phalodi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फलौदी में है राजस्थान का सबसे बड़ा सट्टा बाजार
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले के फलौदी में सबसे बड़ा सट्टा बाजार है, जहां हर इलेक्शन में जीत और हार की बोली लगती है। यहां लोकसभा चुनाव से लेकर निकाय चुनाव पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगता है। चुनाव के समय तो जबर्दस्त गहमागहमी रहती है। जब चुनाव होते है तो कस्बे के मुख्य बाजार में लोग एकत्रित होने लगते हैं। देर रात माजमा लगा रहता है। इस सट्टा बाजार की खास बात यह है कि सब कुछ जुबानी और एक दूसरे के भरोसे पर चलता है। यहां करीब दो दर्जन लोग है, जो सट्टे का आयोजन करते हैं। इसके बाद कुछ सट्टा लगाने वाले होते है। इस सट्टे के कारोबार में दलाल, सट्टा लगाने वाला और सट्टे पर पैसा लगाने वाला तीन कड़िया होती है। खास बात यह है कि फलौदी के बाजार का सट्टा आंकलन करीब-करीब सही होता है।

चार तरह का सट्टा
फलौदी में चार तरह का सट्टा लगता है। इनमें बारिश, क्रिकेट चुनाव और अंकों का सट्टा शामिल है। वैसे फलौदी में सट्टा बाजार कोई नया नियम नहीं है। आजादी से पहले यहां रूई की तेजी या मंदी पर सट्टा लगता था। देश में पहले आम चुनाव के साथ ही सट्टा शुरू हो गया था। फलौदी को नमक उत्पादन के कारण साल्क सिटी कहते हैं। कस्बे के अनेक लोग मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आबाद है। उद्योग व्यापार जगत में नाम कमा रहे हैं।

सट्टा बाजार की खासियत यह है कि कम पैसे की बोली लगे तो जीत की प्रबल संभावना मानी जाती है। फलौदी के एक व्यक्ति ने बताया कि सट्टा या ऐसा चस्का है कि कुछ  और नहीं तो चप्पल उछाल कर भी सट्टा लग जाएगा कि चप्पल उल्टी गिरेगी या सीधे मुंह। लोग सांडो की लड़ाई से बारिश आने तक का सट्टा लगाते है। किसी भी चीज में सट्टा लगाते हैं। फलौदी का सट्टा मार्केट अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। टीवी चैनलों के सर्वे फैल हो जाते हैं लेकिन फलौदी का सट्टा मार्केट कभी फेल नहीं होता है।