on - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही। रणथम्भौर रोड पर विगत देर रात नाहरगढ़ होटल के पास सड़क पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मादा लेपर्ड अपने शावक को वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ले गई। जहां शावक को जमीन पर रखकर सुरक्षा दीवार पर बैठ गई और मृत शावक को घंटो तक निहारती रही। मादा लेपर्ड करीब दो घंटे तक सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मादा लेपर्ड अपने शावक की मौत के गम में काफी देर तक दीवार पर बैठी रही।

और बीच बीच में मादा लेपर्ड ने दहाड़ भी लगाई। इसके बाद एक बार मादा लेपर्ड दीवार से नीचे उतरकर मृत शावक के पास गई और उसे काफी देर तक सूंघा। मानो व अपने शावक को जगाने की कोशिश कर रही हो। इसके बाद वह फिर से सुरक्षा दीवार पर आकर बैठ गई और काफी देर तक मादा लेपर्ड दीवार पर बैठी रही, मादा लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

असर खबर का : जलदाय विभाग चेता, सड़क पर फैली मिट्टी को उठाना किया प्रारंभ
अरनेठा। कस्बे में शुक्रवार को प्रकाशित दैनिक नवज्योति में  सड़क खोदकर जिम्मेदार अधिकारी भूले, कस्बे वासियो का निकलना  हो रहा मुश्किल...  शीर्षक से खबर प्रकाशित के बाद जलदाय विभाग चेता हैं। जलदाय विभाग ने नवज्योति में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सड़क पर फैली मिट्टी को हटवाना शुरु करवाया।

कस्बे में पिछले एक महीने से पेयजल योजना को लेकर पाइप लाइन बिछाई कार्य प्रगति पर चल रहा हैं पाइप लाइन बिछाई के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे  में विभाग द्वारा वापस ठीक प्रकार से मरम्मत नही की जा रही हैं जिसके आमजन आने व जाने में  भारी असुविधा महसूस रहा था। ग्रामीण नेमीचंद चांदीजा, रामपाल सैनी, राजू सुमन,पारी बाई माली ने प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की थी। मामले पर खबर प्रकाशित के बाद और एसडीएम बलबीर सिंह चौधरी के निर्देश के बाद  विभाग ने सक्रिय होकर शुक्रवार को  जगह जगह पड़े अनावश्यक मिट्टी के ढेरों को उठाना प्रारंभ कर दिया हैं। मिट्टी का एक  स्टोक किया जा रहा हैं ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग लिया जा सके ।

निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा खाटुधाम
खाटूश्यामजी। निर्जला एकादशी व द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। बाबा श्याम के इस मासिक मेले के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस भीषण गर्मी में भक्त बाबा श्याम के दीदार को आतुर नजर आए। श्याम दीवाने रींगस से खाटूनगरी की पदयात्रा करते हुए हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए। रींगस रोड से खाटूधाम की प्रत्येक गली बाबा श्याम के भक्तों से अटी हुई है। बाबा श्याम की बड़ी एकादशी माने जाने वाली इस निर्जला एकादशी पर धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होटल आदि फुल रहे। श्याम भक्त इस तपती धूप में आस्था के साथ मन में दर्शन की ललक लिए आगे बढ़ रहे थे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेला ग्राउंड में लगाई बैरि केडिंग में कतार बद्ध होकर श्याम भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई। साथ ही श्याम भक्तों के लिए इस भीषण गर्मी में छाया, कूलर, पेयजल व इत्र की बरसात की व्यवस्था की गई, जिससे आने वाले श्याम भक्तों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके। निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक धर्मशाला, सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर पेय पदार्थ, फल सहित व्रत के दौरान लिए जाने वाले अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा कर रहे अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक श्याम भक्तों की मनुहार करते नजर आए।

राज्यसभा चुनाव: पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल
जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।

गुप्ता ने बताया कि  नामांकन पत्र 30 मई सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति में कमरा नंबर 706 में एआरओ नामांकन पत्र लेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा एक जून, 2022 को होगी, जबकि 3 जून, 2022 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून, 2022 को सम्पन्न होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है।

केकड़ी में नींबू के आकार के ओले गिरे
केकड़ी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को तेज हवाओं व अंधड़ के बीच मूसलाधार बारिश हुई वहीं करीब 10-15 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे। ओलों की बौछार से कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेदिक भवन में व्यापक नुकसान पहुंचा। वहीं उपखंड क्षेत्र में मूंग, ज्वार व रजके की फसल आडी पड़ने से किसानों को व्यापक नुकसान पहुंचा।

