parsadi lal meena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मंत्री परसादी लाल मीना ने आंतरी क्षेत्र में 3 करोड़ की लागत की 6 सड़कों का किया शिलान्यास
लालसोट। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने कहा कि लालसोट के आंतरी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण होने से आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिल सकेगी। चिकित्सा मंत्री मीना ने सोमवार को ग्राम पंचायत राजौली के टोडागांगा ग्राम में तेजाजी मंदिर से खेडली वाली ढाणी तक 60 लाख रुपए की लागत बनने वाली 2 किलोमीटर लंबाई की सड़क के शिलान्यास समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

संत महाराज के यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जन को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार का कानून लागू करने वाला राजस्थान देश में पहला प्रदेश है। राज्य सरकार द्वारा आमजन को स्मार्टफोन, फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। तथा पेंशन भी बढ़कर एक हजार रूपये की गई है।

उन्होंने कहा कि लालसोट क्षेत्र के विकास में हर क्षेत्र में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर संत की ढाणी विद्यालय में ढाई सौ बच्चों का नामांकन होगा तो इसे क्रमोनन्त करा दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें अन्य समस्याओं से भी रूबरू कराया। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लालसोट पंचायत समिति प्रधान नाथू लाल मीना ने कहा कि मंत्री मीना द्वारा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी गई है। ऐसा जनप्रतिनिधि मिलना हमारे क्षेत्र का सौभाग्य है।

प्रधान मीना ने कहा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं जो आमजन के सामने है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मेवाराम मीणा एवं जितेंद्र सैनी, सरपंच पिंकी मीणा, कमलेश त्रिवेदी,जगदीश प्रसाद मीणा सोनंदा,कमलेश बैरवा वार्ड पंच,ओमप्रकाश पटेल, लटूर मीणा,इन्दावा सरपंच संपत्ति देवी बैरवा, रामलाल बैरवा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंतागण मौजूद रहे।

इन सड़कों का किया शिलान्यास
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना में सोमवार को आंतरी क्षेत्र में तीन करोड रुपए की लागत से 10 किलोमीटर लंबी 6 सड़कों का शिलान्यास किया। जिनमें ग्राम पंचायत राजौली में तेजाजी मंदिर से खेडली वाली ढाणी तक दो किमी सडक, ग्राम पंचायत खटूम्बर में कुटक्या से नीमाज गुर्जर ढाणी तक, ग्राम पंचायत इन्दावा में पीलारामा से थूणिया वाली ढाणी तक, ग्राम पंचायत डिगो में बडाबड से ब्याईमाता तक, ग्राम पंचायत गोल में बाढ वाली ढाणी से गुर्जरों की ढाणी तक एवं भांवता में मुख्य गांव धौली से गुर्जरों की ढाणी तक सड़क कार्यों का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण मिलने पर खिले चेहरे
दौसा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एडीप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को पंचायत समिति लालसोट में आयोजित नि:शुल्क सहायक उपकरण मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान बनी नजर आई।

इस अवसर पर आयोजित उपकरण वितरण समारोह की मुख्य अतिथि दौसा सांसद जसकौर मीना रही तथा अध्यक्षता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने की। विशिष्ट तिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान नाथूलाल मीना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी रहे। इस अवसर पर सांसद जसकौर मीना ने कहा कि जिले में सबसे अधिक 239 दिव्यांगों को लालसोट उपखंड क्षेत्र में चिन्हित कर एवं उनका पंजीयन कराकर उन्हें उपकरण दिलवाने में किया गया सहयोग सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह अपने क्षेत्र में दिव्यांगों को चिन्हित कर सूची पंचायत समिति प्रधान एवं उन्हें उपलब्ध कराए ताकि एक बार फिर शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को अधिक अधिक लाभान्वित किया जा सके।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री पर परसादी लाल मीना ने कहा कि दौसा सांसद जसकौर मीना ने अपने प्रयासों से दौसा जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रो में दिव्यांग शिविर आयोजित कर उपकरण उपलब्ध कराए जो सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर आयोजित शिविर में कुल 239 लाभार्थियों को 574 यंत्र लगभग 24 लाख रुपए की लागत के उपकरण जिनमें 9 मोटर ट्राई साइकिल, 108 ट्राई साइकिल, 62 व्हीलचेयर, 150 बैसाखी, 49 श्रवण यंत्र, 11 ई- छड़ी, 22 ई- छड़ी चलन वह अन्य यंत्र आदि का वितरण दिव्यांगों को अतिथियों चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना एवं सांसद जसकौर मीना द्वारा किया गया। दिव्यांगों को उपकरण मिलने पर काफी खुशी होने के साथ उनके चेहरों पर रौनक नजर आई।

