bharat ratna - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर पत्र लिखकर उनको मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी ने भारतीय राजनीति की प्रकृति को बदलने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने दलितों, वंचितों और गरीब तबकों में राजनीतिक चेतना जगाई और उन्हें यह अहसास कराया कि उनका वोट, आवाज़ और प्रतिनिधित्व बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लिखा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन संविधान द्वारा वादा किए गए समानता, गरिमा और भागीदारी के सिद्धांतों को समाज के सबसे निचले पायदान तक पहुंचाने के लिए समर्पित किया। उनके प्रयासों से भारतीय लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हुईं और राजनीति अधिक प्रतिनिधिक और न्यायपूर्ण बनी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि कई वर्षों से दलित बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और नेता कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भी इस मांग को जोरदार तरीके से दोहराया गया, जो व्यापक जनभावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करना उनके महान योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के साथ-साथ उन करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को भी सम्मान देगा जो उन्हें सशक्तिकरण और उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

राहुल गांधी, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों ने दी "भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" को 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कहा सामाजिक न्याय के लिए उनका आजीवन संघर्ष, हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि शोषित-वंचितों के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्पद रहेगी। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय को व्यवहारिक धरातल पर उतारने का कार्य किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए आजीवन संघर्ष किया।

उधर, 17 फरवरी को उनकी 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार की राजनीति में भी एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजद ने पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक विरासत को लेकर बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी और श्रेय लेने की होड़ देखने को मिल रही है। सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रतीक माने जाने वाले कर्पूरी ठाकुर आज भी विभिन्न दलों के लिए प्रेरणा और राजनीतिक विमर्श का केंद्र बने हुए हैं।

लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के पुरजोर समर्थक के रूप में याद किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर, हम उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। वंचितों और दबे-कुचले लोगों के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई, और सामाजिक न्याय के लिए उनका आजीवन संघर्ष, हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

जन नायक के नाम से पहचाने गये ठाकुर एक प्रमुख समाजवादी नेता थे और उन्होंने दो बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 1970 के दशक के अंत में राज्य में प्रगतिशील आरक्षण नीतियों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है, जिसका उद्देश्य सरकारी नौकरियों और शिक्षा में पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व में सुधार करना था। उनके कार्यकाल और राजनीतिक विरासत का भारत में सामाजिक न्याय और सकारात्मक कार्रवाई के बारे में बातचीत पर गहरा असर पड़ा है।

सन् 1924 में जन्मे ठाकुर साधारण परिवार से आए थे और आजादी के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे। दशकों से, वे अपनी सादी जीवनशैली और गरीबों, पिछड़े वर्गों और दूसरे हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए पक्के इरादे के लिए जाने जाते थे।

अटल जयंती 2025: सीएम नीतीश और पुष्कर सिंह धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में यहां पाटलिपुत्रा पार्क, स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

इसके साथ ही बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अपने शिविर कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सबसे उपर रखा। इसके आगे उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Birth anniversary: राष्ट्र निर्माण में एपीजे अब्दुल कलाम का अहम योगदान
जयपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें प्यार से मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है, केवल एक वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपनी सादगी, विनम्रता और दूरदर्शिता से लाखों लोगों के दिलों को छुआ। भारतीय अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में उनके योगदान ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. कलाम का जीवन पूरी तरह से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समर्पित था। उनके नेतृत्व में भारत ने पहली बार पृथ्वी, अग्नि और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों का सफलतापूर्वक विकास किया। इतने बड़े वैज्ञानिक और राष्ट्रपति होते हुए भी, डॉ. कलाम अपने सादे जीवन के लिए प्रसिद्ध थे।

15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् में जन्मे डॉ. अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, समर्पण और स्वप्नों को साकार करने की प्रेरणादायक कहानी है। डॉ. कलाम का जन्म एक मछुआरे परिवार में हुआ था, जहां साधन सीमित थे, लेकिन सपनों की कोई कमी नहीं थी। उनके पिता नाविक थे और माता गृहिणी। बचपन में उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया, मगर शिक्षा के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें उन मुश्किलों से बाहर निकाला। उन्होंने अखबार बेचकर अपनी पढ़ाई पूरी की और शैक्षणिक उपलब्धियों के शिखर तक पहुंचे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने चार हस्तियों को भारत रत्न से किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरणोंपरांत दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पी वी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया।

इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर संसद में मचा हंगामा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का उल्लेख करने पर राज्यसभा में शनिवार को भारी शोरगुल हुआ।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन में आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी का नाम पुकारा। जयंत ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का उल्लेख करते हुए कहा कि चौधरी साहब को भारत रत्न देने से गांव-गांव में दिवाली मनाई जा रही है और देश भर के किसानों में खुशी की लहर है। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने उन पर टिप्पणियां करनी आरंभ कर दी। कांग्रेस के जय राम रमेश ने जयंत चौधरी पर एक टिप्पणी की। इससे सदन में शोरगुल होने लगा।

सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि जयंत चौधरी को किस नियम के तहत बोलने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने सभापति पर मनमानी तरीके से सदन चलाने के आप भी लगाए। इससे सभापति और खडग़े के बीच की बहस हुई।

केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रुपाला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को सम्मान देना कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। उसे किसान पुत्र का सम्मान रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सभापति पर उंगली उठा रहे हैं। रूपाल ने कहा कि चौधरी चरण ङ्क्षसह का सम्मान देश के किसानों का सम्मान है लेकिन चौधरी चरण ङ्क्षसह की सरकार गिराने वाली कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है।

सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि चौधरी चरण ङ्क्षसह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करना गर्व की बात है। भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सिर्फ पी वी नरसिम्हा राव को सम्मान नहीं दिया।

धनखड़ ने कहा कि सदन में किसानों का अपमान हो रहा है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने जय राम रमेश से कहा कि आपके साथ कुछ गड़बड़ है। एक अन्य सदस्य को संबोधित करते हुए कहा कि आप कमांडो की तरह बोल रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने जयंत चौधरी को फिर से बोलने की अनुमति दी। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण ङ्क्षसह चुनाव और चुनावी गठजोड़ की राजनीति से परे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण ङ्क्षसह को भारत रत्न से सम्मानित करने पर ग्रामीण युवा, किसान और मजदूर वर्ग को प्रेरणा मिलेगी ।

तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदू शेखर राय ने कहा कि चौधरी चरण ङ्क्षसह को भारत रत्न देने पर सदन में विवाद होना दुखद है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को किसी भी मुद्दे पर बोलने की अनुमति देना सभापति का विशेषाधिकार है।

खाद्यान्न आत्मनिर्भरता की नई राहों के अन्वेषी थे स्वामीनाथन
हरित क्रांति के जनक रहे एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न की घोषणा महत्वपूर्ण है।  उन्होंने हमारे यहां कृषि क्षेत्र में परंपरागत सोच के दायरे को ही नहीं बदला, बल्कि कृषि से जुड़े चिंतन को उन्नत बीज और कृषि उपकरणों से समृद्ध करने की आधुनिक दृष्टि भी दी। यह स्वामीनाथन ही थे जिन्होंने सबसे पहले हमारे यहां उच्च उत्पादकता वाली फसलों के लिए प्रयास प्रारंभ किया। ऐसे दौर में जब देश अकाल की विभिषिका से जूझ रहा था, स्वामीनाथन ने चावल और गेहंू की उन्नत किस्मों के शोध पर ध्यान दिया। खेती के अंतर्गत भूमि की उर्वरा शक्ति को ध्यान में रखते हुए अधिक उपज देने वाली गेहूं की किस्मों, उर्वरकों के समुचित उपयोग और अधिक प्रभावी कृषि तकनीकों का संयोजन करते हुए उन्होंने देश में गेहूं के उत्पादन को दोगुना करने की पहल की। गेहंू ही नहीं चावल की खेती पर भी इस तरह के प्रयोग किए जिससे उत्पादन में वृद्धि हो। गेहूं के मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उन्होंने संकर बीज विकसित किए। उनके द्वारा की गई इस पहल से ही देश में खाद्यान्न की कमी दूर करने पर कार्य किया। इसी से भारत खाद्यान्नों के उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ।
भारत रत्न पुरस्कार नहीं है। यह वह सम्मान है जिसके तहत भारत को अपनी मौलिक दृष्टि, चिंतन और सोच के साथ अपनी विलक्षण प्रतिभा से सम्पन्न करने के लिए कार्य किया जाता है। इस दृष्टि से देखा जाए तो स्वामीनाथन का देश को दिया योगदान अपूर्व है। उन्होंने देश को भारतीय खेती की जटिलताओं पर गहरा अध्ययन किया। सिंचाई साधनों के अभाव, भूमि की उर्वरा शक्ति में भिन्नता, जैविक उर्वरकों के उपयोग के बावजूद उत्पादन में कमी और फसलों के उत्पादन के एक ही ढर्रे पर चलते हुए खेती करने की प्रवृति से उत्पादन में कमी को समझते हुए इस तरह के शोध कार्य किए जिनसे देश में कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो। फसल की उपज और उसके उत्पादन की वास्तविक स्थिति के अध्ययन पश्चात उनकी यह स्थापना थी कि फसलों का विविधिकरण जरूरी है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने धान जिन क्षेत्रों में ज्यादा होता है, वहां के आंकड़े एकत्र किए। उनका अध्ययन किया और वैश्विक स्तर पर जो कुछ खेती में हो रहा है उसके जरिए इस तरह के बीज, उर्वरकों और कृषि उपकरणों के समन्वय से प्रयोग किए जिससे भारत जैसे भौगोलिक विषमता वाले देश में खेती लाभकारी हो। उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढेÞ। उनके प्रयास रंग लाए और इस तरह देश में हरित क्रांति की शुरूआत हुई। पर यह आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने कृषि चिंतन के ऐसे मॉडल पर देशभर में कार्य करने की ओर लोगों को अग्रसर किया जिससे परम्परागत खेती की संस्कृति के संरक्षण के साथ कृषि में उतदन आधुनिकता की ओर देश अग्रसर हो।

