human - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन का उठाया मुद्दा, प्रथम सचिव भाविका ने संयुक्त राष्ट्र के असंगत दावों को किया खारिज
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान से इसे तुरंत बंद करने की मांग की। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया जिसमें देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को खतरे में बताया गया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को फिर से आईना दिखाया है। भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगालानंद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान से इसे तुरंत बंद करने की मांग की। साथ ही, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां खतरे में हैं। भारत ने साफ कहा कि उसकी पारंपरिक कलाएं और शिल्प आज भी खूब फल-फूल रहे हैं। यह भारत की मजबूत कूटनीति का एक और उदाहरण है, जो एक साथ कई मोर्चों पर अपनी बात मजबूती से रख रहा है।

पीओके में मानवाधिकारों की भयानक उल्लंघन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगालानंद ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीओके में मानवाधिकारों का भयानक उल्लंघन हो रहा है। भाविका ने बताया कि पाकिस्तानी सेना वहां के उन नागरिकों को बेरहमी से दबा रही है जो अपने अधिकारों और आजादी के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग अब पाकिस्तान के जुल्म और शोषण के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। भाविका ने यह भी कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है, लेकिन सच्चाई कभी नहीं बदलती।

भारत ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान का यह ढोंग संयुक्त राष्ट्र के कीमती समय और ध्यान के लायक नहीं है। भारत ने जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों में लोगों की भारी भागीदारी को लोकतंत्र की एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लोगों की तरक्की और आत्मनिर्णय का सबूत है। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेंगे।

खूब फल फूल रही हैं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां
इसके अलावा, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी पूरी तरह से गलत बताया जिसमें यह दावा किया गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां खतरे में हैं। भारत की ओर से लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक कलाएं, संगीत, शिल्प और प्रदर्शन कलाएं हजारों साल पुरानी हैं और आज भी पूरे देश में बहुत अच्छी तरह से चल रही हैं।

भारत का कानूनी ढांचा मजबूत
भारत ने अपनी सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की रक्षा के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार किया है। कॉपीराइट कानून कलाकारों के अधिकारों की सुरक्षा करता है। सुब्बा ने यह भी बताया कि नई तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इन कलाओं की पहुंच और मांग को और बढ़ाया है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की जो भावनात्मक गहराई है, उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कभी भी दोहरा नहीं सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कला इंसान की अपनी भावनाओं और रचनात्मकता होती है।

भारत की मुखर कूटनीति
यह घटनाक्रम भारत की मुखर कूटनीति को दशार्ता है, जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात को मजबूती से रखने में सक्षम है। भारत ने पाकिस्तान को न केवल उसके अपने देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए घेरा, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की एक ऐसी रिपोर्ट को भी चुनौती दी जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की स्थिति पर सवाल उठा रही थी। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है और फल-फूल रही है, जो उसकी मजबूत सांस्कृतिक जड़ों और संरक्षण के प्रयासों का प्रमाण है।

अशोक उपाध्याय
लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स आॅनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरूआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से ठइळ डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। खकटटउ नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

अब वन्यजीव के हमले से इंसान की मौत पर मिलेगा 5 लाख का मुआवजा
कोटा।  राज्य सरकार की ओर से वन्यजीवों से होने वाली जनहानि से लेकर घायल और वन्यजीवों से पशुओं के होने वाले नुकसान के मुआवजे में बढ़ोतरी की गई है। वन्यजीवों द्वारा निर्धारित जनहानि होने पर मुआवजा 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। यानी, वन्यजीवों के हमले से इंसान की मौत हो जाती है तो उसके आश्रितों को अब 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासनिक विभाग की ओर से वन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभ्यारण्यों में अथवा उसके बाहर जीवों द्वारा जनहानि के अलावा पशुधन के घायल या मौत होने पर मुआवजा की वर्तमान दरों में प्रस्तावित 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। वित्त विभाग की ओर से दरों को संशोधित करने की सहमति जारी कर दी गई है। मुआवजे के लिए सक्षम चिकित्सा अधिकारी का प्रमाणपत्र जरूरी होगा। स्थाई अयोग्य होने पर मुआवजे की प्रस्तावित राशि 2.50 लाख रुपए थी, लेकिन मुख्यमंत्री चिंरजीवी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधान के तहत वित्त विभाग ने 3 लाख का मुआवजा स्वीकृत किया है। गौरतलब है कि सरकार के शासन सचिव वेंकटेश शर्मा ने 10 नवम्बर 2022 को वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक हॉफ जयपुर को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था।

