caused - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन के ब्रह्मास्त्र से धुआं-धुआं हुआ रूस का एक और युद्धपोत
मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले 74 दिनों से जारी है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने काला सागर में रूस के एक और युद्धपोत को नष्ट कर दिया है। यूक्रेनी सेना ने इस घटना का एक थर्मल ड्रोन वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक युद्धपोत पर विस्फोट होता दिखाई दे रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने स्नेक आइलैंड के पास एक नए रूसी लैंडिंग क्राफ्ट को नष्ट कर दिया है। इस युद्धपोत को तुर्की से खरीदे गए बायरकटार टीबी2 ड्रोन से दागी गई मिसाइल से नष्ट किया गया है। एक सशस्त्र बायरकटार ड्रोन ने ओडेसा के यूक्रेनी बंदरगाह से 80 मील दक्षिण में स्थित द्वीप पर एक रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया।

सैटेलाइट तस्वीर ने भी की पुष्टि
अमेरिका की पब्लिक अर्थ इमेजिंग कंपनी प्लैनेट लैब्स की शनिवार तड़के ली गई सैटेलाइट इमेज से पता चला कि स्नेक आइलैंड के उत्तरी समुद्र तट के पास सेर्ना-क्लास लैंडिंग जहाज दिखाई दे रहा है। यह यूक्रेनी सेना के जारी किए गए वीडियो से मेल खाता है। जहाज पर आग लगने से मची तबाही साफ नजर आ रही है। हालांकि रूस की तरफ से इस हमले के दावे को लेकर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

यूक्रेन के स्कूल पर मिसाइल हमला 60 लोगों के मरने की आशंका
कीव। यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी सामने आई है। एक अधिकारी ने कहा कि एक स्कूल में शनिवार को हवाई हमला हुआ, जहां 90 लोगों ने शरण ली थी। लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हेयडे ने टेलीग्राम पर रविवार को कहा कि स्कूल से 30 लोगों को बचाया गया है, जिनमें सात घायल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में से दो शव भी बरामद हुए हैं। सीएनएन ने हेयडे के हवाले से कहा कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि स्कूल की इमारत के मलबे में दबे सभी 60 लोगों की मौत हो गयी है। सीएनएन के अनुसार रूसी विमान ने बिलोहोरिवका गांव में स्कूल पर बम बरसाया थे, जिससे इमारत में आग लग गयी। आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को करीब चार घंटे का समय लगा।

राजस्थान में तीसरी लहर में एक फीसदी से कम भर्ती हुए, मौतें प्रति हजार एक या इससे कम रही
जयपुर। चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन बी-टू वेरिएंट से कोहराम मचा हुआ है। लाखों लोग न केवल गंभीर बीमार हो रहे हैं, बल्कि रिपोर्टस के मुताबिक करीब पांच फीसदी के करीब मौतें भी हो रही हैं। यही वेरिएंट राजस्थान की तीसरी लहर में बेअसर सा रहा। इससे लोग संक्रमित जरूर हुए, लेकिन ना गंभीर बीमार हुए और ना ही मौतें हुईं। चिकित्सा विभाग के जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट की माने तो ओमिक्रॉन के सामान्य वेरिएंट के अलावा बी-टू वेरिएंट ने राजस्थान में तीसरी लहर में कुल मरीजों में से करीब 18 फीसदी संक्रमित हुए, लेकिन संक्रमित होने वाले लोगों ने उसे मात दी। एक फीसदी मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी और मौतें तो न के बराबर 0.001 फीसदी ही इससे हुई। जिनकी मौत हुई, उनमें भी ज्यादातर उम्रदराज, बीमारियों से ग्रस्त लोग ही थे।

ओमिक्रॉन वेरिएंट से यूं मिला सुरक्षा कवच प्राकृतिक इम्यूनिटी विकसित हुई
पहली और दूसरी डेल्टा वेरिएंट की लहर में आईसीएमआर के सीरो सर्वे में करीब 80 फीसदी लोगों में कोविड के खिलाफ एंडी बॉडीज मिली। अर्थात वायरस का संक्रमण हुआ, लेकिन वे लक्षण विहीन रहे। बीमार नहीं हुए। इस बड़ी आबादी में प्राकृतिक इम्यूनिटी वायरस के खिलाफ विकसित हो गई। इसके चलते हल्के वेरिएंट बी-टू ओमिक्रॉन के संक्रमण से लोगों में आई प्रतिरोधक क्षमता ने आसानी से मुकाबला कर लिया।

टीकाकरण ने बूस्ट किया
पहली लहर में सीरो सर्वे के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा लोग सामान्य कोविड वायरस से संक्रमित हुए। हालांकि बीमार कम ही हुए, लेकिन एंडी बॉडीज बनी। फिर कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया। पहले से एंटी बॉडीज और फिर कोरोना टीकाकरण की दो डोजों ने बूस्टर की तरह काम किया। दूसरी लहर में ही वैक्सीनेशन जारी रहा। ऐसे में लोग तीसरी लहर में ओमिक्रॉन से लड़ सके।

चीन में संक्रमण का तांडव क्यों
चीन में मौतें क्यों हो रही है, संक्रमण का तांडव क्यों है। इसकी डिटेल स्टडी सामने नहीं आई है। लगता है कि वहां प्राकृतिक इम्यूनिटी हमारे मुकाबले कम विकसित हुई। संभवत: जो वैक्सीन उपयोग में आई, वह कम असरकारक रही होगी।
-डॉ. रमन शर्मा, सीनियर प्रोफेसर

चीन में इम्यूनिटी नहीं मिली
चीन और उसके पड़ोसी देशों में शुरुआती दो लहरों में कम केसेज आए। इससे प्राकृतिक इम्यूनिटी विकसित नहीं हुई। वैक्सीनेशन भी कम असरकारक दिख रहा है। हमारे यहां प्राकृतिक और वेक्सीन से इम्यूनिटी दोनों प्रभावी रहे।
-डॉ. वीरेन्द्र सिंह, सदस्य सीएम सलाहकार समिति

बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, भाजपा ने की मुआवजे की मांग
जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है ,तो वही कई इलाकों में ओलावृष्टि होने के कारण फसलें चौपट हो गई हैं। ओलावृष्टि के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। जयपुर जिले में भी ओलावृष्टि के कारण फसलें चौपट हो गई है। चौमूं उपखंड के सामोद,गोविंदगढ़, इलाके में भी ओलावर्ष्टि होने के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने शनिवार को सुबह-सुबह चौमूं इलाके के खेतों में पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया और वही किसानों से मुलाकात की। किसानों ने विधायक के सामने मुआवजे की मांग रखी। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा देने का काम करें।