into - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईमानदारी से जनता की सेवा करने राजनीति में आया हूं : मीणा
करौली। कोटा वैराज से चंवल में छोडे पानी से चम्बल में आये उफान के कारण करौली जिले के मंडरायल और करणपुर क्षेत्र में वाढ के हालातो का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए शुक्रवार को दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंडरायल नहीं पहुचे इस कारण वहां के लोगों में मायूसी देखी गयी । मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जनसभा भी रखी गयी थी उसमें बडी संख्या में लोग मंडरायल पहुचे किन्तु जब निर्धारित समय के बाद भी मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे और उनके दौरा रद्द होने की सुनी तो वहां उपस्थित जनसमुदाय में निराशा छा गयी। चंवल में आये पानी के उफान के कारण् मंडरायल और करणपुर क्षेत्र के किसानों और आमजन का काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर मंडरायल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आयोजित आमसभा को संवोधित करते हुए मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग रमेश चंद मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री का आना प्रस्तावित था लेकिन बारिश के कारण उनका दौर रद्द हो गया। जनसभा में मंडरायल और करणपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों और आमजन के अलावा करौली जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग मंडरायल सभा में पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री रमेश चंद मीना ने कहा कि आपदा की इस दु:ख की घड़ी में जनता के साथ खड़ा हूँ और बाढ़ के कारण हुए किसान और आमजन के नुकसान का सरकार की तरफ से मुआवजा दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के गांव में खुद जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया है और मैने पाया कि किसान और आमजन को बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मंत्री मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री आपके बीच पहुँच कर आपकी समस्याओं को सुनते लेकिन बारिश के कारण हमारे बीच नही पहुँच सके। लेकिन आपको भरोसा दिलाता हूँ कि आपकी समस्याओं को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचने का काम करूंगा और आपकी सरकार से हर प्रकार से मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपके नुकसान का सर्वे किया जा रहा है और जल्द ही सरकार की ओर से मुआवजा दिला दिया जाएगा। मंत्री रमेश चंद मीणा ने कहा कि ईमानदारी से जनता की सेवा करने राजनीति में आया हूँ और जब तक रहूंगा जनता की सेवा करता रहूंगा। अपने मुझे तीसरी बार जीता कर विधानसभा भेजा है। आज में जो भी हूँ आपकी बदौलत हूँ। आपका कर्जदार हूँ। और मुझे राजनीति का कोई लोभ नही है। जब जनता कहेंगी तभी चुनाव लड़ूंगा। लेकिन निडर होकर जनता की सेवा करता रहूंगा। उधर खबर मिली है कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकौलिया व जिला महामंत्री धीरेन्द्र वैंसला व करीब 50 भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को मंडरायल में मिलकर ज्ञापन देने व ज्ञापन देने जा रहे थे कि लांगरा थाने पर ही सवको रोक लिया और तब तक रोके रखा जव तक संध्या नहीं हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकौलिया ने बताया कि हमसे डर यह था कि हम मुख्यमंत्री से मिलकर कच्चा चिठ्ठा न खोल दें, इसलिए हमें रास्ते में ही लांगरा पर पुलिस ने रोक लिया गया। डिकौलिया ने बताया कि मंडरायल में भी हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया था। हमें रुकवाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है जो अव रुकेगा नहीं।

कुल्लू में बड़ा हादसा: बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों सहित 16 की मौत, 25 घायल
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार की सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से स्कूली बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये।

हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब सैंज की ओर जा रही बस नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कुल्लू बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया , '' हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।'' प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया , '' प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।''

हिमचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ट्वीट किया , '' कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।'' उन्होंने आगे कहा , '' ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।''

11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने दी सहमति
मेहंदीपुर बालाजी। यहां स्थित एसबीआई शाखा में गत वर्ष हुए 11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। हालांकि एसबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट ने 18 अप्रेल को ही जांच कराने के आदेश दे दिए थे लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी के बिना यह जांच अटकी हुई थी। ऐसे में गृह विभाग ने सीबीआई जांच की सहमति जारी कर दी है। गृह विभाग ने बैंक के तत्कालीन सहायक प्रबंधक अर्जुन लाल मीणा व दलाल धर्मेंद्र ग्यानानी उर्फ दीपक के खिलाफ  जांच को मंजूरी दे दी है।अब सीबीआई जांच शुरू होने से गबन का राज खुलने के साथ ही बैंक के ही कई बड़े अधिकारियों के चेहरे से बेनकाब होंगे।