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और दिन भर सूरज की बादलों से लुकाछिपी चल रही थी, जिससे तापमान थोड़ा कम था। इसी बीच दोपहर करीब 3.30 बजे बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते तेज हवाएं अंधड़ में बदलने लगी और लोगों के घरों व दुकानों पर लगे टीन टप्पर व होल्डिंग आदि उड़ने लगे। शाम 4 बजे एकाएश बारिश का दौर शुरू हो गया। जो हवाओं के वेग के साथ लगातार बढ़ता रहा। इस दौरान ज्यों ज्यों हवाएं तेज होती रही, बारिश का दौर भी तेज होने लगा और कुछ ही देर में तेज हवाओं बारिश के बीच आसमान से ओले गिरने लगे। ओले भी बेर के आकार से बड़े थे। बारिश के साथ ओले गिरने से कौतूहल वश लोग घरों से निकलकर ओले एकत्रित करने लगे। ओलावृष्टि का क्रम भी लगातार 15 मिनट तक चलता रहा। बारिश का वेग तेज होने से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियां हुई।

कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेद भवन में टिनशेड क्षतिग्रस्त

बारिश के दौरान केकड़ी क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि के समाचार मिले हैं। नाईखेड़ा, मोलकिया, बोगला, कालेड़ा, धुंधरी सहित अन्य कई गांव में 100 से 150 ग्राम वजन तक के ओले गिरे। इतने भारी वजन के ओले देखकर ग्रामीण भी आश्चर्यचकित रह गए। कालेड़ा कृष्ण गोपाल गांव में भारी भरकम ओले गिरने से आयुर्वेद भवन में लगे टीन शेड में छेद हो गए तथा कई टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांव में तो ओलों की चादर तक बिछ गई। उधर,धुंधरी गांव की गौशाला में लगे चद्दर उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे गौशाला में काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जन व पशु हानि नहीं हुई।

बेरोजगार एक बार फिर से आंदोलन की राह पर, करीब दो घंटें तक पुलिस और बेरोजगारों के बीच तनानती
जयपुर। करीब 28 मांगों को लेकर राजस्थान के बेरोजगार एक बार फिर से आंदोलन की राह पर नजर आए। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले दिए इस धरने में बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने एकत्रित होकर अपनी एकता दिखाई, साथ ही सुबह से धरने पर बैठने के बाद करीब चार घंटें तक भी कोई वार्ता नहीं होने के चलते बेरोजगारों ने आखिरकार 2 बजे सिविल लाइन कूच किया। लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस जाप्ते द्वारा बेरोजगारों को शहीद स्मारक के गेट पर ही रोक दिया, जिसके बाद बेरोजगारों ने शहीद स्मारक के गेट पर ही धरना शुरू किया पुलिस और बेरोजगारों के बीच में करीब दो घंटें तक तनानती की स्थिति देखने को मिली।

करीब दो घंटे बीतने के बाद आखिरकार वार्ता के रास्ते खुले 11 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता का के लिए सीएमओ में बुलाया गया। वार्ता के निमंत्रण के बाद राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि "अपनी विभाग मांगों को लेकर पहले ही सरकार को चेतावनी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। आंदोलनों के बाद सरकार से विभिन्न स्तरों पर समझौते हुए, लेकिन अभी तक भी समझौतों की शर्ते पूरी नहीं हुई। जिसके चलते बेरोजगारों को फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। सोमवार सुबह 10 बजे से शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे थे, लेकिन 4 घंटे बाद निकलने के बाद भी किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं हुई, जिसके चलते हमें सिविल लाइन कूच की फैसला लेना पड़ा। सीएमओ में वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बुलाया गया है,अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो आंदोलन जारी रहेगा।''

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम की मोदी से मुलाकात, खिलाड़ियों ने किए अनुभव शेयर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को पहली बार थॉमस कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के खेल इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। मोदी ने खिलाड़यिों से मुलाकात की जिन्होंने थॉमस और उबेर कप के अपने अनुभव साझा किये।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते थाईलैंड में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता।

