restaurants - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - तीन रूफटॉप कैफे, बार एंड रेस्टोरेंट में अग्निशमन उपकरण नहीं मिलने पर किया सीज
कोटा। शहर में में बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के संचालित किए जा रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट पर नगर निगम की टीमों ने रविवार को कार्रवाई की है। जिससे रेस्टोरेंट संचालकों में हडकंप मच गया।  तीन रूफ टॉप रेस्टोरेट में अग्निशमन उपकरण नहीं होने से उन्हें सीज कर नोटिस दिए वहीं एक दर्जन रूफटॉप रेस्टोरेटों में अनियमिताएं मिली। उल्लेखनीय है कि नवज्योति ने अपने 22 अगस्त के अंक में रूफटॉप रेस्टोरेंट में नहीं हो रही नियमों की पालना शीर्षक से पेज 2 खबर प्रकाशित करने के बाद 25 अगस्त को निगम का फायर विभाग हरकत में आया और शहर के एक दर्जन से अधिक रूफटॉप रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण का कार्रवाई की।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर और दक्षिण के निर्देश पर 20 फायरमैनों की संयुक्त टीम बनाकर कोटा शहर में संचालित लगभग एक दर्जन से अधिक रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट निरीक्षण किया गया।

एक दर्जन रूफटॉप रेस्टोरेंट में मिली अनियमिताएं
राजस्थान सरकार की ओर से निर्धारित स्पेशल गाइड लाइन फोर रूफटॉप रेस्टोरेन्ट एण्ड बार की पालना में महावीर नगर, दादाबाडी, घोड़ेवाले बाबा सर्किल, कोटडी रोड, गुमानपुरा, तथासेवन वंडर्स रोड पर स्थित रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का अग्निशमन की दृष्टि से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में अग्निशमन अनियमितताएं पाई गई तथा 3 रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार के अग्निशमन उपकरण- प्रावधान स्थापित नहीं होने पर तुरंत मौके पर बंद करवाकर फिर संचालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया और पांबद किया गया। रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन उपकरण न लगाने एवं नियमों की पालना नहीं होने पर नियमानुसार सक्षम स्वीकृति के बाद सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

20 फायरमैन की टीम ने किया औचक निरीक्षण
नगर निगम की उत्तर दक्षिण की 20 फायरमैन की टीमों ने रविवार को एक दर्जन रूफ टॉप बार रेस्टोरेंट व बार रेस्टोरेंट कैफ का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण के नेतृत्व में अमजद खान एवं मो. अजहर खान, अग्निशमन अधिकारी तथा सीता चौपदार, सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं 20 फायरमैनों की संयुक्त टीम बनाकर कोटा शहर में संचालित लगभग 1 दर्जन से अधिक रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित 'स्पेशल गाइड लाईन फोर रूफटॉप रेस्टोरेन्ट एण्ड बार की पालना में महावीर नगर, दादाबाडी, घोडेवाले बाबा सर्किल, कोटडी रोड, गुमानपुरा, तथा सेवन वंडर्स रोड पर स्थित रूफटोप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का अग्निशमन की दृष्टि से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में द मेरेडियम क्लब एंड रेस्टोरेंट, ब्लेक कैफे, वी-2 बार एण्ड रेस्टोरेंट में फायर उपकरण नहीं होने से उन्हें सीज किया गया। इसके अलावा एलोरा  रूफ टॉप कैफे महावीर नगर घटोत्कचक सर्किल, सेवा रूफटॉफ कैफे घोडेवाले बाबा सर्किल, शीशा रूफटॉप गुमानपुरा, द मेरेडियम क्लब एण्ड रेस्टोरेंट, कोटडी, ब्लेक कैफे सेवन वडर्स रोड वल्लभबाडी, बंकर फैफे, सरोवर रोड, एफओसी कैफे, दादाबाडी रोड, बीएमबी मिष्ठान का कारखाना तलवंडी, वी टू रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया यहां अनियमिताएं पाई गई। इनको नोटिस दिए गए।

अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने धधके दो रेस्टोरेंट
अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने एक रेस्टोरेंट में रोटी मेकर मशीन में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तभी एक रसोई गैस सिलेण्डर में विस्फोट हो गया। यह देख वे घबरा कर बाहर निकल भागे। इसी बीच आग ने जोर पकड़ लिया और देखते ही देखते लपटों ने आसपास के रेस्टोरेंट तथा अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। धधकते हुए रेस्टोरेंट में गैस सिलेण्डर विस्फोट की आवाज सुनकर स्टेशन के सामने खड़े रहने वाले रिक्शा वालों, रेल यात्रियों, ठेले-खोमचे वालों तथा राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। इस आग से लाखों रुपए कीमत का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय लोगों के भोजन करने का समय नहीं था। इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई अन्यथा यह हादसा गंभीर रूप भी ले सकता था। घटना की इत्तला मिलते ही क्लॉक-टावर थाना पुलिस तथा अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने में करीब आधा दर्जन से अधिक दमकलों को डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा।