चालीस लोग जांच एजेंसी के घेरे में: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे में दिए जाने वाले सिक्कों को मंदिर प्रबंधन की ओर से एसबीआई शाखा में जमा कराया जाता था। बड़ी तादात में सिक्के एकत्रित होने पर बैंक प्रबंधन ने उनकी गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया।  बैंक रिकॉर्ड में 13 करोड़ 62 लाख 11 हजार 275 रुपए के सिक्के जमा थे। बैंक अधिकारियों को गबन का पता तब चला जब बैंक प्रबंधन ने सिक्कोे की गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया। इस एजेंसी को गिनती में मात्र एक करोड़ 39 लाख 60 हजार के सिक्के मिले।

इस संबंध में तत्कालीन बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही टोडाभीम थाने में दर्ज एफआईआर में प्रबंधक ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की सहमति के अभाव में जांच अटकी हुई थी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में 11 करोड़ रुपए के सिक्के गायब होने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद 20 अप्रेल को सीबीआई के एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने मेहंदीपुर बालाजी स्थित बैंक ब्रांच पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी ली थी।

यूपी के सिद्वार्थनगर मे सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बोलेरो, 8 बारातियों की मौत
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश मे सिद्वार्थनगर जिले के जोगिया क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में भिडऩे से बोलेरो कार में सवार आठ बारातियों की मौत हो गईं जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव सेें बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बारात गई थी। बारात से बोलेरो गाड़ी मे 11 लोग बैठ कर वापस आ रहे थे कि बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कटया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो घुस गयी।

इस हादसे में सात बरातियों मोनी,रामललित, रवि,शिवसागर,लाला,गोरख प्रसाद तथा पिन्टू निवासी ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुईं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने  दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

तीन साल बाद बेणेश्वर धाम टापु में नहीं होगा तब्दील,132 करोड की लागत से बनने वाले हाई ब्रिज का राहुल गांधी के हाथों हुआ शिलान्यास
डूंगरपुर/पूंजपुर। वागड के आलौकिक संत मावजी की तपोस्थली,जन जन के आस्था का केन्द्र,आदिवासियों का महाकुंभ,वागड के प्रयाग बेणेश्वर धाम पर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सोमवार को बेणेश्वर धाम पर शिरकत की।

कार्यक्रम के समय चक्र अनुसार राहुल गांधी ने सुबह 11 बजे वागड प्रयाग बेणेश्वर धाम पर पहुंचे इसके बाद हवाईपेड से कार से 11 बज कर 10 मिनट पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए व गादीपति अच्युतानंद महाराज से भेंट की। फिर 11 बजकर 20 मिनट पर 132 करोड़ की लागत से निर्मित हाई लेवल पुल का राहुल गांधी के करकमलों व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में संपन्न हुआ। 11 बजकर 35 मिनट से पौने  12 बजे तक धाम पर स्थित देवालयों मे दर्शन किए पश्चात संबोधन किया। संबोधन के बाद दोपहर 1:30 बजे सभा संपन्न कर हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत  उदयपुर के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी ने वागड प्रयाग से बीजेपी पर साधा निशाना:

आदिवासियों का महाकुंभ कहा जाने वाला वागड का प्रयाग बेणेश्वर धाम पर सोमवार को  132 करोड की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास  करने के पश्चात राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। गांधी ने कहा कि आस्था के केंद्र पर सरकार ने बहुत ही बड़ा कार्य किया है 132 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से आप सभी को बहुत ही फायदा होगा।

वही राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार सभी को साथ लेकर व जोड़ने वाली सरकार है व  सभी के हित में रहकर कार्य करने वाली सरकार हैं।वही विपक्षी  बीजेपी सरकार सभी को बांटने व  दबाने का कार्य करने वाली सरकार है बीजेपी सरकार आदिवासियों के इतिहास को भी दबाना चाहती है व कांग्रेस सरकार आदिवासियों के इतिहास की रक्षा करने वाली सरकार है कांग्रेस इस इतिहास को मिटाना व दबाना नहीं चाहती? है।