जनहानि व पशुहानि होने पर यह मिलेगा मुआवजा
जनहानि होने पर पहले 4 लाख की राशि मिलती थी, अब यह बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है। इसी तरह स्थाई अयोग्य होने पर 2 से बढ़ाकर 3 लाख रुपए, अस्थाई अयोग्य होने पर 40 हजार की जगह 50 हजार रुपए की राशि कर दी है। वहीं, पालतू मवेशियों की श्रेणी में भैंस व बैल की मौत होने पर 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, गाय के लिए 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार 500, भैंस, गाय के बछड़े पर 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपए, बकरी, बकरा और भेड़ की मौत पर 2 हजार की जगह 3 हजार और ऊंट की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार और खच्चर के 3 हजार रुपए मुआवजा मिलेगा।

इन्हें नहीं मिलेगी सहायता
जादौन ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीवों का शिकार करने की मंशा से अंदर गया और हिंसक जीवों के हमले में मौत का शिकार हो जाने पर उसके आश्रितों को कोई मुआवजा राशि नहीं दी जाएगी।

ऐसे मिलेगी आर्थिक सहायता
राजस्थान अधीनस्त वन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि वन्यजीवों के हमले की सूचना 48 घंटे के भीतर पुलिस व वन अधिकारी को देनी होगी। इंसान व पशु की मौत का सक्षम चिकित्साधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। मुआवजा राशि घर के मुख्या या उत्तराधिकारी को ही मिलेगी। घायल को उपचार के दौरान चिकित्साधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र व वनकर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। इसी तरह मवेशी के मामले में उसके मालिक को तत्काल विभाग को सूचना देनी होगी। मारे गए मवेशी के शव को घटनास्थल से तब तक नहीं हटाया जाए जब तक घटना की जांच क्षेत्रीय वन अधिकारी ने नहीं की हो। साथ ही उसके मांस में किसी प्रकार का विष अथवा घातक पदार्थ नहीं मिलाया गया हो।

जरख ने 6 माह की मासूम को कर दिया था जख्मी
इटावा उपखंड क्षेत्र के झाडोल गांव में गत वर्ष नवम्बर माह में जरख ने घर में घुसकर 6 माह की मासूम बच्ची पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जरख ने मासूम का सिर नोंच लिया। जिससे उसके सिर व आंखों पर गहरे जख्म हो गए थे। इससे पूर्व मंडाना क्षेत्र में भी वन्यजीव के हमले से भेड़-बकरियों की मौत हो गई थी।

अब तक दे चुके 2.76 लाख का मुआवजा
मैंने 6 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था और दो माह बाद ही सितम्बर में पूर्व के 5-6 केस पेंडिंग पड़े हुए थे, जिनका तुरंत निस्तारण करते हुए पीड़ितों को 2 लाख 76 हजार रुपए का मुआवजा दिलाया है। इसमें वन्यजीवों द्वारा इंसान के घायल होने और पशुहानि के मामले शामिल हैं। हाल ही में इटावा क्षेत्र में जरख के हमले में घायल हुई बालिका के परिजनों को करीब 40 हजार का मुआवजा दिया गया था।  ऐसे मामलों में जल्द से जल्द निस्तारण कर पीड़ितों को राहत पहुंचाना ही हमारी कोशिश है।
- जयराम पांडेय, डीएफओ कोटा वन मंडल

आजीविका शुद्धि का प्रयास करें मानव: आचार्य महाश्रमण
श्रीडूंगरगढ़।  कस्बे में मंगलवार का दिन मोमासरवासियों के महामंगलकारी बन गया। लगभग आठ वर्षों से अधिक समय बाद जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ गांव मोमासर में पधारे तो मोमासर का जन-जन उनकी स्वागत में उमड़ आया। युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के स्वागत जुलूस में सद्भाव की ऐसी गंगा बह रही थी तो जातिगत भेदभाव को कहीं दूर बहा ले गई।  इसके पूर्व मंगलवार को प्रात: आचार्य आडसर से प्रस्थित हुए तभी मोमासर के उत्साहु श्रद्धालु अपने आराध्य के सान्निध्य में पहुंच चुके थे। आचार्य जैसे ही पधारे पूरा वातावरण जयघोष से गूंजायमान हो उठा। मंगल वाद्ययंत्रों की ध्वनि श्रद्धालुओं के उत्साह को और अधिक बढ़ा रही थी। आचार्य से मंगलपाठ का श्रवण कर मोमासर गांव में आचार्य महाश्रमण स्टेडियम का उद्घाटन भी किया गया। आचार्यश्री तेरापंथ भवन पहुंचे तो वहां भी श्रद्धालुओं ने आचार्य से मंगलपाठ का श्रवण कर नए रूप में सज्जित तेरापंथ भवन का उद्घाटन किया। प्रवास स्थल के समीप ही बना तेरापंथ समवसरण पूरी तरह जनाकीर्ण बना हुआ था। आचार्य के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा ने श्रद्धालुओं को उद्बोधित किया। आचार्य महाश्रमण ने समुपस्थित जनमेदिनी को पावन आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के भीतर अनेक वृत्तियां होती हैं।