यूं फैलती चली गई आग
सूत्रों के अनुसार आग सबसे पहले काके दी हट्टी नामक रेस्टोरेंट की रसोई में सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोटी मेकर मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। जिससे वहीं पास में रखे गैस सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। बताया गया कि वह गैस सिलेण्डर लीकेज था। उसमें आग लगी देखकर रेस्टोरेंट का स्टाफ हड़बड़ा गया। जब-तक वह उस आग पर काबू पाते तब-तक तो आग की लपटों ने रसोई से बाहर निकल कर वहां ग्राहकों के बैठने के फर्नीचर को चपेट में ले लिया। इसी बीच सिलेण्डर धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपने आगोश में ले लिया। फिर बगल के रेस्टोरेंट के दाना-पानी को भी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल एवं पास ही स्थित एमआर एण्ड संस नामक दुकान के बाहर रखी ट्रेवल एजेन्सी के काउण्टर को भी आग ने जला दिया। आग की लपटें देख आस-पास के रेस्टोरेंट भी लोगों ने तुरंत खाली कर दिए। आग की चपेट में आए रेस्टोरेंट में व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अलावा रसोई गैस सिलेण्डर भी रखे हुए थे। जिन्हें दमकलकर्मियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया अन्यथा वह भी हादसे को विकराल रूप दे सकते थे।

रूफटॉप रेस्टोरेंट्स मामला - निगम आयुक्त दक्षिण को नोटिस
कोटा। स्थाई लोक अदालत ने नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित रूफटॉप रेस्टोरेंट्स के मामले में नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए 1 अगस्त 2023 तक जवाब तलब किया है। इस मामले में एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी ने जनहित याचिका पेश करते हुए बताया कि कोटा में अवैध रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट्स संचालित हो रहे हैं। नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा इजाजत नहीं देने के बाद भी ये खुलेआम चल रहे हैं। रूफटॉप रेस्टोरेंट्स कोटा दक्षिण में 30 से अधिक की संख्या में कई स्थानों पर है। जिससे आसपास के लोगों परेशान होती हैं। रेस्टोरेंट्स संचालक बिना इजाजत के इस तरह के रेस्टोरेंट चला रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों का जीवन को संकट में डाला जा रहा है। गत दिनों एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना भी हो चुकी है। कोटा दक्षिण के कई इलाकों में इसी प्रकार के रेस्टोरेन संचालित किए जा रहे हैं। याचिका में बताया गया इसके लिए फायर एनओसी से लेकर 25 प्रतिशत स्थानों पर पंजीयन फीस भी हर वर्ष नवीकरणकरण करवाने सहित अनेक औपचारिकताएं होती हैं जिन्हें कोई भी संचालक पूर्ण रूप से नहीं कर पा रहा है। यह व्यवस्था पूरी तरह से नगर निगम दक्षिण कोटा की अनदेखी के कारण हो रही है।

शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट
कोटा। शहर के विकास व विस्तार के साथ ही यहां आधुनिकता का भी चलन बढ़ने लगा है। बड़े शहरों की तर्ज पर कोटा में भी रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित होने लगे हैं। लेकिन यहां संचालित सभी रूफटॉप रेस्टोरेंट अवैध हैं। नगर निगम से इस तरह के एक भी रेस्टोरेंट को अनुमति नहीं दी गई है। शहर में लोगों की लाइफ स्टाइल लगातार बदलने लगी है। बड़े शहरों की तरह यहां भी होटल व रेस्टोरेंट का चलन बढ़ा है। विशेष रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट को भी यहां पसंद किया जा रहा है। जिससे शहर के अधिकतर क्षेत्रों में इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित होने लगे हैं। शुरुआत में इनकी संख्या कम थी। लेकिन वर्तमान में जानकारी के अनुसार रूफटॉप रेस्टोरेंट के मापदंड में आने वाले कोटा दक्षिण में ही करीब 30 से अधिक है। जबकि इनकी संख्या काफी अधिक है।