इस दौरान शिविर में उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना, लालसोट प्रधान नाथूलाल मीना, ईश्वर लाल मीना, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के उप प्रबंधक हरीश कुमार कक्कड, सहायक प्रोग्रामर मोहर सिंह,अशोक मीना, संजय मीना जी हिंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी मनीष खंडेलवाल, दीपेंद्र सिंह, राजपाल मीना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालसोट राजेंद्र स्वामी, पार्षद सुरेश सैनी, जयप्रकाश सैनी, पुनीत बोहरा, रामचरण बोहरा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने किया राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
दौसा। लालसोट विधानसभा क्षेत्र की राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व आबकारी मंत्री  परसादी लाल मीणा की अध्यक्षता और उच्च शिक्षा विभाग मंत्री  राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व आबकारी मंत्री  परसादी लाल मीणा ने कहा कि 6 करोड रुपए की लागत से राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा के नवनिर्मित भवन से यहां पढ़ने वाली लगभग 450 बालिकाओं को अत्यधिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन में पढ़ने का मौका मिलेगा, आज भवन के लोकार्पण से बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है, यह महाविद्यालय बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में पिछले 4 सालों में 4 नए बालिका महाविद्यालय स्थापित हुए हैं, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ईसरदा बांध प्रोजेक्ट से दौसा जिले के प्रत्येक गांव को निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि रामगढ़ पचवारा में पंचायत समिति निर्माण, एसडीओ कोर्ट, 5 करोड रुपए की लागत से निर्मित उप जिला अस्पताल जिसमें मरीजों के लिए फ्री दवाई, जांच एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में सरकारी चिकित्सालयों में लगभग 200 डॉक्टर सेवारत है जिससे आमजन को अपने गांव के आस-पास ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।

लोकार्पण समारोह में आमजन को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग मंत्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं पिछले 4 वर्ष में प्रदेश में लगभग 316 नए महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं, जो बालक - बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय से दूर-दराज क्षेत्र की बालिकाएं सुगम रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा राज्य में स्थापित किए गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब तबके के बच्चों को  कैरियर निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने कहा कि लालसोट विधायक परसादी लाल मीणा विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। इन्होंने लालसोट क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

लालसोट में उच्च शिक्षा,चिकित्सा, सड़कों के निर्माण, नगरपालिका स्वीकृति,पंचायत समिति, तहसील एवं ग्राम पंचायतों का निर्माण सहित लालसोट में विकास के नए आयाम स्थापित किये।इस अवसर पर लालसोट के प्रधान एडवोकेट नाथू लाल मीणा ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महंगाई राहत कैंपों में पात्र लोगों को 10 योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए लोग अपना जीवन व्यवस्थित रूप से जीवन यापन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट के विकास पुरुष परसादी लाल मीणा ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि लालसोट के निरंतर विकास के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि को विधानसभा में भेजना जरूरी है। राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए रामगढ़ पचवारा प्रधान कौशल्या मीणा ने कहा कि जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय है, उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित राजकीय कन्या महाविद्यालय  नवनिर्मित भवन क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इसके अतिरिक्त उप - जिला अस्पताल से आमजन को मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाए  के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