जब प्रधानमंत्री मोदी ने टीम के कप्तान श्रीकांत से उनकी नेतृत्व शैली और चुनौतियों, उनकी विश्व नंबर एक रैंकिंग और थॉमस कप में स्वर्ण जीतने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। हमें एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। दोनों ही उपलब्धियां मेरे सपने थे और मैं उन्हें हासिल करके बहुत खुश हूं।

मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में इतना शानदार प्रदर्शन नहीं होने के कारण थॉमस कप की ज्यादा चर्चा नहीं होती थी, और देश को टीम की उपलब्धि की विशालता समझने में कुछ समय लगा। उन्होंने कहा, 'पूरे देश की ओर से मैं आपको और पूरी टीम को बधाई देता हूं क्योंकि दशकों के बाद, भारतीय ध्वज को मजबूती से फहराया गया है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जबरदस्त दबाव में अपने आप को और टीम को एक साथ रखना कुछ ऐसा है जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से समझ सकता हूं। मैंने आपको फोन पर बधाई दी लेकिन अब मैं व्यक्तिगत रूप से आपकी तारीफ करके खुशी महसूस कर रहा हूं।'

प्रधानमंत्री ने जीत के तुरंत बाद टेलीफोन कॉल के दौरान वादे के अनुसार 'बाल मिठाई' लाने के लिए लक्ष्य सेन को धन्यवाद दिया। लक्ष्य ने याद किया कि वह पहले यूथ ओलंपिक जीतने के बाद और अब थॉमस कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातों के बाद खिलाड़ी काफी प्रेरित महसूस करते हैं।

लक्ष्य ने कहा, 'मैं भारत के लिये पदक जीतते रहना चाहता हूं और आपसे इसी तरह मिलते रहना चाहता हूं।'
उबेर कप का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'हम जीत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम उसके लिए तैयारी भी करेंगे। हमारी महिला टीम ने समय-समय पर अपनी गुणवत्ता दिखाई है। बस समय की बात है, इस बार नहीं तो अगली बार हम जरूर जीतेंगे।'

मोदी ने सबसे टीम की सबसे युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को बधाई दी। मोदी ने हुड्डा से कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि वह अपने नाम की तरह ही उन्नति करेंगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिये जीत के बाद उन्हें कभी भी लापरवाह होने से बचना होगा। मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 सालों में हमारे खिलाड़यिों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने ओलंपिक, पैरालंपिक और डेफलिम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज खेलों को लेकर मानसिकता बदल रही है। उन्होंने कहा, 'यह भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। आप जैसे चैंपियन और आपकी पीढ़ी के खिलाड़ी इसके लेखक हैं। हमें इस गति को जारी रखने की जरूरत है।'

पूनिया पर फायर करने वाला शार्प शूटर रणजीत उर्फ अजीत गिरफ्तार
नावांसिटी।  गत शनिवार को नावां उपखंड मुख्यालय पर नमक व्यवसायी एवं राजस्थान नमक उत्पादक संघ के पूर्व अध्यक्ष जयपाल पूनिया को सरेराह गोली मारकर हत्या करने के मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली व घटना में पूनिया पर फायर करने वाले शार्प शूटर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  मालूम हो कि पुलिस द्वारा पहले ही पांच जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें विधायक के भाई मोती सिंह चौधरी, विधायक की बहिन का देवर कुलदीप सिंह, हनुमान माली, फिरोज कायमखान व हारून कायमखानी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक नागौर राममूर्ति जोशी ने बताया कि, पहले पकड़े गए पांच आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रणजीत उर्फ अजीत गुर्जर, पुत्र शीशराम, निवासी दादाला तन न्यौराणा, थाना पाटन, जिला सीकर को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा व पूछताछ में वारदात में शामिल होना पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी रणजीत ने ही पूनिया पर दो गोलियां चलायी थी व मुख्य शूटर था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, बिना नंबरी बोलेरो में उस दिन कुल छह लोग आये थे, जिनमें से मुख्य शूटर को पकड़ लिया गया है व शेष पांच आरोपियों की भी पहचान कर ली गयी है, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बराबर पीछा कर रही है व शीघ्र ही उनको भी पकड़ लिया जाउगा, मुख्य शूटर हरियाणा की गैंग के लिए काम करता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, परिजनों द्वारा दी गयी रिपोर्ट में सांभर साल्ट में हो रहे अवैध बोरिंग कारोबार में दिन में बोरिंग तोड़ने व रात में करवाने के मामले में अपराध का कारण बनने की दृष्टि से अनुसंधान किया जायेगा व जल्द ही जिला कलक्टर से वार्ता कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जायेगी। प्रकरण में पहले पकड़े गये पांच आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि रविवार को समाप्त हो रही है, जिन्हें वापस एसीजेएम के समक्ष पेश किया जायेगा व आगे की कार्यवाही की जायेगी।