कांग्रेस सरकार गरीबों की मदद करती है तो बीजेपी सरकार गिने चुने की मदद करती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को डामा डोल कर दिया है।बीजेपी दो हिंदुस्तान पैदा कर रही है एक अमीरों को अलग गरीबों को अलग व उद्योग पतियों को अलग करने का कार्य कर रही हे। राहुल गांधी ने कहा की इस पुल के बनने के बाद तो आऊंगा ही बल्कि बनने से पहले इस पावन धरा पर आशीर्वाद लेने व आदिवासियों के महाकुंभ बेणेश्वर मेले मे भी जरूर? आऊंगा।

राजस्थान सरकार सभी मामलों में अव्वल: राहुल गांधी

जन जन की आस्था के केंद्र से राहुल गांधी ने प्रदेश की गहलोत सरकार की तारिफ करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने राज्य में बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं। जिसमे गरिबों को 10 लाख तक इलाज नि शुल्क,साढे पांच लाख किसानों को प्रतिमाह 1 हजार रूपया पेंशन,कोविड प्रोटोकॉल मे इलाज फ्री, मृत्यु होने पर विधवा महिलाओं को 1,50 लाख रुपए तक की अनुग्रह राशि।वहीं कहा की गहलोत सरकार, चिकित्सा,शिक्षा रोजगार, योजनाओ में अव्वल है राज्य की सरकार का हर कार्य काबिले तारिफ है।

तीन साल में बनेगा पुल:

बेणेश्वर धाम पर 132 करोड की लागत से बनने वाला पुल अनुमानित 3 साल में पुरा हो जाएगा, इस पुल की लम्बाई 1387 मीटर होगी, 13 मीटर पुल की उंचाई व 36 पिल्लरों पर पुरा पुल खडा होगा।

दुल्हन सा सजा हुआ नजर आया धाम:

राहुल गांधी के धाम पर आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियों मे जी जान से लगे रहे। वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम का नजारा दुल्हन की भांति सजा हुआ लगा।वहीं सभी स्थाई दुकानदारों की दुकानें बंद करवा कर सफेद पर्दा लगवा दिया गया जिससे धाम की सड़कों पर और सुंदरता दिखी। बेणेश्वर धाम पर राहुल गांधी की आम सभा को लेकर सडक डामरीकरण का कार्य भी किया गया। वहीं तीनों पुलो पर कांच की भांति साफ सुथरा कर सजाया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा।

शिक्षा,रोजगार, स्वास्थ्य,कोविड राहत हर वादे राज्य सरकार ने किए पुरे: गहलोत

शिलान्यास कार्यक्रम में आम सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार पूरे देश में दौरे किए गए वह कांग्रेस कार्यकतार्ओं को आह्वान किया कि एक बार कांग्रेस को मौका दो जिस पर सरकार खरी उतरी, राहुल ने सरकार को जनता को ऋण माफ करने के जन घोषणा पत्र में जनता की भावना के अनुसार घोषणा पत्र जारी किया व आप सभी के आशीर्वाद से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी।जो वादे हमने किए वो सभी पुरे जिसमें शिक्षा, रोजगार, राजस्थान के 1 करोड़ 33 लाख लोगों का 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कर दिया, कोविड प्रोटोकॉल में भी राजस्थान सरकार ने जो जो योजनाएं जारी की थी उन सब को पुरा किया।

किसानों को एक एक हजार रूपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि सरकार दे रही है।प्रतिमाह 1 हजार बिल आ रहा है, उनके बिजली बिल माफ किए जिनके 0 बिल आ रहा है। जब जब भी इस धरा पर आता हुं तो मुझे राजीव गांधी की याद आती है। प्रधानमंत्री बनने के बाद राजीव गांधी ने सबसे पहले आदिवासियों से मुलाकात की जिसमें मध्य प्रदेश, उड़िसा, राजस्थान, गुजरात भी शामिल हैं। कांग्रेस से गांधी परिवार का पुराना रिश्ता है। गहलोत ने कहा की सोनिया गांधी की अध्यक्षता व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश को समझा रही है।अभी देश में अंशाति,हिंसा,दंगे आदि का भय है।देश इन चीजो से नहीं बल्कि, प्यार, महोबत्त, स्नेह, भाइचारे से उम्मीद करेगा।