छतों पर होटल का लुक
रूफटॉप रेस्टोरेंट के रूप में होटल व मॉल में कई जगह पर छतों पर रस्टोरेंट का लुक दिया हुआ है। छत पर खुले में फर्नीचर लगाकर वहां रसोई में खाना बनाकर ग्राहकों को गर्मागर्म खिलाया जा रहा है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। वहां तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। जिस पर लोग देर रात तक नाचते-गाते हुए भी देखे जा सकते हैं। जिससे आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं छत पर ही गैस पर खाना भी बनाया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक बिना किसी अनुमति के इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित कर रहे हैं। जहां ग्राहकों का जीवन संकट में डाला जा रहा है।

कोटा उत्तर में भी लेकिन जानकारी नहीं
नगर निगम कोटा दक्षिण की तरह ही कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में भी कई रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष कोटा उत्तर लव शर्मा ने इस संबंध में निगम अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा था। लेकिन हालत यह है कि कार्रवाई करना तो दूर नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों को तो इसकी जानकारी तक नहीं हैं कि उनके क्षेत्र में कहां-कहां इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं।

पहले हो चुकी है आग लगन की घटना
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में गत दिनों एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना हो चुकी है। जिसकी जांच करने पर फायर अनुभाग को वहां न तो रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति मिले और न ही फायर एनओसी। इस पर उसे नोटिस देकर इतिश्री कर ली गई। जबकि शहर में अवैध रूप से संचालित रूफटॉप रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने का मामला फरवरी में हुई नगर निगम कोटा दक्षिण की बोर्ड बैठक में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने उठाया था।

यहां संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में जानकारी के अनुसार करीब 30 रूफटॉप रेस्टोरेंट एण्ड कैफे संचालित हो रहे हैं। जिन्हें नगर निगम ने हाल ही में नोटिस जारी किए हैं।  इनमें वीर सावरकर नगर, गोकुल धाम सोसायटी महावीर नगर विस्तार योजना,परिजात कॉलोनी महावीर नगर, विज्ञान नगर, रंगबाड़ी रोड केशरपुरा,विश्वकर्मा नगर ट्रांसपोर्ट नगर, रावतभाटा रोड गुमानपुरा,शीला चौधरी रोड तलवंडी, बसंत विहार सेक्टर 4,कोटड़ी रोड गुमानपुरा,राजीव गांधी नगर,श्रीनाथपुरम्, तलवंडी,एरोड्राम सर्किल, नई धानमंडी व डीसीएम रोड के रेस्टोरेंट शामिल है।

अनुमति की औपचारिकता नहीं करते पूरी
जानकारी के अनुसार नगर निगम कोटा दक्षिण ने हाल ही में रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। जिनमें उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें उन्हें रूफटॉप रेस्टोरेंट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करना होगा। निगम सूत्रों के अनुसार नोटिस के बाद कुछ संचालकों ने आवेदन तो किया लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं की। जिससे उन्हे अनुमति नहीं मिली है। फायर एनओसी से लेकर 25 फीसदी स्थान, पंजीयन फीस से लेकर हर साल नवीनीकरण करवाने समेत कई औपचारिकताएं हैं जिन्हें कोई भी संचालक पूृरा नहीं कर पा रहा है। जिससे किसी भी रूफटॉप रेस्टोरेंट को कोटा में अनुमति नहीं है।

शहर में अवैध रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग के माध्यम से उनकी जानकारी करवाई गई। इस तरह के करीब 30 रेस्टोरेंट मिले हैं। जिन्हें हाल ही में नोटिस जारी किए गए हैं। अनुमति नहीं लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

दिल्ली में कोरोना के कारण बढ़ी पाबंदियां, डीडीएमए ने निजी दफ़्तरों को बंद करने का दिया आदेश, होटल, रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच दिल्ली से बड़ी ख़बर है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( DDMA) ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले के बीच दिल्ली के सभी निजी दफ़्तरों को अगले आदेश तक  तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है। डीडीएमए ने कहा है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी को छोड़कर सभी घर से काम करेंगे।

डीडीएमए ने मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी कर सभी निजी दफ़्तरों को अगले आदेश तक बंद करने तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है। सरकारी कार्यालय में घर से काम करने की अनुमति पहले से है। इससे पहले 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी दफ़्तर चलाने की अनुमति था, जिसे आज से बंद कर दिया गया है।  उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में कल डीडीएमए की बैठक में होटल, रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी गयी थी,  जबकि 'टेक अवे' और 'होम डिलीवरी' की अनुमति दी है। डीडीएमए की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए, ताकि कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन को फैलने पर अंकुश लगाया जा सके।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 25 प्रतिशत है।दिल्ली सरकार की ओर से आज जारी आँकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई है।