श्रीलंका में ईंधन जमा करने वालों पर देशव्यापी छापेमारी
कोलंबो। श्रीलंका में पुलिस ने रविवार को डीजल और पेट्रोल की पुन: बिक्री और जमाखोरी करने वालों पर देशव्यापी छापेमारी शुरू की। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बड़ी संख्या में गैस स्टेशनों पर लोग ईंधन खरीद रहे हैं ताकि उसे पुन: ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। थलडुवा ने कहा कि इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है, क्योंकि ईंधन की उपलब्धता के बावजूद लंबी कतारें लगी रहती हैं।

इस बीच, बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि शनिवार रात को कोलंबो में एक जहाज से पेट्रोल की खेप पहुंची है, जिसे उतारना शुरू कर दिया गया।उन्होंने कहा कि पेट्रोल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज 25 मई को यहां पहुंचेगा। गौरतलब है कि श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पिछले कुछ महीनों से ईंधन की कमी हो रही है।

बढ़ती महंगाई के बीच जनता को राहत: पेट्रोल-डीजल सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की कीमते घटाकर और घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देकर राहत दी है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है। जिससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता होगा।

वहीं घरेलू गैस पर भी केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर पर भी दाम घटाए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी दी है। यह सब्सिडी सालभर में 12 सिलेंडरों पर मिलेगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी मिलेगी। इससे 9 करोड़ लाभार्थियों को सीधा फायदा होगा। बढ़ती महंगाई के बीच इस चुनावी माहौल से पहले बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। हालांकि बात करें जनता कि तो जनता ने बढ़ती महंगाई के बीच इस राहत के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया है।

गेहूं निर्यात पर रोक
भारत ने घरेलू स्तर पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रण करने के उपाय के तहत गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हालांकि विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अधिसूचना जारी करके स्पष्ट किया है कि सरकार किसी दूसरे देश की खास जरूरत के मद्देनजर गेहूं निर्यात की अनुमति दे सकती है। वह गेहूं भी निर्यात किया जा सकेगा, जिसके लिए लेटर ऑफ क्रेडिट जारी किए जा चुके हैं और जो शिपमेंट के लिए तैयार है। देश में पिछले कुछ दिनों से गेहूं की कीमतें ऊंची हो चली है और आटा भी काफी महंगा बिक रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते गेहूं के बढ़ते मूल्यों को नियंत्रित करना जनहित में ही है। निर्यात रोकने का असर भी देखने को मिला है। कुछ अनाज मण्डियों में गेहूं के दाम गिरे भी हैं। गेहूं की कीमतें बढ़ने के पीछे के दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। पहला इस बार मार्च-अप्रैल में ही बढ़ती गर्मी व लू के कारण देश में गेहूं की फसल का काफी नुकसान हुआ है। अनुमान था कि देश में 11.13 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन होगा, लेकिन फसलें नष्ट होने की वजह से यह अनुमान लगाया गया कि उत्पादन 10.50 करोड़ टन तक रह सकता है। गौरतलब है कि देश में गेहूं की सालाना मांग 10 करोड़ टन के आसपास रहती है। इसलिए गेहूं का पर्याप्त स्टाक रखने के लिए निर्यात पर रोक का कदम उठाया गया है। दूसरा कारण, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते गेहूं की वैश्विक मांग बढ़ी है और भारत पिछले चार महीनों में 9.63 लाख टन का निर्यात कर चुका है। रूस और यूक्रेन विश्व में प्रमुख निर्यातक देश हैं, लेकिन युद्ध की वजह से गेहूं की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। भारत विश्व का दूसरा गेहूं उत्पादक देश है, तो दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें थीं और भारत ने निर्यात पर रोक लगाकर कई देशों को निराश कर दिया है। इस बार सरकार की खरीद 50 फीसदी से भी कम है, बाजारों को पिछले साल की तुलना में कम आपूर्ति है। हालांकि सरकार ने गेहूं खरीद को बढ़ाने के लिए समय की अवधि को अब 31 मई तक बढ़ा दिया है, लेकिन लक्ष्य पूरा होने की संभावना कम ही है, क्योंकि व्यापारियों से पहले ही किसानों से सीधे गेहूं की खरीद करती है। निर्यात पर रोक के फैसले से भारत के घरेलू उपभोक्ता को कितना लाभ मिलता है, जो देखना होगा, लेकिन दुनिया के कई देशों ने भारत के अचानक फैसले की निंदा की है। इससे भारत की विश्वसनीयता की क्षति हो सकती है। भारत ने निर्यात पर रोक लगाने से पहले निर्यात को बढ़ाने की बात कही थी, जिससे दुनिया गेहूं आपूर्ति को लेकर आश्वस्त थी।