आदिवासी वोट बैंक साधने का प्रयास:

राहुल गांधी हरि मंदिर में दर्शन के बाद सभा स्थल पहुंचे तथा हरि मंदिर डुंगरपुर जिले की सीमा है, परन्तु सभा बांसवाडा जिले में आयोजित हुई। हालांकि दोनों कार्यक्रम के बीच डेढ दो किमी दुरी रही। कार्यक्रम बडे पैमाने पर आयोजित हुआ। राहुल गांधी की ये सभा राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई मायने खास है। राहुल गांधी ने इस सभा से परम्परागत वोट बैंक को साधने का प्रयास किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा दो दिन तक किया गया जनसंपर्क, आमजनो व कार्यकतार्ओं से खचाखच भरा पांडाल:

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के धाम पर आने को लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं में अपार उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दो दिन लगातार गांव गांव आसपुर व साबला उपखण्ड के साबला, मुंगेड, बडौदा, माल, पिण्डावल, आसपुर, पूंजपुर, मोवाई, पुनाली पहुंचकर कर जनसंपर्क किया व अधिक से अधिक संख्या में आमजन व कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में आने का आह्वान करवाया था।उसी के चलते सोमवार को जनसभा में आमजन व कार्यकर्ताओं से पांडाल खचाखच भरा हुआ नजर आया।

मालवीया व खोडनिया के आह्वान पर अधिक से अधिक संख्या में आए कार्यकर्ता व आमजन:

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री मालवीया व जिला अध्यक्ष खोड़निया ने राहुल गांधी की सभा को लेकर परिंदा भी पर नहीं मारे ऐसी माकुल व्यवस्था करवाई व जिले का बडे से बडा कांग्रेस का कार्यकर्ता बेणेश्वर धाम पर डेरा डालकर बैठे हुआ रहा व कांग्रेस ने कई दिग्गज नेताओ पिछले कई दिनों से सभा स्थल का जायजा लिया था। मालवीया व खोड़निया ने आमसभा में कार्यकतार्ओं व आमजन को अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान करवाया था। आह्वान पर कार्यकर्ताओ व आमजन अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।

सभा में 60 से 70 हजार लोग पहुंचे:

राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत की सभा में करीबन 60 से 70 हजार लोगो ने भाग लिया तथा बांसवाडा-बेणेश्वर, वालाई-बेणेश्वर, साबला बेणेश्वर के तीनों पुलो पर लोगों के आने की रेलमपेल लगी रही।साथ पांडाल भी खचाखच भर गया था। बांसवाडा-डुंगरपुर सहित आसपास के गांव साबला, तालौरा, मुंगेड, आसपुर, बडौदा, गणेशपुर, रामगढ, पूंजपुर, बोडिगामा, माल, मोवाई, दोवडा, पुनाली सहित सागवाड़ा से भी लोग आम सभा में पहुंचे।

दशक भर में दर्जनों बडी सभाएं:

चुनावी दृष्टिकोण से  वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा आज की सभा से ही लगाया जा सकता है कि, पिछले दशक भर में धाम पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की दर्जनों सभाएं हो गई है।2008 में सोनिया गांधी ने यहां सभा कि थी। इसके बाद 2013-14 में चुनावी सभाएं हुई। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा हुई थी।अब आगामी चुनावो को मद्देनजर रखते हुए राहुल गांधी की सभा हुई। इसके अलावा पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी समय समय पर डूंगरपुर में अपनी चुनावी यात्राओं में बेणेश्वर धाम पर मत्था टेका है।

प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्था:

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की आम सभा को लेकर पिछले कई दिनों से संभाग सहित दोनों जिलो का प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्थाओ में लगा हुआ था प्रशासन द्वारा धाम पर माकुल व्यवस्थाएं की गई। संभाल आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी हिंगलाजदान चारण, जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, बांसवाड़ा जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, बांसवाडा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, आसपुर उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, साबला तहसीलदार दिशा गांधी,नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, आसपुर पुलिस उपाधीक्षक नोपाराम भाकर,साबला थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल,साबला विकास अधिकारी राहुल बैरवा द्वारा समय समय पर व्यवस्थाओं व सभा स्थल का जायजा लेकर माकुल व्यवस्थाएं की गई थी जिस पर प्रशासन खरा उतरा। प्रशासन द्वारा सभा स्थल की सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, अग्निशमन, हेलीपेड सहित सभी प्रकार की माकूल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया।

चार देवालयों में किए दर्शन, मंहत का लिया आशीर्वाद:

वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने धाम पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, बेणेश्वर महादेव, वाल्मीकि मंदिर व ब्रह्मा मंदिर सहित बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

पुलिस रही मुस्तैद:

आईजी, डुंगरपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, बांसवाडा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा रविवार शाम को धाम पर पुलिस जवानों से वातार्लाप कर कानुन व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी अनुसार धाम पर  कानुन व्यवस्था को बनाए रखने हेतु 1500 जवान लगाए गये थे,   जिन्होंने कर्तव्य निष्ठा से अपना कार्य किया। पार्किंग व आमजन की सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका रही।

जर्मन तकनीक से बना डोम,आमजन को मिली गर्मी से निजात:

भीषण गर्मी से निजात पाने हेतु बेणेश्वर धाम पर राहुल गांधी के संबोधन को लेकर कांग्रेस  कार्यकताओं द्वारा जर्मन तकनीक से डोम पांडाल को तैयार करवाया गया जिससे आमजन को काफी निजात मिली। पांडाल में कुलिंग सिस्टम भी लगाया गया। जर्मन तकनीक से तैयार किए डोम को से कुछ इस प्रकार गर्मी से निजात मिली  की अगर बाहर तापमान 42 है तो अंदर 26 ही रहा। पांडाल में 8 एमएम की एल्यूमीनियम की चद्दर लगाई गई थी जिससे गर्मी से राहत मिली, वहीं 120 कुलर,17 टन के 8 ऐसी व अन्य 8 ऐसी लगाए गये थे। साथ ही पांडाल के बीच मे फव्वारा पट्टी चली जो हल्की हल्की बौछार करती रही जिससे वातानुकूलित माहौल बना रहा व आमजन को भीषण गर्मी से निजात मिली।

इन दिग्गजों नेताओं की कार्यक्रम में शिरकत:

सभा के मंच पर सचिन पायलट, प्रभारी महामंत्री अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,हरिश चौधरी, कबीर मीणा, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, डुंगरपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन बामनिया,प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी, प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार, ताराचंद भगोरा, नगराज, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, रमिला गड़ियाल, प्रिती शक्तावत सहित कांग्रेस के असंख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्र से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद:

इस अवसर पर साबला आसपुर  ब्लॉक से प्रधान लक्ष्मण कोटेड, आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह खरोडिया, प्रवीण कोठारी, मणिलाल जोशी, शिवसिंह, दुर्जन सिंह,नानु भाई कलाल, पुर्व जिला परिषद सदस्य विरेन्द्रसिंह सिसोदिया,साबला सरपंच संघ अध्यक्ष मोतीराम मीणा, नारायण लाल जानी, महावीर जैन, कालूराम डीलर, जयकृष्ण मीणा, रमेश चंद्र सुथार,वालजी पाटीदार, दिनेश रावत, रणजीत सिंह पडियार, लोकेश पाटीदार जसपुर सहित आसपास के गांवों के आमजन, सरपंच व कार्यकर्ता की मौजूदगी रही।

अंडर ब्रिज को ओवर ब्रिज में बदलेगा रेलवे
ऩई दिल्ली। केंद्र सरकार  जल-जमाव और अन्य समस्याओं को देखते हुए देश में रेलवे 'अंडर ब्रिज' को यथासंभव 'ओवर ब्रिज' में परिवर्तित करने का प्रयास कर रही है। लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे अंडर ब्रिज में जल-जमाव की समस्या का मुद्दा सामने आया है। इस विषय पर चार विकल्पों पर काम चल रहा है जिसमें पम्पिंग के जरिये पानी निकालने की व्यवस्था, इसके डिजाइन में बदलाव, रेलवे अंडर ब्रिज को चौड़ा करना तथा अधिक से अधिक अंडर ब्रिज को ओवर ब्रिज में बदलना शामिल है।

