में गेम जोन की घटना के बाद जयपुर नगर निगम ग्रेटर प्रशासन हरकत में आ गया और शहर के आधा दर्जन गेमिंग जोन सीज कर दिए। निगम आयुक्त रूक्मणि रियाड से संबंधित अधिकारियों को गे्रटर क्षेत्र में संचालित गेमिंग जोन की ऑडिट और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार जयपुर में संचालित अधिकतर गेमिंग जोन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एंट्री और एग्जिट व्यवस्था और फायर एनओसी नहीं है। इनकी जांच के लिए नगर निगम की फायर टीमों को निर्देश दिए गए हैं। यह टीमें फायर एनओसी, फायर फाइटिंग सिस्टम और गेमिंग जोन में एंट्री और एग्जिट व्यवस्था का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त को सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा उपकरण नहीं, मापदंडों की पालना नहीं
जानकारी के अनुसार जयपुर में संचालित गेमिंग जोन बिना सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रहे हैं। इससे कभी भी राजकोट जैसा हादसा हो सकता है। निगम की टीम ने रविवार को फायर शाखा की उपायुक्त सरिता मील के नेतृत्व में निर्धारित सुरक्षा मापदंड नहीं होने के कारण चौंमू पुलिया के पास स्थित ट्राईटेंट मॉल में 6 अलग-अलग गेम जोन सीज किया है। चीफ फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि उक्त मॉल के तृतीय फ्लोर पर स्थापित किए गए गेम जोन एरिया में बनाए गए होर्र हाउस, भूत बंगला, दुनिया का नया अजुबा, कांच का महल, हंसी का फव्वारा, गेमर जोन, डान्स वर्ल्ड तारामण्डल में अग्निशमन यंत्र कार्यशील अवस्था में नही पाए गए एंव उक्त गेम जोन में अत्यन्त ज्वलनशिल प्रदार्थों का उपयोग कर निर्माण करने पर उन्हें सीज किया गया। यहां पर लकड़ी की प्लाई पर गेम जोन बनाए गए थे। इस दौरान वहां पर कई बच्चे भी मौजूद थे, जिन्हें बाहर निकालकर कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों जयपुर के बहुप्रतिष्ठित गेमिंग जोन में हादसा हुआ था। जहां एक महिला गेम खेलती हुई गिर गई थी जिससे उसके पैर में चोट लगी थी।

सरकार ने दिए निर्देश
गुजरात में गेम जोन में हुए भीषण हादसे के बाद राजस्थान में नगर विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने गेमिंग जोन के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए हंै। उन्होंने नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज निगम प्रशासन से सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट मांगी है।

सूरजपोल अनाजमंडी में किया 2470 लीटर सरसों तेल सीज
जयपुर। मिलावट को रोकने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के और आयुक्त खाद्य सुरक्षा इकबाल खान के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा डॉ. एस. एन. धौलपुरिया एव रवि शेखावत सीएमएचओ जयपुर के नेतृत्व में सूरजपोल अनाज मंडी परिसर स्थित मैसर्स ताम्बी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर छापा मारा गया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केंद्रीय दल ने मैसर्स ताम्बी ट्रेडिंग कंपनी के परिसर से टैगोर मार्का सरसों तेल के नमूने लिए। प्रथम दृष्टया तेल में मिलावट की संभावना को देखते हुए 2470 लीटर सरसों तेल सीज किया गया।