इस अवसर पर  नगर पालिका रामगढ़ पचवारा अध्यक्ष घनश्याम खटीक,सरपंच संघ के अध्यक्ष मोतीलाल मीना,पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा उपप्रधान सूरज कटारा,पूर्व प्रधान किशन लाल मीना,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशन मीना,जिला परिषद सदस्य लच्छी देवी, पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा सदस्य मनभर देवी सैनी, पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा सदस्य रामपति मीणा एवं ग्राम पंचायत बीडोली सरपंच सन्ती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

देवनारायण बालक छात्रावास से क्षेत्र के बच्चों को मिल सकेगा लाभ : परसादी लाल
लालसोट। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राजकीय देवनारायण बालक छात्रावास बनने से लालसोट विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। चिकित्सा मंत्री मीणा सोमवार को लालसोट के चांदसैन ग्राम में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय देवनारायण बालक छात्रावास के भवन निर्माण के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लालसोट क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं जो आमजन के सामने है। चिकित्सा मंत्री मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की करनी एवं कथनी में कोई फर्क नहीं है। राज्य सरकार ने अपने चुनावी वायदे लगभग पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का लालसोट से विशेष लगाव रहा है जिसके चलते उनसे उन्होंने जब भी कुछ मांगा तो उससे भी अधिक उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि लालसोट क्षेत्र में जिला चिकित्सालय, जिला महिला प्रश्नोत्तर केंद्र, नर्सिंग कॉलेज, 4 कॉलेज, 4 तहसीलें सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य करा कर लालसोट में विकास के आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर प्रदेश के आमजन को 10 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मुहैया कराई है।

छात्र समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के प्रयास होंगे : परसादीलाल
लालसोट। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में छात्र समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। मीणा महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पीजी विषय आगामी बजट से पूर्व स्वीकृत कराए जाएंगे, जिससे विधानसभा क्षेत्र की छात्राओं को भी यहां पीजी का अध्ययन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए विद्यालय प्रशासन एवं छात्रसंघ पदाधिकारी जो भी मांग रखेंगे उसे पूरा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिक्षा को लेकर सकारात्मक सोच के साथ प्रयासरत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा कर रखी है कि जहां पर भी प्रदेश की किसी भी विद्यालय में 500 बालिकाएं अध्यनरत होंगी उस विद्यालय को महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर प्रयासरत है। महाविद्यालय के विकास में जो भी आवश्यकता हो उन्हें बताएं, शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जमात चौराहे से निर्झरना बाईपास पुलिया तक डिवाइडर सहित सड़क का चौड़ाईकरण किया जाएगा, जिससे छात्र छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। समारोह की अध्यक्षता करते पंचायत समिति प्रधान नाथू लाल मीणा ने कहा कि लालसोट क्षेत्र का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि मिला जो बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा, सड़क सहित अन्य क्षेत्र में भरपूर विकास कर आए हैं जो के सामने है। नगर पालिका चेयरमैन रक्षा मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के एल मीणा ने महाविद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति करवाने एवं नए विषयों में स्रातकोत्तर करवाए जाने की मांग की। महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रोशन लाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि वे छात्र हितों के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और  छात्रों की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्रशासन से उनका समाधान कराने में हमेशा तत्पर रहेंगे।

राजस्थान को निरोगी बनाने के लिए सरकार प्रयासरत : परसादीलाल मीणा
लालसोट। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कस्बे में कुड़ी वालों की ढाणी में नव सृजित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करने के बाद जनसमुदाय को संबोधित करते कहा कि प्रदेश को निरोगी बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। मुख्यमंत्री का सपना निरोगी राजस्थान को साकार किया जा रहा है। जिसके तहत लालसोट विधानसभा क्षेत्र में सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर पर पर्याप्त स्टाफ  लगाया जा रहा है, और भवन निर्माण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है।  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के वार्डो सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जीवनदायी योजना है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि 10 लाख रुपए तक का इलाज, लिवर ट्रांसप्लांट जैसे महंगे इलाज निशुल्क हो सकते हैं। लेकिन रा’य की अशोक गहलोत सरकार ने यह संभव कर दिखाया है। अब हर व्यक्ति गंभीर से गंभीर बीमारी का निशुल्क इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में पा सकता है। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने नवीन भवन की पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इसी तरह मंडावरी कस्बे में खुर्रा रोड पर मंगलवार को उन्होंने नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात देते नवीन भवन का भूमि पूजन कर अनावरण पट्टिका का लोकार्पण किया।