सरकारी डाक्टर ने फोन पर ही किया इलाज, बालिका ने दम तोड़ा
कोटा। कोटा जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मासूम ने गफलत में ही दम तोड़ दिया। मासूम के बीमार होने पर सरकारी चिकित्सक ने फोन पर ही उपचार लिखकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। कुछ देर बाद बालिका की मौत हो गई। इस बीच विधायक कल्पना देवी ने इस मामले को लेकर जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्टर ने डाक्टर की भूमिका की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी थाने में तैनात कांस्टेबल बनवारीलाल की छह वर्षीय बेटी आरोही को रविवार देर रात एक बजे किसी कीट ने काट लिया था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन बालिका को लेकर सरकारी अस्पताल मंडाना गए। वहां पर ताला लगा हुआ था। आवाज देने पर एक कार्मिक आया और उन्होंने अपनी बेटी की तबीयत तथा काटे के निशान की जानकारी उसे दी। वहां पर मौजूद कंपाउंडर ने चिकित्सक को फोन किया। इसके बावजूद बच्ची  गंभीर होने पर भी चिकित्सक नहीं आई और ड्यूटी चिकित्सक ने फोन पर ही सारी दवाएं लिखवा दी।
कंपाउडर ने भी पर्चा बना कर दवाएं लिख दी। इसके बाद वह लोग बच्ची को लेकर घर आ गए। घर पहुंचने से पहले ही बच्ची की तबीयत और बिगड़ने लगी तो परिजन रात को ही कोटा के लिए रवाना हुए। इस बीच उनकी पुत्री ने कोटा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

कलक्टर ने दिए डाक्टर की भूमिका के जांच के आदेश
पीड़ित कांस्टेबल बनवारी लाल ने बताया कि मन में मलाल रह गया, अगर समय पर चिकित्सक आकर उसकी बच्ची को देख लेती तथा उसे कोटा ले जाने की सलाह देती तो शायद रात को ही बच्ची को कोटा ले जाता और उसकी जान को बचाया जा सकता था। सुबह कमरे में सर्प निकलने से पता चला कि बच्ची को शायद सर्प ने ही काटा है। अब रिपोर्ट दर्ज कराने से क्या फायदा है। पूर्व में भी तीन मौतें यहां अस्पताल में चिकित्सकों  की लापरवाही के कारण हो चुकी हैं।

बेटी ने कहा थ बुक लेकर आना
बनवारी ने बताया मेरी बेटी फर्स्ट क्लास में पढ़ती थी। उसने कहा था- पापा मेरे लिए बुक लेकर आना। अब मैं किसके लिए बुक लेकर आऊं। अब क्या शिकायत करूं? किस से शिकायत करूं? मेरी बेटी तो चली गई। लापरवाही ने मासूम की जान ले ली।

डॉक्टर बोलीं- कीड़े-मकोड़े काटने की बात बताई थी
ड्यूटी डॉ. निराली कलवार ने बताया- इमरजेंसी में ऑन कॉल ड्यूटी पर आ जाते हैं। मैं हॉस्पिटल परिसर स्थित क्वार्टर में ही थी। रात के समय बच्ची को हॉस्पिटल लाया गया था। उस समय परिवार के साथ वह आराम से खड़ी थी। परिजन भी स्पष्ट नहीं बता सके कि किसने काटा है। हॉस्पिटल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने जैसी कंडीशन बताई, उस हिसाब से दवा बताई। ये इमरजेंसी केस नहीं लगा। बच्ची की मौत का मुझे भी दुख है। लापरवाही का आरोप गलत है। हम 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। एक भी दिन का ऑफ नहीं लिया है। वो किसी को नहीं दिख रहा।