63 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यूजीलैंड महिला टीम की भारत पर लगातार चौथी जीत, 63 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरिज में 4-0 से बढ़त
क्वींस टाउन।  महिला इंडियन क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड से चौथे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। अमीलिया कर के हरफऩमौला प्रदर्शन (68 रन, तीन विकेट और दो कैच ) के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को चौथे वनडे में मंगलवार को 63 रन से हराकर पांच मैचों की सीरिज में 4-0 की बढ़त ले ली।

दरअसल मैच में बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 20 ओवर कर दी गई थी। जिसमें मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 17.5 ओवर में मात्र 128 रन पर सिमट गई। इस मैच में अमीलिया कर ने पहले 33 गेंदों में 68 रन बनाए और फिर तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिला दी। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का खतिाब मिला।

न्यूजीलैंड की तरफ से अमीलिया कर ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 32, सूजी बेटस ने 41 और एमी सैटर्थवेट ने मात्र 16 गेंदों पर 32 रन बनाये। भारत के लिए रेणुका  सिंह ने 33 रन पर दो विकेट लिए।

बड़े लक्ष्य का  पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 19 रन तक अपने चार बल्लेबाज गंवा दिए। इसके बाद कप्तान मिताली राज और ऋचा घोष ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। मिताली ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाये जबकि ऋचा ने 29 गेंदों पर चार चौकों और  चार छक्कों की मदद से 52 रन की आक्रामक पारी खेली। भारत ने इस जोड़ी के टूटने के साथ ही अपने शेष छह विकेट 32 रन जोड़कर गंवा दिए और उसे सीरीज में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। अमीलिया कर ने 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि हेली जेंसेन को 32 रन पर तीन विकेट हासिल हुए।

देश में 1 लाख 68 हजार 63 नए मामले आए सामने, दैनिक कोरोना संक्रमण दर 10.64 प्रतिशत
नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रसार तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के एक लाख 68 हजार 63 नए मामले मामले सामने आए हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर आठ लाख 21 हजार 446 तक पहंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 10.64 प्रतिशत हो गई है। इस बीच सोमवार को 92 लाख 07 हजार 700 कोविड टीके लगाए गए हैं और मंगलवार सुबह सात बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक एक अरब 52 करोड़ 89 लाख 70 हजार 294 लोगों को टीके दिए जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक लाख 68 हजार 63 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 58 लाख 75 हजार 790 हो गई है। नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ सक्रिय मामले बढ़कर आठ लाख 21 हजार 446 हो गये हैं। इसी अवधि में 277 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर चार लाख 84 हजार 213 हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 69 हजार 959 मरीज स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 70 हजार 131 हो चुकी है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 2.29 और रिकवरी दर 96.36 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 79 हजार 928 कोविड परीक्षण किए गये, इसके साथ ही अभी तक कुल  69 करोड़ 31 लाख 55 हजार 280 कोविड परीक्षण किए हैं। दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से 28 राज्यों में अब कर 4461 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1247, उसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546 और कर्नाटक में 479 मामले हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण से 10711 व्यक्ति उबर चुके हैं।

वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां सक्रिय मामले 3791 बढऩे से इनकी कुल संख्या 209764 हो गयी है। इस अवधि में आठ मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141647 तक पहुंच गया है। राज्य में 29671 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6602103 हो गयी है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5 हजार 073 सक्रिय मामले औने से कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़ाकर 65806 हो गई है,  जबकि 14हजार 076 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1477913 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 17 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25177 हो गया है।

महाराष्ट्र  के बाद कुल सक्रिय मामलों में पश्चिम बंगाल दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर है। पश्चिम बंगाल में उक्त अवधि में कोरोना के सक्रिय मामले 11083 बढ़कर 89194 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 16 और लोगों की मौत  होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19917 हो गया है,  जबकि राज्य में अभी  तक 1665221 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 5073 बढ़कर 65806 हो गए हैं, जबकि 14076  मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की  कुल संख्या बढ़कर 1477913 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 17 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25177 हो गया है।

केरल में  पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 2835 बढ़कर 38436 हो गए हैं। राज्य  में 2796 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5203146 हो गयी  है। इस अवधि में 166 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का  आंकड़ा बढ़कर 49757 हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना  संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही है।