इन्होंने की श्रद्धासिक्त की अभिव्यक्ति:  मंगल प्रवचन के पश्चात मुनि धर्मरुचिजी, साध्वी कमलयशाजी व साध्वी आरोग्यश्री ने अपनी श्रद्धासिक्त अभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जगत संचेती, सरपंच सरिता संचेती, विकास परिषद के सदस्य शपदमचंद पटावरी, कानारामजी, कन्हैयाल जैन पटावरी, बेल्जीयम प्रवासी सुरेन्द्र बोरड़, स्थानीय व्यवस्था समिति संयोजक शांतिलाल पटावरी, राजेन्द्र संचेती,  सुखराज सेठिया, अशोक संचेती, पुष्पा नाहटा, सुरेन्द्र सेठिया, पन्नालाल संचेती व रूबि चोरड़िया ने भी अपने भावों को अभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल व तेरापंथ कन्या मण्डल, मोमासर तेरापंथ समाज व बालिका विधि सेठिया ने पृथक-पृथक गीत का संगान कर आचार्य से पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

अमेरिका के टेक्सास में मजदूर की पड़ी ट्रैक्टर-ट्रैलर पर नजर, अंदर दिखे इंसानों के शव, 46 प्रवासी पाए गए मृत
वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सेंट एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कम से कम 46 लोग मृत पाए गए हैं। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रिना रोचा गार्सिया के मुताबिक सभी मृतक प्रवासी थे। सीएनएन ने सेंट एंटोनियो के पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस के हवाले से कहा कि अधिकारियों को इसकी सूचना शाम के ठीक छह बजे से पहले मिली, जब घटनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग से मदद के लिए एक मजदूर के चीखने-चिल्लाने की आवाज मिली थी। दरअसल, इस मजूदर की नजर इसी ट्रैक्टर-ट्रेलर पर पड़ी थी, जिसके दरवाजे आधे खुले हुए थे और अंदर इंसानों के शव थे।

सेंट एंटोनियो के दमकल विभाग के प्रमुख चाल्र्स हुड ने कहा कि 12 वयस्कों और चार बच्चों सहित कुल 16 लोगों को पास के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। जितने लोग बचे हुए पाए गए हैं, उनमें ज्यादातर थकावट, बेचैनी और बेहोशी की हालत में मिले। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर का न तो एयर कंडीश्नर काम कर रहा था और न अंदर ठंडे पानी का इंतजाम था।
इस बीच, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके बारे में श्री मैकमैनस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे घटना से जुड़े थे या नहीं।

अलवर में एक और निर्भया ये काम इंसानों का नहीं हैवानों का है, दरिंदगी की हदें पार, 15 साल की मूक-बधिर बालिका से गैंगरेप कर फेंका, सड़क पर खून से लथपथ कराहती रही
अलवर। शहर में तिजारा फाटक पुलिया पर मंगलवार रात लहूलुहान हालत में मिली एक मूक-बधिर बालिका के साथ हुई दरिंदगी ने एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की तरह झकझोर कर रख दिया। अज्ञात दरिंदों ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे बालिका के साथ हैवानियत के बाद उसे शहर की तिजारा फाटक पुलिया पर पटक दिया था। बालिका खून से लथपथ अर्द्ध बेहोशी की हालत में काफी देर सड़क पर पड़ी कराहती रही।

पुलिस ने बालिका को सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पहचान के बाद बालिका के माता-पिता सामान्य अस्पताल पहुंचे। खून अधिक बह जाने के कारण चिकित्सकों ने बालिका को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया। इसके बाद बालिका की गंभीर अवस्था को देखते हुए एक यूनिट एक्स्ट्रा ब्लड के साथ रात को ही जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दरिंदों द्वारा पीड़िता से रेप के बाद किसी नुकीली चीज से उसके प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से चोट पहुंचाई गई थी। इस कारण लगातार खून बह रहा था। अब बालिका का जयपुर के जेके लोन अस्पताल के आईसीयू सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस अब दरिंदों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है।