75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। चिकित्सा मंत्री मीणा ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के खुलने के बाद खुर्रा, किशोरपुरा सहित आसपास के क्षेत्र को भी शहरी अस्पताल से लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने गौ रक्षक दल के सदस्यों का माला पहना कर स्वागत व सम्मान भी किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मौके पर मौजूद सीएमएचओ को निर्देश दिए कि अनियमितताओं का ध्यान रखते हुए कार्य करें एवं लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं । चिकित्सा मंत्री ने सीएचसी में होने वाले नवीन निर्माण कार्य के नक्शे का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ सुभाष बिलोनिया, पूर्व सरपंच चिमनलाल जांगिड़, रामधन लाकड़ा,  अधिशासी अधिकारी नमन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकार से बोले मंत्री: जरा हमें दुपहिए से शहर घुमा दीजिए
लालसोट। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना उपखंड मुख्यालय का भ्रमण करने दिव्यांग वाहन पर सवार होकर निकले तो कस्बे में कौतुहल देखा गया।  हुआ यूं कि सोमवार को मंत्री परसादी लाल मीना नगर पालिका में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण करने आए तथा जन सुनवाई के बाद वापस जाते समय पत्रकार कमलेश बैनाडा से कबीना मंत्री बोले हमें शहर घुमा दीजिए। इसके बाद मंत्री सरकारी गाड़ी छोड़कर बैनाडा के साथ चल दिए। उनका सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर भी उनके साथ कुछ दूर दौड़े फि र खाली गाड़ी लेकर उनके पीछे चले। वहां मौजूद शहर के गणमान्य व प्रबुद्धजन एवं कांग्रेसजन भी  आश्चर्यचकित हो गए। दुपहिए वाहन  से कस्बे के मुख्य मार्गों पर जब मंत्री परसादी लाल निकले तो आमजन, दुकानदारों, व्यापारियों तथा ठेले वाले उन्हें  देखकर हतप्रभ रह गए। मंत्री का यूं निकालना कस्बावासियों में बखूबी चर्चा का विषय बना रहा। नगर पालिका के बाहर 76 दिवसीय चले धरने को खत्म किए जाने के दो दिन बाद ही बैनाडा के साथ दिव्यांग वाहन पर सवार होकर लालसोट भ्रमण को निकले चिकित्सा मंत्री  ने नकारात्मकता को सकारात्मकता में परिवर्तन कर दिया है। मंत्री मीणा किस तरह सादगी पूर्ण तरीके से स्कूटर पर बैठकर भ्रमण के लिए रवाना होने पर वहां मौजूद नगर पालिका चेयरमैन रक्षा मिश्रा, पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्रा, पंचायत समिति प्रधान नाथू लाल मीणा, उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, सहित तहसीलदार मदन लाल मीणा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी सहित जनप्रतिनिधि भी मंत्री के दिव्यांग वाहन पर अचानक बैठकर रवाना होने पर हतप्रद से रह गए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों सहित कस्बे वासियों एवं देखने वाले शहरवासियों ने खूब सराहा भी।

क्षेत्र के विकास में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी:परसादीलाल
लालसोट। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने शनिवार शाम को उपखंड क्षेत्र के इंदावा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आरओ प्लांट व वाटर कूलर का उद्घाटन करने के साथ ग्राम में रोड लाइटों का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मीणा ने कहा कि विद्यालय में आरओ प्लांट व वाटर कूलर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आंतरी क्षेत्र के गोल ग्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है तथा शीघ्र ही ग्रामीणों को क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकेगी। इस अवसर पर मंत्री ने विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, चार दिवारी को ऊंचा करने के लिए 3 लाख रुपए की राशि देने की घोषणाा करते अगले सत्र में विज्ञान संकाय शुरू कराए जाने की घोषणा भी की। मीणा ने मुख्य आबादी क्षेत्र में रोड लाइटों का लोकार्पण भी किया। 67 रोड लाइटें बटन दबाने के साथ ही जगमगा उठी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र की अन्य 38 स्कूलों में भी आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। मंत्री मीणा ने कहा कि आंतरी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान नाथू लाल मीणा ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्र, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामबिलास खेंमावास, पंचायत समिति सदस्य मेवाराम मीणा, उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, सरपंच संपत्ति देवी बैरवा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली एवं प्रधानाचार्य रामलखन मीणा रहे। प्रधानाचार्य मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन गिर्राज प्रसाद गुप्ता ने किया।