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में कितना भी प्रयास करें, अंडर ब्रिज  में जल-जमाव की समस्या रहेगी। रेलवे ने देशभर से चीफ इंजीनियरों की कार्यशाला आयोजित की थी और विभिन्न विकल्पों पर विचार किया था। ओवर ब्रिज का खर्चा ज्यादा आता है लेकिन इस दिशा में प्रयास हो रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि एक अंडर ब्रिज के निर्माण पर एक से दो करोड़ रूपये खर्च आता है जबकि एक ओवर ब्रिज के निर्माण पर 50 करोड़ रूपये लागत आती है।

महिला ने सिलाई करते वक्त दांतों के बीच फंसाई सुई, सांस लेने से पेट में गई
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने एक महिला की आंत और लिवर में फंसी सुई को दूरबीन पद्धति से निकाला है। एक 25 वर्षीय महिला को सिलाई करते समय मुंह में दांतों के बीच सुई फंसाना महंगा पड़ गया। सांस लेने के दौरान सुई महिला के पेट में चली गई। दो-तीन दिन इंतजार करने और पेट दर्द सहने के बाद आखिर में महिला ने एसएमएस में आकर डॉक्टर को दिखाया, जहां महिला का दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन करके सुई को लीवर से निकाला गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई सुई या पिन जैसी चीज दूरबीन के जरिए लीवर से निकाली गई हो। इसमें बड़ी बात ये है कि सुई इस कदर फंसी हुई थी कि एक बार तो वह निकलते समय टूट गई और उसका बड़ा हिस्सा फंस गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा उसे निकाला गया।

ऐसे चली प्रक्रिया
एसएमएस हॉस्पिटल में जनरल सर्जन और सीनियर प्रोफेसर डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि गंगानगर की रहने वाली 25 साल की महिला सिलाई का काम कर रही थी। उसने मुंह में दांतों के बीच सुई फंसा रखी थी। जब उसने सांस ली तो अचानक सुई पेट में चली गई। अस्पताल आने के बाद जब एक्सरे कराया गया तो सुई पहले आंतों में दिखी। मरीज को भर्ती किए 10 दिन हो गए थे। इस दौरान सोनोग्राफी, एंडोस्कॉपी, एक्सरे, सीटी स्कैन समेत कई जांचे बार-बार करवानी पड़ी। हमने एक बार तो मरीज को वापस घर भेजने का फैसला किया, लेकिन आखिरी बार जब सोनोग्राफी की तो लीवर के अंदर सुई डिटेक्ट हुई।

आंत में छेद करते हुए लीवर में गई
दो दिन प्रोसेस किया तो देखा महिला के आंतों में फंसी सुई आंतों में छेद करके लीवर में बुरी तरह फंस गई थी। कई जांचे और गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉक्टर्स से सलाह लेने के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। उसके बाद सुई को बाहर निकाला गया।

हिरासत में किरोड़ी लाल मीणा, जाने क्यों
जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को एक बार फिर से सिविल लाइन में समर्थकों के साथ अंदर घुसने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार किरोड़ी लाल खेल मंत्री अशोक चांदना से कुछ मांगों को लेकर मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उनके जाने की सूचना लगी तो पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास के पास ही रोक लिया। लेकिन किरोड़ी लाल सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। किरोड़ी लाल मीणा को विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, हालांकि किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने बाद में छोड़ दिया। किरोड़ी लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्या मंत्री से जन समस्याओं की मांगों को लेकर मिलना अपराध है। वे तो मंत्री के पास आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जा रहे थे लेकिन सरकार के इशारे पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

दो साल की बच्ची के लीवर में घुसी 2 इंच लम्बी सूई ऑपरेशन कर बाहर निकाली, एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने फिर किया कमाल
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने दो वर्षीय बालिका के लिवर में घुसी कपड़े सिलने वाली दो इंच लंबी सूई को सर्जरी कर सफलतापूर्वक निकालने में कामयाबी हासिल की है। बच्ची को सूई घुसने के बाद पहले जेकेलोन अस्पताल में परिजनों द्वारा लाया गया था जहां से उसे एसएमएस अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग में रैफर किया गया।