दोपहर से गायब थी बच्ची
घटना के बाद पीड़िता की पहचान नहीं हुई थी। देर रात पीड़िता की पहचान हो पाई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर रात को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बच्ची दोपहर से घर से गायब थी। शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने आसपास बच्ची को तलाश किया। लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना से परिजनों को जानकारी मिल पाई।

न चीख पाई और न ही कुछ बता पा रही
जब बालिका से दरिंदगी हुई तो वह चीख भी नहीं पाई क्योंकि वह बोल नहीं पाती। अब भी कुछ कह नहीं पा रही है ना इशारे से कुछ समझा पा रही है।

जयपुर से आईजी श्रोत्रीय पहुंचे, एसआईटी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर के आईजी संजय श्रोत्रीय अलवर पहुंचे। इसके अलावा जयपुर से स्पेशल  एफएसएल टीम भी अलवर पहुंची है। इधर अलवर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( एसआईटी) गठित की है। जयपुर रेंज के आईजी संजय श्रोत्रीय ने बताया कि मामला गंभीर है और गंभीरता को देखते हुए इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।  सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस : इसके अलावा शहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। यह भी जांच का विषय है कि बालिका अपने गांव से यहां तक कैसे पहुंची। सभी कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि इस मामले में ऐसा संज्ञान लिया जाए कि अपराधियों में टेरर पैदा हो।

पुलिस की आमजन से अपील
एसपी ने बताया कि पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति ने पीड़िता को कही आता-जाता देखा हो या पुलिया पर कौन लोग फेंककर गए थे। इस तरह की कोई भी जानकारी हो तो कृपया वह तुरन्त पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस द्वारा दरिंदों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

आधा दर्जन मंत्री पहुंचे अस्पताल
पीड़िता का हाल जानने के लिए प्रदेश के कई मंत्री जेकेलोन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, मंत्री टीकाराम जूली, मंत्री शकुंतला रावत और बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया। वहीं पीड़िता से मिलने के लिए एडीजी सिविल राइट्स स्मिता श्रीवास्तव, डीसीपी ईस्ट प्रहलाद कृष्णिया, जयपुर रेंज आईजी संजय श्रोत्रिय सहित कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

तत्काल साढ़े तीन लाख की मदद
मूकबधिर नाबालिग पीड़िता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने सरकार की दो योजनाओं के माध्यम से तत्काल साढ़े तीन लाख रुपए की मदद देने के आदेश जारी किए है। पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत पांच लाख की राशि जिसमें 2.50 लाख तुरन्त मिलेंगे और एक लाख रुपए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिलेंगे। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि आयोग एक टीचर को नियुक्त करेगा जो बालिका के ठीक होने पर उससे संवाद कर उसकी बात समझेगा। उल्लेखनीय है कि अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक पुलिया पर यह बालिका गंभीर अवस्था में मिली थी। अज्ञात आरोपी दुष्कर्म के बाद इसे पुलिया पर फेंक गए।

प्रदेश में तीन साल में दुष्कर्म
प्रदेश में यदि दुष्कर्म के मामले की बात की जाए तो वर्ष 2019 में 5997, वर्ष 2020 में 5310 और 2021 में 6337 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए।

चिकित्सा मंत्री ने दिए निर्देश : बालिका का पूरा इलाज होगा नि:शुल्क
आठ डॉक्टर्स ने ढाई घंटे तक की जटिल सर्जरी
ब्लीडिंग रोकने के बाद बनाया पेट के रास्ते से मल निकालने का रास्ता
मलद्वार में था काफी बड़ा और गहरा घाव, काफी मात्रा में बह गया खून, तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया
जयपुर। अलवर में दुष्कर्म के बाद सड़क पर गंभीर हालत में मिली मूकबधिर नाबालिग 15 वर्षीय पीड़िता की बुधवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में करीब ढाई घंटे तक आठ डॉक्टर्स की टीम ने जटिल सर्जरी की। इनमें पिडियाट्रिक सर्जन, गायनिक, प्लास्टिक, गेस्ट्रो सर्जन, एनेस्थिसिया सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल रहे। आॅपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बालिका की हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के साथ हद से ज्यादा दरिंदगी की गई है। अंदरूनी हिस्सों में और खासकर मलद्वार की जगह काफी बड़ा और गहरा घाव था, जिसमें से खून काफी मात्रा में बह रहा था। इसे देखकर प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता कि कोई रॉड या नुकीली वस्तु काम में ली गई है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती बालिका के अस्पताल में आते ही उसकी ब्लीडिंग को रोकना था और उसके बाद सर्जरी कर पेट से एक रास्ता बनाया गया, जिससे मल निकल सके और इंफेक्शन ना हो। इसके बाद घाव को रिपेयर किया गया। इस दौरान बालिका को तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी सफल रही है और फिलहाल उसको चिकित्सकों की गहन निगरानी में सर्जिकल आईसीयू में रखा गया है। पीड़िता को पूरी तरह से ठीक होने में अभी कई महीनों का समय लगेगा और भविष्य में उसके कुछ और ऑपरेशंस भी करने पड़ सकते हैं।