जनसुनवाई मेंं स्थानान्तर कराने वालों की भीड़: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने अपने आवास पर मंडावरी में जनसुनवाई की। जन सुनवाई में जहां राज्य के अनेक स्थानोंं से आए चिकित्सक अपने स्थानान्तरण की गुहार लगाते देखे गए, वहीं थर्ड ग्रेड टीचर स्थानांतरण को राज्य सरकार तक अब तक नहीं खोलने को लेकर मंत्री से स्थानांतरण खुलवाने की मांग करते देखे गए। वहीं मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त कियया कि थर्ड ग्रेड टीचर स्थानांतरण को लेकर शिक्षा मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण के लिए पॉलिसी तैयार हो चुकी है एवं पॉलिसी को मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान मंत्री मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके से ही दूरभाष पर संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

शिविरों का करेंगे निरीक्षण: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा सोमवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविरों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री के निजी सहायक श्यामसुंदर मीणा ने बताया कि चिकित्सा मंत्री सोमवार को दोपहर 12 बजे मंडावरी कस्बे में एवं दोपहर 2 बजे लालसोट कस्बे में प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण करेंगे।

तबादलों पर रार: अमीन कागजी का चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर धरना, फिर नोकझोंक
जयपुर। प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू होते ही अब आरोप-प्रत्यारोप और नाराजगी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अपने क्षेत्र में तबादलों से नाराज किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर पहुंच गए और धरना दे दिया, हालांकि विधायक का धरना कुछ समय बाद समाप्त हो गया।

इस दौरान अमीन कागजी के साथ आए समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। अमीन कागज़ी अपने समर्थकों के साथ ही मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा और विधायक अमीन कागजी के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। मंत्री ने विधायक को धरने से उठाने के प्रयास भी किए लेकिन विधायक समर्थकों के साथ ही धरने पर बैठे रहे। धरने के दौरान विधायक अमीन कागजी ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के फैसले पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में 4 ही अल्पसंख्यक वर्ग से चिकित्सक थे और उनके भी तबादले कर दिए गए आखिर चिकित्सा मंत्री की मानसिकता क्या है? उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में जनता क्लिनिक है, सरकारी डिस्पेंसरी हैं बावजूद इसके उनकी जानकारी के बगैर आखिर क्यों तबादले किए गए।

स्वास्थ्य कार्मिकों से योजना के सफल क्रियान्वयन में भागीदार बनने का आह्वान
जयपुर।स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से संवाद किया । उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में जब 'मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना' का आगाज हुआ था, तब लोगों को इसके सफल होने पर आशंकाएं थी। चिकित्सा कार्मिकों के सहयोग से यह योजना आज देश भर के लिए मिसाल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का अभी ट्रायल चल रहा है, चिकित्सा कार्मिक यदि पूरे मनोयोग से सहयोग करेंगे तो प्रदेश एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में इबारत गढ़ेगा।

चिकित्सा मंत्री  परसादी लाल मीणा ने कहा कि 'मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान' योजना प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए क्रांतिकारी योजना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कार्मिकों, मेडिकल, पैरामेडिकल व संबंधित कार्मिकों को योजना के सफल क्रियान्वयन में भागीदार बनने का आह्वान किया।