ये था मामला
कार्डियक सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि एक दो वर्षीय बालिका जेकेलोन अस्पताल से रैफर होकर आई थी। बच्ची के छाती के एक्सरे में एक दो इंच लंबी कपड़े सिलने वाली सूई दिखाई दे रही थी। बच्ची के माता से पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्ची बिस्तर पर खेल रही थी और खेलते खेलते सुईं धागे सहित बच्ची के छाती के निचले हिस्से में घुस गई। इस पर माता पिता बच्ची को तुरंत जेकेलोन अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी में सूई निकालने का प्रयास किया गया लेकिन केवल धागा ही निकल पाया और सूई अंदर ही रह गई। कार्डियक सर्जरी में आने के बाद हमारी टीम ने बच्ची का एक्सरे किया तो सूई छाती के निचले हिस्से में दिखाई दे रही थी लेकिन जब ऑपरेशन किया गया तो सूई छाती की जगह पेट में लिवर के बांये हिससे में मिली। डॉ. शर्मा ने बताया कि सूई छाती से होती हुई डायफ्राम को पार करते हुए पेट में लिवर के बांये भाग में जाकर घंस गई लेकिन पेट के आंतरिक अंग को नुकसान नहीं हुआ। ऑपरेशन की टीम में शामिल डॉ. सुनील दीक्षित, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. जमनाराम और डॉ. जील सहित एनेस्थिसिया से डॉ. इंदु डॉ. अंशुल और डॉ. सतवीर के प्रयासों से ऑपरेशन सफल रहा और बच्ची की जान बच गई।

सुनने-पढ़ने में भले ही अजीब लगे, लेकिन है सच : इंसान के शरीर में सूअर के दिल ट्रांसप्लांट, अमेरिका में चिकित्सकों के एक समूह ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी की हासिल
वाशिंगटन।  एक बार आपकों भले ही विश्वास ना हो, लेकिन ये सच है। अमेरिका में चिकित्सकों के एक समूह ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर के दिल को प्रत्यारोपित किया है। यह पहली बार है, जब ऐसे किसी कारनामे को अंजाम दिया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनके द्वारा आनुवंशिक रूप से संशोधित सूअर के दिल का सफल प्रत्यारोपण इंसान के शरीर में किया गया है।

द गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन चिकित्सकों ने सोमवार को दिए अपने बयान में बताया कि सर्जरी को हुये तीन दिन हो चुके हैं और अब मरीज की हालत ठीक है। यह एक बहुत बड़ा एक्सपेरिमेंट था, हालांकि ऑपरेशन सफल हुआ है, यह अभी बता देना काफी जल्दबाजी होगी।

गौरतलब है कि कई दशकों से यह सवाल वैज्ञानिकों के मन में था कि क्या जरूरत पडऩे पर इंसान की जान बचाने के लिए जानवरों के अंगों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है और अब सफल प्रत्यारोपण इसी का एक जवाब है।चिकित्सकों के मुताबिक, इस प्रत्यारोपण ने साबित कर दिया है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित जानवर का दिल मानव शरीर में काम कर सकता है।

द गार्डियन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में 57 वर्षीय मरीज डेविड बेनेट के हवाले से बताया,''मेरे मन में बस एक ही विचार था कि या मैं मर जाऊं या ट्रांसप्लांट करवा लूं। मैं जीना चाहता हूं। मुझे पता था कि यह अंधेरे में निशाना लगाने जैसा है, लेकिन इसके अलावा मेरे पास और कोई चारा नहीं था।''

डेविड के नए प्रत्यारोपित दिल को एक हार्ट-लंग मशीन के साथ कनेक्ट किया गया है, जिसकी मदद से उसने सोमवार को खुद से सांसे लीं।यूनिवर्सिटी के कार्डियक जेनोट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम की सह-संस्थापक डॉ मुहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा,''अगर यह काम कर जाता है, तो आने वाले दिनों में ङ्क्षजदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे अंगों की आपूर्ति में कमी नहीं होगी।''