अस्पताल प्रशासन पीड़िता की पूरी देखरेख कर रहा है और बालिका खतरे से बाहर है। बालिका का संपूर्ण उपचार नि:शुल्क करने और परिजनों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। -परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री

महिला कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई
मूक बधिर नाबालिग से बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी जेके लोन अस्पताल जाकर पीड़िता और परिजनों की हरसंभव मदद करेगी। कमेटी में अधिवक्ता और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका सिंह, अधिवक्ता और महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री दीप्ति शर्मा, महामंत्री रूबी खान और जयपुर हेरिटेज महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी लुबना को शामिल किया गया है।

भाजपा ने भी बनाई जांच समिति
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, विधायक रामलाल शर्मा की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। सभी अलवर जाकर मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

एक साल में मासूमों के साथ दरिंदगी
जयपुर के कोटखावदा में नौ वर्षीय
झुंझुनूं के पिलानी में पांच साल
नागौर के पांदुकलां में सात साल
सवाई माधोपुर में 16 साल
अजमेर के पुष्कर में 11 माह
झुंझुनूं के नवलगढ़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म

सुनने-पढ़ने में भले ही अजीब लगे, लेकिन है सच : इंसान के शरीर में सूअर के दिल ट्रांसप्लांट, अमेरिका में चिकित्सकों के एक समूह ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी की हासिल
वाशिंगटन।  एक बार आपकों भले ही विश्वास ना हो, लेकिन ये सच है। अमेरिका में चिकित्सकों के एक समूह ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर के दिल को प्रत्यारोपित किया है। यह पहली बार है, जब ऐसे किसी कारनामे को अंजाम दिया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनके द्वारा आनुवंशिक रूप से संशोधित सूअर के दिल का सफल प्रत्यारोपण इंसान के शरीर में किया गया है।

द गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन चिकित्सकों ने सोमवार को दिए अपने बयान में बताया कि सर्जरी को हुये तीन दिन हो चुके हैं और अब मरीज की हालत ठीक है। यह एक बहुत बड़ा एक्सपेरिमेंट था, हालांकि ऑपरेशन सफल हुआ है, यह अभी बता देना काफी जल्दबाजी होगी।

गौरतलब है कि कई दशकों से यह सवाल वैज्ञानिकों के मन में था कि क्या जरूरत पडऩे पर इंसान की जान बचाने के लिए जानवरों के अंगों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है और अब सफल प्रत्यारोपण इसी का एक जवाब है।चिकित्सकों के मुताबिक, इस प्रत्यारोपण ने साबित कर दिया है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित जानवर का दिल मानव शरीर में काम कर सकता है।

द गार्डियन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में 57 वर्षीय मरीज डेविड बेनेट के हवाले से बताया,''मेरे मन में बस एक ही विचार था कि या मैं मर जाऊं या ट्रांसप्लांट करवा लूं। मैं जीना चाहता हूं। मुझे पता था कि यह अंधेरे में निशाना लगाने जैसा है, लेकिन इसके अलावा मेरे पास और कोई चारा नहीं था।''

डेविड के नए प्रत्यारोपित दिल को एक हार्ट-लंग मशीन के साथ कनेक्ट किया गया है, जिसकी मदद से उसने सोमवार को खुद से सांसे लीं।यूनिवर्सिटी के कार्डियक जेनोट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम की सह-संस्थापक डॉ मुहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा,''अगर यह काम कर जाता है, तो आने वाले दिनों में ङ्क्षजदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे अंगों की आपूर्ति में कमी नहीं होगी।''