मीणा ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में आईपीडी, ओपीडी की दवाएं और जांचें निशुल्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। आईपीडी में भर्ती मरीज के लिए बेड साइड ऐसा सिस्टम विकसित करें ताकि उन्हें दवा की पर्ची ही ना दी जाए। ओपीडी में आने वाले मरीज को भी संस्थान में उपलब्ध दवाई ही लिखी जाए। उन्होंने कहा कि दवाएं उपलब्ध ना होने पर वैकल्पिक दवा लिखकर जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

मेडिकल शिक्षा प्रमुख शासन सचिव  वैभव गालरिया ने कहा कि अप्रैल माह तक प्रदेश में ट्रायल चल रहा है। 1 मई से प्रदेशभर में योजना विधिवत शुरू हो जाएगी। ऐसे में चिकित्सक आमजन को योजना के अनुरूप चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसेंशियल ड्रग लिस्ट के अलावा दवाओं की जरूरत होने पर अधिकारीगण आरएमएससीएल या नियमनुसार रेट कांटेक्ट कर दवा खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से भी आवश्यकतानुसार दवाओं को क्रय किया जा सकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर व अन्य मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से इस महत्वाकांक्षी योजना पर बनाई कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसएमएस अस्पताल के डॉ अमरजीत सिंह मेहता ने योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को भी पीपीटी के माध्यम से बताया। उन्होंने योजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किए जाने के लिए भी आश्वस्त किया।

चिकित्सा मंत्री ने किया एसएमएस के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण
जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में ट्रोमा सेंटर के पास एसएमएस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया गया है, जहां निजी अस्पतालों से भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मीणा ने मंगलवार को एसएमएस के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने सभी मंजिलों पर जाकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आमजन को उच्च स्तरीय व गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सात मंजिला यह ब्लॉक जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

मीणा को बताया गया कि प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में पेट संबंधी सभी बीमारियों का इलाज सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के भवन में एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। नए ब्लॉक में चार विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। ये सभी विभाग पेट संबंधी बीमारियों से जुड़े हैं, जिसमें नेफ्रोलॉजी, यूरोेलॉजी, गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी और एक नया विभाग हिप्टो पेनक्रिएटो बिलेरी सर्जरी  शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री को बताया गया कि ब्लॉक में मरीजों को भर्ती कर इसका ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। यहां गाल ब्लेडर, किडनी, यूरिन, पेनक्रियाज, पथरी सहित पेट से संबंधित बीमारियों का इलाज हो सकेगा। ब्लॉक में लिवर ट्रांसप्लांट से लेकर अत्याधुनिक आइसीयू की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध हो सकेगी। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और ओटी तक की सुविधा इसी ब्लॉक में मिल सकेगी। 320 बेड वाले इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में 50 आइसीयू, 6 मॉडयूलर आपरेशन थिएटर, एमआरआइ मशीन, 7 एंडोस्कोपी मशीन, 45 डायलिसिस टेबल और मरीजों के परिजनों के लिए वेटिंग रुम भी है। निरीक्षण के दौरान सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ विनय मल्होत्रा, डॉ शिवम प्रियदर्शी व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

अन्तराष्ट्रीय मिर्गी जागरुकता दिवस के अवसर पर पोस्टर का विमोचन
जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने शनिवार को अपने आवास से अंतरराष्ट्रीय मिर्गी जागरुकता दिवस के अवसर जागरूकता संबंधी पोस्टर का विमोचन किया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मिर्गी रोग रोग लाइलाज नहीं है। चिकित्सकों की सलाह पर निरंतर दवाओं के सेवन से इस रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी रोग की जल्द पहचान से ही जल्द निदान संभव है।

इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य एवं न्यूरोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा, वरिष्ठ आचार्य डॉ बीएल कुमावत, डॉ दिनेश खंडेलवाल, डॉ शैलेश दीक्षित, डॉ दीपक जैन, डॉ राहुल गुप्ता, डॉ राकेश अग्रवाल सहित अन्य डाक्टर उपस्थित रहे। डॉ भावना शर्मा ने बताया कि मिर्गी रोग पर विभिन्न माध्यमों द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने राज्य भर में मिर्गी उन्मूलन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।