एम.एस. स्वामीनाथन कृषि वैज्ञानिक भर नहीं थे बल्कि कृषि चिंतन से जुड़े विरल व्यक्तित्व थे। यह उनके ही प्रयास थे कि अधिक उपज होने पर किसानों को उत्पादित फसल ओने-पोने दाम में बेचनी नहीं पड़े। कृषि भंडारण के साथ विपणन की नवीनतम तकनीक के जरिए उन्होंने खेती को लाभकारी किए जाने पर जोर दिया। बल्कि कृषि में बड़े उद्यमियों के जुड़ाव के जरिए उन्होंने भारतीय खेती को वैश्विक बाजार प्रदान करने में भी महत्ती भूमिका निभाई।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक रहते उन्होंने देश में राष्ट्रीय पादप, पशु और मछली आनुवंशिक ब्यूरो की स्थापना की। अनाज की उच्च उपज वाली फसलों के विकास के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया, उर्वरकों और किटनाशकों के समुचित प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने की मुहिम चलाई और जैव विविधता प्रबंधन के जरिए पारिस्थितिकी संतुलन के लिए भी महत्ती कार्य किया। नब्बे के दशक में कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए चेन्नई में उन्होंने एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउण्डेशन की स्थापना की। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला केन्द्रित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने किया।
स्वामीनाथन का भारतीय कृषि को यही बहुत बड़ा योगदान है कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में चिंतन की धारा बदली। देश को हरित क्रांति की सौगात दी और कृषि की उस संस्कृति को पुनर्नवा किया, जिससे भारतीय कृषि समृद्धि की राहों पर अग्रसर हो। ऐसा ही हुआ भी।

-डॉ. अरुणा व्यास
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पर जयंत चौधरी ने जताई खुशी
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रशन्नता व्यक्त की और इसे कमेरे, दलित और शोषित वर्ग का सम्मान बताया।

चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट पर कहा, ''किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के किसान-कमेरे, दलित, वंचित एवं शोषित वर्ग के लोगों को मिला है, जिनके उद्धार के लिए चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन समर्पित रहा। यह सम्मान देश के लहलहाते खेत-खलिहानों को मिला है, जहाँ चौधरी साहब की आत्मा बसती थी। जय जवान, जय किसान। चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और विश्व वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय की जानकारी दी।

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह के प्रति श्रद्धा व्यक्त् करते एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने चौधरी साहब के नाम से लोकप्रिय किसान नेता के सम्मान में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान
नई दिल्ली। भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव तथा इसके अलावा वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर तीन पोस्ट लिखते हुए यह जानकारी दी।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv

— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024

दूसरी पोस्ट में मोदी ने लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था। प्रधान मंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

Delighted to share that our former Prime Minister, Shri PV Narasimha Rao Garu, will be honoured with the Bharat Ratna.

As a distinguished scholar and statesman, Narasimha Rao Garu served India extensively in various capacities. He is equally remembered for the work he did as… pic.twitter.com/lihdk2BzDU

— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024

तीसरी पोस्ट  में पीएम मोदी ने लिखा कि यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए। हम एक अन्वेषक और संरक्षक के रूप में और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को भी पहचानते हैं। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था।

It is a matter of immense joy that the Government of India is conferring the Bharat Ratna on Dr. MS Swaminathan Ji, in recognition of his monumental contributions to our nation in agriculture and farmers’ welfare. He played a pivotal role in helping India achieve self-reliance in… pic.twitter.com/OyxFxPeQjZ

— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024

लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न मिलने पर सीएम भजनलाल ने दी शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न के निर्णय पर शुभकामनाएं एंव आभार जताया और कहा -भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्ट परंपराओं के प्रबल संवाहक, भाजपा परिवार के दृढ़ स्तंभ, प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जननेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को "भारत रत्न" से सम्मानित किए जाने पर अनन्त आत्मीय शुभकामनाएं।

सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं।

भारत की विकास यात्रा और भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के संकल्प को साकार करने में आडवाणी का योगदान अतुलनीय है।

ऐसे महान व्यक्ति को देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का निर्णय लेने हेतु प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का आत्मीय आभार ।

राहुल गांधी ने दी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न दिए जाने के फैसले का किया स्वागत
राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की थी। राहुल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है। 2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमज़ोर करने का प्रयास है। 'भागीदारी न्याय‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है, जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है। सही मायने में यही कदम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगा। देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए।

सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है।

2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा… pic.twitter.com/uilmw3ynsS

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 24, 2024

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान
एजेंसी/नई दिल्ली। भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार में अपने समय के दिग्गज नेता रहे और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सबसे सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन ने देर शाम एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह सम्मान देने की सरकार की घोषणा को लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण तथा दूरगामी कदम के रूप में देखा जा रहा है।  स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और जाने माने राजनीतिज्ञ ठाकुर का जन्म 24 जनवरी को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में हुआ था।  उन्हें जन-नायक भी कहा जाता था। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर, 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।