legendary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संगीत के सुनहरे अध्याय का अंत: लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सुमन कल्याणपुर के निधन से भारतीय संगीत जगत की एक मधुर, सुरमयी और भावपूर्ण आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि छह दशकों से अधिक समय तक सुमनजी ने अपनी अनुपम गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। मराठी, हिन्दी, बांग्ला, ओड़िया समेत अनेक भाषाओं में गाए गए उनके अमर गीत संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं।

उन्होंने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित सुमनजी ने अपनी जादुई आवाज से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनके गीतों की मिठास और भावपूर्ण अभिव्यक्ति सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सुमनजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी मधुर, सुरमयी और भावपूर्ण आवाज से सुमनजी ने भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया। हिन्दी, मराठी और अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में गाए गए उनके अमर गीत पीढ़ियों की भावनाओं पर राज करते रहेंगे।

शरद पवार ने कहा कि उनके निधन के साथ भारतीय शास्त्रीय और सुगम संगीत के स्वर्णिम युग का एक अध्याय समाप्त हो गया। उन्होंने सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रिंग में अजेय रहे मूसा आखिर मौत से हारे: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज का रिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली। तुर्की मूल के जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूसा महज 38 साल के थे। यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान तीसरे राउण्ड में रिंग में गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। न्यूयार्क में मूसा और हमजा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा और वानडेरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच वानडेरा ने मूसा को एक जोरदार मुक्का भी मारा। इसके बाद तीसरे राउंड के शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाकर जल्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मूसा के फैंस शोक में डूबे हैं।

तुर्की के अधिकारी ने की पुष्टि
तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने मूसा की मौत की पुष्टि की है। हसन ने ट्विटर पर कहा कि हमने अपने हमवतन मूसा अस्कान यामक को खो दियाए जो अलुक्रा के एक मुक्केबाज थे, जिन्होंने कम उम्र में यूरोपीय और एशियाई चैंपियनशिप जीती थी। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

8-0 का अपराजित रिकॉर्ड रहा
पेशेवर मुक्केबाजी में मूसा अपराजित थे। उनका रिकॉर्ड 8-0 का था। मूसा का यह करियर का 9वां पेशेवर मुकाबला था। साल 2017 में मूसा पेशेवर मुक्केबाज बने थे लेकिन उन्हें पहचान 2021 में इंटरनेशनल चैंपियन बनने के बाद मिली थी।

इसी साल रूसी मुक्केबाज ने भी गंवाई जान
मुक्केबाजी में यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जहां किसी मुक्केबाज ने जान गंवाई हो। यामक से पहले अर्मेनियाई मूल के रूसी मुक्केबाज अरेस्ट सहक्यान का इस साल 9 जनवरी को निधन हो गया था। 26 वर्षीय सहक्यान मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद दस दिनों तक कोमा में रहे थे, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। राशिद अल स्वैसत नाम के एक अन्य मुक्केबाज की भी पिछले साल विश्व युवा चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान रिंग में गिरने के बाद मौत हो गई थी।

महान संतूर वादक शिव कुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
मुंबई। महान  संतूर वादक  पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पंडित शर्मा पिछले करीब छह माह से किडनी संबंधी समस्या से पीड़ति थे और डायलिसिस पर थे। डायलिसिस पर होने के बावजूद वह सक्रिय थे।

पंडित शर्मा ने वर्ष 1956 में शांताराम की फिल्म 'झनक झनक पायल बाजे' के एक दृश्य के लिए पृष्ठभूमि संगीत की रचना की और  वर्ष 1960 में अपना पहला एकल अलबम  निकाला था। बाद में उन्होंने पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ जोड़ी बनाई और सिलसिला (1981), लम्हे (1991), चांदनी (1989), डर (1993), परम्परा (1993) जैसी कई ङ्क्षहदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किये।

मोदी ने शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने कहा, ''पंडित शिवकुमार शर्माजी के निधन से हमारे सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढिय़ों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पंडित शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को भारत की समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली परंपरा से परिचित कराया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार और कई बॉलीवुड फिल्म साउंडट्रैक के संगीतकार पंडित शर्मा को संतूर को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनका 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ति थे।

महान गायिका 'भारतरत्न' लता मंगेशकर कोरोना पॉजीटिव
मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण की दर 10.64 प्रतिशत हो गई है। देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। देश में कोरोना की चपेट में आम और खास आ रहे है।  मौजूदा दौर में कई राजनेता, बॉलिवुड सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अब मंगलवार को 'भारत रत्न' महान गायिका लता मंगेशकर को भी कोरोना पॉजीटिव होने की ख़बर है।  लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  मुबई के कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण है। लेकिन उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए बेहतर इलाज किया जा रहा है। साथ ही देशभर में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। बता दे कि साल 2019 में लता मंगेशकर को सांस में तकलीफ होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।